फर्रुखाबाद:रेड क्रॉस सोसाइटी की मासिक बैठक संपन्न, अस्पतालों को बनाया जाएगा संस्थागत सदस्य
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा फर्रुखाबाद की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025-26 के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित गतिविधियों, स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनहित से जुड़