पूरनपुर। खुटार थाना क्षेत्र के गांव पडरी निवासी रिहाना बी की रिश्तेदारी पूरनपुर में है। रविवार की देर शाम वह अपने देवर फईम के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी आ रही थी।आसाम हाईवे पर कार ने वाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।दूसरा हादसा पूरनपुर वंडा हाईवे पर हुआ।जहां सिमरिया निवासी कालीचरन को गांव से मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।हादसे में घायल हुए सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां से…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी एवं जी 20 के अंतर्गत सोमवार को गांधी स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता हुई
पूरनपुर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी एवं जी 20 के अंतर्गत सोमवार को गांधी स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें जिले भर की 8 टीमों ने हिस्सा लिया प्रतियोगिता का उद्घाटन सीएमओ डॉ.आलोक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से त्वरित निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है साथ ही खेल से प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा होती है। सबसे पहले स्टार क्लब और डायमंड क्लब के बीच मैच हुआ। जिसमें…
पीलीभीत : नाराज पति ने अपने परिवार के लोगों की बात सुनकर महिला को फोन पर तीन तलाक दे दी
कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया निवासी अनमता बेगम की शादी गांव के ही जावेद शेख के साथ हुई थी परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था आरोप ससुराल पक्ष के लोग शादी के कुछ दिनों के बाद ही महिला से मायके से पाँच लाख रुपये लाने की मांग कर रहे थे इसी बीच महिला ने एक पुत्री को जन्म दिया आरोप है कि उक्त लोगों ने महिला को पुत्री सहित घर से निकाल दिया और पाँच लाख लाने की मांग की जब महिला के परिजनों ने…
पीलीभीत ; अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना घुंघचिहाई का किया आकस्मिक निरीक्षण
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव द्वारा थाना घुंघचिहाई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। थाना परिसर में निर्माणाधीन बैरक, मैस एवं कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया। थाना परिसर में और अधिक साफ-सफाई कराने, तथा पेंडिंग विवेचना के शीघ्र निस्तारण के विवेचकों को निर्देश दिए। आगामी त्यौहार व शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पीलीभीत: सातवें दिन भी तहसील कलीनगर में जारी रहा धरना
कलीनगर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन भी तहसील कलीनगर में जारी रहा।किसानों की ज्वलंत समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व धरना चल रहा है।धरने पर किसानों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि कलीनगर तहसील प्रशासन किसानों की गंभीर समस्याओ को अनदेखा कर रहा हैजिससे किसी भी दशा में बर्दास्त नही किया जायेगा।तहसील कलीनगर में बहुत सी विरासते नही हो रही है ।बहुत सी दाखिल खारिज भी रूकी हुयी है।कलीनगर तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है।अधिकारी…
पीलीभीत: भारत विकास परिषद की इकाई का शुभारंभ किया गया
पूरनपुर ; भारत विकास परिषद की पूरनपुर इकाई का शुभारंभ किया गया।इस इकाई को भारत विकास परिषद पीलीभीत शाखा के प्रयास से शुरू किया गया।कार्यक्रम के शुभारंभ की अध्यक्षता डा अनिल सक्सेना द्वारा की गई। इस कार्यक्रम मैं प्रांतीय संरक्षक प्रभात सक्सेना,पीलीभीत शाखा संरक्षक डा एस पी एस संधू,संजीव जोली प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुरिता सक्सेना महिला संयोजिका बी जे पी व संजय नेगी उपस्थित थे।भारत विकास परिषद के मुख्य उद्देश्य संपर्क,सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण है। आज पूरनपुर शाखा के गठन के समय शैलेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष, डा शोभित सेठ व…
पीलीभीत: ओवरलोड वाहन और गन्ना से ओवरलोड ट्रकों को किया गया सीज
घुंघचाई। ओवरलोडिंग वाहनों पर चेकिंग व्यवस्था को लेकर के पुलिस मुस्तैद रही कई वाहनों को इस मामले में पुलिस द्वारा जांच कर कार्रवाई की गई जिसको लेकर के खलबली मच गई। घुंघचाई थाने के अंतर्गत nh730 पर निकलने वाले वाहन बे हताशा ओवरलोड पाए जा रहे थे जिसको लेकर के संबंधित विभाग को शिकायती पत्र भी दिया गया था बीते कुछ दिन पूर्व कार्रवाई की गई लेकिन इस पर कोई प्रतिबंध नहीं लग सका शनिवार को थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार सिरोही ने भूसी भरे ओवरलोड वाहन और गन्ना से ओवरलोड…
