राजस्थान विधानसभा सत्र से ठीक पहले हुए राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को पायलट को बुलाकर सीधी बातचीत की। इसमें पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ शिकायतों का पिटारा खोला तो हाईकमान ने समाधान निकालने का भरोसा दिया। पायलट ने कांग्रेस के साथ अपनी सियासी पारी जारी रखने की प्रतिबद्धता भी जताई। हाईकमान ने पायलट व उनके समर्थक विधायकों की शिकायतों पर गौर कर हल निकालने के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाने की घोषणा भी की है। इस सुलह…
Category: वादे-इरादे
कांग्रेस विधायक के आवास पर भीड़ ने किया हमला,बंगलुरु में 2 लोगों की मौत और 60 पुलिसकर्मी घायल
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस के विधायक श्रीनिवास मूर्ति के आवास पर भीड़ ने हमला दिया। इतना ही नहीं मौके पर पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पथराव किया है। इसके अलावा भीड़ ने कांग्रेस विधायक के घर के बाहर आगजनी भी की है। पुलिस ने बेक़ाबू भीड़ पर काबू पाने के लिए फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गयी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस और लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प में 60 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। भीड़ ने कांग्रेस…
बांग्लादेश में फंसे निवासियों को प्रवेश की अनुमति दें ममता सरकार : केंद्र सरकार
केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार से दोबारा अनुरोध किया है कि वह मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही बांग्लादेश में फंसे राज्य के 2,680 निवासियों को प्रवेश की अनुमति दे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ सप्ताह पहले भी केंद्र सरकार ने इसी तरह का अनुरोध किया था, जिसके मद्देनजर बांग्लादेश से सटी छह में से दो जमीनी सीमाओं के जरिए नागरिकों को प्रवेश देने की बात कही गई थी। विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विक्रम दोरईस्वामी ने राज्य के…
दो तीन दिन में मिल सकती है मुलायम सिंह को छुट्टी , अस्पताल में थे भर्ती मुलायम सिंह
लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत पर पिछले गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच मुलायम सिंह यादव का कोरोना वायरस का टेस्ट भी कराया गया था, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने रविवार को बताया कि मुलायम सिंह यादव की हालत…
नोटबंदी, जीएसटी के त्रुटिपूर्ण क्रियान्वयन और लॉकडाउन ने भारत के आर्थिक ढांचे को तबाह किया : राहुल गाँधी
बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस ने रविवार को ‘रोजगार दो’ अभियान की शुरुआत की और इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के नोटबंदी, जीएसटी को ‘त्रुटिपूर्ण’ तरीके से लागू करने और लॉकडाउन के फैसले ने देश के आर्थिक ढांचे को ‘तबाह’ कर दिया। विपक्षी पार्टी ने कहा कि उसने ‘रोजगार दो’ अभियान की शुरूआत इसलिए की है क्योंकि इससे पहले कभी देश में बेरोजगारी की यह स्थिति नहीं देखने को मिली।राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘नरेंद्र…
400 बेड का Covid-19 अस्पताल नॉएडा को मिला , सीएम योगी ने किया उद्घाटन
दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की बिल्डिंग में 400 बिस्तरों का Covid-19 अस्पताल शनिवार से शुरू हो गया। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल का शुभारंभ किया। वहीं, शुभारंभ से पहले शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने भी कोविड अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं को जायजा लिया था तथा खामियों को दूर कराया था। डीएम और सीडीओ भी समय-समय पर अस्पताल का चक्कर लगाते रहे। कोविड अस्पताल में कोरोना के अलावा सिटी स्कैन व डायलिसिस यूनिट की भी सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए…
भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ के मौके पर राहुल ने साधा निशाना
राहुल गांधी सरकार पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। ऐसे में जब आज देश ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन’ की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है, राहुल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का बिना नाम लिए ही परोक्ष रूप से निशाना साधा। राहुल ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर गांधीजी के ‘करो या मरो’ के नारे को नए मायने देने होंगे। राहुल ने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ो, डरो मत..! राहुल ने इस आह्वान के साथ वह ऐतिहासिक तस्वीर भी ट्वीट की जब…
