पीलीभीत :एनबीआई फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया

पूरनपुरएनवीआई फाउंडेशन (रजि०) द्वारा नगर के रजागंज देहात में नि:शुल्क स्वास्थय कैंप लगाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने मेले का शुभारंभ किया।वरिष्ट अतिथि के रूम में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी,अधिवक्ता अशोक सिंह, खालिद तबरेज व भाजपा नेता रवि यादव मौजूद रहे। स्वास्थ मेला में मुख्य रूप से डा.जीशान खान,मजहर,डा. फैजान खान और मोइनुद्दीन खान मौजूद रहे।खांसी, जुकाम,पेट की समस्त समस्याओं के 437 मरीज देखे गए।उनको मुफ्त में संस्था द्वारा दवाई दी गई।फ्री जांच कैंप में एच.एम.पैथोलॉजी…

पीलीभीत :सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग घायल

पूरनपुर। साइकिल व ठेली की आपसी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव मल्लपुर खजुरिया निवासी मुकेश,राम सिंह,सुशीला देवी,रतनलाल,हरिराम आदि लोग ठेली पर सवार होकर सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव में स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे साइकिल सवार सिकंदर व मुकेश ठेली से टकरा गए।हादसे में दोनों ओर से आधा दर्जन लोग…

पीलीभीत :गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ

पूरनपुरनगर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।प्राचार्य डा.सुधीर कुमार शर्मा ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया।उन्होने ने स्वयंसेवियों के द्वारा किए गए प्रयासों की सरहाना कर कहा कि स्वयंसेवी को सदैव समाज की सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।प्राचार्य डा.सुधीर कुमार शर्मा ने स्वयंसेवियों व समाज सेवा को देकर प्रेरित कर उनको मैडल पहना कर सम्मानित किया।कार्यक्रम…

पीलीभीत :प्रधान को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार का भेजा जेल

पूरनपुरग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरैया कलां के ग्राम प्रधान डॉ सत्यपाल शर्मा हैं। ग्राम प्रधान सत्यपाल को गांव के ही उल्फत सिंह उर्फ लटे ने माइक पर समाधि बाबा एवं अपने बच्चों की कसम खाते हुए तमंचे से गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी।युवक ने ग्राम प्रधान को 24 घण्टे में तमंचे की गोली से मारने की…

पीलीभीत :एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा पीलीभीत पूरनपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

पीलीभीत एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा पीलीभीत पूरनपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें मार्ग से निकलने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान 2 ओवरलोड संचालित पाये गये इनपर चालान की कार्यवाही की गयी, इसी प्रकार टैक्स बकाया, फिटनेस समाप्त, एचएसआरपी नंबर प्लेट ना लगवाए संचालित हो रहे कुल 13 वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गई इन वाहनों पर हुई प्रवर्तन कार्यवाही से परिवहन विभाग द्वारा डेढ़ लाख रुपए प्रशमन शुल्क वसूला गया l इस कार्यवाही से मार्ग पर वाहन संचालित कर रहे…

पीलीभीत :दो अज्ञात युवकों ने पैलेस के चौकीदार को पीटकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी सय्यर गजनफर अली ने बताया वह मोहल्ला लाइन पर साहूकारा में स्थित ताज पैलेस में चौकीदारी का काम करता है।सोमवार को सुबह वह पैलेस में था।इसी दौरान पैलेस के मालिक रिप्पी ने जनरेटर में तेल निकालकर कैन में भर भरकर सौ जाने की बात कही,इस पर उसने तेल निकाल कर कैन में भर कर रख दिया।इसके बाद चौकीदार सोने जा रहा था।इसी वीच मोहल्ला साहूकारा के दो लोग तेल के बारे में पूछने लगे,चौकीदार ने पैलेस मालिक से बात करने को कहा। इस पर दोनों…

पीलीभीत :महुआ गुन्दे में चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ एवं रासलीला का हुआ समापन

पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम महुआ गुन्दे में श्री रुद्र महायज्ञ एवं रासलीला का भव्य ओर दिव्य कार्यक्रम हो रहा था जिसका क्षेत्र वालों ने बड़े भक्ति भावना के साथ यज्ञ में सहयोग किया व समस्त कार्यक्रमों को अपना सहयोग प्रदान किया । रूद्र महायज्ञ में ग्राम वासियों ने रासलीला का बहुत ही भाव से रसपान किया ।जिसका समापन गोमती तट पर बाबा सुनासीर नाथ शिव मंदिर पर किया गया। जिसके बाद महुआ गुन्दे में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें अभिषेक बाजपेयी जी ने अपनी पूरी कमेटी की तरफ…

पीलीभीत :सम्पूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौके पर 11 का हुआ निस्तारण।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 19 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 11 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मा0…

पीलीभीत :राष्ट्रीय राजमार्ग व सिरसा चौराहे पर अतिक्रमण की शिकायत

पूरनपुर। नगर के रहने वाले एक युवक ने संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचकर जिलाधिकारी से राष्ट्रीय राजमार्ग व सिरसा चौराहे पर फैले अतिक्रमण की शिकायत की है। जिसमें उन्होंने बताया कि हाईवे के दोनों तरफ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है।जिससे आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।जबकि सिरसा चौराहा व्यस्त चौराहा है।चारों तरफ अतिक्रमण के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।लोगों को जान माल का खतरा भी बना हुआ है। जबकि भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष रवि जायसवाल द्वारा…

पीलीभीत :भतीजी को ले जाने के मामले में फूफा पर रिपोर्ट दर्ज

पूरनपुर। सगी भतीजी को ले जाने के मामले में फूफा पर पुलिस ने नकल कसी है।तीन दिन पहले ससुराल में पहुंचा आरोपी अपने साले की बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।लेकिन अभी तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी बहन का विवाह कुछ साल पहले तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ किया था।युवक का अपनी ससुराल में आना जाना था।इसी दौरान उसने अपने सगे साले की पुत्री…

पीलीभीत : नाइट राइडर्स ने बिलाल टाइगर को हराकर पहला लीग मैच जीता

पूरनपुर एमएलए विंटर कप सीजन वन का 6वां मैच ब्लॉक प्रमुख की टीम नाइट राइडर्स और बिलाल टाइगर्स टीम के बीच खेला गया जिसमें नाइट राइडरर्स ने बिलाल टाइगर्स को बड़े अंतर से हराकर अपना पहला लीग मैच जीत लिया।मैच में बिलाल टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 147 रन बनाकर प्रतिद्वंदी टीम को अच्छा लक्ष्य दिया। चेज करने उतरी बिलाल टाइगर्स निर्धारित 20 ओवर में मात्र 87 रन ही बना सकी और…

पीलीभीत : महाशिवरात्रि पर्व पूरी रात हुआ जगराता, प्रस्तुत की गई सुंदर सुंदर झांकियां

महाशिवरात्रि पर हर हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। भोर से देर रात तक मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए कतारे लगी रहीं। भक्तों ने भोले बाबा को खुश करने के लिए भांग, धतूरा, वेलपत्र, फूल और दूध शिवलिंग पर चढ़ाया। महाशिवरात्रि पर जगह जगह रात्रि जागरण का आयोजन भी किया गया। जिसमें सुंदर सुंदर झांकियां दिखाई गई। भजन कीर्तन सुनकर भक्तों ने सुंदर सुंदर झांकियों का आनन्द लिया। पूरी रात शिव भक्त भक्ति गानों पर झूमते हुए दिखाई दिए।बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत महद खास…

पीलीभीत- गेहूं के स्थान पर भी चावल का वितरण कर रहा दबंग कोटेदार

पूरनपुर की ग्राम पंचायत कढ़ैया के ग्रामीणों ने कोटेदार सत्यवीर पुत्र बृजलाल द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप गल्ला ना बांटकर अनिमित्ता करने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा है। बता दे यह मामला ग्राम पंचायत कढ़ैया का है जिसमें कई ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ उप जिलाधिकारी पूरनपुर से लिखित शिकायत की है जिसमें ग्रामीणों द्वारा घटतौली से लेकर गेहूं की भी जगह चावल देने का आरोप लगाया है। उप जिलाधिकारी द्वारा दिया गया शिकायत पत्र में तमाम ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए हैं शिकायत करने वाले ग्रामीणों में…

पीलीभीत : चतुर्थ दिन मां सरस्वती के सम्मुख पुष्प चढ़ाकर शिविर का शुभारंभ किया

पूरनपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर जो कि ग्राम नारायणपुर में संचालित हो रहा है,के  चतुर्थ दिन सर्वप्रथम डॉ0 सुधीर कुमार शर्मा, प्राचार्य गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पूरनपुर ने मां सरस्वती के सम्मुख पुष्प चढ़ाकर शिविर का शुभारंभ किया। शाहिद खान, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने  चतुर्थ दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा बताई तथा  स्वयंसेवियों  को टोलियों में विभाजित कर ग्राम का स्वच्छता अभियान प्रारंभ कराया। स्वयंसेवियो ने क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के लाभ के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई।  उन्होने ग्राम की नालियों की सफाई की।…

पीलीभीत : अधिकारियों ने चौपाल लगाकर निभाए रस्म दस्तूर गांव के विकास कार्य अभी हैं कोसों दूर

पूरनपुर : उत्तर प्रदेश सरकार जहां ग्रामीण इलाकों में विकास खण्ड अधिकारियों द्वारा गांव गांव चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से संम्बन्धित जानकारी देने तथा जागरुक करने का प्रयास कर रही है। वहीं विकास खण्ड के आलाधिकारियों के संरक्षण में ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूदा ग्राम प्रधान सरकार की मजाक बनाकर जमकर धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। वहीं गांव गांव ग्रामीणों को बिना जानकारी दिए रस्म अदायगी कार्यक्रम के तहत झूठी वाहवाही लूटने का चलन इन दिनों खूब चल रहा है। एक तरफ ग्राम पंचायतों में जमकर भ्रष्टाचार हावी…

पीलीभीत : पूरनपुर डायमंड हॉकी क्लब बहराइच को हराकर फाइनल मैच जीता

पूरनपुर : रामपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वर्गीय मशकूर अली मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता में पूरनपुर डायमंड हॉकी क्लब ने बहराइच को हराकर फाइनल मैच जीता।यंग मैन ग्राउंड पर आयोजित स्टेट हॉकी प्रतियोगिता में डायमंड हॉकी क्लब पूरनपुर ने बहराइच की टीम को फाइनल में हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।प्रथम हाफ में बहराइच की टीम 1/0 से आगे रही।जिसमें बहराइच की तरफ से शिवा ने गोल किया।1- 0से बिछड़ने के बाद सेकंड हाफ में पूरनपुर के खिलाड़ियों ने काफी शानदार खेल कर प्रदर्शन किया। सलिल आजाद ने दूसरे हाफ के…

पीलीभीत : शिविर लगाकर स्वच्छता के प्रति किया जागरुक

पूरनपुर।शनिवार को नरायनपुर के प्राथमिक स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन प्राचार्य सुधीर कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख पुष्प चढ़ाकर शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी शाहिद खान ने चतुर्थ दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा बता कर स्वयंसेवियों को टोलियों में विभाजित कर ग्राम का स्वच्छता अभियान प्रारंभ कराया। स्वयंसेवियो ने ग्रामीणों को स्वच्छता के लाभ के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई।उन्होने गांव की नालियों की सफाई की। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने स्वच्छता पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक…

पीलीभीत ; धर्मजागरण समन्वय ने कराया मंत्रो का जाप

पूरनपुर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधि धर्मजागरण समन्वय ने नगर के विभिन्न बस्तियों पर हुए कार्यक्रम में श्रद्धालुओ ने कुल एक लाख ग्यारह हजार ॐनमःशिवाय मंत्रोच्चारण किया।नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर,कायस्थान में ब्रह्मदेव बाबा स्थान और टंकी स्थित देवी माता के मंदिर प्रांगण में आयोजित इन कार्यक्रम में कुल एक लाख ग्यारह हजार मंत्रो का जाप किया गया। कार्यक्रम संयोजक अनुज गुप्ता,चित्रगुप्त बस्ती संयोजक मनीष दिवाकर,राहुल सक्सेना एडवोकेट सहित नगर प्रचारक ब्रजेश,श्रीपाल शर्मा,सहजिला धर्मजागरण संजोयक अंशु गुप्ता,कपिल सहित सैकड़ो श्रद्धालुओ ने हिस्सा लिया।

पीलीभीत:अपर पुलिस अधीक्षक ने महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना घुंघचिहाई क्षेत्र के प्रमुख मन्दिर में भ्रमण किया

पीलीभीत अपर पुलिस अधीक्षक डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी ने महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना घुंघचिहाई क्षेत्रान्तर्गत इकोत्तरनाथ मन्दिर परिसर का भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर आमजनमानस को सुरक्षा का अहसास कराया, इस दौरान सीओ पूरनपुर, थानाध्यक्ष घुंघचिहाई मय फोर्स उपस्थित रहे।

पीलीभीत:ग्रामीणों ने बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

कलीनगर,पीलीभीत।जंगल से निकलकर बाघ गांव किनारे खेतो में पहुँच गया। बाघ देखे जाने हड़कंप मच गया। सूचना पर तमाम संख्या में ग्रामीण खेतो की तरफ पहुँच गए। ग्रामीणों ने खेतों में टहल रहे बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाघ देखे जाने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व वन विभाग की टीम को दी। सूचना पर चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुँच गईं। लेकिन सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नही पहुँची। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वही बाघ देखे जाने…