पीलीभीत में छाए रहे बादल, आज हो सकती बारिश

पीलीभीत में सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। इससे धूप मंद रही। शाम होते ही बादल और घने हो गए। इससे बारिश की संभावना बढ़ गई। रविवार से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। हवा भी चलने लगी। रात में मौसम सर्द रहा। सोमवार की सुबह भी ठंडी हवा चली और बादल रहे। पूरे दिन बादल बने रहने से धूप भी मंद रही। शाम को हवा तेज हो गई। बादल भी घने छा गए। ऐसा लगा कि बारिश होने लगेगी। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि आज और बुधवार को बारिश संभव है। बादल बने हुए हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा।