मीडिया पर भारत विरोधी दुष्प्रचार के कारण सरकार ने बीते दो महीनों में 60 से ज्यादा अकाउंट बंद किए हैं। जो अकाउंट बंद किए गए, वे यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम के थे। इनमें से कुछ यूट्यूब अकाउंट पाकिस्तान से प्रायोजित पाए गए। गुरुवार को यह जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने राज्यसभा को दी। उन्होंने यह जानकारी अभिव्यक्ति की आजादी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में दी। केंद्रीय राज्य मंत्री मुरुगन ने एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि देश में कोविड…
Category: बोल-बच्चन
शशि थरूर की केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने गिनाईं अंग्रेजी में गलतियां
कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी अंग्रेजी को लेकर चर्चा में रहते हैं। थरूर कई बार ऐसे शब्दों का चयन करते हैं जिनका आसानी से मतलब समझ नहीं आता है। हालांकि, इस बार थरूर अंग्रेजी के शब्दों की गलत स्पेलिंग को लेकर चर्चा में है। थरूर की इस गलती को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने पकड़ा है। वहीं, थरूर ने आठवले पर पलटवार किया है। आपको बताते हैं कि पूरा मामला आखिरकार क्या है।दरअसल, सबसे पहले शशि थरूर ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण…
नेहरू जी ने लाल किले से कह दिया था कि वह गोवा की आजादी के लिए फौज नहीं भेजेंगे : नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू चाहते, तो वर्ष 1947 में जब भारत को आजादी मिली थी, उसके चंद घंटे के भीतर ही गोवा को पुर्तगाली शासकों से मुक्ति मिल जाती। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ दल तो प्रदेश और प्रदेशवासियों को जाने बिन गोवा को महज ‘लांच पैड’ समझते हैं। ये दल अपने घोषणा पत्र में उन मुद्दों को शामिल कर रहे हैं, जिन्हें भाजपा सरकार धरातल पर उतार…
दो विधायकों का भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने पर दावा- कई MLA पार्टी छोड़ने को तैयार
त्रिपुरा में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। विधायक सुदीप राय बर्मन और आशीष कुमार साहा मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दोनों विधायकों ने सोमवार को भाजपा को अलविदा कह दिया था। सुदीप राय और आशीष कुमार ने स्पीकर रतन चक्रवर्ती से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। भाजपा से इस्तीफा देने के बाद दोनों दिल्ली आ गए थे। दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पहुंचकर दोनों पार्टी में शामिल हो गए। सुदीप राय बर्मन ने बड़ा दावा किया है। सुदीप राय ने दावा…
पंडित जी ने गोवा को 15 साल तक गुलाम रहने पर मजबूर किया : पीएम मोदी
राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिर्फ कांग्रेस को ही नहीं बल्कि देश के पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी आड़े हाथों लिया। नेहरू पर तीखा हमला करते हुए मोदी ने मंगलवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि बनाए रखने के लिए गोवा को सालों तक गुलाम रहना पड़ा। मोदी ने कहा, ‘इस साल गोवा की मुक्ति की 60वीं वर्षगांठ है। जिस तरह सरदार पटेल ने हैदराबाद और जूनागढ़ के लिए पहल की, अगर उससे सबक लिया जाता तो गोवा को और 15 साल गुलामी में नहीं…
सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी, देश में आजादी के बाद से एससी-एसटी को छोड़कर जातिगत जनगणना नहीं हुई,
केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि उसने स्वतंत्रता के बाद से अनुसूचित जातियों (एससी) और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) को छोड़कर जाति आधारित जनगणना नहीं की है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि जनगणना 2021 कराने की सरकार की योजना को 28 मार्च, 2019 को भारत के राजपत्र में अधिसूचित कर दिया गया था। मंत्री ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण जनगणना और संबंधित गतिविधियों को अगले आदेश तक के लिए टाल दिया गया है। राय…
कांग्रेस, मोदी के हमले का और साथियों की मुस्कान के बीच अलग थलग पड़ी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह अंदाज-ए-बयां थोड़ा अनोखा था जिसमें निशाने पर कांग्रेस थी और इशारों-इशारों में विपक्ष के साथियों के लिए सुझाव। लोकसभा में लगभग डेढ़ घंटे के भाषण में उन्होंने कुछ इस तरह बातें रखीं कि अधिकतर समय कांग्रेस पैरों पर खड़ी रही और सत्तापक्ष के साथ-साथ अन्य विपक्षी दल भी मजे लेते रहे। बात यहीं नहीं रुकी, कई मुद्दों पर उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू को ही उद्धत करते हुए कांग्रेस को मजबूर भी किया। यह शुक्रवार से तय था कि प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को राष्ट्रपति के…
