फर्रुखाबाद : मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का एक सदस्य किया गया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद : सरकार जहां मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए नए – नए कानून बना रही है व मादक पदार्थों की तस्करी के लिए जगह – जगह चेकिंग व छापेमारी की जा रही है , इस सबके बावजूद देश – प्रदेश मैं लगातार मादक पदार्थ तस्करी की घटनाएं सामने आ रही है , मादक पदार्थ तस्करी के बारे में आए दिन अखबारों व टीवी पर ख़बरें पढ़ने और देखने को मिल ही जाती हैं अभी हाल ही में बिहार के अंदर मादक पदार्थ (शराब) के सेवन से कई लोगों की…

फर्रुखाबाद:तम्बाकू मीठा जहर इसका सेवन न करें

फर्रुखाबाद, 20 दिसम्बर 2022 “राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम” के अन्तर्गत मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में सीडीपीओ, कोटेदार, प्राईवेट चिकित्सालय और पैथोलाजी के संचालकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया | इस दौरान सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम,2003 ( कोटपा) के बारे में प्रशिक्षित किया गया| अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ दलवीर सिंह ने तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया कि हर वर्ष लगभग नौ लाख भारतीय तम्बाकू सेवन के कारण जान गंवाते हैं जो क्षय रोग,…

फर्रुखाबाद:निक्षय दिवस पर जिले में मिले 75 क्षय रोगी टीबी लाइलाज नहीं, समय पर कराएं इलाज -डीटीओ

फर्रुखाबाद, 20 दिसंबर- 2022 देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ज़िले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर गत 15 दिसंबर को निक्षय दिवस मनाया गया l इस दौरान ओपीडी में आने वाले मरीजों में से दस प्रतिशत संभावित मरीजों की टीबी की जांच की गई, जिसमें से 75 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई| जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि क्षय रोग लाइलाज नहीं है, समय से जाँच और इलाज हो जाए तो`मरीज़ जल्द…

फर्रुखाबाद:- आम जनता और भाजपा समर्थको ने बड़ी धूम- धाम से मनाया सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्ववेदी का जन्मदिन ।

कल19 दिसम्बर को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी जी का जमन्दिन उनके समर्थकों और आम जनता ने बहुत जोर शोर से मिलन गेस्ट हाउस बजरिया में मनाया । मेजर साहब के जन्म दिवस पर पूरे जनपद में जश्न का माहौल देखने को मिला ।सभी कार्यकर्ताओं और जनता ने फूल मालाएं पहनाकर मेजर साहब को जन्मदिन शुभकामनाये दी । इसके साथ ही उनके लंबी आयु की कामना की । कार्यक्रम में पूर्व महामंत्री ऐ के शर्मा (अनुज) ,अभय मिश्रा ,जनसेवक आशुतोष अवस्थी ,बब्बा दुवे, अमन गुप्ता ,बंदेमातरम अर्पित चौहान ,संजीव…

फर्रुखाबाद :सर्दी की हुई शुरुआत घने कोहरे के साथ हाईवे पर वाहन चले चीटियों की चाल

आज से सर्दी की शुरुआत हुई दिसंबर माह का सबसे सर्द रहा हाईवे पर गति गाड़ियों की चाल चीटी के समान हो गई लोगों का चलना हाईवे पर दूबर हो गया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना सुबह 9:00 बजे तक सूरज के दर्शन लोगों को नहीं हो पाए

फर्रुखाबाद:16 साल बाद प्रांशी ने देखी दुनिया आबीएसके फ़ैला रहा 19 वर्ष तक के बच्चों के जीवन में उजियारा

फर्रुखाबाद ,18 दिसंबर 2022 जीवन में आंखों की अहमियत क्या होती है, यह उस बालिका से अधिक कौन जान सकता है, जिसने जन्म के 16 साल बाद दुनिया देखी हो। ऐसी ही कुछ कहानी है कायमगंज ब्लॉक के कमलाई नगर की रहने वाली प्रांशी की lप्रांशी के पिता आदित्य प्रकाश बताते हैं कि मेरी बेटी को जन्म से मोतियाबिंद था। उसकी एक आंख में जन्म से कम दिखाई देता था। मैं पुजारी हूं और मेरे पास इतना पैसा नहीं किसी बड़ी बीमारी का इलाज कर सकूंl प्रांशी कक्षा 12 में…

फर्रुखाबाद:पुलिस मुठभेड़ में ₹25000 का इनामी बदमाश हुआ ढेर

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में शातिर अपराधी देवेंद्र उर्फ पिंकू आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया । कोतवाली कायमगंज पुलिस एसओजी टीम व सर्विलांस टीम की आज सुबह तड़के टेड़ीकोन के निकट शातिर बदमाश देवेंद्र उर्फ पिंकू से सामना हो गया । इसी दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से पिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस गंभीर घायल पिंकू को सीएससी कायमगंज ले गई । जहां डॉ विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल पिंकू को डॉ राम मनोहर लोहिया…

