प्रयागराज : बच्चों के अन्दर वशिष्ठ क्षमता को निखारने मे शिक्षकों की महती भूमिका- मुख्य विकास अधिकारी

दिव्यांग बच्चो की समावेशी शिक्षा के क्रियान्वयन हेतु मंगलवार को जनपद स्तरीय कार्यशाला जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि ने कार्यक्रम की शुरूआत/शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा (समकित शिक्षा) द्वारा किया गया, जिसमे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रवीण कुमार तिवारी ने आये हुए अतिथियांे, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी गण, समस्त एस0आर0जी/ए0आर0पी0, एन0सी0सी0 कैडिट एवं एन0एस0एस0 कैडेट, नोडल शिक्षकों आदि का सभी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में जिला दिव्यांग…

प्रयागराज:केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग भारत सरकार ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को राष्ट्र के प्रति सत्यनिष्ठा एवं समर्पण की भावना से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया

प्रयागराज: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा मंगलवार को देश के 45 स्थानों पर 71 हजार नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का बटन दबाकर शुभारम्भ किया, जिसका सजीव प्रसारण ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, फाफामऊ में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मा0 केन्द्रीय मंत्री, भारी उद्योग, भारत सरकार डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में आयोजित रोजगार मेले में भारत सरकार के विभिन्न विभागों में 173 नव चयनित अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया और उन्हें…

प्रयागराज : वृद्धजनों की समस्याओं और उनके निराकरणों से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर 26 नवम्बर को आयोजित की गयी जायेगी कार्यशाला

जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि जनपद में निवासरत वृद्धजनों की समस्याओं और उनके निराकरणों से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर कार्यशाला का आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा विकास भवन स्थित सरस हाॅल में दिनांक 26.11.2022 को मध्यान्ह 12ः00 बजे किया जायेगा। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मे आयोजित रोजगार मेले में 247 अभ्यर्थीयो का हुआ चयन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा दिनांक 21.11.2022 को वृहद रोजगार मेला का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नैनी कैम्पस में किया गया, जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियां द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपरोक्त रोजगार मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में आये हुए अभ्यर्थियों की प्री प्लेसमेंट काउंसिलिंग का भी आयोजन किया गया। रोजगार मेले में सहायक निदेशक सेवायोजन श्री रत्नाकर अस्थाना, प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 श्री एस0के0 श्रीवास्तव, जिला सेवायोजन अधिकारी श्री चन्द्र कान्त सिंह एवं अन्य समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस वृहद रोजगार मेले…

प्रयागराज:संगम क्षेत्र के विहंगम एवं मनोहारी दृश्य देखकर अभिभूत हुए काशी तमिल संगमम टीम के सदस्य गण

प्रयागराज ‘‘काशी तमिल संगमम’’ कार्यक्रम के प्रथम जत्थे (टीम) के सदस्यों का सोमवार को जनपद प्रयागराज के आगमन पर टीम के सदस्यों का पुष्पवर्षा, वैदिक मंत्रोच्चार एवं मां तमिल की वंदना के साथ भव्य रूप से स्वागत किया गया। संगम क्षेत्र में पहुंचने पर मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्या, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय, भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी, गंगापार के भाजपा अध्यक्ष श्री अश्विनी कुमार दूबे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों एवं प्रशासनिक…

प्रयागराज:भारत सरकार की योजना पीएम वाणी के अंतर्गत पीएम वाणी जागरूकता कार्यशाला का किया गया आयोजन

प्रयागराज भारत सरकार की योजना ‘‘पीएम वाणी’’ के अन्तर्गत पीएम वाणी जागरूकता कार्यशाला का किया गया आयोजन भारत सरकार की योजना ‘‘पीएम वाणी’’ के अन्तर्गत पीएम वाणी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन सोमवार को जिला पंचायत सभागार में किया गया। कार्यशाला में छोटे उद्यमियों/गांव-शहर क्षेत्र के मोबाइल दुकानदारों/इस क्षेत्र में कार्य करने वाले इच्छुक लोगो के द्वारा प्रतिभाग किया गया। निदेशक टेक्नोलाॅजी, डिपार्टमेंट आॅफ टेलीकाम, गवर्नमेंट आफ इण्डिया, यूपी ईस्ट श्री राम चन्द्रा ने पीएम वाणी योजना के सम्बंध में उपस्थित लोगो को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीडीओ कैसे बना…

प्रयागराज : यातायात पुलिस प्रयागराज रोटरी क्लब प्रयागराज महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर एवं जिला अपराध निरोधक समिति DCPC प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान मे यातायात पदयात्रा आरंभ हुआ

आज दिनांक 20-11- 2022 दिन रविवार को यातायात पुलिस प्रयागराज ,रोटरी क्लब प्रयागराज, महर्षि पातंजलि विद्या मंदिर प्रयागराज एवं जिला अपराध निरोधक समिति DCPC प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान सुभाष चौराहा सिविल लाइन से यातायात पद यात्रा आरंभ होकर के पीवीआर मॉल तक गई तत्पश्चात विद्यालय के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात जागरूकता किया गया ।कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री देशदीपक आर्य जी ने सभी को बधाई देते हुए पूरे वर्ष जागरूकता कार्यक्रम कराने को कहा। महर्षि पतंजलि के श्री ए. के. सिंह ने सभी छात्रों…

प्रयागराज : मांडा थाना क्षेत्र के ग्राम बेला चौहान युवक की हत्या कर फेकें जाने की घटना का खुलासा करते हुए थाना मांडा पुलिस द्वारा 04 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01 ट्रक व अन्य सामान बरामद

दि0, 06/10/ 2022 को थाना मांडा क्षेत्र के ग्राम बेला चौहान जाने वाली सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था जिसकी शिनाख्त अनिल कुमार गौतम पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम रामपुर हंसवार थाना जिगना जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई थी मृतक के सगे भाई राकेश कुमार के द्वारा दि0, 11/11/ 2022 को थाना मांडा में दी गई तहरीर (आशंका के आधार पर) के आधार पर मु0अ0सं0 306/22 धारा 302 भा0द0वि0 बनाम सोमनाथ बिंद पुत्र रामधारी निवासी ग्राम बौता थाना जिगना जनपद मिर्जापुर, छोटू खान पुत्र सत्तार…

प्रयागराज : जिला अधिकारी ने संगम क्षेत्र पहुंचकर काशी तमिल संगमम कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने रविवार को संगम क्षेत्र का भ्रमण कर काशी तमिल संगमम कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। जनपद में आयोजित काशी तमिल संगमम कार्यक्रम के तहत प्रथम ग्रुप का आगमन 21 नवम्बर को पूर्वान्ह 09ः45 बजे सर्वप्रथम संगम क्षेत्र में होगा। टीम के सदस्य अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत संगम में स्नान एवं पूजन करेंगे, लेटे हनुमान जी, श्री आदि शंकर विमान मंडपम मंदिर, अक्षय वट का दर्शन करेंगे तथा बोटिंग सहित अन्य कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद टीम के सदस्यगण चन्द्रशेखर आजाद पार्क,…

प्रयागराज : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार मे राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

प्रयागराज : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में राजपत्रित पुलिस अधिकारी गणों के साथ लंबित विवेचना आइजीआरएस माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही आदि से संबंधित साप्ताहिक गोष्ठी आहूत कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए सुंदरलल जिला चीफ ब्यूरो प्रयागराज मो0 9797546868

प्रयागराज:यातायात माह 2022 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नगर के द्वारा यातायात नियमों के बारे में बताया गया

प्रयागराज पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना सिविल लाइंस क्षेत्र अंतर्गत पुलिस बल के साथ वाहन चालको को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले व्यक्तियों का चालान काटा गया सुंदरलाल जिला चीफ ब्यूरो प्रयागराज मो0 9792546868

प्रयागराज : तहसील कोराव में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी ने सुनी जनता की शिकायत

तहसील कोरांव में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज व जिलाधिकारी प्रयागराज ने सुनी जनता की शिकायतो को सुनकर निस्तारण हेतु दिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश संपूर्ण समाधान दिवस में जैसे ही आम लोगों को मालूम हुआ कि जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संपूर्ण समाधान दिवस में आ रहे हैं वैसे ही शिकायतकर्ता की भीड़ देखने को मिली जिलाधिकारी द्वारा लोगों के समस्याओं को संबंधित अधिकारियों त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस जिले के हर विभाग के अधिकारी व उप जिलाधिकारी कोरांव तहसीलदार आदि…

प्रयागराज : माननीय खेल मंत्री जी ने 37 वे अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन 2022 को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

37वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन-2022 प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। 37वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन-2022 को माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव जी ने शनिवार को प्रातः 06ः30 बजे आनंद भवन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मैराथन प्रतियोगिता निर्धारित मार्गों से होते हुए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में समाप्त हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, खेल निदेशक श्री आर0पी0 सिंह एवं ए0डी0एम0 (सिटी) मदन कुमार, सिटी मजिस्टेªट उपस्थित रहें।37वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन-2022 में पुरूष…

प्रयागराज: उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने बीएमजी डिग्री कॉलेज बघेङा मे आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुई सम्मिलित

विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है, हमारे शिक्षक शिक्षा की लौ जलाते हैं और बच्चे इस लौ के प्रकाश को राष्ट्र के निर्माण व संस्कार में प्रकाशित करते हैं, जिस प्रकार से माता-पिता अपने बच्चों को संस्कार सहित आगे बढ़ता देखकर प्रसन्न होते है, उसी प्रकार शिक्षक भी शिष्य को आगे निकलता देख बहुत प्रसन्न होते है। उक्त बातें शुक्रवार को प्रदेश की मा0 उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने करछना तहसील क्षेत्र के बीएमजी डिग्री कॉलेज बघेडा में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य…

प्रयागराज:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न

प्रयागराज जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि उद्योग धंधों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों को औद्योगिक क्षेत्र नैनी में विद्युत, साफ-सफाई सहित अन्य उद्यमियों की…

प्रयागराज:माघ मेला 2022 -23 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत मंडलायुक्त व मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में समन्यक बैठक संपन्न

प्रयागराज माघ मेला 2022-23 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत मंडलायुक्त एवं मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में समन्वय बैठक संपन्न हुई। माघ मेले 2022-23 की भीड़ प्रबंधन संबंधित सभी तैयारियां 2019-20 के माघ मेले में आई भीड़ को बेस मानते हुए की जाएंगी। मंडलायुक्त ने रेलवे एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर भीड़ प्रबंधन हेतु नॉर्मल अथवा एक कंटीन्जेसी प्लान तैयार करने का भी प्रस्ताव दिया है जिसके अंतर्गत दोनों ही विभागों के अधिकारी संयुक्त सिग्नेचर कर प्लान का सत्यापन करेंगे। उन्होंने वॉलिंटियर्स की…

प्रयागराज : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन 21 नवंबर को

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नैनी, प्रयागराज परिसर में दिनांक 21.11.2022 को प्रातः 10ः00 बजे एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0, कैरियर ब्रीज स्किल साल्यूशन, एल0आई0सी0 आॅफ इण्डिया, डस्की स्टलेन कनसलटेंसी सर्विस प्रा0लि0, नवभारत फर्टीलाइज़र, जी0 4 एस0 सिक्योर साल्यूशन प्रा0लि0, सिवाशक्ति बाॅयोटेक्नालाजी लि0, पुखराज हेल्थकेयर प्रा0लि0 एवं गोल्डेन फार्मा आर्गेनिक एग्रीकल्चर प्रा0लि0 इत्यादि द्वारा विभिन्न पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। इस मेले में 18 से 45…

प्रयागराज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में काशी तमिल संगमम कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक संपन्न

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में संगम सभागार में गुरूवार को काशी तमिल संगमम कार्यक्रम के आयोजन के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बताया गया कि तमिल संगमम कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के पर्यटकों की टीम काशी होते हुए जनपद प्रयागराज में विभिन्न तिथियों को आयेगी, जिसमें पर्यटकों का प्रथम जत्था(टीम) 21 नवम्बर, 2022 को जनपद प्रयागराज पहुंचेगा। टीम के सदस्य सर्वप्रथम संगम जायेंगे, वहां पर श्री लेटे हुए हनुमान मंदिर दर्शन, श्री आदि शंकर विमान मंडपम मंदिर दर्शन, अक्षय वट दर्शन, बोटिंग सहित अन्य…

प्रयागराज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान क्रय केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में धान क्रय केन्द्रों की तैयारियों की समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सभी क्रय केन्द्रों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों को कोई समस्या न आये तथा जब भी समय दे, उस समय उनका धान खरीद सुनिश्चित किया जाये। धान क्रय केन्द्रों पर 28 फरवरी, 2023 तक धान की खरीद की जायेगी। उन्होंने खान खरीद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रय केन्द्रों पर…

प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान क्रय केन्द्रों की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न 28 फरवरी 2023 तक की जायेगी धान क्रय केंद्रो पर धान की खरीद

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में धान क्रय केन्द्रों की तैयारियों की समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सभी क्रय केन्द्रों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों को कोई समस्या न आये तथा जब भी समय दे, उस समय उनका धान खरीद सुनिश्चित किया जाये। धान क्रय केन्द्रों पर 28 फरवरी, 2023 तक धान की खरीद की जायेगी। उन्होंने धान खरीद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रय केन्द्रों पर पूरी…