आम आदमी पार्टी का वायरल प्रचार गीत ‘लगे रहे केजरीवाल’ बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी ने तैयार किया था। रविवार को अरविंद केजरीवाल ने जब तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो इस मौके पर डडलानी भी पहुंचे। डडलानी दर्शक दीर्घा में उस समय दिखे, जब शपथ ग्रहण के बाद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में लाखों आम आदमी को संबोधित किया और उसके बाद उनसे बातचीत भी की। समारोह शुरू होने से पहले डडलानी मीडिया बॉक्स में गए और मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “लोगों…
Category: राज-नीति
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के रोड शो में सुरक्षा का मोर्चा संभालेंगे 10 हजार जवान
अहमदाबाद. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 24 फरवरी को यहां होने वाले रोड शो की सुरक्षा के मद्देनजर 25 वरिष्ठ आईपीएस अफसर मोर्च संभालेंगे. इन अफसरों के नेतृत्व में 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पहली बार दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे ट्रम्प अहमदाबाद में एक रोड शो में शिरकत करेंगे और साबरमती आश्रम का दौरा भी करेंगे. उनका मोटेरा में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के उदघाट्न का कार्यक्रम भी निर्धारित है.…
सुप्रीम कोर्ट ने हिरासत शिविरों में बांग्लादेशी प्रवासियों की रिहाई के बारे में रिपोर्ट की तलब
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र और असम सरकार को अपने पिछले आदेश के अनुसार हिरासत शिविरों से बांग्लादेशी प्रवासियों की रिहाई की स्थिति पर नयी रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ को वकील प्रशांत भूषण ने बताया कि 300 से ज्यादा लोग तीन साल से अधिक समय से हिरासत में हैं जबकि 700 से ज्यादा को एक साल से अधिक समय से रखा गया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने समय मांगा जिसके बाद शीर्ष अदालत ने मामले में सुनवाई…
मेट्रो उद्घाटन की सूचना न दिए जाने से सीएम ममता बनर्जी आहत
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के उद्घाटन की सूचना न दिए जाने से वह आहत हैं, क्योंकि इस परियोजना को मंजूरी उस दौरान मिली थी, जब वह रेलमंत्री थीं। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कोलकाता में साल्ट लेक सेक्टर-5 से साल्ट लेक स्टेडियम रूट (4.8 किलोमीटर) मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री को आमंत्रित नहीं किया गया, लेकिन उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कुछ प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। तृणमूल प्रतिनिधियों ने इस आमंत्रण का बहिष्कार…
ओबीसी क्रीमीलेयर की सीमा बढ़ा सकती है सरकार, राजनाथ के नेतृत्व में समिति गठित
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में मंत्रियों के एक समूह को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बीच क्रीमी लेयर को परिभाषित करने और निर्धारित आठ लाख रुपये की वार्षिक आय सीमा को संशोधित करने का काम सौंपा गया है। इसके अन्य सदस्यों में गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन शामिल हैं। वर्तमान में ओबीसी श्रेणी में उन लोगों को आरक्षण दिया जाता हैं जिनकी वार्षिक आय आठ लाख से ज्यादा नहीं…
पीएम मोदी की एसपीजी सुरक्षा पर एक दिन में खर्च होते हैं एक करोड़ 62 लाख रुपये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा पर रोजाना एक करोड़ 62 लाख रुपये खर्च होते हैं। यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने संसद में दिए एक प्रश्न के लिखित जवाब में दी। जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में बताया कि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) सिर्फ प्रधानमंत्री को सुरक्षा देता है। इसके अलावा देश की 56 वीआईपी हस्तियों की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ का है। रेड्डी ने बताया कि एसपीजी कानून में संशोधन के बाद नई व्यवस्था के तहत एसपीजी सिर्फ प्रधानमंत्री और उनके साथ रह रहे परिजनों को ही सुरक्षा…
भारत अब वक्त बर्बाद नहीं करेगा, विश्वास के साथ आगे बढ़ेगा: मोदी
पीएम मोदी ने लोगों से भारत के विकास में टैक्स भरने का आह्वान करते हुए कहा, जहां पिछली सरकारों ने कराधान प्रणाली को छूने में हिचकिचाहट दिखाई, वहीं मौजूदा सरकार इसे अधिक नागरिक केंद्रित बनाने पर जोर दे रही है। यह पहला मौका है, जब कोई सरकार आर्थिक विकास के लिए छोटे शहरों पर फोकस कर रही है। भारत अब वक्त बर्बाद नहीं करेगा और विश्वास के साथ आगे बढ़ेगा। केंद्रीय बजट 50 खबर डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा। पीएम ने बुधवार को एक कार्यक्रम…
पिछले सवा साल में गंवाए 6 राज्यों के चुनाव
तीन सौ सांसद, 50 केंद्रीय मंत्रियों की फौज के बाद गृहमंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे दिग्गजों की 5000 छोटी-बड़ी रैलियां, सभाएं और ताबड़तोड़ रोड शो। इसके बावजूद भाजपा देश की राजधानी में आम आदमी पार्टी से मुकाबला तो दूर, उसकी चौथाई गिनती भी नहीं छू पाई। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बावजूद विधानसभा चुनाव में लगातार मिल रही पराजय से भाजपा नेतृत्व सकते मेंं है। बीते करीब 13 महीने में पार्टी को छह राज्यों में हार का सामना करना पड़ा। निराशाजनक हार के बाद पार्टी के रणनीतिकार मानते…
आईसीयू में जूझ रही अर्थव्यवस्था, सरकार इलाज करने में पूरी तरह फेल: चिदंबरम
राज्यसभा में बजट पर बहस को शुरू करते हुए कांग्रेस नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सोमवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, देश की अर्थव्यवस्था आईसीयू में है और सरकार इसका इलाज करने में फेल हुई है। उन्होंने कहा, आर्थिक मंदी से देशभर में हाहाकार मचा हुआ है, अर्थव्यवस्था ध्वस्त होने की कगार पर है लेकिन सरकार को न तो यह संकट सुनाई दे रहा और न ही दिखाई दे रहा। चिदंबरम ने कहा, आर्थिक मोर्चे पर सरकार का रवैया बेहद लापरवाही वाला रहा है। बजट…
असदुद्दीन ओवैसी- मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा
नागरिकता संसोधन कानून (CAA) को लेकर बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आवाज उठाने वालों को मर्द-ए-मुजाहिद बताया। ओवैसी ने कहा कि- जो मोदी- शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वो सही मायने में मर्द-ए-मुजाहिद कहलाएगा। मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे कि ले मार गोली। मार दिल पर गोली मार क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है। हाल ही में लोकसभा में असदुद्दीन…
दिल्ली चुनाव में बेकार नहीं गई बीजेपी की कड़ी मेहनत! ऐसे मिला फायदा
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल के नतीजों से पता चल रहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) एक बार फिर दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आ रही है, हालांकि वो सत्ता पर काबिज करने के लिए काफी नहीं है. बीजेपी का वोट शेयर बढ़ा दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटों और बीजेपी को 2 से 11 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है. लेकिन भगवा पार्टी के मत फीसदी…
अपनी गलती मानकर ‘आर्थिक मंदी’ पर पूर्व पीएम से सलाह ले केंद्र : चिदंबरम
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी. चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को अपनी गलती मानते हुए ‘आर्थिक मंदी’ से निपटने के लिए पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह से सलाह लेनी चाहिए। हालांकि पूर्व वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि ये सरकार ऐसा नहीं करेगी। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए चिदंबरम ने कहा, मोदी सरकार आर्थिक मोर्चे पर उस नाकाम डॉक्टर की तरह है, जिसे मरीज का मर्ज ही समझ नहीं आता। राज्य सभा सांसद चिदंबरम ने कहा, देश की अर्थव्यवस्था को संभाल पाना एनडीए सरकार के बस की…
पार्टी लाइन भूल एफडीआई जांच के लिए कमेटी बनाने वाले बिल के समर्थन में आए सांसद
तकनीक, बुनियादी ढांचा और वित्तीय सेवाओं में विदेशी निवेश की जांच के लिए अलग कमेटी स्थापित करने वाला निजी बिल शुक्रवार को राज्यसभा में पेश किया गया। सांसदों ने पार्टी लाइन से अलग हटकर इस बिल का समर्थन किया। भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के सदस्यों ने डाटा सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए एक सुर में कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और कुछ क्षेत्रों में विदेशी निवेश की जांच बेहद जरूरी है। राज्यसभा में मनोनीत सदस्य नरेंद्र जाधव ने वित्तीय निवेश, बुनियादी ढांचा और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रौद्योगिकी…
उमर-महबूबा पर पीएसए लगाने पर भड़के चिदंबरम, बताया लोकतंत्र का सबसे घटिया कदम
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती व अन्य के खिलाफ जन सुरक्षा कानून (PSA) के तहत गुरुवार को दर्ज मामले को लेकर पूर्व वित्तमंत्री पी चिंदबरम ने नाराजगी जताई। उन्होंने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा और इसे लोकतंत्र का सबसे घटिया कदम करार दिया। चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए कहा कि उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और अन्य के खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) की क्रूर कार्रवाई से हैरान हूं। आरोपों के बिना किसी पर कार्रवाई लोकतंत्र का सबसे घटिया कदम है। जब अन्यायपूर्ण कानून पारित किए…
इलाज के लिए मिलेंगे 15 लाख…
केंद्र सरकार जल्द ही गंभीर श्रेणी की दुर्लभ बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को इलाज के लिए 15 लाख रुपये तक की रकम उपलब्ध कराएगी। इसके लिए दुर्लभ बीमारी राष्ट्रीय नीति (नेशनल पॉलिसी फॉर रेयर डिजीज) का मसौदा तैयार हो चुका है, जिसमें राष्ट्रीय आरोग्य निधि योजना के तहत मरीज को एक बार इलाज के लिए यह आर्थिक सहयोग देने का प्रावधान किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,सरकार की तरफ से जारी किए गए मसौदे में यह लाभ गरीबी की रेखा से नीचे के परिवारों तक ही सीमित नहीं रखा…
अब किसानों के खाते में इस योजना के तहत पैसे भेजेगी मोदी सरकार
नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए जल्द बड़ा ऐलान कर सकती है. सीएनबीसी आवाज ने सूत्रों के हवाले से खबर चलायी है कि एलपीजी सब्सिडी की तर्ज पर फर्टिलाइजर सेक्टर में भी सब्सिडी मॉडल लागू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. रिपोर्ट के अनुसार, फर्टिलाइजर सेक्टर में भी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर मॉडल लागू करने का रास्ता साफ हो गया है. सरकार ने अगले चार महीने में फर्टिलाइजर सब्सिडी की रकम सीधे किसानों के खाते में पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है. दरअसल पीएम…
लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, हायर सेंटर भेजने की तैयारी
रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई है। उनका सीरम यूरिया और सीरम क्रेटनिन बढ़ गया है उन्हें हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है। रिम्स में उनका इलाज कर रहे डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि पूर्व की रिपोर्ट की तुलना में उनकी सेहत में गिरावट आयी है। सीरम यूरिया और सीरम क्रेटनिन का बढ़ जाना अच्छा संकेत नहीं है। लालू के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए रिम्स से दूसरे संस्थान रेफर करने के सवाल पर डॉक्टर ने कहा कि अभी उनके स्वास्थ्य पर नजर…
नए इनकम टैक्स स्लैब पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- करदाताओं की क्षमता जानने के लिए बनाई नई व्यवस्था
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि अब तक चली आ रही टैक्स व्यवस्था में 120 तरह के विकल्पों में छूट मिलती थी। इससे करदाताओं की वास्तविक क्षमता का पता लगाने में मुश्किल आ रही थी। ऐसे में नया और आसान विकल्प दिया गया है। ‘हिन्दुस्तान’ के विशेष संवाददाता सौरभ शुक्ल से बातचीत में वित्तमंत्री ने कहा कि लोगों पर एक साथ बोझ न पड़े, इसलिए पुराने विकल्प को भी बरकरार रखा गया है। सवाल: ‘ आम करदाता आयकर के नए विकल्प को लेकर असमंजस में हैं। वे समझ नहीं…
Budget 2020 : किसान, ट्रेन, कृषि, उड़ान और कोल्ड चेन की व्यवस्था बदलेगी ग्रामीण भारत की तस्वीर
सरकार ने नए दशक के पहले बजट में किसानों को बाजार और भंडारण क्षमता (वेयरहाउस) मुहैया कराने पर विशेष जोर दिया है। कृषि उत्पादों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए विशेष किसान ट्रेनें और कृषि उड़ान सेवाओं की घोषणा भी की गई है। महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न ग्रामीण भंडारण योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसमें कोई शक नहीं कि अगर इन योजनाओं को पारदर्शिता के साथ जमीन पर उतारा गया तो खेती-किसानी की तस्वीर बदलने और आमदनी दोगुनी करने के लक्ष्य को हासिल करने में कोई मुश्किल नहीं…
कालेधन और मंत्रियों के भ्रष्टाचार पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत विदेश से काला धन वापस लाने और केंद्रीय मंत्रियों के भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर मांगी गई सूचना से संबंधित आईएफएस संजीव चतुर्वेदी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को नोटिस जारी किया है। जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस हेमंत गुप्ता की पीठ ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई की। व्हिसलब्लोअर और आईएफएस अफसर संजीव ने अगस्त, 2017 में आरटीआई के तहत पीएमओ से विदेश में जमा काले धन को वापस लाने के लिए हो रही कोशिश, कितना धन…