फर्रुखाबाद :पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का बी०जे०पी० के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुतला फूॅंक कर किया विरोध प्रदर्शन

फर्रुखाबाद संवाददाता : भारत केप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ निंदनीय व अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लाल गेट चौराहा फुब्बारा पर एकत्रित होकर पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूॅंका । इस मौके पर सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता पाठक , जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता , नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विकास पांडे , भूदेव राजपूत , कुलदीप गंगवार , सत्यपाल सिंह , सरस्वती वर्मा…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत किया गया प्रशिक्षित

फर्रुखाबाद, 16 दिसम्बर 2022 “राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम” के अन्तर्गत शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में स्टेक होल्डर के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई| इस दौरान सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम,2003 ( कोटपा) के बारे में प्रशिक्षित किया गया| तम्बाकू मुक्त जिला अभियान को सफल बनाने में उनसे सहयोग की अपील की गयी| अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रंजन गौतम ने तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया कि हर वर्ष लगभग नौ लाख भारतीय तम्बाकू सेवन के कारण जान गंवाते हैं जो क्षय रोग,…

फर्रुखाबाद:12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के एनसीसी कैडेट्स ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर मनाया विजय दिवस

फर्रुखाबाद,16 दिसंबर 2022 को 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कर्नल रोमिल शर्मा के दिशा निर्देशन में लगभग 125 एनसीसी कैडेट्स ने शहीद स्मारक पर उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान चलाते हुए कर्नल भूपेंद्र सिंह, स्टेशन कमांडर सिखलाई कर्नल सी एस अग्रवाल तथा जिलाधिकारी महोदय के साथ शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी तथा उनकी वीर गाथाओं को मंच के माध्यम से गाया।दिनांक 16 दिसंबर 2022 को 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के लगभग 125 एनसीसी केडिट, फतेहगढ़ स्थित शहीद स्मारक पर अपने विद्यालय म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़…

फर्रुखाबाद की मछली मंडी में हो गया मुर्गा चोरी, व्यापारियों में हुआ झगड़ा

मुर्गा गायब करने के आरोप पर देर शाम लालसराय स्थित मछली मंडी में दो पक्ष भिड़ गए। जमकर लाठी डंडे चले, जिससे सड़क पर भीड़ लग गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। मछली मंडी में शाम को भीड़ हो जाती है। मंडी में मछली के अलावा मुर्गा मीट की भी दुकानें हैं। शाम को दो व्यापारी आपस में भिड़ गए और अचानक मारपीट होने लगी। मारपीट में कुछ लोगों को चोटें भी आईं। जिससे अफरातफरी मच गई। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए बैठाया…

फर्रुखाबाद:निक्षय दिवस पर पांच क्षय रोगी लिये गये गोद ,सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया निक्षय दिवस

फर्रुखाबाद ,15 दिसंबर 2022 देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ज़िले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर गुरूवार को निक्षय दिवस मनाया गया l इस दिवस का उद्देश्य टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, गुणवत्तापूर्ण इलाज और योजनाओं का लाभ दिलाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर उपकेंद्रों में तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर (सीएचओ) ने ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या के 10 प्रतिशत लोगों की टीबी की जांच की l इसी क्रम में ज़िला क्षय रोग विभाग…

फर्रुखाबाद:नियमित टीकाकरण और मिजिल्स रूबैला को लेकर हुआ मंथन जिले में अब तक मिले 31 बच्चों में मिजिल्स रुबैला के लक्षण

फर्रुखाबाद ,15 दिसंबर 2022 नियमित टीकाकरण और मिजिल्स रूबैला को लेकर शहर के एक होटल में स्वास्थ्य विभाग ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें नियमित टीकाकरण को किस तरह से अच्छा किया जाए जिससे सभी बच्चों को समयानुसार टीके लग जाएं lइस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि हमें अपने बच्चे को 12 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण के महत्व को समझना होगा l आपके घर के आस पास लगने वाले टीकाकरण बूथ पर अपने बच्चों…

फर्रुखाबाद:12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यशाला में लिया प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद ,शासन के निर्देशानुसार समस्त जनपदों में राष्ट्रीय तंबाकू कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में जनपद के ए सी एम ओ डॉ०दलवीर सिंह द्वारा एन सी सी कैडेट्स के साथ राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण की कार्यशाला का आयोजन किया गया। 12 यूपी बटालियन की तरफ से कमांडिंग अफसर कर्नल रोमिल शर्मा के निर्देशन में कार्यशाला के आयोजन की शुरुआत एम आई सी के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर द्वारा एन सी सी कैडेट्स को संबोधित करते हुए की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति…

