तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति ने बुधवार को खम्मम शहर में एक जनसभा आयोजित की। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता डी. राजा शामिल होंगे। इस मौके पर अखिलेश यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र नरेंद्र मोदी सरकार के अब गिने-चुने दिन बचे हैं। बीजेपी का जाना तय हो गया है। कल बीजेपी की कार्यकारिणी बैठक खत्म हुई।…
Category: लखनऊ
सीएम केजरीवाल की याचिका लखनऊ हाईकोर्ट ने की खारिज, पूरी खबर पढ़िए
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका की अर्जी खारिज कर दी है। सुल्तानपुर जिले में 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण के मामले में आरोप मुक्त किए जाने की याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई थी।लखनऊ हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के न्यायाधीश ने निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखने का आदेश पारित किया हैलखनऊ हाई कोर्ट बेंच के न्यायधीश राजेश सिंह चौहान ने सोमवार को सुल्तानपुर सत्र न्यायालय द्वारा 21 अक्टूबर 2022 को सुनाए गई सजा को सही माना है।…
आज से फिर से शुरू होगा लखनऊ में कोरोना टीकाकरण, पढ़िए खबर
राजधानी लखनऊ के स्वास्थ्य केंद्रों में आज यानी बुधवार से फिर से कोरोना का टीकाकरण की शुरुआत हो रही हैं। केंद्र से वैक्सीन मिलने के बाद लखनऊ को 42 हजार 700 कोविशील्ड वैक्सीन आवंटित कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारी पूरी करने का दावा करते हुए टीकाकरण केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी हैं। लखनऊ सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि 18 साल से अधिक आयु के सभी लोग निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर डोज लगवा सकते हैं।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके…
शादी के 40 दिन बाद विवाहिता की मौत, पिता बोले- दामाद करता था मारपीट
मड़ियांव में विवाह के 40 दिन बाद महिला की संदिग्ध मौत हो गई। पति का कहना है कि नेहा वर्मा 30 वर्ष ने फांसी लगाई। उसको फंदे से नीचे उतारने के बाद केजीएमयू लाए। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पिता ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज़ कराया है। त्रिवेणी नगर में रहने वाले हीरालाल वर्मा इलाहाबाद बैंक से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि बेटी नेहा वर्मा का विवाह मड़ियांव के फैजुल्लागंज प्रीति नगर निवासी सुशांत गुप्ता से की थी। शनिवार की रात उन्हें पता…
प्रतिबंधित संगठन आजाद हिन्द फौज का है सरगना नितेश सिंह लखनऊ में गिरफ्तार
बिहार पुलिस के लिये सिरदर्द बन चुके कुख्यात बदमाश नितेश सिंह उर्फ महाराज को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। महाराज पर पचास हजार रुपए का इनाम था। यूपी STF और बिहार पुलिस ने विभूतिखंड स्थित अवध बस स्टैंड से नितेश को पकड़ा है। उसके खिलाफ बिहार में हत्या, लूट, डकैती और अपहरण के 17 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों प्रदेश की पुलिस को काफी समय से नितेश की तलाश थी।एसएसपी एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह ने बताया, पकड़ा गया बदमाश नितेश सिंह बिहार के तरियानी छपरा का रहने वाला है। उत्तर…
शिवपाल से मिलने उनके घर पहुंचे अखिलेश यादव, क्या ये हुई बातें
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से उनके घर जाकर मुलाकात की. यह मुलाकात शिवपाल को सपा संगठन में जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी दिये जाने की अटकलों के मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को दोपहर बाद अपने चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात करने उनके घर गये. इस सवाल पर कि क्या सपा प्रमुख शिवपाल से संगठन के विस्तार को लेकर बात करने गये हैं, चौधरी ने कहा कि…
29 जनवरी को लखनऊ के इकाना में भिड़ेंगे इंडिया-न्यूजीलैंड, टी-20 मैच के लिए सबसे सस्ता 499 और सबसे महंगा 20 हजार का टिकट
इकाना स्टेडियम में 29 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच है। ऐसे में टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शनिवार शाम शुरू हो गई। मास्टर कार्ड सीरीज के इस दूसरे डे-नाइट मैच के टिकट पेटीएम पर ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं। सबसे सस्ते टिकट ईस्ट अपर ब्लॉक-4 और वेस्ट अपर ब्लॉक-10 के हैं। यहां 499 रुपए में टिकट बुक किए जा सकते हैं। वहीं, साउथ कॉरपोरेट बॉक्स में बैठकर मैच देखने के लिए 20 हजार रुपए का टिकट खरीदना होगा। इससे पहले इकाना में इंडिया-अफ्रीका, इंडिया-वेस्टइंडीज और इंडिया-श्रीलंका…
ब्रजेश पाठक बोलें – मिशन निरामया में 2 लाख छात्रों की हुई काउंसिलिंग,
