कासगंज: राजकीय महाविद्यालय कासगंज में मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता रैली का कार्यक्रम संपन्न

आज दिनांक 8.10.2025 को राजकीय महाविद्यालय कासगंज मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई महाविद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम किया छात्र-छात्राओं ने जागरूकता के नारे लगाते हुए नौरथा का भ्रमण कर महिलाओ को जागरूक करते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के विषय में बताया रैली में उपस्थित डॉ कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय डॉक्टर महेंद्र कुमार डॉक्टर पुष्पा कार्यालय प्रभारी कबीर अहमद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चली जा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबर के बारे में…

कासगंज:460 ग्राम नशीले पदार्थों सहित दो गिरफ्तार।

जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना ना कासगंज पुलिस द्वारा कासगंज क्षेत्र अन्तर्गत दो अभियुक्तों को 460 ग्राम नशीला पदार्थ ( डायजापाम ) सहित गिरफ्तार कर थाना कासगंज पर पंजीकृत मुअसं 437/2025 धारा 25/22 एन डीपी एस एक्ट के अंतर्गत न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाना बताया जाता है। अभियुक्तों के नाम मुस्लिम पुत्र बच्चन निवासी मौ. गद्दी टोला थाना उझानी , बदायूं जिससे 250 ग्राम नशीला पदार्थ संतोष पुत्र हरीशंकर निवासी ग्राम अहरौली थाना जनपद कासगंज बताए जाते हैं जिससे 210ग्रा. अवैध…

कासगंज: सरसों बीज की निःशुल्क मिनी किट के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

कासगंज।राज्य सरकार द्वारा तिलहन एवं दलहनी उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष योजना चलाई जा रही है जिसके मद्देनजर उच्च उत्पादन वाली सरसों प्रजाति के बीज की मिनी किट किसानों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र ने बताया कि निःशुल्क सरसों बीज की मिनी किट प्राप्त करने के लिए किसानों को 15 अक्टूबर तक कृषि विभाग के पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर अपनी बुकिंग करनी होगी। उन्होंने बताया कि रबी की वर्ष 2025-26 के लिए सरसों बीज की मिनी किट सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर…

कासगंज:15 अक्टूबर तक शिक्षक करेंगे काली पट्टी बांध अनिवार्य टीईटी का विरोध

कासगंज।अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडे के आव्हान पर सेवारत शिक्षकों पर अनिवार्य टीईटी का जनपद में मौन विरोध लगातार जारी है। सेवारत अध्यापकों पर टीईटी अनिवार्यता हटाए जाने की मांग को लेकर 10 सितंबर से पूरे प्रदेश में शिक्षक आंदोलित हैं। शिक्षकों का कहना है कि उनकी नियुक्ति तत्कालीन शासनादेशों के अनुसार ही हुई है। सेवा अवधि के मध्य में नवीन पात्रता को शामिल करना न्यायोचित नहीं है। प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री मुनेश राजपूत ने बताया कि आंदोलन…

कासगंज:सीडीओ की अध्यक्षता में हुआ समाधान दिवस, पहुंची 27 शिकायत

कासगंज। पटियाली तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कासगंज द्वारा की गई। समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सचिन, उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल, क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा और नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर कुल 25 शिकायती पत्रों की आमद हुई, जिसमें 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं। शनिवार की दोपहर दो बजे तक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस…

कासगंज : स्काउट गाइड की समीक्षा बैठक संपन्न

राजधानी लखनऊ के वृन्दावन गार्डन में आगामी 20 नवंबर से आयोजित होने वाली स्काउट गाइड संस्था की राष्ट्रीय स्तर की जंबूरी की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार की शहर के श्री गणेश इंटर कॉलेज प्रांगण में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता स्काउट गाइड संस्था की सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर कविता पांडे ने की। उक्त बैठक में आगामी तैयारियों पर मंथन किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद कासगंज से कुल 54 प्रतिभागी इस जंबूरी में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर एचपीएन दुबे, मुनेश राजपूत, अभिषेक पांडे, श्रीपाल शाक्य, राम विरले,…

