मोदी के विरूद्ध प्रियंका को नहीं उतारने का निर्णय निराशाजनक : जेटली
कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरूद्ध प्रियंका गांधी वाड्रा को नहीं उतारने के पार्टी के निर्णय से ''बुरी तरह निराश'' हुए हैं क्योंकि इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान इसको लेकर एक प्रकार का रोमांचक संशय बना दिया गया था।