एमपी के राज्यपाल और लखनऊ से पूर्व सांसद लालजी टंडन का निधन

राज्यपाल लालजी टंडन (85 वर्ष) का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में मंगलवार को न‍िधन हो गया। लालजी टंडन कई द‍िनों से राजधानी के मेदांता अस्‍पताल में भर्ती थे। उन्होंने सुबह 5 बजे अंतिम सांस ली। उनके पुत्र नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने ट्वीट से जानकारी दी। सोमवार को उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। इसको लेकर सोमवार को मेदांता अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया गया था, जिसमें उनकी हालत नाजुक होने की बात कही गई थी।

लखनऊ : राष्ट्रीय मेडिकल लैबोरेट्री प्रोफेशनल सप्ताह के अंतर्गत प्रदेश भर में किया गया पौधारोपण।

आज दिनांक 19-07-2020 को मेडिकल लैबोरेट्री प्रोफेशनल सप्ताह (17-23, जुलाई,2020) के तीसरे दिन पौधारोपण का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में मनाया गया इस विशेष अवसर पर कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए और सोशल दिस्टांसिंग का पालन करते हुए किया गयाएन.एम.एल.पी.डब्ल्यू-2020 के यूपी संयोजक डॉ अनिल मौर्य ने बताया कि साप्ताहिक कार्यक्रम के दूसरे दिन ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम पूरे देश में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के माध्यम से किया गया और आज तीसरे कालमेघ जो कि औेषधिय पौधा है उसको रोपित करके आज के दिन का शुभारंभ किया गया और…

लखनऊ- मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

लखनऊ- 19 जुलाई को मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, शाहजहांपुर, एटा, बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, पीलीभीत, लखीमपुर और आसपास के इलाकों में बारिश की चेतावनी. 19 और 20 जुलाई को महोबा, झांसी, हमीरपुर, जालौन, उन्नाव, औरैया, कन्नौज, गोंडा, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर और आसपास के इलाकों में बारिश की चेतावनी.

लखनऊ:- प्रदीप ठाकुर बने सम्यक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ:- सम्यक पार्टी में विचार विमर्श के उपरांत प्रदीप ठाकुर को पार्टी में उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया है। प्रदीप ठाकुर इससे पूर्व पार्टी में प्रदेश महासचिव थे। इस पद पर रहते हुए प्रदीप ठाकुर उत्तर प्रदेश में बहुत ही मेहनत, निष्ठा और सक्रियता से पार्टी के संगठन और विचारधारा के विस्तार में लगे हुए थे। प्रदीप ठाकुर बहुत अच्छे वक्ता, संगठनकर्ता, चिंतक, विचारक, अनुशासित एवं संस्कारित कार्यकर्ता हैं । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेंद्र प्रसाद ने अपेक्षा कि है की प्रदीप ठाकुर जी उत्तर प्रदेश के…

लखनऊ :मेडिकल लैबोरेट्री प्रोफेशनल सप्ताह- 2020 की वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शुरुआत

लखनऊ: आज मेडिकल लैबोरेट्री प्रोफेशनल सप्ताह (17-23, जुलाई,2020) के शुभारंभ के अवसर पर कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आज से साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यवक्ता श्री मान के.एस. सेहरावत जी, नई दिल्ली के उद्घाटन भाषण के द्वारा किया गया. जिसमें उन्होंने ने इस सप्ताह की उपयोगिता पर बिंदुवार प्रकाश डाला. कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक डॉ अनिल मौर्य द्वारा किया गया और उन्होंने बताया कि इस पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन देश भर में किया जाएगा. जिसमें ब्लड डोनेशन, पौधरोपण, स्लोगन राइटिंग इत्यादि का समावेश रहेगा.कार्यक्रम का…

लखनऊ : यूजीसी की गाइडलाइन के अनुरूप राज्य विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को लेकर यूपी सरकार का निर्देश

-कोरोना के चलते राज्य विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर को छोड़कर सभी परीक्षाएं स्थगित -जिन विश्वविद्यालयों ने परीक्षा करवाकर परिणाम जारी कर दिए है वह यथावत रहेंगे -कुछ परीक्षाएं विश्वविद्यालयों ने लॉकडाउन से पूर्व करा ली है उनके अंक अंतिम परिणाम में सम्मिलित हों -पूर्व परीक्षा के आधार पर छात्रों को अगले सेमेस्टर और वर्ष में प्रोन्नत कर दिया जाएगा -अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा ऑफलाइन, ऑनलाइन मिश्रित 30 सितंबर तक कराने के निर्देश Rahul shakya etawah 9105675438

