Wednesday, 23 September 2026 | 7:46 PM
उत्तर प्रदेश

एटा: नवागत डीएम के सामने उठे एटा के बड़े सवाल

प्रेस वार्ता में जाम, अवैध खनन, OYO होटल और खाद संकट पर पत्रकारों ने घेरा प्रशासन
Share:
एटा: नवागत डीएम के सामने उठे एटा के बड़े सवाल
जिलाधिकारी एम.अरुन्मौली सभागार एटा
Read in your preferred language.
The Dastak 24: एटा उत्तर प्रदेश:
नवागत डीएम के सामने उठे एटा के बड़े सवाल

प्रेस वार्ता में जाम, अवैध खनन, OYO होटल और खाद संकट पर पत्रकारों ने घेरा प्रशासन

एटा। नवागत जिलाधिकारी एम. अरुन्मौली ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों के साथ की पहली प्रेस वार्ता।
शहर की जाम की समस्या और जनपद में संचालित OYO होटलों को लेकर पत्रकारों ने उठाए सवाल।
वन विभाग की भूमि पर कथित खनन का मुद्दा पत्रकार सोनी प्रतिहार ने प्रमुखता से उठाया।
सकीट क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कथित अवैध खनन की शिकायत पत्रकार कुणाल सोलंकी ने जिलाधिकारी के सामने रखी।
किसानों को मखाना खेती का प्रशिक्षण और यूरिया खाद की किल्लत दूर करने की मांग भी उठी।
पत्रकार पी.एस. राजपूत ने एटा में प्रस्तावित ISRO और रेड एफएम परियोजनाओं पर मांगा प्रशासन का रुख।
बेघर पत्रकारों के लिए आवास और प्रेस क्लब की भूमि का मुद्दा भी प्रेस वार्ता में गूंजा।
डीएम ने कहा—जनता और पत्रकारों की सहभागिता से बनेगा बेहतर एटा, शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा।
सरकार की नीतियों के अनुरूप जीरो टॉलरेंस पर कार्य करने और जनता की डीएम तक पहुंच सरल रखने का दिया भरोसा