कांवड़ यात्रा को लेकर चल रहे असमंजस के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से बात की है। इसके बाद माना जा रहा है कि कांवड़ यात्रा को रद्द करने का अपना फैसला धामी सरकार वापस ले सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक उत्तराखंड सरकार अपने निर्णय पर दोबारा विचार कर रही है और यात्रा को इजाजत दी जा सकती है। इससे पहले यूपी सरकार ने 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू करने का ऐलान किया था। यूपी के सीएम…
Category: राज-नीति
केशव प्रसाद मौर्य बोले- पार्टी में हर कार्यकर्ता से क्या बोले
रामनगरी अयोध्या पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. राम मनोहर अवध विश्वविद्यालय में अयोध्या मंडल को बड़ी सौगात दी। उपमुख्यमंत्री ने 996 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह परियोजना 14 अरब 78 करोड़ की है। अयोध्या मंडल के लिए अब तक की सबसे बड़ी सौगात मानी जा रही है। यह परियोजना अयोध्या मंडल के अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर और अंबेडकर नगर के लिए है। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता अपने आपको उपमुख्यमंत्री से कम न समझे। उपमुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा…
ममता का आरोप- चुनाव आयोग की मदद के बिना बंगाल चुनाव में 30 सीटें भी न जीत पाती बीजेपी
बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई बीजेपी और टीएमसी के बीच तकरार अभी तक जारी है। टीएमसी चीफ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार बीजेपी पर हमले करती रही हैं और अब उन्होंने एक बार फिर से आरोप लगाए हैं कि अगर बंगाल विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने बीजेपी की मदद न की होती तो राज्य में पार्टी 30 से ज्यादा सीटें न जीत पाती। बंगाल विधानसभा में कार्यवाही के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैंने जहां से चुनाव लड़ा वहां देखा, लोगों को डराया जा रहा था और…
मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार : इन चेहरों को मिल सकती है जगह
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कल बुधवार शाम 6 बजे होना लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार कई युवा चेहरों को इसमें जगह मिल सकती है। सूत्रों बताते हैं कि विस्तार में नए चेहरों की संख्या 30 के पार भी जा सकती है जबकि कई चेहरों को अलग अलग वजहों से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के साथ ही प्रधानमंत्री ने पहला संदेश दे दिया है। इससे पहले खबरें थीं कि…
जन-जन को जनाधिकार दिलाएगी जन अधिकार पार्टी – बाबू सिंह कुशवाहा
बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी में बहुजन समाज पार्टी का एक बड़ा धड़ा शामिल हो गया है। सोमवार को राजधानी के एक निजी होटल में कौशांबीसे बसपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बाबू सिंह कुशवाहा की मौजूदगी में जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी का प्रदेश महासचिव बनाया गया और कौशांबी जनपद की तीनों सीटों का प्रभारी भी बनाया गया है।इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने प्रेस वार्ता को संबोधित…
यूपी विधानसभा चुनाव: सत्तारूढ़ भाजपा को हराने की होगी पूरी कोशिश- ओवैसी
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बाऱ फिर कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश के आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी कोशिश करेगी कि सत्ताधारी भाजपा सरकार को हराया जाए। हम ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ का हिस्सा है। योगी आदित्यनाथ की सरकार को हराने की हमारी पूरी कोशिश होगी। इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि 2022 में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री नही बनने देंगे। शुक्रवार को उनकी पार्टी के ट्विटर हैंडल से जारी एक वीडियो में ओवैसी ने कहा कि यदि हमारे इरादे मजबूत हुए तो उतर प्रदेश में…
पेट्रोल-डीजल के बहाने ममता ने पीएम को घेरा
