पीलीभीत : युवती को बहला फुसलाकर ले गया युवक

पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला परिवार के साथ रिश्तेदारी में गई थी।उसकी पुत्री अपनी दादी के साथ घर पर थी। बीती रात पड़ोसी गांव का रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर युवती को भगा ले गया।घर लौटे परिजनों ने जब युवती को घर पर नहीं पाया तो उनके होश उड़ गये। काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। इस पर मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया उन्हें ऐसे किसी भी मामले की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं…

पीलीभीत ; बाइकों की आपसी भिड़ंत में महिला सहित चार घायल

पूरनपुर। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिडंत में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया।जहां से दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।खुटार थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी ओमकार अपनी पत्नी रोशनी देवी के साथ अपनी रिश्तेदारी पीलीभीत आया था।काम निपटाने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे।इसी दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।जिसमें दूसरी बाइक पर सवार शिवम व राहुल निवासी बंडा घायल हो गए।राहगीरों की मदद से सभी घायलों को…

पीलीभीत:नजीरगंज स्थित भट्ठे पर परमीशन को ताक पर रखकर किया जा रहा मिट्टी खनन

पूरनपुर, पीलीभीत।प्रशासन के लाख दावों के बाद भी जिले में खेतों से अवैध मिट्टी खनन जारी है। जेसीबी मशीन से लगाकर खेतों से धड़ल्ले से मिट्टी खनन किया जा रहा है। खनन के बाद ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर मुख्य मार्गों से मिट्टी गंतव्य तक पहुंचाई जा रही है। वही राजस्व विभाग और पुलिस द्वारा अवैध खनन पर कार्यवाही भी की गई है। उसके बाबजूद भी खन्नमाफ़ियाओ के हौसले बुलंद है। खन्नमाफ़िया बेखौफ होकर बिना नम्बर प्लेट के ही ट्रेक्टर ट्रालियो से मिट्टी खनन कर रहे है।हाल ही में राजस्व विभाग…

सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने युवक को उसके माता-पिता को किया सुपुर्द

पूरनपुर, पीलीभीत।घर से बिना बताए एक युवक कही चला गया था। परिजनों ने युवक को इधर-उधर काफी तलाश किया था। लेकिन युवक का कोई सुराग नही लगा था। युवक की माँ ने थाने पहुँचकर मामले की तहरीर पुलिस दी थी। पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने सोमवार को गुमशुदा हुए युवक को सकुशल बरामद कर उसे उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया है।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव चलतुआ निवासी शिमलावती ने 11 मार्च को थाने पहुँचकर सूचना…

पीड़ित महिला से गांव के कुछ लोगों द्वारा की गई मारपीट, पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार।

पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव भिखारीपुर की निवासिनी पीड़ित नन्ही देवी पत्नी बसंत लाल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई , आइए आपको बताते चलें कि पीड़ित महिला दिनांक 7 तारीख 2023 को अपने घर में गुजिया बना रही थी तभी गांव के कुछ दबंगों द्वारा महिला के घर में घुसकर मारपीट की पीड़ित महिला की नाबालिग पुत्री पुत्री व पुत्र वधू के साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग करने के साथ छेड़छाड़ करने लगे विरोध करने पर पप्पू ने कढ़ाई का तेल पीड़ितों…

पीलीभीत:निर्माण कार्यों को समयबद्व व गुणवत्ता परक ढ़ंग से करें पूर्ण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में रू0 50.00 लाख से अधिक लागत की भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक गोमती सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की समीक्षा के दौरान कार्यदायी सस्था सी0एण्डडी0एस0 को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। राजकीय पाॅलीटेक्निक पूरनपुर में महिला छात्रावास के कार्यों में तेजी लाने साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दियूरिया कला के समस्त कार्य माह मार्च तक पूर्ण करने व हैण्डओवर करने हेतु कार्यदायी संस्था यूपी सिडकों को निर्देशित किया। राजकीय…

पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मा0 जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं व जनता की समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया कि नगर क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा। बैठक में अवगत कराया गया कि मार्गो के चैडीकरण एवं सरकारी भवनों से आसपास व हाईवे के किनारे अवैध अतिक्रमण हटवाने के सम्बन्ध में कहा। इसके साथ ही कलीनगर एवं पूरनपुर में भी साफ सफाई व्यवस्था पर भी…

पीलीभीत:पंकज कालोनी के मंदिर में विराजे राधाकृष्ण भगवान

पंकज कॉलोनी के नवनिर्मित मंदिर में आज भगवान राधाकृष्ण जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो गया। सुबह भगवान के विग्रह की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें जमकर रंग गुलाल उड़ा और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद माता बहनों द्वारा भजन-कीर्तन भी किया गया।सरवनपुरी निवासी राधा कृष्ण गुप्ता की धर्मपत्नी मीना गुप्ता एडवोकेट व स्व.पूरन सचदेवा की धर्मपत्नी ज्योति सचदेवा द्वारा भूमिदान के बाद राधाकृष्ण गुप्ता…

पीलीभीत:योजनाओं को समयबद्ध व लक्ष्य के अनुरूप करें पूर्ण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक गोमती सभागार पीलीभीत में सम्पन्न हुई। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सड़क निर्माण, सिंचाई, विद्युत देय, पंचायत भवन निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, छात्रवृत्ति, पेयजल, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एम्बुलेंस, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, मत्स्य पालन, आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, गन्ना भुगतान, राशन कार्डो, अमृत योजना आदि की विभागवार समीक्षा करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्व…

पीलीभीत:समस्त विकास खंडों के कुल 384 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न।

पीलीभीत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उ0प्र0 शासन संजय सिंह गंगवार एवं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा समस्त विकासखण्डों के सामूहिक विवाह ड्रमण्ड इण्टर कालेज परिसर में सम्पन्न कराये गये। जनपद में 384 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वर -बधू को आवश्यक सामाग्री वितरित कर सभी का आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस प्रकार आज कुल 384 नव दापत्य जोडों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी निकाय चुनाव एवं शान्ति/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा आगामी निकाय चुनाव, शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सुनगढ़ी/कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजार आदि में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने व अतिक्रमण हटाने तथा सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल को और अधिक सतर्कता से ड्यूटी करने के क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देश दिये गये। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ व जनता के व्यक्तियों, व्यापारियों एवं दुकानदारों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुनगढी, प्रभारी…

पीलीभीत:विवाहिता की मौत पर परिजनों ने जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोप

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजीव नगर की रहने वाली तरन्नुम पत्नी जलालुद्दीन उम्र 35 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घटना की जानकारी लगने के बाद मृतक के परिजन भी महिला के घर पहुंच गए और मृतिका के पति पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने मामले में विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाबताया जा रहा है कि विवाहिता की कल तबीयत खराब हुई थी इस पर उसको अस्पताल भी…

पीलीभीत : नेकी की दीवार संस्था की ओर से निर्धन व्यक्ति की गरीब कन्या के विवाह में योगदान

पूरनपुर नेकी की दीवार संस्था की ओर से एक निर्धन व्यक्ति की गरीब कन्या के विवाह में योगदान किया गया, बुजुर्ग व्यक्ति के बेटे का एक्सीडेंट हो जाने के बाद विवाह के लिए आवश्यक दैनिक आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति के लिए सार्थक प्रयास किया गया, योगदान करने वालों में मुख्य रूप से पूरनपुर रेंज अधिकारी कपिल आयुष अग्रवाल अनुज खंडेलवाल रिशु सक्सेना जी सिकंदर किराना स्टोर रिंकू कपिल कक्कड़ अमन खालसा आदि लोग शामिल रहे और गरीब कन्या के विवाह में योगदान करने के लिए संस्था के अध्यक्ष गुरमेल सिंह…

पीलीभीत : राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख को ज्ञापन सौंपा

पूरनपुर रविवार को वाटर वूमेन शिप्रा पाठक बंडा के घाट पर यात्रा लेकर पहुंची।यहां पर कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख अपनी टीम के साथ यात्रा में शामिल हुए।यात्रा में मौजूद पूरनपुर के लोगों ने राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख को ज्ञापन सौंपा।जिसमें कहा गया है कि बर्ष 2001 में भाजपा सरकार के दौरान शाहजहांपुर जिले के 94 गांवों को काटकर पीलीभीत में जोड़े गए थे।बताया जाता है कि तब से लेकर अब तक सभी विभागों का संचालन शाहजहांपुर की जगह पर पीलीभीत से आरंभ हो चुका है।लेकिन मंडी का…

पीलीभीत ; देर रात घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, बाइक सवार दबंगों ने की फायरिंग

