मैनपुरी में खाना बनाते समय तेज धमाके से फटा सिलेंडर, हादसे में पांच लोग हुए गंभीर घायल, दो सैफई रेफर

मैनपुरी में एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर फटते ही मकान का लेंटर और दीवार ध्वस्त हो गई। तेज धमाका और मकान गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे में घायल सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें तीन की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया है।

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के रमईहार गांव से जुड़ा है। शिवलाल की पत्नी घरेलू गैस पर खाना बना रही थी। उसी दौरान अचानक उनके गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। जिसमें तेज धमाके के साथ सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर के ब्लास्ट होते ही मकान तोड़कर बाहर निकल गया। तेज धमाके की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मकान के मलबे से दबने और जलने से घायल हुई शिवलाल की पत्नी मायावती, बेटी कुंती, बेटा विपिन, अर्जुन को घर से बाहर निकाला।

दो की हालत गंभीर, सैफई रेफर

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद सैफई रेफर कर दिया है।

सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया गांव निवासी शिवदयाल के यहां खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई थी। जिससे सिलेंडर फट गया। मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। सभी घायलों का इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से गंभीर घायलों को सैफई इलाज के लिए रेफर किया गया है।