पटना से द दस्तक 24 की रिपोर्ट
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की अधिकारिक सूचना में कहा गया है कि 27 मई 2026 को दोनों पालियों में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दी गई है।
परीक्षा की नई तिथि की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी।
आधिकारिक सूचना में यह भी चेतावनी दी गई है कि अभ्यर्थी केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और भ्रामक अफवाहों से दूर रहें।
सतर्क करते हुए यह भी कहा गया है कि दलालों और संदिग्ध तत्वों से सावधान रहें साथ ही भ्रामक सूचना और अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें।