फर्रुखाबाद:श्रीरामनगरिया मेला-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक, 22 जनवरी से शुरू होगा मेला
फर्रुखाबाद में श्रीरामनगरिया मेला-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों और मेला समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। 22 जनवरी से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले मेले में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, अस्थाई शौचालय, प्रकाश और सुरक्षा सहित श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।