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव बाजारगंज निवासी मनजीत कौर ने बताया कि वह अपने पति जगदीश सिंह के साथ किसी काम के लिए पूरनपुर आई थी।शनिवार की देर शाम दोनों काम निपटा कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पूरनपुर-आसाम हाईवे पर स्थित कढेरचोरा मोड के पास बाइक सवार तीन लोग आए। आरोपितों ने एकाएक हत्या करने की नियत से जगदीश सिंह को गोली मार दी।जिससे उसका पति जमीन पर गिर गया।गोली लगने से युवक के कंधे व पेट में गंभीर चोटें आई हैं।हाईवे पर हुई बारदात को लेकर…

पीलीभीत : विवाहिता की अश्लील फोटो खींचकर जान से मारने की धमकी दी

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले चार युवक उस पर गलत नियत रखते हैं।सुबह जब घर में नहा रही थी।तभी युवकों ने छत पर चढ़कर उसके अश्लील फोटो खींच लिए।जानकारी लगने के बाद महिला ने युवकों के घर पहुंचकर विरोध किया तो दरवाजे पर खेल रहे बच्चों को बेरहमी से पीट दिया।जिससे बच्चे घायल हो गए।बच्चों को बचाने आई विवाहिता की भी पिटाई लगा दी।शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटनाक्रम को…

पीलीभीत : विधायक ने जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था का किया भ्रमण

पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र में ग्राम भरजूनियां फार्म में जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था की एक यूनिट स्थापित है। जहां पर आसपास के गांवों की महिलाऐं सोलर चरखे से धागे का उत्पादन कर अपनी आय को बढ़ा रही हैं। इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए धागे से इस यूनिट में बुनकरों द्वारा विभिन्न प्रकार के कपड़ों को तैयार किया जा रहा है।इस संस्था में हो रहे कार्य को देखने के लिए क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान और पीलीभीत जिला पंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर के प्रतिनिधि व…

पीलीभीत:दो पक्षों में चले लाठी-डंडे कई लोग घायल

घुंघचाईबेवजह गाली गलौज का विरोध करने पर महिला को लाठी- डंडे से जमकर पीटा।बचाने आई पुत्रवधू के अलावा परिवार के अन्य लोगों को भी घर में घुसकर जमकर पीटा।तोड़फोड़ कर पत्थर बरसाने का आरोप लगाया गया है।पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी राजवती का पुत्र कपिल कुमार शनिवार को शाम अपने दरवाजे पर खड़ा था।इसी दौरान गांव के ही वच्चूलाल,शम्भू,देव प्रकाश,विजयपाल,ओम प्रकाश,आदेश पीडित को देखकर गाली गलौज करने लगे।इस दौरान पीड़िता ने जब विरोध किया तो सभी लाठी डंडों,धारदार हथियार से…

पीलीभीत:पांच दिन बाद बाघिन का हो सका रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस मिली

पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र में बीते कई दिनों से बाघिन का आतंक जारी था। वहीँ यह बाघिन टाईगर रिजर्व के जंगल से बाहर निकलकर थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव शाहपुरा व केशवपुर के बीच गौशाला तक पहुंच चुकी थी और कई दिनों से क्षेत्र में डेरा जमाए थी। वहीं बाघिन के डर से क्षेत्र में राहगीरों और खेतों में किसानों ने जाना तक छोड़ रखा था। बाघिन को पकड़ने और उसको जंगल क्षेत्र में खदेड़ने को वन कर्मी लगातार प्रयास कर रहे थे। लेकिन चतुर बाघिन जंगल न जाकर…

पीलीभीत:-पंकज कालोनी के नवनिर्मित श्री राधाकृष्ण मंदिर से सोमवार सुबह 9 बजे निकलेगी शोभायात्रा, 2 बजे से शुरू होगा भंडारा

पूरनपुर। पंकज कॉलोनी में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने गली नम्बर 10 के नवनिर्मित श्री राधा कृष्ण मंदिर में 9 मार्च से प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक आयोजन चल रहा है। अन्न व मिष्ठान में मूर्ति के अधिवास के बाद रविवार को भगवान का फलाधिवास कराया गया। इस मौके पर यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया। आचार्यों ने वैदिक विधि विधान से पूजा कराई। आयोजकों ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे से भगवान राधा कृष्ण जी के विग्रह की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नगर के सात सुप्रसिद्ध मंदिरों तक होती…