फर्रुखाबाद:जिले की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर आज मनाया जाएगा निक्षय दिवस

फर्रुखाबाद ,14 दिसंबर 2022 जिले में हर माह की 15 तारीख को निक्षय दिवस का आयोजन किया जाएगा l इसी को लेकर जिला क्षय रोग विभाग में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ रंजन गौतम ने बुधवार को बैठक कर निक्षय दिवस पर अधिक से अधिक लोगों की टीबी जांच कराए जाने को लेकर रणनीति बनाई ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉअवनीन्द्र कुमार ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षय रोग के बारे में लोगों को जागरूक करना है जिससे जल्द से जल्द इस रोग से मुक्ति पाई जा सके, और…

फर्रुखाबाद :- प्रधानाध्यापक ने जान पर खेलकर आग पर काबू पाया , बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बची।

विकासखंड कायमगंज क्षेत्र के संविलयन विद्यालय ललई कायमगंज जिला फर्रुखाबाद के प्रधानाध्यापक ध्रुव सिंह ने अपनी जान पर खेलकर बहुत बड़ी दुर्घटना को होने से रोका है । विद्यालय मे मिडडेमील बनने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई । प्रधनाध्यपक ने अपनी सूझ और साहस का परिचय देते हुए, सभी छात्रो और साथी अध्यापिकाओं और अध्यापकों को विद्यालय से बाहर मैदान निकल लाये । प्रधानध्यापक ने रसोई में जल रहे गैस सिलेंडर को घसीटते हुए मैदान में लाकर ,अग्नि समन यन्त्र से आग पर काबू पाकर…

फर्रुखाबाद :ठेली पर मोमोज खा रहे व्यक्ति को कुछ अराजक तत्वों ने लात घुसों व ईंटों से मारकर जख्मी किया

फर्रुखाबाद : नन्हे राठौर निवासी मोहल्ला अमीन खाॅं घूमना कोतवाली फर्रुखाबाद दोपहर एक बजे दीपक टॉकीज स्थान नवाब न्यामत खाॅं पश्चिम आनंद होटल के पीछे मोमोज के ठेले पर मोमोज खा रहे थे तभी कुछ अराजक तत्वों ने लात घुसों व ईंटों से मारकर जख्मी कर दिया

फर्रुखाबाद:टेली-मानस मानसिक समस्या को दूर करने के लिए तुरंत करें कॉल

फर्रुखाबाद, 12 दिसंबर 2022 आज के दौर में मानसिक स्वास्थ्य एक बेहद गंभीर समस्या बनती जा रही है। मानसिक बीमारी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें पीड़ित इंसान को सामान्यतः समस्याओं के बारे में जानकारी भी नहीं रहती है। इस गंभीर समस्या से निदान और मानसिक स्वास्थ्य के समुचित समाधान के लिए  घर पर बैठे टेली-मानस द्वारा आप हेल्पलाइन नंबर 14416 व टोल फ्री नंबर 1800-891-4416 पर कॉल कर प्रशिक्षित परामर्शदाता और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क कर अपनी मानसिक बीमारी व समस्याओं का निदान पा सकते हैं | यह जानकारी…

फर्रुखाबाद:भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा जूते की माला पहनाकर पंडोखर सरकार का फूंका गया पुतला

भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा फर्रू. के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने गुरु शरण शर्मा पंडोखर सरकार दतिया मध्यप्रदेश के द्वारा हिंन्दू देवी – देवताओं व नारी शक्ति के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने के विरोध में रेलवे रोड वी.एस.मंडपम गेस्ट हाउस के बाहर कार्यकर्ताओं ने गुरु शरण शर्मा उर्फ पंडोखर सरकार के पुतले को जूते – चप्पल की माला पहनाकर जूतों से पिटाई करते हुए उनका पुतला फूंका गया एवं डीएम वह मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन देने की बात कही गई , व पंडोखर सरकार के विरुद्ध…

फर्रुखाबाद :14 वर्ष से किए है सड़क पर अतिक्रमण बनाए हैं शौचालय टैंक

फर्रुखाबाद : मोहल्ला खैराती खां निवासी साबिर सड़क पर किए है अतिक्रमण सड़क के बीचो बीच में शौचालय का टैंक बा सोचालय बनाए हुए हैं जिससे कि आम जनमानस को हो रही है भारी तकलीफ शौचालय का विरोध करने पर देता है गंदी गंदी गालियां शौचालय के टैंक के निकट अमीर बानो का मकान है जिससे कि टैंक का पानी अमीर बानो की दीवाल की न्यास में जाता है ब शौचालय की बदबू फैलती है घर में और आए दिन बच्चे बीमार होते हैं गंदगी से उन्होंने जब इसका विरोध…