लखनऊ: बिहार में आएगी अब महागठबंधन की सरकार- सुशील कुमार कठेरिया

बिहार में आएगी अब महागठबंधन की सरकार ये कहा किसान सेना रिपब्लिक पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष सुशील कुमार कठेरिया ने. लखनऊ में अपने कार्यालय पर सुशील कुमार कठेरिया ने बीजेपी को जमकर घेरा . उन्होंने कहा की जनता का मूड बदल चूका है, विकास के झूठे वादे अब जनता के सामने आ रहे हैं. सुशाशन बाबू के नाम से मशहूर नितीश का धड़ा कमजोर साबित हो चूका है और इसका नतीजा जल्द सामने आ रहा है. हकीकत में ये नितीश के साथ साथ मोदी जी की हार होगी. महिलाओं के…

लखनऊ: अधिकारी को दिए गए निर्देश मिशन  शक्ति के द्वितीय  चरण में ‘‘मानसिक स्वास्थ्य एंव मनोसामाजिक मुद्दों से सुरक्षा तथा सपोर्ट‘‘ की थीम से हेतु लगभग 3,18,27,050 लोगों को किया जायेगा जागरूक  

महिला  कल्याण  निदेशक  श्री मनोज राय ने मिशन शक्ति  कार्ययोजना के सुगम संचालन हेतु सभी  जिला प्रोबेशन  अधिकारी  और जिला कार्यक्रम  अधिकारी को निर्देश दिए है।  उन्होंने कहा कि जनपद व ब्लॉक स्तर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग से महिला शक्ति केन्द्र, वन स्टॉप सेन्टर, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग से सी0डी0पी0ओ0 तथा सुपरवाईजर, चाइल्डलाइन व स्वंयसेवी संस्थाओं द्वारा गतिविधियों का संचालन/अभिमुखीकरण/समन्वय करेंगे।  जबकि ग्राम स्तर पर बाल विकास पुष्टाहार विभाग से आंगॅनवाडी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं द्वारा गतिविधियों…

लखनऊ: मायावती अपील चुनाव में कार्यकर्ता बसपा को वोट दें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आगामी 03 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज थम जायेगा।  अब सभी दल मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए व्यक्तिगत तौर पर संपर्क के साथ ही बूथ के समीकरणों को अंतिम रूप देने में जुट गए है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मतदाताओं से विरोधियों को सही राजनीतिक संदेश देने तथा बसपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की है।बसपा सुप्रीमों मायावती ने आज रविवार को  सुबह ट्वीट कर…

फर्रुखाबाद: युद्ध हो तो हम बुद्ध को चुनेंगे, युद्ध को नहीं -डॉ नवल

कोरोना काल के बीच ,फर्रुखाबाद जनपद के संकिसा में शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित बुद्ध महोत्सव में डॉ नवल किशोर शाक्य ने कहा कि हम भाग्यशाली है कि भगवान बुद्ध ने हमारे कुल व देश में जन्म लिया। उनके संदेश किसी जाति, क्षेत्र व देश के लिये नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिये हैं। इसी दौरान डॉ नवल ने संकिसा बोधि पुस्तकालय एवम बुद्ध विहार निर्माण हेतु 1 लाख रुपये का भंते चैतसिक बोधि को धम्म दान भी दिया. आगे डॉ नवल किशोर शाक्य(कैंसर सर्जन व सपा नेता) ने…

लखनऊ: सम्यक पार्टी में पूर्व अफसर श्री अशोक कुमार सिंह संभालेंगे राष्ट्रीय महासचिव की कमान

विश्व्त सूत्रों के अनुसार सम्यक पार्टी में विचार विमर्श के उपरांत श्री अशोक कुमार सिंह जी को सम्यक पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महासचिव नामित किया गया है। श्री अशोक कुमार सिंह, जिन्हें अमूमन श्री ए. के. सिंह के नाम से जाना जाता है, लंबे समय तक उत्तर प्रदेश के PCS सेवा में रहे हैं और पूरे सेवाकाल में बहुत ही प्रभावी, कर्मठ, सूझ-बूझ और तीक्ष्ण मेधा के धनी अधिकारी के रूप में जाने जाते रहे हैं । आप पहले से ही बहुजन कल्याण एवं हित के सामाजिक सांस्कृतिक…