कासगंज : निःशुल्क सिलाई कढ़ाई के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित

मोहनपुरा : पुष्पलता चैरिटेबल ट्रस्ट के अंतर्गत मोहनपुरा एवं पिवारी में संचालित सिलाई कढ़ाई केंद्रों पर महिलाओं एवं युवतियों को तीन माह का निःशुल्क सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अब तक सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं युवतियों द्वारा इन केंद्रों से प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है। शनिवार को ट्रस्ट के इन केंद्रों पर 50 प्रशिक्षणार्थियों को तीन माह का प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नीरू पुंढीर, ऋतु पुंढीर, संगम, नीरज, अंशिका, मुस्कान, रंजना,…

कासगंज ने रचा नया रिकॉर्ड और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन से ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं में चमका कासगंज

नागरिक सेवाओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण में उत्कृष्टता प्रदर्शित करते हुए जनपद कासगंज ने सितंबर 2025 माह के लिए संपूर्ण उत्तर प्रदेश में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल आवेदनों के निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। ई-डिस्ट्रिक्ट योजना शासन की एक महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाली योजना है। इसके माध्यम से नागरिकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाते हैं। इस प्रणाली का उद्देश्य कार्यों में पारदर्शिता लाना है, जिसके लिए शासन स्तर पर कार्यक्रम…

कासगंज:पैदल चाल प्रतियोगिता एवं खेलों के ट्रायल हुए आयोजित

कासगंज।जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत वृहद साफ सफाई अभियान चलाया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर जिला स्तरीय ओपन महिला एवं पुरुष पैदल चाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। महिला वर्ग में मोनिका, कुंती एवं लक्ष्मी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं शिवानी, अंजू और ममता को सांत्वना पुरस्कार मिले। पुरुष वर्ग में अजय, लवकुश और रोहित को क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। साथ ही…

कासगंज:अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया शस्त्र पूजन

कासगंज।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद कासगंज के तत्वावधान में एस एस ग्रीन गार्डन में विशाल एकत्रीकरण एवं पारंपरिक शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह जी रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकुर जयवीर सिंह जी ने समाज की एकता और युवाओं के जोश की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सर्व समाज को साथ लेते हुए क्षत्रिय समाज हमेशा आगे बढ़ा है। ठाकुर भानु प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन भानू ने दशहरा पर्व की सभी को शुभकामनाएं…

कासगंज : भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती शहर कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय चंदननगर पर मनाई गई

कासगंज : भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती शहर कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय चंदननगर में शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप के नेतृत्व में गांधी जी की प्रतिमा और स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन फूल अर्पित कर बड़ी धूमधाम से बनाया जिसमें अनेक वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जीवन परिचय पर और उनकी कार्यशैली पर प्रकाश डाला जिसमें तमाम शहर के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहेरमेश चंद धनगर, साजिल मियां, हजारीलाल, झमन…

कासगंज : प्रदेश स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए जनपदीय ट्रायल आज से

खेल निदेशालय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रदेश स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए जनपदीय ट्रायल आज से फरीदनगर सोरों जी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में जूनियर बालक बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता एवं सीनियर वर्ग की पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जनपदीय ट्रायल आज 11 बजे से आयोजित होगा। ट्रायल में चयन पाने वाले खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल अगले दिन अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। वहीं सीनियर पुरुष क्रिकेट, पुरुष बॉलीबॉल एवं सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जनपदीय…

कासगंज:मिशन शक्ति अभियान के तहत कक्षा 11 की छात्रा क्रिस्टी मौर्या बनी एक दिन की कासगंज जिलाधिकारी

कासगंज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कासगंज की मेधावी छात्राओं को सशक्त बनाने की पहल जारी है। इसी कड़ी में कक्षा 11 की छात्रा क्रिस्टी मौर्या को सोमवार को एक दिन के लिए कासगंज का जिलाधिकारी बनाया गया। क्रिस्टी मौर्या, जो कि एनआर पब्लिक स्कूल कासगंज की छात्रा हैं, ने इस जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाया। डीएम कार्यालय में पहुंची फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जमीन से जुड़े विवाद पर आए एक प्रार्थना पत्र पर उन्होंने सदर…

कासगंज:राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कासगंज के धर्मेंद्र ने पाया द्वितीय स्थान

कासगंज।पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म वर्ष शताब्दी के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 सितंबर तक गोरखपुर में किया गया। जिसमें मंडलीय टीम अलीगढ़ में चयनित हुए कासगंज के खिलाड़ी अमित, लवकुश, देवेंद्र, धर्मेंद्र, शेर सिंह और अमरजीत ने राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया। जिसमें धर्मेंद्र ने 79 किग्रा भर वर्ग में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल कर जनपद के खिलाड़ियों को ऊर्जित किया। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह एवं कुश्ती के प्रशिक्षक ब्रजेश यादव ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

कासगंज:गांधी जयंती पर आयोजित होगी ओपन पैदल चाल प्रतियोगिता

कासगंज।खेल निदेशालय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष ओपन पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीदनगर सोरों जी में प्रातः 8 बजे से किया जाएगा। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड लाकर समय से प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को खेल निदेशालय के मानक अनुसार आकर्षक पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

कासगंज : मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत 11वीं कक्षा की छात्रा क्रिस्टी मौर्य को एक दिन का सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया।

कासगंज: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एनआर पब्लिक स्कूल की कक्षा-11वीं की छात्रा क्रिस्टी मौर्य पुत्री ऋषि कुमार को एक दिन का सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान छात्रा द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई की गयी तथा जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जाँच/आवश्यक कार्यवाही हेतु अधीनस्थों को आदेशित किया गया।सांकेतिक जिलाधिकारी क्रिस्टी ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा…

कासगंज : मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण रैली का हुआ आयोजन ?

पटियाली। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में परिषदीय स्कूलों की छात्राओं द्वारा तहसील परिसर से मिशन शक्ति फेस 5 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली का शुभारंभ किया गया,इस रैली का शुभारंभ उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल एवं क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया आपको बता दें महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं में नारी सम्मान,नारी स्वाभिमान एवं आत्मबल बढ़ाने के लिए कई तरह की रैलियां,सभाएं,नुक्कड़ नाटक,कभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तो कभी थाना प्रभारी भी बनाकर आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास भी किया जा रहा है…

मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार कासगंज में की गयी बैठक ?

आज दिनांक 30.09.2025 को माह अक्टूबर 2025 में संचालित किये जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान से संबंधित द्वितीय जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार कासगंज में की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अधिशाषी अधिकारी प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद कासगंज को निर्देशित किया कि संचारी अभियान में सभी वार्ड मेंबर की सहभागिता हेतु उनका प्रशिक्षण शतप्रतिशत पूर्ण करायें। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा जिलापंचायत राज अधिकारी/खण्डविकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी प्रधान/पंचायत…

कासगंज : टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन लगातार जारी ?

सुप्रीम कोर्ट द्वारा सेवारत शिक्षकों पर अचानक लागू की गई टीईटी का विरोध लगातार जारी है। जनपद में दिन प्रतिदिन विरोध करने वाले शिक्षकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडे के आव्हान पर 10 सितंबर से शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता को हटाए जाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश के शिक्षक आंदोलित हैं। आंदोलन की शुरुआत जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर हुई। तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों सदर विधायक देवेंद्र राजपूत,…

उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प 2047 की गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद कासगंज द्वारा किया गया

आज दिनांक 29 सितंबर 2025 को कार्यालय मुख्य चिकित्सकारी बैठक सभागार में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प 2047 की गोष्ठी का शुभारंभ डॉ राजीव अग्रवाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद कासगंज द्वारा किया गया जिसमें कार्यालय के समस्त अधिकारी डॉ एम.के शुक्ला अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुंवर उत्कृष्ट यादव उपमुख चिकित्सा अधिकारी ,पवन कुमार जिला कार्यक्रम प्रबंधक, के.पी .सिंह जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव ,जिला डाटा प्रबंधक एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया ।