प्रयागराज: महाकुंभ 2025 की ट्रेफिक एडवाइजरी कमेटी के प्रथम बैठक संपन्न

महाकुंभ 2025 के दौरान जनपद प्रयागराज की ट्रैफिक व्यवस्था उत्कृष्ट करते हुए आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के दृष्टिगत आज अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर की अध्यक्षता में ट्रेफिक एडवाइजरी कमेटी की प्रथम बैठक मंडल आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में संपन्न हुई। सर्वप्रथम मेला अधिकारी, महाकुंभ, विजय किरन आनंद ने कुंभ 2019 के अनुभवों को साझा करते हुए उनसे मिली सीख के आधार पर महाकुंभ 2025 हेतु एक कार्य योजना प्रस्तुत की जिसमें आगामी महाकुंभ में पिछले महाकुंभ से डेढ़ गुना भीड के आने की अपेक्षा…

प्रयागराज-रोजगार मेले का आयोजन 26 सितम्बर को

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज परिसर में दिनांक 26.09.2023 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। इस मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियां कैरियर ब्रीज स्किल साल्यूशन(टायर इन्डस्ट्रीज लि0, याजिकी इण्डिया प्रा0लि0, सी0बी0एस0 साल्यूशन प्रा0लि0, पी0पी0ए0पी0 आॅटोमोबाइल्स लि0 एवं लूमैक्स इन्डस्ट्रीज लि0), डस्की स्टैलियन कन्सल्टेंसी सर्विस प्रा0लि0, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0, पीपल ट्री आनलाइन, डिजर्व कैरियर केयर प्रा0लि0 एवं जी0 4 एस0 सिक्योर साल्यूशन इण्डिया प्रा0लि0़ आदि द्वारा कुल 1000 रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। इस मेले में हाई-स्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/ डिप्लोमा…

प्रयागराज : मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्नमण्डलायुक्त ने उद्यमियों/निवेशकों से सम्बंधित समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने के दिए निर्देश

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांधी सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवास्वरोजगार योजना, अप्रेंटिस के लम्बित भुगतान के सम्बंध में, एक जनपद-एक उत्पाद योजना, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 में मण्डल अधीनस्थ जनपदों में विभागवार प्राप्त निवेश प्रस्ताव सहित अन्य विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने उद्यमियों एवं निवेशकों की समस्याओं/उनके आवेदनपत्रों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण किए जाने का निर्देश सम्बंधित विभागों के…

प्रयागराज-मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक एवं डेंगू नियंत्रण अभियान की समीक्षा की

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आशु पाण्डेय एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह 03 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक एवं डेंगू नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक की। अपर जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को समन्वय स्थापित कर डेंगू अभियान संचालित करने के लिए निर्देशित किया। शिक्षा विभाग को प्रार्थना सभा में डेंगू एवं संचारी रोगों से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार करने को कहा गया। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग एवं पंचायती राज विभाग को साफ-सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाने हेतु कहा है। उन्होंने चिकित्सालयों में डेंगू…

प्रयागराज ; मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज समेत सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें। बैठक में अन्नपूर्णा भवन योजना (मॉडल शॉप) के अन्तर्गत उचित दर दुकानों के निर्माण के सम्बन्ध में जनपदवार 75 दुकानों के निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं तथा शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत / नगर पालिका परिषद / नगर निगम के आर्थिक स्रोतों/ मनरेगा आदि योजनाओं से राशन की दुकानों का निर्माण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में यथासंभव पंचायत भवन एवं शहरी क्षेत्रों…

प्रयागराज : वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रथम मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन माह अक्टूबर के तृतीय सप्ताह में

सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर अनुमन्य लाभों के लम्बित मामलों को शीघ्र निस्तारित कराने के लिए मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डल स्तर पर पेंशन अदालत गठित है। वित्तीय वर्ष 2023-24 की प्रथम मण्डलीय पेंशन अदालत माह सितम्बर, 2023 के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जानी थी, परन्तु पेंशन अदालत से सम्बन्धित केवल 03 नये वाद प्राप्त हुये हैं, जिसके कारण समय सीमा को बढ़ाते हुए पुनः वित्तीय वर्ष 2023-24 की प्रथम मण्डलीय पेंशन अदालत माह अक्टूबर, 2023 के तृतीय सप्ताह में आयोजित की जानी है। सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों तथा…

प्रयागराज- राज्य मंत्री ने विभिन्न राजस्व न्यायालयो , चकबंदी न्यायालययो मैं पंजीकृत वादों के निस्तारण की स्थिति के बारे में समीक्षा बैठक की

प्रयागराज मा0 राज्यमंत्री, राजस्व विभाग, उ0प्र0 शासन श्री अनूप प्रधान की अध्यक्षता में गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में विभिन्न राजस्व न्यायालयों, चकबंदी न्यायालयों में पंजीकृत वादों के निस्तारण की स्थिति के बारे में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मा0 मंत्री जी ने उ0प्र0 राजस्व संहिता-2006 की धारा-24, 34, 35, 67, 80 एवं 116 सहित अन्य धाराओं से सम्बंधित लम्बित राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सम्बंधित राजस्व अधिकारियों को लम्बित वादों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है।…

प्रयागराज-मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा है, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगो को योजना के अन्तर्गत लाभान्वित कराया जा सके। पी0एम0 विश्वकर्मा योजना परम्परागत हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों के प्रोत्साहन हेतु प्रारम्भ की गई है जो अपने हाथों एवं छोटे उपकरणों के सहयोग से कार्य करते है तथा भारतीय अर्थव्यवस्था में असंगठित वर्ग के रूप में कार्यरत है।…

प्रयागराज : महाकुम्भ 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत क्रियान्वित किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति एवं गुणवत्ता की जांच हेतु मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया

महाकुम्भ 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत क्रियान्वित किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति एवं गुणवत्ता की जांच हेतु मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम अलोपीबाग स्थित लो०नि०वि० की पान्दून वर्कशाप का निरीक्षण करते हुए वहां हो रहे कार्यों का अवलोकन किया। पान्टून बनाने की पूरी प्रक्रिया को समझते हुए उन्होंने आ रही समस्याओं को सुना तथा विभागीय अधिकारियों को सभी कार्यों को जून 2024 तक पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए इसके दृष्टिगत एक कार्ययोजना एवं…

प्रयागराज: प्रयागराज सैयुक्त राष्टीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संग प्रयागराज मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन पत्र

दिनांक 18/9 /2023 को संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ जनपद प्रयागराज माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन पत्र जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से 11 सूत्री मांग पत्र सोपा गया इस मौके पर मजदूर संघ महामंत्री रविकांत जी एवं साथीगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आनंद त्रिपाठी मंडल संयोजक अटल कुमार राय जिला महामंत्री आशीष कुशवाहा जिला अध्यक्ष डॉ बी एन पाल जी उपाध्यक्ष डॉ आत्माराम कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार चौहान रिचा त्रिपाठी सचिव डॉक्टर जमाल अहमद डॉक्टर रोमी अकिल मनीषा गौतम राहुल शर्मा अजय कौशल बैंकट रमन हरेंद्र सिंह सोनू यादव…

प्रयागराज: प्रभारी मंत्री ने ग्राम पंचायत-सिंगरौर उपरहार विकास खण्ड श्रृंगवेरपुर में ‘‘ऋषि तलैया’’ पर आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मा0 मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) उ0प्र0/प्रभारी मंत्री, जनपद प्रयागराज स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को ग्राम पंचायत-सिंगरौर उपरहार विकास खण्ड श्रृंगवेरपुर धाम स्थित श्रृंगी ऋषि स्मृति वाटिका, ऋषि तलैया पर आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। आयोजित चौपाल में मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं के द्वारा सोहर गीत गाकर मा0 प्रधानमंत्री जी को उनके जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर चैपाल में उपस्थित लोगो को मा0…