लखनऊ की दिव्यांशी जैन और आरुषि बनी सीबीएसई रिजल्ट की स्टार

लखनऊ : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने बीते सोमवार को 12वीं का रिजल्ट डिक्लेयर किया, जिसमें शहर की बेटी दिव्यांशी जैन ने 600 में 600 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह ऑल इंडिया टॉपर बनी। सीबीएसई ने इस बार कोई मेरिट लिस्ट नहीं जारी की है, लेकिन दिव्यांशी 100 परसेंट मा‌र्क्स हासिल कर यह कामयाबी हासिल की है। दिव्यांशी के बाद शहर की आरुषि ने भी जलवा बिखेरा। डीपीएस एल्डिको साउथ सिटी की आरुषि गुप्ता ने 99 प्रतिशत, सात्विक सिन्हा ने 98.8, लखनऊ पब्लिक…

लखनऊ : पुलिस अधिकारी बन महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले दो शातिर हुए गिरफ्तार

खुद को पुलिस अधिकारी बातकर प्रदेश के कई जिलों की महिलाओं व युवतियों को ब्लैक मेल करने वाले दो शातिर अपराधियों को वीमेन पावर लाइन ने विशेष अभियान चलाकर प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया। यह लोग पहले उन्हें पुलिस में उनकी शिकायत होने के नाम पर डरवाते थे। फिर उनकी फोटो मंगवाकर अश्लील बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। इनके खिलाफ प्रदेश भर से 37 शिकायतें 1090 पर दर्ज हुई थीं। पुलिस अधिक्षक वीमेन पावर लाइन-1090 रवि शंकर छवि के मुताबिक, सोमवार को प्रतापगढ़ देवगलपुर चकवड़ के रोहित शुक्ल और उसके साथी…

24 घंटे के अंदर मारा गया विकास दुबे

कानपुर गोलीकांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. उज्जैन से जब यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को कानपुर ला रही थी, तब रास्ते में गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. इसी दौरान विकास ने जब भागने की कोशिश की, तो पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई. विकास दुबे की तलाश एक हफ्ते से की जा रही थी, लेकिन पुलिस की पकड़ से वो दूर ही रहा था. गुरुवार को अचानक वो उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर मिला, जहां उज्जैन पुलिस ने…

कानपुर मामले का फरार मुख्य आरोपी विकास दुबे को किया गया गिरफ़्तार

कानपुर गोलीकांड के सातवें दिन कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने फिल्मी अंदाज में मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में आत्मसमर्पण कर दिया है। मिली खबर के अनुसार विकास दुबे ने महाकाल मंदिर के गॉर्ड से चिल्ला- चिल्लाकर कहा जानते हो मैं विकास दुबे हूं। इसके बाद महाकाल के सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार करवा दिया।इस मामले में मध्यप्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वहीं सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है।

लखनऊ : कानपुर हत्याकांड में शहीद पुलिस के जवानों को “आप” ने दी श्रद्धांजलि

कानपुर हत्याकांड में शहीद पुलिस के जवानों को बीते शनिवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आम आदमी पार्टी ने श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन देकर मांग की कि इस हत्याकांड की हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जाँच हो जिससे खुलासा हो सके कि इस दुर्दांत हत्यारे को किसका राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था और इस हत्याकांड के पीछे का मास्टरमाइंड कौन था इसके साथ ही पार्टी ने एक और मांग की कि योगी सरकार प्रदेश के सभी प्रकार के सुरक्षा…

लखनऊ: कानपुर में हुए शहीद पुलिस के जवानों को लेकर प्रदर्शन

लखनऊ कानपुर में हुए शहीद पुलिस के जवानों को लेकर प्रदर्शन सपा कार्यकर्ताओं ने किया जीपीओ पर प्रदर्शन सपा के कार्यकर्ता बढ़ रहे थे विधानसभा की ओर विधानसभा की ओर जाने से पुलिस ने रोका पुलिस के रोकने पर सपाइयों व पुलिस में हुई झड़प पुलिस ने किया लाठीचार्ज सपा कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी[कानपुर काण्ड को लेकर समाज वादी पार्टी का हज़रतगंज पर विरोध प्रदर्शन योगी सरकार मुर्दाबाद के जम कर लगाए नारे कानून व्यवस्था को लेकर किया गया प्रदर्शन प्रशासन ने प्रदर्शनकरियो हिरासत मे लेकर पहुंचाया इको गार्डन पूर्व…