सैम पित्रोदा ने भाजपा नेता के आरोपों को किया खारिज, कहा- मेरा भारत में कोई जमीन या घर नहीं ?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने बुधवार को कहा कि उनके पास भारत में कोई जमीन, घर या शेयर नहीं है। भाजपा नेता एन आर रमेश ने आरोप लगाया है कि वन विभाग के अधिकारियों सहित पांच वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की मदद से