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि प्रदेश में मिशन निरामया ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके तहत दो लाख छात्रों की काउंसिलिंग हो चुकी है। अभियान से 240 से भी अधिक इंटर कॉलेजों के प्रिंसिपल जोड़े जा चुके हैं। अभियान से छात्र-छात्राओं के बीच नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।उन्होंने बताया है कि मिशन निरामया में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं। ये मास्टर ट्रेनर अन्य स्कूलों के प्रिंसिपल को प्रशिक्षित करेंगे। अब तक 35 जिलों में 1600 से ज्यादा काउंसलिंग सत्र का…
आपकी एक गलती से आपका पूरा परिवार बहुत कठिनाइ में जीवन यापन करता : कैदियों से धर्मवीर प्रजापति
कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आज लखनऊ जिला जेल में कंबल वितरण किया एवं कैदियों से संवाद किया। उन्होंने संवाद के दौरान कैदियों से गलती ना करने की अपील की और कहा कि आप संकल्प लें कि यहां से बाहर एक अच्छा इंसान बनकर निकले। आपकी एक गलती से आपका पूरा परिवार बहुत कठिनाइ में जीवन यापन करता है। धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि मनुष्य को उसके अच्छे कर्मों का फल अवश्य मिलता है। आप अपना आचरण सुधारें, जिससे कि आपका शेष जीवन और अगला…
कैलाश खेर के गाए गाने में बसपा सुप्रीमो को बताया ‘देवी, बुद्ध का अवतार’!, ब्लू बुक करेंगी लांच
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन आज मनाया जा रहा है। इससे पहले सपा की तरफ से एक गाना रिलीज किया गया है। गीत बसपा की दिल्ली यूनिट की तरफ से तैयार हुआ है। इसमें आवाज बॉलीवुड के सिंगर कैलाश खेर की है। सबसे खास बात ये है कि गाने के बोल में बसपा प्रमुख मायावती को ‘देवी बुद्ध’ का अवतार कहा गया है। एक सर्कुलर जारी करके कहा गया कि आज सभी पार्टी कार्यालयों में यही गाना बजाया जाएगा।‘आओ सब झूमो गाओ, जन्मदिवस पर माया बहन…
टीकाकरण में नहीं होगी कर्मचारियों की कमी : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
5 साल से छोटे बच्चों के टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने में कर्मचारियों की कमी आड़े नही आएगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि 13 जनवरी से शुरू हो रहे इस अभियान में 2 लाख 24 हजार से ज्यादा कर्मचारी अभियान में लगाये गए हैं ताकि कोई भी टीकाकरण से वंचित न रहे।डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता से अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने की भी बात कही।9 जनवरी से टीकाकरण अभियान चल रहा है। जो कि 20 तक चलेगा। इसके बाद 13 से 24 फरवरी को दूसरे…
लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर्स संघ उठाई मांग, प्रति किलोमीटर पर करीब 6 रुपए की बढ़ोतरी की तैयारी
ऑटो में सफर करने वालों की जेब ढीली हो सकती है। लखनऊ के ऑटो वाले दो गुना किराया बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर आरटीओ और जिला प्रशासन से मांग तेज हो गई है। दलील है कि साल 2014 के बाद से किराया नहीं बढ़ा है। लखनऊ से पहले दिल्ली जैसे शहरों में किराया बढ़ाया जा चुका है । लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर्स संघ ने परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर प्रस्ताव भेजा है। इसमें बताया गया है कि महंगाई बढ़ने की वजह से किराया…
STF ने मेडिकल शातिर को अरेस्ट किया, दवा, इंजेक्शन के लिए 100 से ज्यादा लोगों से लाखों ठगे
यूपी एसटीएफ ने मेदांता, पीजीआई, एम्स और धीरूभाई अम्बानी हॉस्पिटल जैसे नामचीन अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों से खुद को डॉक्टर बता ठगी करने वाले गिरोह का सरगना गुरुवार लखनऊ से गिरफ्तार किया। उसने 100 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाकर लाखों की ठगी की थी। एसटीएफ काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी।एसटीएफ के मुताबिक गाजियाबाद निवासी सरगना राहुल ठाकुर उर्फ करीम सोशल मीडिया के जरिए तीमारदारों का नम्बर खोजता था। वह खुद को डॉक्टर बताकर उनके मरीज की हालत गम्भीर जताते हुए एंटीडोज इंजेक्शन, प्लेटलेट्स…
DIOS ने लखनऊ के 10 स्कूलों को थमाया नोटिस, 2 दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बुधवार को एक अहम समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान लखनऊ के 10 परीक्षा केन्द्रों के व्यवस्थापक नहीं पहुंचे। इनकी ओर से बैठक में न आने की कोई जानकारी भी नहीं दी गई।DIOS राकेश कुमार पाण्डेय ने इन पर गहरी नाराजगी जतायी है। वेतन रोकने की चेतावनी दी है। बुधवार को इनके खिलाफ नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की जानक मुहैया कराने को कहा है।राकेश कुमार पांडेय ने…
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,22 IPS अफसरों के तबादले
लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, कानपुर देहात, हापुड़, मैनपुरी, जालौन, संत कबीर नगर, बलरामपुर समेत 12 जिलों के कप्तान बदले गए हैं. संजीव कुमार को लखीमपुर खीरी से मुजफ्परनगर भेजा गया है. गणेश प्रसाद साहा को गौतम बुद्ध नगर से लखीमपुर खीरी भेजा गया है. सौरभ दीक्षित को डी.सी.पी प्रयागराज कमिश्नरेट से पुलिस अधीक्षक कासगंज की जिम्मेदारी गई है. वहीं दीपक भुकर पुलिस अधीक्षक हापुड़ को डी.सी.पी प्रयागराज कमिश्नरेट बनाया गया है.
लखनऊ: इंडियन डेंटल एसोसिएशन लखनऊ ब्रांच की नयी कार्यकारिणी का चुनाव हुआ सम्पन्न
इंडियन डेंटल एसोसिएशन लखनऊ ब्रांच की नयी कार्यकारिणी का चुनाव १० जनवरी २०२३ को होटल चरन प्लाजा हज़रतगंज में संपन्न हुआI डॉ राम औतार आई डी ए लखनऊ ब्रांच के नए अध्यक्ष बने। वर्ष 2022 में अध्यक्ष रहे डॉ मोहित सेठ ने नए अध्यक्ष डॉ राम औतार को प्रभार सौंपा I डॉ संजीव श्रीवास्तव को वर्ष २०२४ के लिए अध्यक्ष चुना गया। डॉ कमलेश्वर सिंह, डॉ मोहित सेठ, डॉ आशीष कुमार खरे, डॉ अमिताभ गुप्ता, डॉ प्रतीक चंद्रा, एवं डॉ शाज़ा हामिद को स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी रिप्रेजेन्टेटिव के रूप में…
मैं उद्यमियों को विश्वास दिलाता हूं; किसी प्रकार का खतरा नहीं होगा : ब्रजेश पाठक
लखनऊ में इंदिरा प्रतिष्ठान में मंगलवार को निवेश सम्मेलन जिला स्तर का इंवेस्टर समिट शुरू हुआ। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर पहुंचे। लखनऊ में 50 हजार करोड़ के प्रस्ताव को लेकर उद्यमियों के साथ अधिकारियों और डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री ने चर्चा की।डिप्टी सीएम ने कहा कि जो भी इंवेस्ट करेगा। उसकी हर एक बुनियादी सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। वह दिन दूर नहीं जब यूपी औद्योगिक पैमाने में दुनिया में एक नंबर पर होगा। आने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट का प्रधानमंत्री…
राजनाथ सिंह दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
लखनऊ संसदीय क्षेत्र से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। बीजेपी महानगर अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह 11:25 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे पर एंट्री का यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में और लखनऊ में आयोजित होने वाले संत समाज के समागम में शामिल होंगे।लखनऊ से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 जनवरी, बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्री 2 दिवसीय…
स्टूडेंट्स ने किया LLB की छात्रा से छेड़छाड़ के बाद कुलपति आवास का घेराव, देर रात तक चला प्रदर्शन
लखनऊ के BBAU यानी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में मंगलवार को यूनिवर्सिटी डे के मौके पर बवाल हो गया। बुधवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान LLB फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद स्टूडेंट्स में जबरदस्त आक्रोश दिखा। गुस्साए स्टूडेंट्स की फैकल्टी में नोकझोंक हुई। यहां सुनवाई नहीं होते देखकर स्टूडेंट्स ने कुलपति आवास का घेराव किया। मौके पर ही प्रशासनिक अफसरों के साथ बहस होती दिखी। आरोप हैं कि विश्वविद्यालय के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के एक छात्र ने LLB फर्स्ट ईयर…
लखनऊ में कोहरे की बूंदे बारिश बनकर टपकीं, जानिए
पूरा UP इन दिनों कोहरे की चादर से ढका है। लखनऊ में बुधवार की सुबह से कोहरे की बूंदें बारिश बनकर टपक रही हैं। घना कोहरा रिमझिम-रिमझिम गिर रहा है। साल 2023 की सबसे ज्यादा कोहरे वाली रात लखनऊ में मंगलवार-बुधवार को रिकॉर्ड की गई। सड़क पर सामने चल रहे वाहन तक नहीं दिखाई दिए। विजिबिलिटी लगभग शून्य रही। वहीं UP का अलीगढ़ 1.6°C के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया।शहर 10 जनवरी 9 जनवरीइटावा 2.5°C 3°Cआगरा 7.1°C 6.6°Cअलीगढ़ 7.6°C 5.6°Cबरेली 6.7°C 6.3°Cअयोध्या 5.5°C 4°Cगोरखपुर 7.3°C 6.8°Cकानपुर 7°C…