प्रयागराज-पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनरों की वार्षिक गोष्ठी

पुलिस आयुक्त, प्रयागराज द्वारा आज दिनांक-18/09/2023 को पुलिस लाइन्स में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के मध्य गोष्ठी आहूत की गयी। उक्त गोष्ठी में पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय मौजूद रहीं ।पेंशनरो की समस्याओं के निस्तारण हेतु पेंशनर्स सेल के लिपिक व कर्मचागण मौजूद रहे ।भारी संख्या में पुलिस परिवार के रिटायर्ड पेंशनरों द्वारा प्रतिभाग कर पेंशन सम्बन्धी तथा व्यक्तिगत समस्याओं से अवगत कराया गया ।पेंशनरों द्वारा अवगत करायी गयी समस्याओं को प्राथमिकतापूर्वक लेते हुये पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा सम्बन्धित लिपिकों/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।पेंशनरों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु थाना…

प्रयागराज:लूट और स्नैचिंग करने वाला शातिर अंतर्राज्यीय कटिहार गैंग पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार ICCC व ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत लगाये गये कैमरों से लूट के अनावरण में मिली सफलता,

दिनांक 12.09.2023 को अनिरुद्ध कुमार यादव (एकाउण्ट मैनेजर, जीवन ज्योति हॉस्पिटल प्रयागराज) व प्रहलाद सिंह (एकाउण्ट स्टोर क्लर्क) पंजाब नेशनल बैंक, संगम पैलेस शाखा सिविल लाइन्स से नोट बदलवाने गये थे। नोट बदलवाने के उपरान्त दोनो व्यक्ति 500मीटर दूर स्थित एक अन्य पी0एन0बी लोन बैंक में कागज देने हेतु गये तो वादी अनिरुद्ध कुमार यादव के पी0एन0बी0 लोन बैंक कार्यालय में ऊपर जाने पर दूसरे साथी प्रहलाद सिंह से पी0एन0बी0 लोन बैंक के बाहर सड़क पर मोटरसाइकिल सवार 02 अज्ञात बदमाशो द्वारा 07 लाख रूपयों से भरा बैग लूट लिया…

प्रयागराज-अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम बेलहट, में 11 सितंबर 2023 से शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के उपरांत आज मंडल आयुक्त श्विजय विश्वास पंत ने मंडलीय अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष के रूप में विद्यालय में छात्रों हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हेतु उसका औचक निरीक्षण किया

अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम बेलहट, में 11 सितंबर 2023 से शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के उपरांत आज मंडल आयुक्त श्विजय विश्वास पंत ने मंडलीय अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष के रूप में विद्यालय में छात्रों हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हेतु उसका औचक निरीक्षण किया। परिसर में पहुंचकर सर्वप्रथम उन्होंने विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा उपस्थित छात्रों से बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई संबंधित जानकारी की। उन्होंने छात्रों को पढ़ने हेतु प्रयोग की जा रही पुस्तकों का भी अवलोकन किया तथा छात्रों से उससे संबंधित सवाल-जवाब भी किया।…

प्रयागराज-जनपद में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का शिलान्यास प्रदेश के 23 जनपदों में लैब का शिलान्यास किया बनने के बाद लगभग 118 टेस्ट एक ही जगह हो सकेंगे

सितंबर 2023 प्रदेश के 23 जनपदों में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब तथा ब्लॉक स्तर पर 87 बी॰पी॰एच॰यू॰का एक साथ शिलान्यास डॉक्टर मनसुख मांडविया जी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री भारत सरकार द्वारा आगरा से वर्चुअल शिलान्यास किया गया। जनपद प्रयागराज में तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय में आईपीएचएल के शिलान्यास कार्यक्रम में माननीया सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के 23 जनपदों में आज आई॰पी॰एच॰एल॰ का शिलान्यास किया गया है जिनमें से…

महामहिम राष्ट्रपति द्वारा आज दिनांक 13.09.2023 को पूर्वान्ह् 12ः00 बजे ’’आयुष्मान भवः अभियान का देशव्यापी शुभारम्भ किया गया

महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी द्वारा आज दिनांक 13.09.2023 को पूर्वान्ह् 12ः00 बजे ’’आयुष्मान भवः अभियान का देशव्यापी शुभारम्भ किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद प्रयागराज में उक्त अभियान का शुभारम्भ तेज बहादुर सपू चिकित्सालय, प्रयागराज के सभागार में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के सम्बोधन का सजीव प्रसारण के माध्यम से किया गया। उक्त कार्यक्रम में उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी मा0 महापौर, हर्षवर्धन बाजपेयी मा0 विधायक शहर उत्तरी,हर्ष देव पाण्डेय ए0डी0एम0 प्रशासन,एस0पी0 सिंह प्रधानाचार्य मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज, श्रीमती शारदा चैधरी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, तेज बहादुर सपू्र चिकित्सालय, डा0…

प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एअर फोर्स डे-2023 की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में एअर फोर्स डे-2023 के अवसर पर आयोजित होने वाले एयर शो को सुव्यवस्थित एवं सकुशल ढंग से आयोजित किए जाने के सम्बंध में विभागवार की जा रही तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। एअर फोर्स डे-2023 का आयोजन 08 अक्टूबर, 2023 को प्रस्तावित है, जिसमें परेड एअरफोर्स, बमरौली के कमाण्ड सेंटर में तथा संगम तट पर एअर शो का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। एअर फोर्स डे को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए जिलाधिकारी ने एअर…

प्रयागराज-रोजगार मेले में 252 अभ्यर्थिंयों का हुआ चयन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा दिनांक 12.09.2023 को पं0 गोपीनाथ मिश्र महाविद्यालय, रामपुर देउली, प्रतापपुर, प्रयागराज परिसर में प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में मुख्य अतिथि अमर नाथ यादव चेयरमैन फूलपुर(भाजपा) द्वारा बेरोजगार नवयुवकों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी एवं सेवायोजन कार्यालय के सार्थक प्रयास को सराहा गया। इस कार्यक्रम में सहा0जि0रो0स0 अधिकारी प्रवीन यादव, मेला प्रभारी मारुफ अहमद आदि उपस्थित रहे। मेले में कैरियर काउंसलिग विश्वमोहन द्विवेदी एवं के0के0 कुशवाहा, अनु0 द्वारा की गयी। धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय प्रबन्धक डाॅ0 नागेन्द्र…

प्रयागराज : कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन। कुल 199902 वादों का रिकॉर्ड निस्तारण वादकारियो में फैली खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 09.09.2023 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय प्रयागराज व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायालय में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज संतोष राय द्वारा दीप प्रज्वलित करके राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया lराष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 199902 वादों का निस्तारण किया गया l माननीय जनपद न्यायाधीश प्रयागराज के द्वारा 05 सिविल वाद निस्तारित किये गये l फौजदारी के कुल 25181 वादों का निस्तारण…

प्रयागराज-रोजगार मेले का आयोजन 12 सितम्बर को

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा विधान सभा क्षेत्र प्रतापपुर में स्थित पं0 गोपीनाथ मिश्र महाविद्यालय, रामपुर देउली, प्रतापपुर, प्रयागराज परिसर में दिनांक 12.09.2023 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। इस मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियां कैरियर ब्रीज स्किल साल्यूशन, डस्की स्टैलियन कन्सल्टेंसी सर्विस प्रा0लि0, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0, पीपल ट्री आनलाइन, डिजर्व कैरियर केयर प्रा0लि0 एवं नेक्सा सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज़ आदि द्वारा कुल 1049 रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। इस मेले में हाई-स्कूल/इण्टर/स्नातक/ आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा…