मैनपुरी में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, सड़क हादसे में वृद्धा ने तोड़ा दम, मची चीख पुकार

मैनपुरी में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। वहीं सड़क हादसे में वृद्धा ने दम तोड़ दिया। इससे घरों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वृद्धा की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं करहल क्षेत्र में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला।

घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के दरबाह गांव की है। गांव निवासी सुरजीत सिंह रविवार की दोपहर अपनी मां रामश्री (65) को बाइक पर बैठाकर ननिहाल गांव रुई थाना भोगांव जा रहे थे। गांव के बाहर अरिंद नदी पुल के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वृद्धा रामश्री बाइक से नीचे सड़क पर गिर गईं। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पर थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच के लिए वृद्धा को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्र सुरजीत ने बताया कि ट्रैक्टर में बालू लदी हुई थी। ट्रैक्टर पुल पर चढ़ाते समय चालक दिनेश ने लापरवाही से टक्कर मार दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

दूसरी घटना करहल थाना क्षेत्र के बाग वृंदावन मोहल्ला की है। यहां के निवासी देवीदयाल जाटव का 19 वर्षीय पुत्र किशोरीलाल शनिवार की शाम खाना खाने के बाद छत पर सोने गया। रात करीब नौ बजे परिजन छत पर पहुंचे तो कमरे में रखे तखत के ऊपर कुर्सी रखी थी। उस पर युवक का शव कुंडे में फंदे के सहारे लटक रहा था।

युवक को फंदे पर लटकता देख घर में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।