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल , बोले जब जब देश भावुक हुआ है तब तब फाइलें गायब हुई है
भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। राहुल ने इस बार रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से दस्तावेज हटाने पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि जब-जब देश भावुक हुआ है, फाइलें गायब हुईं हैं। राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में चीनी घुसपैठ के उल्लेख वाली एक रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से हटाए जाने को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि यह कोई संयोग नहीं, बल्कि सरकार का लोकतंत्र विरोधी प्रयोग…
मध्य प्रदेश के बासमती चावल की जीआइ टैग का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा
मध्य प्रदेश के बासमती चावल की भौगोलिक संकेतक (जीआइ टैग) का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जीआइ टैग पर हस्तक्षेप की मांग की तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैप्टन की मंशा पर ही सवाल उठा दिए। शुक्रवार को शिवराज ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर भविष्य में होने वाले दुष्प्रभाव को भी स्पष्ट किया। शिवराज ने कहा कि अगर जीआइ टैग हटा तो भारत की निर्यात क्षमता…
CM योगी आदित्यनाथ ने 98.7 हजार नई MSME इकाइयों को ऑनलाइन बंटा 2447 करोड़ रुपये लोन
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रसार के कारण प्रभावित लोगों को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सुक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यम (एमएसएमई) लगाने के साथ ही प्रवासी मजदूर व युवा के लिए रोजगार सृजित किया है। इसी क्रम में आज छोटे उद्यमियों को ऋण प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश पूरी प्रतिबद्धता के साथ सभी संभावनाओं को गति देने में जुटा है। लोगों को रोजगार देकर स्वावलंबी बनाना सरकार की प्राथमिकता है। वह शुक्रवार…
राष्ट्रपति ने केरल में विमान हादसे की स्थिति का राज्यपाल से लिया जायज़ा
केरल में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें 190 यात्री सवार थे। हादसे में पायलट समेत अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हैं। विमान हादसे को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के राज्यपाल से बात की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केरल के कोझिकोड में एयर इंडिया के के विमान दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। हादसे को लेकर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से बात कर स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके…
सीएम योगी नोएडा में आज 400 बेड के अस्पताल का करेंगे उद्घाटन
दिल्ली से सटेनोएडासेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की बिल्डिंग में 400 बिस्तरों का कोविड अस्पताल 8 अगस्त यानि आज से शुरू हो जाएगा। सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ से पहले शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने भी कोविड अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं को जायजा लिया तथा खामियों को दूर कराया। डीएम और सीडीओ भी समय-समय पर अस्पताल का चक्कर लगाते रहे। कोविड अस्पताल में कोरोना के अलावा सिटी स्कैन व डायलिसिस यूनिट की भी सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए लखनऊ, सीएमओ व…
दस्तावेज छिपाने से नहीं छुपेगी चीनी सेना के घुसपैठ की सच्चाई : राहुल गाँधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीनी घुसपैठ की बात सामने लाने वाले रक्षा मंत्रालय के दस्तावेज के अंश को हटा लिए जाने को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल ने कहा है कि दस्तावेज हटा लेने भर से इस सच को छुपाया नहीं जा सकता कि चीन हमारे इलाके में घुस आया है। चीनी घुसपैठ से जुड़ी रक्षा मंत्रालय की राय के संदर्भ में ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने कहा ‘चीन के खिलाफ खड़े होने की बात तो भूल जाइए,…
मध्य प्रदेश में एक बार फिर उठी राम लहर, भाजपा के मंदिर आंदोलन की यादों को नया मुकाम मिला
अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन होते ही मध्य प्रदेश में एक बार फिर राम लहर चल पड़ी है। भाजपा के मंदिर आंदोलन की यादों को नया मुकाम मिला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले करीब दो दर्जन पूर्व विधायकों को ज्यादा तरजीह मिलने से नाराज और असंतुष्ट चल रहे भाजपा केपुराने नेताओं को अब अपनी अलग अहमियत का अहसास होने लगा है, उनके सुर बदल गए हैं। इससे भाजपा ने राहत की सांस ली है। सोशल…
विहार में अभी भी गठबंधन के सहारे पार कराएँगे अपनी नैया राहुल , राहुल गाँधी ने दिए संकेत
बिहार के चुनावी अखाड़े में कांग्रेस अब भी गठबंधन की गाड़ी में सवार होकर ही अपना सियासी सफर आगे बढ़ाती रहेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश नेताओं के साथ हुई वर्चुअल संवाद रैली में साफ संदेश दे दिया कि सूबे की सत्ता में वापसी के लिए गठबंधन की जमीनी हकीकत को समझना होगा। पार्टी नेताओं को सभी घटक दलों को पूरा सम्मान देने की सीख देते हुए राहुल ने उनसे पार्टी संगठन को दुरुस्त करते हुए मजबूती से चुनावी मैदान में उतरने को कहा। राहुल गांधी के…
गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा मंजूर, मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल
कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 के हटाए जाने की पहली वर्षगांठ पर बुधवार देर शाम, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू(Girish Chandra Murmu) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुर्मू के इस्तीफे की खबर से प्रशासन खेमे से लेकर सियासी पार्टियों में ह़़डकंप मंच गया। जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन होने के बाद बीते साल 31 अक्टूबर को ही मुर्मू ने उपराज्यपाल का पद संभाला था। मुर्मू के इस्तीफे के बाद प्रशासन से लेकर सियासी हलकों में खलबली मच गई। मुर्मू ने देर रात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को…
पीएम मोदी की तारीफ पर द्रमुक ने अपने विधायक को किया सस्पेंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करना द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने अपने विधायक कू का सेल्वम को पार्टी के सभी पदों से कार्यमुक्त करते हुए निलंबित कर दिया। द्रमुक ने विधायक को नोटिस भेजकर पूछा है कि क्यों न उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया जाए। उधर, भाजपा के राज्य मुख्यालय पहुंचे विधायक सेल्वम ने पत्रकारों से कहा कि निलंबित किए जाने से वह चिंतित नहीं हैं। विधायक कूका सेल्वम ने कहा कि पार्टी चाहे तो बर्खास्त कर दे लेकिन वह जनहित का काम करते…
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहली बार मोदी के साथ मंच पर आये ,अयोध्या में भूमि पूजन के उद्घाटन क लिए पहुंचे थे मोदी
अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के साथ ही आज का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। पीएम मोदी की यहां पर मौजूदगी उनके उस दौर की भी याद ताजा कर देती है जब 1992 में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान वे एक कारसेवक के रूप में अयोध्या आए थे। उस समय उन्होंने रामलला के दर्शन किए थे। तब से लेकर आज बहुत कुछ बदल गया है। अब राम मंदिर निर्माण की सभी बाधाएं खत्म हो चुकी हैं और भविष्य में यहां पर एक भव्य…
दूसरी बार समन पर ED के समक्ष नहीं हुए पेश अशोक गहलोत के छोटे भाई अग्रसेन ,मनीलॉन्ड्रिंग का है केस
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत दूसरी बार जारी समन पर भी ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। ईडी के अधिकारियों के अनुसार उन्हें पहली बार 29 जुलाई को तलब किया गया था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह पेश नहीं हुए थे। मंगलवार को भी वे इसी आधार पर हाजिर नहीं हुए। अब उन्हें अगले हफ्ते दिल्ली में ईडी के दफ्तर में तलब किया गया है। गौरतलब है कि अग्रसेन गहलोत का बेटा अनुपम 29 जुलाई को ईडी के समक्ष हाजिर हुआ था…
अयोध्या मे करीब एक घंटे तक करेंगे पीएम मोदी सम्बोधन , हनुमान गढ़ी जायेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार रामलला का दर्शन करने अयोध्या आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान रामनगरी में भव्य श्रीराम के मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद उनका यहां पर देश को संबोधन का कार्यक्रम भी है। दोपहर 12:00 से 12:30 बजे के बीच वह भूमि पूजन करेंगे और इसके बाद करीब एक घंटा देश को संबोधित करेंगे। दूरदर्शन से भूमि पूजन के साथ पीएम मोदी के हर कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त यानी कल श्रीराम जन्मभूमि…
