फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने पोलियो की खुराक पिला कर किया पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ

फर्रुखाबाद. 18 सितम्बर 2022 पल्स पोलियो की दवा सुरक्षित और असरदार है । इसके प्रति मिथक और भ्रांतियों के कारण पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो का उन्मूलन नहीं हो सका, जबकि भारत में पोलियो उन्मूलन संभव हो गया । चूंकि पड़ोसी देशों में पोलियो के वायरस मौजूद हैं, इसलिए एहतियातन भारत के भी हर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे को पोलियो से पूर्ण प्रतिरक्षित किया जाना अनिवार्य है । इसलिए प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वह अपने पाल्यों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। उक्त…

फर्रुखाबाद : अलावलपुर वृद्ध आश्रम में फल वितरित कर लिया आशीर्वाद

विकास खण्ड मोहम्मदाबाद के ग्राम अलावलपुर में प्रेरणा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा संचालित व समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्बारा प्रायोजित वृद्धाश्रम अलावलपुर फर्रुखाबाद में उ. प्र. नियंत्रण बोर्ड महिला एवं बाल विकास विभाग के अध्यक्ष श्री मो. कमर आलम द्बारा वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर सभी बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना तथा सभी वृद्धजनों को फल वितरित कियाबुजुर्गों को जागरूक करने के लिए मो. कमर आलम जी ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा अपनो से दूर रह रहे वृद्धजनों को अपने अंतिम पड़ाव पर मोह माया छोड़कर अपना समय किसी…

फर्रुखाबाद: राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर लगाकर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा जिला अस्पताल फर्रुखाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुकेश राजपूत सांसद जी के हाथों से किया गया इस रक्तदान शिविर से लोगों की जान बचाई जाती है भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा हमेशा सबका साथ और सबका विकास के साथ कार्य करती है और आज जो रक्तदान शिविर लगाया गया है यह सिर्फ आम जनमानस की जान बचाने के लिए एक सफल कार्य किया जा रहा है हम…

फर्रुखाबाद :गलियों में भरा पानी कई महीनों से सफाई कर्मी नदारद प्रधान की मिलीभगत से हो रहा खेल ।

फर्रुखाबाद -कायमगंज के प्रेम नगर में कई महीनों से सफाई कर्मी नदारद रहे हैं जिसके चलते गलियां और नालियां बजबजा उठी हैं गलियों में गंदगी उतराती नजर आती है और जिस से गुजरते हुए लोग अपने घरों में जाने को मजबूर हैं । कायमगंज, प्रेम नगर में जाने वाली गली में नालियों की गंदगी और कीचड़ फैला रहता है । पानी पिछले कुछ माह से भरा हुआ है, और नालियां बज बजा रही है जिससे वहां के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि…

फर्रुखाबाद:आज 911 बूथ लगाकर 2.81लाख बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक

फर्रुखाबाद, 17 सितंबर 2022 जिले में आज़ यानि 18 सितंबर कोपोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में पल्स पोलियो अभियान 18 सितंबर से 23 सितंबर तक चलाया जायेगा, स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर- घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएँगी ।सीएमओ ने कहा कि पोलियो की खुराक बच्चे को पोलियो की बीमारी से बचाता है। पोलियो बहुत अधिक संक्रामक है जो संक्रमित व्यक्ति के मल से फैलता…

फर्रुखाबाद:विश्व मरीज सुरक्षा दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने ली सेवा को और बेहतर बनाने की शपथ

फर्रुखाबाद, 17 सितम्बर 2022 हर वर्ष 17 सितम्बर को विश्व मरीज सुरक्षा दिवस मनाया जाता है | इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाना, रोगियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति जागरूकता तथा इसके लिए सहयोग को बढा़वा देना है।जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर शनिवार को विश्व मरीज सुरक्षा दिवस का आयोजन किया गया। मरीज की सुरक्षा, उनके अधिकार और चिकित्सकों के कर्तव्यों को लेकर जिले भर के सरकारी चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने शपथ ली व मरीजों और उनके परिवार से उचित व्यवहार करने का वादा किया…

फर्रुखाबाद:अब बाल पिटारा एप्लिकेशन से पढ़ना सीखेंगे नौनिहाल

फर्रुखाबाद 16 सितंबर 2022 जिला अधिकारी सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों में निखार लाने, सशक्त आंगनबाड़ी पुस्तिका, सक्षम पोषण मैनुअल, प्रदेश में 199 आंगनबाड़ी केंद्रो के शिलान्यास,501 आंगनबाड़ी केंद्रो के लोकार्पण, सहयोग एप और आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले 3 से 6 वर्ष के नन्हे-मुन्ने बच्चों के बाल पिटारा एप्लिकेशन का शुभारंभ किया lजिलाधिकारी संजय सिंह ने कहा कि बाल पिटारा एप के जरिए अब बच्चे केंद्र बंद होने पर भी घर पर पढ़ाई कर सकेंगे l साथ ही सहयोग एप के जरिए आंगनबाड़ी…

फर्रुखाबाद:एक अक्टूबर से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

फर्रुखाबाद, 16 सितंबर 2022 अगले माह एक से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह और दस्तक अभियान के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में शुक्रवार को बैठक हुईl इस दौरान अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए सभी विभागों के अधिकारियों/ कर्मचारियों का उन्मुखीकरण किया गयाlमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने कहा कि पिछला संचारी रोग नियंत्रण माह 1जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया गया था। उसी तर्ज पर 1अक्टूबर से शूरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण माह की पूरी तैयारी कर ली गई…

फर्रुखाबाद : बढ़पुर ब्लॉक के जैतपुर ग्रामपंचायत में पानी की पाइप डालने को खोदी गई गली ने बढ़ाई बच्चों की मुसीबत

द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद। ताजा मामला जनपद फर्रुखाबाद के बढ़पुर ब्लॉक की जैतपुर ग्रामपंचायत का है।फर्रुखाबाद की समस्त ग्राम पंचायतों का यही हाल है।जहां एक तरफ सरकार की महत्वकांक्षी योजना हर घर पर जल है ।वही जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम समूह पेयजल योजना में पाइप लाइन बिछाने का कार्य लगभग 45 दिनों से चल रहा है ।जिस पर गांव में खड़ंजा सीसी रोड डामिरी रोड कच्चे मार्गों को खोदकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। लेकिन खुदे हुए मार्गों को पुनः दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।…

फर्रुखाबाद:मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मारी जिससे महिला की हुईं मौत

फर्रुखाबाद,आज 15 सितम्बर 22 को समय करीब 4:00 बजे सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय बांकेलाल निवासी गांव आले पुर पीत धोलेश्वर थाना शमशाबाद जनपद फर्रुखाबाद अपनी माताजी सरोजनी देवी पत्नी स्वर्गीय बांकेलाल उम्र करीब 54 वर्ष जाति लोधी राजपूत को अपनी रिश्तेदारी खेतलपुर सोरिया थाना क्षेत्र कंपिल से मोटरसाइकिल पर बैठा कर कायमगंज होते हुए फेज बाग की तरफ जा रहे थे कि धमगवा गांव के पास कायमगंज की तरफ से पीछे से आ रहे एक ट्रक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर मोटरसाइकिल में कट मार दिया जिससे मोटरसाइकिल पर…

फर्रुखाबाद:दस्त प्रबंधन पर हुई चर्चा,दूषित पानी, भोजन से बचें अपने बच्चे को डायरिया से बचाएं-सीएमओ

फर्रुखाबाद 15 सितंबर 2022 दूषित पेयजल व् भोजन , स्वच्छता का अभाव आदि दस्त रोग का मुख्य कारण हैं। दस्त रोग बाल्यावस्था में मृत्यु के प्रमुख कारणों में दूसरे स्थान पर है। इसका उपचार ओआरएस के घोल एवं जिंक की गोली से किया जा सकता है एवं बाल मृत्यु दर में कमी लायी जा सकती है। दस्त से शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है। ओआरएस इस कमी को दूर करता है। यह बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने सीएमओ सभागार में हुई दस्त प्रबंधन…

फर्रुखाबाद:हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने भाजपा के जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर महर्षि कश्यप के चित्र भेंट कर किया सम्मान

फर्रुखाबाद,आज 14 सितम्बर 2022 हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता का माल्यार्पण कर महर्षि कश्यप के चित्र द्वारा सम्मान किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कश्यप समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग जिस तरह से पार्टी में पूर्ण निष्ठा से कार्य कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है। बरसों से समाज भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है और प्रत्येक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सहयोग…

फर्रुखाबाद:आज़ से 30 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान पखवाड़ा, बनाए जाएंगे निःशुल्क आयुष्मान कार्ड

फर्रुखाबाद ,14 सितंबर 2022 जनपद में आयुष्मान भारत योजना पखवाड़ा आज़ से शुरू हो रहा है जो 30 सितंबर तक चलेगा। जिसके तहत छूटे हुए लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जायेंगे l यह कहना है मुख्य मुुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार का ।सीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) को पंख देने के लिए शासन ने सभी जनपदों में 15 सितम्बर से आयुष्मान पखवाड़ा चलाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। जिले में अभी भी कई ऐसे परिवार हैं, जिनका योजना में नाम है लेकिन उनका…

फर्रुखाबाद: बहु जेबर लेकर फरार , सास ने थाने में लगाई गुहार ।

घटना थाना मऊदवाजा क्षेत्र के नौलखा ग्राम की है । नौलखा निवासी महिला रानी ने थाना मऊदरवाजा में प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 14/5/2022 को रानी ने अपने पुत्र कुन्दन का विवाह विनीता पुत्री स्व: महाचन्द्र निवासी ग्राम ग्रेसीगंज थाना छिवरामऊ कन्नौज के साथ हुआ था। दिनांक 10/9/2022 को समय दिन के 2 बजे के लगभग जब रानी घर पर नहीं थी। तभी प्रार्थनी की वहू बिनीता बिना बतायें, अपने मायके ग्रेसीगंज चली गयी। जाते समय विनीता अपने साथ प्रार्थिनी के बक्से में रखा माल जेवर जिसमे एक जोडी झाले…

फर्रुखाबाद:-घर में घुस कर मारपीट ,धारदार हथियार से किया घायल ।

बीती रात लगभग 10.30 पर नयाब खाँ पुत्र जमील खाँ निवासी मोहल्ला शमशेर खानी थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद ,अपने जरदोजी के काम से बापस घर आया । तभी घर पर पहले से मौजूद नयाब की पत्नी के भाई आकिल, अरशद पुत्रगण स्व० रियासत अली निवासी मोहल्ला हाथीखाना फतेहगढ़ फर्रुखाबाद ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । किसी प्रकार जान बचाकर नयाब घर से बाहर निकला ,शोर सुनकर आस पास के लोग आ गये । इस पर पत्नी सीमा, इसके भाई आकिल व अरशद…

फर्रुखाबाद:जिले के1752 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई दी गई पोषणयुक्त थाली

फर्रुखाबाद 13 सितंबर 2022 बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आयोजित पोषण माह के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई। कार्यक्रम में पोषक आहार वितरण के साथ बेहतर पोषण और प्रसवपूर्व जांच की जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि शासन के निर्देश पर जनपद में पोषण माह चल रहा है जो 30 सितंबर तक चलेगा l इसमें बच्चों के वजन से लेकर गर्भवती महिलाओं के गोद भराई व किशोरियों को कैल्शियम की गोली वितरण करने समेत अन्य कार्यक्रम शामिल है।…

फर्रुखाबाद, जहानगंज थाना क्षेत्र के गाँव गड़ाखेरे मे व्यक्ति को मारकर पेड़ पर लटकाया

द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद । खबर फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र से है। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव गड़ाखेरे के निवासी हरिशचंद्र राजपूत का पुत्र आशीष राजपूत खेतों में धान की फसल में पानी लगाने गया था। पानी लगाते समय वहां पानी को लेकर गांव के ही दबंगों से उसका विवाद हो गया। और दबंगों ने पानी अपने खेतों में काट लिया। इस बात की जानकारी जब आशीष राजपूत ने फोन पर अपने पिता को दी तो उन्होंने कहा कोई बात नहीं बेटा तुम घर पर आ जाओ। और…

फर्रुखाबाद : पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या का खुलासा हथियार बरामद ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण मे, श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय श्री प्रदीप सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेहगढ़ श्री सचिन कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा दिनांक 12.09.2022 को थाना कोतवाली फतेहगढ़ द्वारा मु०अ०स० 407/22 धारा 302/201 भा0द0सं0 से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला…

फर्रुखाबाद:कायाकल्प अवार्ड योजना डॉ राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय का हुआ एक्सटर्नल असेसमेंट

फर्रुखाबाद 12 सितंबर 2022 कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत जिले के डॉ राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय का भी चयन किया गया था। ऐसे में सोमवार को को राज्य स्तर से नामित टीम ने डॉ राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय का एक्सटर्नल असेसमेंट किया । टीम में जनपद बांदा से डॉ संतोष कुमार वर्मन (हैड ऑफ डिपार्टमेंट जी एम सी ), डॉ सतेंद्र शुक्ल (जनपद सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस ) और डॉ प्रमोद सिंह (हॉस्पिटल क्वालिटी मैनेजर, जिला महिला चिकित्सालय ) ने बारीकी से चिकित्सालय का निरीक्षण किया ।डॉ राम मनोहर…

फर्रुखाबाद :नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित अतिक्रमण के संबंध में ज्ञापन सौंपा

फर्रुखाबाद, आज 12 सितम्बर 2022 को नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित अतिक्रमण के संबंध में ज्ञापन सौंपा । फर्रुखाबाद ब्यूरो उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के व्यापारी नेताओं ने प्रांतीय नेतृत्व में नगर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को राम बरात ,दशहरा, दीपावली ,12 वफात को देखते हुए तोड़फोड़ को रोका जाए ।एव रेलवे रोड एवं नेहरु रोड पर बिजली के खंभों को बीचों बीच सड़क पर लाया जाए जिससे अनहोनी घटनाओं से बचा जा सके । व्यापारी नेताओं ने कहा…