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। ममता ने पत्र में कहा है कि पेट्रोल और डीजल पर केंद्र द्वारा लगाए गए करों को कम किया जाये ताकि देश में ‘‘महंगाई को नियंत्रित किया जा सके।’’ ममता बनर्जी ने कहा कि मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आठ बार बढ़ोतरी हुई, जिसमें से छह बार अकेले जून में हुई है। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव…
भाजपा के एक और सीएम ने एनकाउंटर को ठहराया जायज
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पदभार संभालने के बाद हुए कई मुठभेड़ों को सही ठहराते हुए सोमवार को कहा कि अपराधी यदि भागने की कोशिश करते हैं या गोलीबारी करने के लिए पुलिस से हथियार छीनते हैं तो मुठभेड़ ‘‘पैटर्न होना चाहिए।’’ बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार पर भी एनकाउंटर को लेकर सवाल उठते रहे हैं। सीएम सरमा का बयान ऐसे वक्त में आया है जब असम में मुठभेड़ की बढ़ती तादाद को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गये हैं। राज्य में हिरासत से ‘‘भागने…
जमानत के बाद लालू का पहला इंटरव्यू
राजद की स्थापना के 25 वर्ष आज पूरे हो गए। लालू प्रसाद ने वर्ष 1997 में जनता दल से अलग होकर राजद बनाया था। विपक्ष के आरोपों और कोर्ट-कचहरियों का सामना करते-करते उन्होंने अपनी सरकार बनाई, बचाई और विपक्ष में रहने पर भी राजद की ताकत बनाए रखी। इस अवसर पर लालू के साथ सवाल जबाव सवाल: लालू-राबड़ी के 15 साल बनाम नीतीश के 15 साल को किस रूप में देखते हैं?जवाब: यह तुलना बिना पूर्वाग्रह के आने वाला इतिहास करेगा। 1990-2005 के शासन काल का सामाजिक-आर्थिक विश्लेषण करते हुए…
ऐसा क्या बोले की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर उठाए गए सवाल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के रविवार को दिए बयान ने एक बार फिर विपक्षियों को हमला बोलने का मौका दे दिया है। उन्होंने रविवार को कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है, चाहे वे किसी भी धर्म के हों। उन्होंने लिंचिंग को लेकर कहा कि इसमें शामिल लोग हिंदुत्व के खिलाफ हैं और लोकतंत्र में हिंदुओं या मुसलमानों का प्रभुत्व नहीं हो सकता है। इस बयान को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख पर निशाना…
शिवसेना-बीजेपी का फिर हो सकता है गठबंधन?
महाराष्ट्र की सियासत में उथल पुथल के संकेत मिल रहे हैं।हालांकि सरकार अभी महा विकास अघाड़ी की है, मगर बीजेपी और शिवसेना के करीब आने की भी चर्चा होने लगी है।अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी और पूर्व सहयोगी शिवसेना ‘‘दुश्मन नहीं’’ हैं, हालांकि उनके बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद हैं और कहा कि राजनीति में कोई ‘किंतु परंतु’ नहीं होता। यह पूछे जाने पर कि क्या दो पूर्व सहयोगियों के फिर से एक साथ आने की संभावना है,…
साख बचाने में सफल हुई डिप्टी सीएम केशव मौर्या की टीम
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में मिली सफलता से सत्ताधारी दल भाजपा ने जिले की सियासत में रणनीतिक बढ़त बना ली है। शनिवार को हुए मतदान में पार्टी की तरफ से सांसद विनोद सोनकर का कुशल चुनावी प्रबंधन और बेहतर रणनीति का समन्वय दिखा। इसमें संगठन के साथ ही विधायकों ने भी पूरे मनोयोग से अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाई। नतीजतन चुनाव में सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज पर डिप्टी सीएम की टीम भारी पड़ गई। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का गृह जनपद होने के कारण जिला…
ओम प्रकाश राजभर बोले- असदुद्दीन ओवैसी बन सकते हैं यूपी के मुख्यमंत्री
बलिया: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जायें तो वह भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में मुसलमान करीब 20 फीसदी हैं. उनकी हिस्सेदारी है तो सत्ता में भी उनकी भागीदारी होनी चाहिए, उनका अधिकार है, मुसलमानों का भी हिस्सा है. बीजेपी की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर…
यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें बेचैनी के बाद शनिवार देर रात राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। आरएमएल इंस्टिट्यूट के सूत्रों के मुताबिक चिकित्सकों की टीम ने पूर्व सीएम की जांच की। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिला है कि सिंह का ब्लड यूरिया और सीरम क्रिएटिनिन सामान्य से ऊपर था। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी…
उत्तराखंड: अब 56 विधायकों में से चुना जाएगा नया CM, ये MLA हैं दावेदार
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। इसके पीछे संवैधानिक संकट को कारण बताया गया है। कहा जा रहा है कि सीएम को छह महीने के अंदर विधानसभा का सदस्य होना जरूरी है। इस समय उपचुनाव संभव नहीं है ऐसे में तीरथ सिंह रावत सीएम पद पर नहीं रह सकते थे। इसी को देखते हुए उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है। अपने इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा भी वह करने वाले हैं। तीरथ सिंह ने राज्यपाल से भी मिलने का समय मांगा है। अब माना…
मुनव्वर राणा मामले में क्या बोले केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश पुलिस ने मशहूर शायर मुनव्वर राणा के लखनऊ स्थित घर की तलाशी ली. इसके बाद शायर के परिवार ने कड़ी नाराजगी जाहिर की. अब सूबे में इस मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है. राम नगरी अयोध्या पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुनव्वर राणा को लेकर बड़ी बात कही. मुनव्वर राणा द्वारा पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अपराधी होते हैं, वे इस तरीके का आरोप लगाते हैं. दरअसल, शुक्रवार को अयोध्या में चल…
राष्ट्रीय डाक्टर दिवस: चिकित्सा बिरादरी को प्रधानमंत्री मोदी ने दीं शुभकामनाएं, कहा- 50 हजार करोड़ रुपये की ‘क्रेडिट गारंटी स्कीम’ से पूरी होंगी कमियां
National Medical Day इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने चिकित्सकों को शुभकामनाएं दींं और कोरोना महामारी से जूझने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने महामारी की संकट के बीच डाक्टरों के उल्लेखनीय सहयोग की सराहना करते हुए उनकी तुलना ईश्वर से की। इसके अलावा उन्होंने ‘योग’ को आगे बढ़ाने का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इतने दशकों में जिस तरह का मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर देश में…
अपने ट्वीट से हिंदुस्तानियों का दिल जीत रहे अफगान राजदूत को प्रधानमंत्री मोदी ने दी यह सलाह
भारत और अफगानिस्तान के बीच संबंधों की एक बानगी गुरुवार को राष्ट्रीय डाक्टर दिवस पर नजर आई। भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुंदजई का एक ट्वीट देशवासियों के दिल को छू गया। फरीद मामुंदजई ने गुरुवार को एक भारतीय डॉक्टर की दरियादिली की जमकर तारीफ की। इस पर उनके भारतीय प्रशंसकों ने उन्हें अपने शहर आने का न्योता दिया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अफगानिस्तान के राजदूत को गुजरात के हरिपुरा गांव जाने की सलाह दी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में अफगान राजदूत से कहा…
सपा सरंक्षक मुलायम सिंह की तबीयत खराब, चिंतित हुए नेता
कोरोना वैक्सीन की 23 दिन पहले एक डोज लेने वाले समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत गुरुवार को अचानक ही बिगड़ गई है। इस दौरान उनको बेचैनी होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी जांच चल रही है। यहीं पर उन्होंने 23 दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन कर 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। उत्तर प्रदेश…
डिप्टी सीएम केशव को क्या ओमप्रकाश राजभर का ऑफर
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष विधायक ओम प्रकाश राजभर ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर ट्वीटर के माध्यम से खुला ऑफर दिया है। राजभर ने ट्वीट में लिखा है कि “2017 में खूब भाषण दिए थे, पिछड़ों के बीच जाकर बताएं कि साढ़े चार वर्ष में पिछड़े सड़क पर आने को मजबूर क्यों हुए, और मौर्या जी बात अमेरिका का राष्ट्रपति बनाने की कर रहे हैं। जहां हैं वहां मुख्यमंत्री बनने का भी नंबर नहीं आएगा।” आगे लिखा है कि “मेरे भागीदारी संकल्प मोर्चा में आएं इनको मुख्यमंत्री…