गठबंधन की राजनीति या ठगबंधन की,गठबंधन भी लोकतांत्रिक पार्टियों में ही होने चाहिए: प्रो. राम सिंह

यह लेख वैसे तो सर्वसमाज के लिए है किन्तु विशेषतः बहुजन समाज के सामान्य लोगों और उन बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए है जो समझ चुके हैं कि जाति-जाति की पार्टियां बनने के कारण बहुजन समाज की राजनीतिक एकता टूट गई है और बहुजन पार्टियां सत्ता में नहीं पहुंच पा रही हैं। इसलिए चाहते हैं कि बहुजन समाज की विभिन्न पार्टियां गठबंधन करके एक साथ आ जाएं ताकि वोट एक जगह पड़ें और बहुजन सत्ता में पहुंच सकें।पहली बात तो यह कार्य असम्भव लग रहा है क्योंकि यह बहुजन…

बीजेपी हारेगी बिहार विधासभा चुनाव में: सुशील कुमार कठेरिया (राष्ट्रिय अध्यक्ष किसान सेना रिपब्लिक पार्टी)

किसान सेना रिपब्लिक पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष सुशील कुमार कठेरिया ने वर्तमान बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई व किसान की फसलों का उचित मूल्य उन्हें नहीं मिल रहा है। वर्तमान सरकार से हर वर्ग परेशान हैं। व्यापारी हो या किसान सभी का मानना है कि बीजेपी सरकार ने उनका व्यापार, फसलों की कीमत खत्म कर दी है। श्री कठेरिया ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी का पहिया थम जायेगा। लोग बिहार,यूपी,मध्यप्रदेश में वर्तमान सरकार से दुखी हैं और इसको बिहार…

लखनऊ: हाथरस कांड से आहत वाल्मीकि समाज के 50 परिवारों का धर्म परिवर्तन -सुशील कुमार कठेरिया (किसान सेना रिपब्लिक पार्टी)

हाथरस कांड को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। इस बीच वाल्मीकि समाज के लोगों में भी घटना को लेकर काफी नाराजगी है। हाथरस कांड से आहत गाजियाबाद के दलित समुदाय के दो सौ से ज्यादा लोगों ने बौद्ध धर्म अपना लिया है। एक हफ्ते पहले साहिबााबाद इलाके के गांव में समाज के लोगों की सभा में धर्म परिवर्तन का फैसला लिया गया। गाजियाबाद के करहेड़ा गांव के इलाके में आसपास की बस्तियों में रहने वाले 50 वाल्मीकि परिवारों के 236 लोगों ने बाबासाहेब आंबेडकर के परपोते राजरत्न…

देर आये दुरुस्त आये : हाथरस केस में एसपी समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाथरस में मृत युवती के मामले में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए हाथरस के एसपी विक्रांत वीर समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। हाथरस केस के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला किया है। इसके साथ ही वादी प्रतिवादी सभी लोगों के नारको पॉलीग्राफ और नर्को टेस्ट भी कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा एसपी विक्रांत वीर, डीएसपी राम शब्द,…

अनलॉक 5: यूपी में लगेंगे दुर्गा पूजा के पंडाल, और रामलीला का आयोजन की अनुमति

लखनऊ। यूपी में 15 अक्टूबर से प्रदेश में लगभग सारी गतिविधियां ‘अनलॉक’ हो जाएंगी। शर्तों के साथ स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति दे दी गई है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की ओर से गुरुवार को जारी गाइडलाइंस में कहा गया है कि धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम भी सोशल डिस्टेंसिंग और बचाव के प्रोटोकॉल के साथ आयोजित हो सकेंगे। इससे दुर्गा पूजा के पंडाल, रामलीला के आयोजन आदि का रास्ता साफ हो गया है।अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि 15 अक्टूबर से सभी…