पीलीभीत: प्रधान ने लाभार्थियों के अंगूठे लगवाकर निकाले रुपये
घुंघचाई/पूरनपुर : लाभार्थियों के खाते से प्रधान ने जनसेवा संचालक से मिलीभगत कर धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। कुछ लाभार्थियों से नगद लिए गए।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा लाभार्थियों से रुपए लेने की कारगुजारी उजागर हुई। मामला सुर्खियों में आने के बाद मामले की जांच कराई गई।जिसमें प्रधान पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। सीडीओ के आदेश पर खंड विकास अधिकारी की ओर से ग्राम प्रधान, सचिव व संचालक पर धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया है।मामला ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत…
पीलीभीत:अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी मोहनलाल पूरनपुर से वापस घर लौट रहा था।रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।टक्कर मारने के बाद वाहन स्वामी मौके से फरार हो गया।पीछे से आ रहे राहगीरों ने उसको उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया।सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पीलीभीत : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन छठे दिन जारी रहा
पुरनपुर ; आज दिनांक 25/02/2023 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन लगातार छठे दिन भी कलीनगर तहसील परिसर में जारी रहा है।किसान लगातार धरने पर नारेबाजी कर रहे है।किसानों की ज्वलंत समस्याओ को लेकर सo मंजीत सिंह जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलीनगर तहसील में धरना चल रहा है जब तक प्रशासन किसानों की समस्याओ का निस्तारण नही करता तब तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।किसानों के हितों की लड़ाई के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक अपना कदम पिछे नही हटायेगी आर-पार की लड़ाई जारी है।धरने पर उपस्थित किसान-तहसील…
पीलीभीत:डबल इंजन सरकार की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का मुख्य विकास अधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट द्वारा किया उद्घाटन।
सरकार की नुमाइश गांधी प्रेक्षागृह प्रांगण में लगाई गई। तीन दिवसीय प्रदर्शनी का मुख्य विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट डाॅ0 राजेश कुमार द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उक्त प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं में उज्जवला योजना के अन्तर्गत 1.74 करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन, ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 1.38 लाख विद्यालयों का विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना में 45.50 लाख आवासों का निर्माण, 2.61 करोड़ शौचालयों का निर्माण, 10 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित, विश्वकर्मा श्रम…
पीलीभीत :पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव ने मॉडल थाने पहुंचकर पीस कमेटी की बैठक
घुंघचाई/पूरनपुरआगामी होली पर्व को लेकर को लेकर सीओ ने पीस कमेटी की बैठक ली।जिसमें कई संभ्रांत लोग बैठक में पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने सभी को आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए अपील कर पुलिस का सहयोग करने की बात कही।इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।शुक्रवार को घुंघचाई मांडल थाना परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव ने पहुँचकर पीस कमेटी की बैठक ली।बैठक में उन्होने आगामी होली पर्व को लेकर दिशा निर्देश दिए।बैठक में सीओ ज्योति यादव ने कहा कि आगामी त्यौहार को सभी…
पीलीभीत :जुनैद और नासिर के हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग एसडीएम को ज्ञापन सौपा
पूरनपुर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हरियाणा में हुई जुनैद और नासिर की हत्या मामले में 7 सूत्रीय राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जिसमें जुनैद नासिर के हत्या आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और वहां के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए मौजूदा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की हैमुस्लिम समुदाय के लोगों का आरोप है कि मां की मौजूदा सरकार और प्रशासन के द्वारा मुस्लिम समाज के लोगों को टारगेट बनाया जा रहा है साथ ही उनकी…
पीलीभीत :दो आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया
पूरनपुरमुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया।उनके पास से चोरी की वाइक बरामद की गई। आरोपियों की निशानदेही पर चार अन्य वाइकें बरामद की,पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपी के परिजनों ने फर्जी जेल भेजने का आरोप लगाकर मामले की शिकायत सीओ व एसडीएम से की है। नगर में बीते कई दिनों से ताबड़तोड़ वाहन चोरी की घटनाएं हो रही है।शुक्रवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को चोरी की वाइक समेत पकड लिया। पूछताछ करने…
पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की द्वितीय बैठक सम्पन्न।
पीलीभीत : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की द्वितीय बैठक गोमती सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विभागवार समीक्षा की गई।जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आसाम चैराहे पर ओवर ब्रिज निर्माण के चल रहे कार्य स्थल पर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उक्त मार्ग से गुजरने वाले चालकों के सुगमता के दृष्टिगत क्षतिग्रस्त हो चुके मार्ग की मरम्मत करा दी जाए। बीसलपुर मार्ग पर जगह-जगह हुए गड्ढों की समस्या के…
पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्योहार होली के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा आगामी त्योहार होली एवं शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सुनहरी मस्जिद चौराहा आदि पर सीसीटीवी कैमरों को चैक किया तथा बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने व अतिक्रमण हटाने तथा सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल को और अधिक सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश गये। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ व जनता के व्यक्तियों, व्यापारियों एवं दुकानदारों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया…
पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली पर की अपराध समीक्षा गोष्ठी
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा कोतवाली पीलीभीत पर अपराध समीक्षा गोष्ठी कि जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को कहा साथ ही वर्तमान परिदृश्य पर अपनी अहम भूमिका निभाने को कहा।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को प्रार्थना पत्रों का समयवद्ध निस्तारण करने एवं टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना…
पीलीभीत:रोटरी क्लब रॉयल्स ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ अंतरराष्ट्रीय रोटरी का 118वा जन्म दिवस मनाया
पूरनपुर रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर में बच्चों के साथ अंतरराष्ट्रीय रोटरी का 118 जन्म दिवस मनायारोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय रोटरी के 118 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं अंतरराष्ट्रीय रोटरी की स्थापना वर्ष 1905में शिकागो में हुई थी आज 118 वर्ष से निरंतर रोटरी मानव सेवा और मानव हित के कार्यों को करता चला आ रहा है रोटरी ने पोलियो को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई रोटरी हर जगह हर क्षेत्र में मानव कल्याण की…
पीलीभीत:-शादी समारोह में जा रहे हैं पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
पुरनपुर-पीलीभीत:- सामूहिक शादी समारोह में पिता-पुत्र व पुत्री बाइक पर सवार होकर लक्ष्य डिग्री कॉलेज जा रहे थे। तभी तेज रफ़्तार बोलोरो गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए, घायलों को सीएचसी मे भर्ती कराया गया। बुधवार को पंकज कॉलोनी निवासी राजेश अपने पिता व पुत्री सिमर राठौर के साथ बाइक पर सवार होकर लक्ष्य डिग्री कॉलेज में सामूहिक शादी में शामिल होने जा रहे थे, सामने से आ रही है बोलोरो गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग…
पीलीभीत :अधिकारियों की लापरवाही से हो गया अवैध कब्जा
पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव पजावा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसकी भूमि पर आम के पेड़ खड़े हैं।आरोप है कि पडोस के रहने वाले ग्रामीण ने पुत्रों की मदद से दबंगई के बल पर वाग की भूमि से लगभग ढाई गठ्ठा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके अपना मकान का निर्माण कार्य करा लिया। उसने बताया कि जब उसके मकान पर कब्जा किया जा रहा था तो उसने कई अधिकारियों से गुहार लगाई।लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।उसने बताया कि अधिकारियों की ओर से…
