सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल की एक मदरसा प्रबंधन समिति की याचिका पर विचार के लिए सहमत हो गया है। याचिका में अल्पसंख्यक संस्थानों के लिए आयोग द्वारा शिक्षकों के नियुक्ति संबंधी कानून को बरकरार रखने वाले शीर्ष अदालत के हालिया फैसले को चुनौती दी गई है। कोन्तई रहमानिया हाई मदरसा ने दावा किया है कि सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की पीठ का 6 जनवरी का सुनाया गया फैसला 11 जजों वाली पीठ के फैसले के विपरीत है, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति का अधिकार अल्पसंख्यक संस्थानों को दिया गया था। चीफ…
Category: राज-नीति
पीएम मोदी ने कहा, सीएए का बचाव करने का कोई कारण नहीं, राजग नेता मजबूती से करें इसका समर्थन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जोर दिया कि सरकार के पास संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर बचाव की मुद्रा में आने का कोई कारण नहीं है और राजग नेताओं से संसद में मजबूती से सीएए का समर्थन करने को कहा। राजग की बैठक के बाद भाजपा के एक सहयोगी दल के एक नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री ने संसद के बजट सत्र के दौरान आक्रामक रूप से सीएए पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देने को कहा। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक अन्य नागरिकों की तरह ही हमारे अपने हैं। गौरतलब…
कोलकाता: TMC में शामिल हो सकते हैं प्रशांत किशोर, सियासी गलियारे में चर्चा तेज
राज्य की सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि तृणमूल के सियासी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जल्द ही तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। प्रशांत किशोर को जदयू ने बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। संपर्क किए जाने पर तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने इस तरह के किसी घटनाक्रम की पुष्टि नहीं की, लेकिन निकट भविष्य में इस तरह की संभावनाओं को खारिज भी नहीं किया। तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीतिकार की भूमिका निभा रहे पीके से संपर्क करने की कोशिशें की गई, लेकिन…
जब युवा उठाते हैं बेरोजगारी पर सवाल, उन पर चलाई जाती है गोली: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी की वह किसी विश्वविद्यालय जाकर वहां के युवाओं के सवालों का सामना करें. कांग्रेस नेता ने युवा आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘जब युवा देश की साख, बेरोजगारी के सवाल उठाते हैं तो उन पर ही गोली चलाई जाती है आपको कुचला जाता है. उन्होंने कहा, ‘मैं चुनौती देता हूं प्रधानमंत्री को कि वह देश के किसी…
शीर्ष कोर्ट धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव को लेकर 10 दिन सुनवाई करेगा पूरी
देश के सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को बताया कि केरल के सबरीमला मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव से जुड़े मामले की सुनवाई 10 दिन में पूरी की जायेगी. प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्पष्ट किया कि नौ सदस्यीय संविधान पीठ विशुद्ध रूप से कानूनी पहलू से जुड़े सवालों पर विचार करेगी और वह सुनवाई पूरी करने में अधिक समय नहीं लेगी. पीठ ने कहा, ‘वह 10 दिन से ज्यादा समय नहीं ले सकती. यदि कोई ज्यादा समय चाहता है तो यह…
शाहीन बाग में ‘करंट’ पर प्रशांत किशोर का अमित शाह को जवाब, ‘जोर का झटका धीरे से ही लगना चाहिए
भले ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच तीखी जंग चल रही हो, लेकिन एक जुबानी लड़ाई ‘चाणक्य बनाम चाणक्य’ में भी जारी है. चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जवाब दिया. प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया कि जोर का झटका धीरे से ही लगना चाहिए. जेडीयू नेता और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया, ”8 फरवरी को दिल्ली में ईवीएम का बटन तो प्यार से ही…
झूठ बोलते हैं CM केजरीवाल : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भी आम आदमी पार्टी की सरकार और कांग्रेस को निशाने पर लिया। रोहतास नगर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने कहा था कि जहां झुग्गी है वहां मकान देंगे, लेकिन एक भी जगह झुग्गी का पुनर्वसन करने का काम नहीं कर पाएं। अमित शाह ने कहा कि 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। लोगों की यह मांग लंबे समय से थी। लेकिन केजरीवाल लोगों को…
दिग्विजय का मोदी सरकार पर हमला
देश में मौजूदा बेरोजगारी दर को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) के बजाय ‘नेशनल रजिस्टर ऑफ एजुकेटेड अनइंप्लॉयड इंडियंस सिटीजन’ तैयार करने का सुझाव दिया। कांग्रेस नेता ने नेशनल नेशनल रजिस्टर ऑफ एजुकेटेड अनइंप्लॉयड इंडियंस सिटीजन को ‘एकीकृत एजेंडा’ और एनआरसी को ‘विभाजनकारी एजेंडा’ करार दिया। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘हमारे पास हमारे पीएम के लिए एक बहुत ही सकारात्मक सुझाव है। एनआरसी जो पूरे देश में सामाजिक अशांति का कारण बना…
प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर किया हमला, बेरजगोरी के आंकड़े पर साधा निशाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘नौकरियां देने के तमाम बड़े वादों की हकीकत यही है। देश के सात बड़े क्षेत्रों में करीब साढ़े तीन करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं।’ साथ ही प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि बड़े-बड़े नामों और विज्ञापनों का नतीजा है तीन करोड़ 64 लाख बेरोजगार लोग। तभी तो सरकार नौकरी पर बात करने से कतराती है।
पीएम मोदी ने तोड़ी 48 साल पुरानी परंपरा, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गणतंत्र दिवस पर 48 साल पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए एक नई परंपरा का आगाज किया है। दरअसल, पीएम मोदी युद्धवीरों की शहादत को सलाम करने के लिए इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति नहीं गए, बल्कि हाल ही में नवनिर्मित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री अमर जवान ज्योति की जगह युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने गए। इस मौके पर देश के पहले सीडीएस के अलावा तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने उनकी अगवानी की।…
कॉलेजियम ने जम्मू-कश्मीर समेत चार राज्यों के लिए जज तय किये
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार वकीलों को जम्मू-कश्मीर, उड़ीसा, राजस्थान और बॉम्बे हाईकोर्ट के जज बनाए जाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अगुआई वाले कॉलेजियम ने इस मंजूरी देने के साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट में छह न्यायिक अफसरों को जज बनाए जाने के प्रस्ताव को भी सहमति प्रदान की है। कॉलेजियम ने जिन वकीलों को जज बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, वे हैं ओडिशा हाईकोर्ट के लिए सावित्री राठो, राजस्थान हाईकोर्ट के लिए मनीष सिसोदिया और बॉम्बे हाईकोर्ट के लिए अभय कुमार…
बजट 2020 : देश की इकोनॉमी को मिलेगी नई दिशा
उद्योग जगत का मानना है कि बजट 2020 बहुत अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि CSO ने अपने आंकड़े में कहा है कि चालू वित्त वर्ष में देश की GDP Growth Rate पांच फीसद के आसपास रह सकती है। PHD Chamber के अध्यक्ष डीके अग्रवाल ने Budget Expectation 2020 पर बात करते हुए कहा कि इस समय में घरेलू मांग बढ़ाने के लिए Individual Income Tax में कटौती की जरूरत है। उन्होंने इकोनॉमी की सुस्ती को दूर करने के लिए लिक्विडिटी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। अग्रवाल ने कहा…
गणतंत्र दिवस परेड में होंगे मुख्य अतिथि होंगे ब्राजील के राष्ट्रपति
इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियास बोलसोनारो शुक्रवार को चार दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे। राष्ट्रपति के रूप में बोलसोनारो की यह पहली भारत यात्रा है। वह आठ मंत्रियों, शीर्ष अधिकारियों और एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान भारत और ब्राजील के 15 समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर बोलसोनारो 24 से 27 जनवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। वह 26 जनवरी को 71वीं गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि…
कार्ति चिदंबरम को मद्रास हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
मद्रास हाईकोर्ट ने कर चोरी मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने कांग्रेस सांसद कार्ति और उनकी पत्नी श्रीनिधि के खिलाफ कार्यवाही पर 27 जनवरी तक अंतरिम रोक लगा दी। कार्ति और श्रीनिधि के खिलाफ निचली कोर्ट में टैक्स चोरी का मामला लंबित है। दोनों ने सांसदों और विधायकों से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष कोर्ट की कार्यवाही पर रोक की मांग की थी। यह मामला कार्ति और श्रीनिधि को चेन्नई के पास मुत्तूकदू में जमीन की बिक्री…
बीजेपी के नए मुखिया जेपी नड्डा की पहली अग्नि परीक्षा
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा यानी जेपी नड्डा ने भाजपा की कमान संभाल ली है। सोमवार को जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। आने वाले समय में उनके सामने भाजपा शासित राज्यों में पार्टी को सत्ता में बरकरार रखने और विपक्ष से राज्यों को छीनने की बड़ी चुनौती है। जेपी नड्डा के सामने फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। साल 2020 में होने वाले विधानसभा चुनावों में जेपी नड्डा की असली परीक्षा होगी। हालांकि, उनके नेतृत्व में यूपी में बीजेपी…
बजट 2020 : बजट व्यय में कटौती कर सकती है सरकार
सभी सरकारी विभाग आर्थिक मंदी का असर महसूस कर रहे हैं, क्योंकि सरकार ने अपने बजटीय अनुमानों के वार्षिक बजट व्यय में 2.2 लाख करोड़ रुपये की कटौती करने जा रही है. सरकार 2020 के बजट में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर में 3.48 लाख करोड़ रुपये की कमी का सामना करने की संभावना है. वहीं प्रोविजनल डाटा और अनुमान कहते हैं कि आर्थिक विकास के लड़खड़ाने और निराशाजनक कर संग्रह के चलते सरकार पर 1.45 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व दबाव पड़ सकता है. हाल ही में सरकारी विभागों…
दिलीप घोष बोले, हर हाल में लागू होगा NRC; एक करोड़ घुसपैठियों को भेजा जाएगा बांग्लादेश
बंगाल में एनआरसी लागू करने को लेकर पार्टी दृढ़ संकल्पित है। इसे हर हाल में लागू किया जाएगा। बंगाल में रह रहे एक करोड़ अवैध शरणार्थियों को बांग्लादेश भेजा जाएगा। उक्त बातें प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कही। वह रविवार को बैरकपुर में अभिनंदन यात्रा को संबोधित कर रहे थे। यह यात्रा दिलीप के नेतृत्व में निकली थी। पिछली सरकारों ने शरणार्थियों को नहीं दी नागरिकता दिलीप ने कहा, सालों से यहां शरणार्थी रह रहे हैं, लेकिन वे देश के नागरिक नहीं हो पाए हैं। महात्मा गांधी से…
इस संगठन ने उठाई मांग, CM और हिमंता विधानसभा में सबके सामने मांगे माफी
असम के छात्र संगठन आसू ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने विधानसभा में यह झूठा दावा किया कि असम समझौते में गैरकानूनी प्रवासियों की पहचान और उसकी वापसी के लिए 24 मार्च 1971 की समय सीमा के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। दरअसल ऑल असम स्टूडेट्स यूनियन (आसू) के मुख्य सलाहकार समुज्ज्ल कुमार ने दावा किया कि सरमा और मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने 13 जनवरी को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान समझौते की ‘गलत व्याख्या’ की। आसू की मांग है कि गैरकानूनी प्रवासियों…
आज बीजेपी में ख़त्म होगा अमित शाह का अध्याय, नए युग की होगी शुरुआत, ये बनेंगे नए अध्यक्ष
लंबे समय से बीजेपी के अध्यक्ष (BJP President) पद पर आसीन अमित शाह (Amit shah) आज अपना पद छोड़ सकते हैं और पार्टी को सोमवार को नया अध्यक्ष मिल सकता है. बताया जा रहा है कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित कर लिया जाएगा. पार्टी के शीर्ष नेताओं के नड्डा के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचने की उम्मीद है. नड्डा बीजेपी के अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) और…
सुभाष चंद्र बोस के पड़पोते बोले- राज्यों को लागू करना पड़ेगा सीएए कानून
सुभाष चंद्र बोस के पड़पोते और पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस का कहना है कि जब कोई विधायक कानून बन जाता है तो राज्य सरकारें उसके अधीन आ जाती हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर सुझाव दिया है कि हमें यह बताना चाहिए कि यह कानून धार्मिक उत्पीड़न का शिकार रहे लोगों के लिए है। सीके बोसे ने सीएए पर कहा, ‘एक बार यदि कोई विधेयक कानून के तौर पर पारित हो जाता है तो राज्य सरकारे उसे मानने के लिए बाध्य…