मोदी ने कितनी बार लिया नेहरू का नाम आइये जानिए
राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा, ‘आप शिकायत करते हैं कि मैं पंडित जी का नाम नहीं लेता। आज मैं नेहरू जी कहता रहूंगा.. एंजाय.. आप कहते रहते हैं मोदी जी नेहरू जी का नाम नहीं लेते। इसलिए मैं आपकी इच्छा पूरी कर रहा हूं।’ इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने पूरे भाषण में आधा दर्जन से ज्यादा बार नेहरू और एक बार इंदिरा गांधी का जिक्र किया प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से देश के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू…
आज पीएम नरेन्द्र मोदी राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर दे सकते हैं जवाब
संसद के बजट सत्र की कार्यवाही मंगलवार को भी जारी रहेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे सकते हैं। इससे पहले उन्होंने सोमवार को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया था।लोकसभा में जवाब देते हुए पीएम ने मंगलवार को कांग्रेस पर सीधा हमला बोला था। मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समय कांग्रेस ने इस पर राजनीति की। उन्होंने कांग्रेस को अहंकारी भी बताया। मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के वक्त जब देश लाकडाउन…
संविधान फिर से लिखने संबंधी टिप्पणी पर आनंद शर्मा ने बोला हमला, तेलंगाना सीएम ने गरमाई सियासत,
तेलंगाना राष्ट्र समिति (Telangana Rashtra Samithi, TRS) के वरिष्ठ नेता के केशव राव ने बीते गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का हवाला देते हुए राज्यसभा में कहा था कि उन्होंने देश के लिए एक नए संविधान की आवश्यकता के विचार को चर्चा के लिए रखा है। इस मुद्दे ने अब सियासी रंग अख्तियार कर लिया है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने ट्वीट करके भाजपा और टीआरएस पर निशाना साधा है।कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा- पीएम, केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और सांसदों ने संविधान को बनाए रखने की…
कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की चेतावनी, शिक्षा का तालिबानीकरण नहीं होने देंगे,
कर्नाटक के उडुपी जिले के एक कालेज से शुरू हुआ हिजाब का विवाद सियासी रंग लेते जा रहा है। भाजपा ने साफ कर दिया है कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था का तालिबानीकरण नहीं करने दिया जाएगा। शिक्षण संस्थानों में सभी छात्रों को एक समान ड्रेस कोड के नियम का पालन करना होगा। वहीं प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि हर किसी को अपने धर्म के मुताबिक कपड़े पहनने का अधिकार है। कांग्रेस ने इसे मुस्लिम लड़कियों को शिक्षा से वंचित करने की भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की साजिश बताया…
पीएम मोदी आइसीआरआइएसएटी के कार्यक्रम मे बोले- जलवायु परिवर्तन से निपटने में कारगर होगा ‘प्रो प्लैनेट पीपल मूवमेंट’, डिजिटल एग्रीकल्चर ही भविष्य
डिजिटल कृषि को देश का भविष्य बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने में प्रतिभाशाली युवा अहम भूमिका निभा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी यहां पाटनचेरू में इंटरनेशनल क्राप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फार द सेमी-एरिड ट्रापिक्स (आइसीआरआइएसएटी) की 50वीं वर्षगांठ समारोह को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने आइसीआरआइएसएटी और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) को शुष्क भूमि क्षेत्रों में डिजिटल कृषि के लिए उच्च उत्पादकता और जल प्रबंधन के लिए अपनी साझेदारी का विस्तार करने का सुझाव दिया।…
30 स्टार प्रचारकों में पंजाब से पार्टी के अकेले हिन्दू सांसद को जगह नहीं
कांग्रेस नेतृत्व की रीति-नीति और कार्यशैली को लेकर मुखर आवाज उठाना पूर्व केंद्रीय मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी को भारी पड़ता नजर आ रहा है। पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में तेज तर्रार और वाकपटु तिवारी को शामिल नहीं किया गया है। पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में अमृता धवन और इमरान प्रतापगढ़ी जैसे नए चेहरों को जरूर रखा गया है।पंजाब चुनाव में लगातार अंदरूनी रस्साकशी से रूबरू होती रही कांग्रेस के लिए स्टार प्रचारकों की यह सूची विवादों की फेहरिस्त…
जयंत ने ट्वीट कर बताई सच्चाई,अहमद हमीद को टिकट मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती,
यूपी चुनाव के पहले चरण से पहले ही हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। एक दूसरे को परास्त करने की कोशिशों में हर दल लगा हुआ है। इस बार का मुख्य मुकाबला सोशल मीडिया पर लड़ा जा रहा है। ऐसे में तरह तरह की फर्जी खबरें और फर्जी स्क्रीन शॉट भी खूब शेयर हो रहे हैं। ऐसा ही एक स्क्रीन शॉट आरएलडी नेता जयंत चौधरी का शेयर हो रहा है। यह स्क्रीन शॉट इतना ज्यादा शेयर होने लगा कि खुद जयंत चौधरी को ट्वीट कर इस बारे में सच्चाई बयां…
जांच कमेटी के सामने आ ही नहीं रहे शिकायतकर्ता, नहीं कर रहे सहयोग,पेगासस पर सियासत तेज,
सियासी हंगामे में जोरदार रहा पेगासस मुद्दा जांच में कमजोर साबित हो रहा है। संसद का मानसून सत्र पेगासस की भेट चढ़ गया था। बजट सत्र में विपक्षी सांसदों की ओर से फिर से इसे धार देने की कोशिश हो रही है। वहीं दूसरी तरफ औपचारिक जांच में मदद के लिए लोग आगे नहीं आ रहे हैं। लगभग 300 विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की पेगासस के माध्यम से जासूसी कराने का आरोप था। हालत यह है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति के सामने जांच के लिए न…
शशि थरूर की हिंदी में जवाब देने पर टिप्पणी पर सिंधिया ने जताई आपत्ति
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान हिंदी में जवाब देने के मुद्दे पर गुरुवार को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक देखी गई। तमिलनाडु के एक सदस्य के अंग्रेजी में पूछे गए पूरक प्रश्न का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा हिंदी में उत्तर दिए जाने पर तिरुअनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आपत्ति व्यक्त किया।कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह अपमान है, मंत्री हिंदी में जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री अंग्रेजी जानते हैं…
क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता, बजट पेश होने के बाद पढ़ें पूरी लिस्ट
वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट (Budget 2022) पेश किया। लगातार दूसरी बार उन्होंने पेपरलेस बजट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 60 हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। वहीं सालभर में पूरे देश में गरीबों के लिए 80 लाख घर बनाए जाएंगे। डिजिटल करेंसी को लेकर भी एलान हुआ। इस बीच उन्होंने कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी,आयात शुल्क समेत अन्य शुल्क बढ़ाए और घटाए जाने की बात कही। इससे बहुत से सामान सस्ते होंगे, तो वहीं कई चीजें महंगी…
आज संसद में उठाएंगे असदुद्दीन ओवैसी फायरिंग का मुद्दा,
आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी अपनी सुरक्षा में हुई चूक और काफिले पर हमले के मुद्दे को संसद के बजट सत्र में उठाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस मुद्दे पर चर्चा के लिए ओवैसी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात करेंगे। इस बीच असदुद्दीन के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी भी गुरुवार देर रात दिल्ली पहुंच गए हैं। इससे पहले एआइएमआइएम नेता इम्तियाज जलील ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए ओवैसी की कार पर फायरिंग का मुद्दा उठाया था। उन्होंने…
सरकार ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद मारे गए आतंकी की दी जानकारी
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से धारा 370 हटने के बाद अब तक कुल 439 आतंकी मारे गए हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में बुधवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश में 541 आतंकी संबंधित गतिविधियां भी हुई हैं। केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को एक लिखित जवाब में कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद 5 अगस्त 2019 से 26 जनवरी 2022 तक 541 आतंकी घटनाएं हुई। इसके साथ ही 439…
हर विवाह को हिंसक और प्रत्येक पुरुष को दुष्कर्मी बताना उचित नहीं : स्मृति इरानी
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी (Minister of Women and Child Development Smriti Irani) ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि देश में सभी के लिए महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता है, लेकिन हर वैवाहिक रिश्ते को हिंसक और प्रत्येक पुरुष को दुष्कर्मी बताकर निंदा करना भी उचित नहीं है।वैवाहिक दुष्कर्म पर भाकपा नेता बिनय विश्वम के पूरक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने उक्त बातें कहीं। भाकपा नेता ने यह जानना चाहा था कि क्या सरकार ने घरेलू हिंसा पर घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा तीन…