लखनऊ : फ्लाई टू स्काई द्वारा वर्चुअल युवा कवि महोत्सव -2020 का आगाज़

फ्लाई टू स्काई: हमारी उड़ान, हमारी पहचान- युवा कवि महोत्सव (वर्चुअल काव्य पाठ)- 2020 कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूम धाम से हुआ | आज के इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध स्क्रिप्ट राइटर,निर्देशक, डायरेक्टर व अभिनेता श्रीमान सी. एल. सैनी. जी मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से जुड़े और अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम में चार चाँद लगाने का कार्य किया| सैनी जी की शख्सियत का अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि फ़्लाई 2 स्काई के एक सन्देश मात्र भेजने से ही निमंत्रण स्वीकार…

UP: शिक्षा विभाग में अंतर्जनपदीय तबादले पर लगी रोक हटाई, 45 हजार शिक्षकों को मिलेगा लाभ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों को बड़ी राहत दी है। सीएम ने अंतर्जनपदीय तबादलों पर लगी रोक हटा दी है।अब टीचरों के एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर हो सकेंगे। इस बार यह तबादले ऑनलाइन होने हैं, लॉकडाउन के चलते यह प्रक्रिया रोक दी गई थी। एक लाख से अधिक शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किए थे, इनमें से 45000 अध्यापकों के ट्रांसफर होंगे। बताया जा रहा है कि सीएम के इस आदेश के बाद महिला शिक्षकों, दिव्यांगों गंभीर रूप…

पीजीआई में भर्ती कोरोना संक्रमित आईएएस सुशील कुमार मौर्य का निधन, निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन ने जताया दुःख

उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस सुशील कुमार मौर्य का सोमवार को पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। 52 साल के मौर्य कोरोना संक्रमित थे। वर्तमान में उनकी तैनाती भाषा विभाग में विशेष सचिव के पद पर थी। इससे पहले वे बस्ती जिले के डीएम थे। बीते 27 अगस्त से उनका पीजीआई में इलाज चल रहा था। उनका परिवार नोएडा में रहता है। परिवार में दो बच्चे व पत्नी हैं। जौनपुर जिले के रहने वाले आईएएस सुशील मूलतः जौनपुर जिले के रहने वाले हैं सुनील कुमार: जौनपुर के रहने…

प्रतापगढ़ : निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन का सम्पन्न हुआ स्थापना दिवस

प्रतापगढ़ : सामाजिक संगठन निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन का आज प्रथम स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ. यह क्रांतिकारी संगठन जोकि इंसान से लेकर जानवर तक को अपनी शुचिता पूर्ण सेवा दे रहा है. कोलकाता से लेकर दिल्ली तक लखीमपुर से लेकर झांसी, महाराष्ट्र ,झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित अनेक प्रांतों में पीड़ितों को न्याय दिलवाने में कार्यरत यह सगठन ,पत्रकारों के लिए भी लगातार काम कर रही है. इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहाकी आज 1 वर्ष के बाद ऐसा प्रतीत…

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने की तरफ ,कोरोना का पड़ रहा है प्रभाव

यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर बेहद अजीबोगरीब स्थित देखने को मिल रही है। दरअसल अभी कुछ दिन पहले ही अपर निर्वाचन आयुक्त की ओर से चुनाव के लिए वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के कार्य संबंधी बात कही गई थी लेकिन अब आयोग की ओर से एक और पत्र जारी करते हुए अपने पुराने आदेश को ही रद्द कर दिया गया है। ऐसे में अब राज्य में पंचायत चुनाव के टलने के कयास पुख्ता हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा की ओर से बीती…

देश में समस्त चयन परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था ख़त्म हो : सम्यक पार्टी

द्रोणाचार्य अर्जुन के लिए एकलव्य का अंगूठा काटेंगे ही,इसलिए इस देश में समस्त चयन परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था ख़त्म हो।यूपीएससी के कट ऑफ से साबित हो गया कि एससी, एसटी, ओबीसी रिटेन में अच्छा कर रहे हैं,लेकिन सवर्णों को इंटरव्यू में ज्यादा नंबर देकर उन्हें आगे कर दिया जा रहा है। प्रतिभाओं के प्रति अन्याय न हो और चयन परीक्षाओं की शुचिता बनी रहे,इसके लिए ज़रूरी है कि सभी प्रकार की चयन परीक्षाओं में साक्षात्कार समाप्त किया जाए।साक्षात्कार अन्याय,बेईमानी और पक्षपात का सबसे बड़ा माध्यम है।इस देश में जाति,वर्ण…

प्रतापगढ़: प्रभु राम मंदिर के शिलान्यास पर समस्त देश वाशियों को शुभकामनायें

राष्ट्रीय अस्मिता के प्रतीक सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सीमांकन क्षेत्र में राम जन्मभूमि मंदिर शिलान्यास भूमि पूजन हेतु अति सम्मानीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार एवं अति सम्माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार एवं ट्रस्ट के साथ फैजाबाद शासन प्रशासन के सभी पदाधिकारियों को सफल आयोजन की कामना करते हुए निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं दीं .श्रीवास्तव ने आगे कहा की जनमानस खुस है . पांच सौ वर्ष का सपना पूर्ण हुआ.

असवैंधानिक काम कर रही है कांग्रेस :मायावती

राजस्थान: राजस्थान के सियासी उठा पठक में दिनों दिन नया मोड़ सामने आ रहा है । बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस असवैंधानिक काम कर रही है तथा बसपा के 6 विधायकों का कांग्रेस में विलय भी गलत था । मायावती ने कांग्रेस को जमकर कोसते हुए कहा कि चोरी का सामान चोरी होने से अब दिक्कत हो क्यों हो रही है।इससे पहले मायावती ने रास्थान में राष्ट्रपति शासन लगाने की मंशा जाहिर कर चुकीं है।

यूपी मेडिकल लैबोरेट्री प्रोफेशनल्स द्वारा मनाया जा रहा राष्ट्रीय मेडिकल लैबोरेट्री प्रोफेशनल सप्ताह-2020 का समापन समारोह संपन्न।

दिनांक 23 जुलाई को मेडिकल लैबोरेट्री प्रोफेशनल सप्ताह जो की 17से23, जुलाई, 2020 तक चला आज उसका समापन समारोह अतिथियों के साथ संपन्न हुआ, अगर शुभारंभ से इस कार्यक्रम को देखे तो कोरोना महामारी के इस दौर में सप्ताह कि शुरुआत मुख्यवक्ता श्री मान के.एस. सेहरावत जी, नई दिल्ली के उद्घाटन भाषण के द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने ने इस सप्ताह की उपयोगिता पर बिंदुवार सभी के बीच में रखे थे इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ अनिल मौर्य द्वारा किया गया और उन्होंने बताया कि इस पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों…

लखनऊ : कोविड-19 में मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट की उपयोगिता पर क्रिएटिविटी प्रतियोगिता हुई सम्पन्न ।

मेडिकल लैबोरेट्री प्रोफेशनल सप्ताह (17-23, जुलाई,2020) के पांचवें दिन 21 जुलाई को शीर्षक कोविड-19 में मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट की उपयोगिता पर क्रिएटिविटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भर से छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया।एन.एम.एल.पी.डब्ल्यू-2020 के यूपी संयोजक डॉ अनिल मौर्य ने बताया कि साप्ताहिक कार्यक्रम के चौथे दिन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट ने उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिए और अपनी कला कौशल का नमूना अपनी पेंटिंग, ड्रॉइंग और पोस्टर के माध्यम से प्रेषित किए जिसके लिए सभी सहभागियों को बहुत बहुत बधाईयां व अग्रिम शुभकामनाएं,…