लोकसभा चुनाव: यूपी में बसपा की चुनावी रणनीति की होगी कड़ी परीक्षा

लोकसभा चुनाव में 25 साल बाद बसपा एक बार फिर समाजवादी पार्टी के साथ मैदान में है। पिछले चुनाव में बसपा को एक सीट भी नहीं मिल पाई थी, इस लिहाज से यह चुनाव उसके लिए काफी अहम है। इस बार बसपा की सोशल इंजीनियरिंग पर आधारित चुनावी रणनीति की भी कड़ी परीक्षा होगी। पार्टी के लिए बदले हालात में सामाजिक समीकरणों को साधना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। दलित-यादव को साथ लाना आसान नहीं यूपी के चुनाव में जातीय समीकरण बहुत मायने रखते हैं। माना जा रहा…

देश के पहले वोटर की भावुक अपील, पढ़कर शायद आप भी पोलिंग बूथ पर दौड़े चले जाएंगे

हिंदुस्तान के सबसे पहले मतदाता और निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव के ब्रैंड एम्बैस्डर नामित 102 वर्षीय श्याम सरण नेगी कहते हैं कि देश के हर नागरिक को अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, फिर चाहे आप किसी को भी वोट दें .1947 में ब्रिटिश राज से मुक्त होने के बाद देश में 1951 में हुए पहले आम चुनाव में सबसे पहले वोट डालने वाले श्याम सरण नेगी ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में काल्पा से फोन पर बातचीत में यह बात कही. उनके बेटे चंद्रप्रकाश नेगी ने बताया…

‘मैं भी चौकीदार’ अभियान महज़ पाखंड है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में गज़ब की धृष्टता है. उनकी पार्टी का #मैंभीचौकीदार [#MainBhiChowkidar] अभियान ऐसे समय में शुरू किया गया है जब सुप्रीम कोर्ट यह जांच रहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को अलग रखते हुए क्या रफाल सौदे के मामले से जुड़े नए तथ्यों पर ध्यान दिया जा सकता है कि नहीं. इसके अलावा कथित भ्रष्टाचार के कई गंभीर मामले जैसे- रघुराम राजन द्वारा दी गई बड़े डिफॉल्टर्स की सूची, 2जी मामले की अपील और नीरव मोदी मामले की जांच अब तक चौकीदार का ध्यान खींचने में नाकाम रहे हैं.…

लोकसभा 2019: क्या ‘चौकीदार चोर है’ का नारा देकर फंस गए राहुल गांधी?

राजनीति में नारों की बड़ी अहमियत होती है. ये जिताने में अहम भूमिका निभा सकते हैं और उल्टे पड़ जाएं तो गले का पत्थर बन सकते हैं. ‘चौकीदार चोर है’ का राहुल गांधी का नारा, क्या कांग्रेस और उसके अध्यक्ष के गले का पत्थर बनेगा? मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ के देशव्यापी अभियान से तो ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं. पर किसी निश्चित निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा. समय-समय पर लगे राजनीतिक नारों का अध्ययन करें तो ज़्यादातर सकारात्मक नारे ही कामयाब होते हैं. नकारात्मक नारे…

शत्रुघ्न सिन्हा ने शायराना अंदाज में भाजपा छोड़ने की तैयारी

भाजपा में रहकर पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बगावती सुर बोलने वाले नेता व पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी छोड़ने के सीधे संकेत दिए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर अकांउट पर दो ट्वीट किए हैं जिनमें उन्होंने कहा कि सर, राष्ट्र आपका सम्मान करता है, पर नेतृत्व में विश्वसनीयता और विश्वास की कमी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि नेतृत्व जो कर रही है और कह रही है, क्या लोग उसपर विश्वास कर रहे हैं? शायद नहीं। Shatrughan Sinha ✔@ShatruganSinha Sir, the Nation…

कुमार विश्वास ने मारा ट्वीट – 2019 के चुनाव परिणाम के दिन हारने पर यह बोलेंगे CM केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) के वरिष्ठ नेताओं में शुमार कुमार विश्वास का दिल्ली के मुख्यमंत्री का लगातार हमला जारी है। लगातार सीएम केजरीवाल पर हमला करते हुए ट्वीट के जरिये कुमार विश्वास ने बताया कि लोकसभा चुनाव परिणाम के दिन आखिर क्या जवाव देंगे। कुमार ने ट्वीट कर बताया है- ‘ चुनाव-आयोग ने ऐसी तिथि में चुनाव कराए कि हमारे मुसलमान वोटर तो रमज़ान की वजह से वोट डालने निकले नहीं थे, यूपी-बिहार वाले छुट्टी चले गए थे, कार्यकर्ताओं को लग्न-ब्याह में जाना पड़ गया था नहीं तो क़सम…

पीएम मोदी ने ट्विटर पर राहुल, ममता समेत कई प्रमुख हस्तियों को किया टैग, जानें वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, खेल एवं मीडिया जगत की हस्तियों से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक बनाने में मदद की अपील की। उन्होंने ट्विटर पर राहुल गांधी, मायावती, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को टैग किया। पीएम मोदी ने लिखा कि मैं आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) में मतदाता भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए राहुल गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार, ममता बनर्जी, मायावती, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और एम के स्टालिन से अपील करता हूं। इसके…

तमिलनाडु में राहुल गांधी ने कहा- ‘सर’ नहीं ‘राहुल’ बोलिए मुझे , पुरे जोश में दिखे राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए पूरे जोर-शोर में दिख हैं। इसी दौरान चैन्‍नई में राहुल गांधी छात्र-छात्राओं से मिले। स्‍टूडेंट्स से बातचीत के दौरान राहुल गांधी का अलग ही अंदाज सामने नजर आया है । वह उन्‍हें ‘सर’ कह कर संबोधित कर रहे थे तो वही जगह राहुल ने कहा राहुल संबोधित करने के लिए कहा। जींस और टीशर्ट में पहुंचे राहुल गांधी का अंदाज एक दम अलग नजर आ रहा है । उन्‍होंने लोकसभा चुनाव 2019 को विचारधारा की लड़ाई बताया। राहुल गांधी ने कहा कि…

ग्रेटर नोएडा रैली में PM के निशाने पर रहे राहुल-अखिलेश व मायावती, पढ़िए 10 बड़े हमले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा में चार बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के दौरान राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती पर जमकर हमले किए। इस दौरान घोटालों और अव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र में सत्तासीन कांग्रेस की सरकारों के साथ प्रदेश की सपा व बसपा सरकारों के राहुल, अखिलेश और माया की जमकर खिंचाई की। आइए जानते हैं पीएम मोदी के कांग्रेस व सपा-बसपा पर 10 बड़े हमले। 1.  कांग्रेस, सपा और बसपा की पूर्व की सरकारों में हर जगह दलाल बैठे थे, उन दलालों को मैंने…

भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को कहा- ‘गधों का सरताज

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू कहा जाता था। उनका कहना है कि पप्पू एक हानिरहित और प्यारा नाम है। लेकिन अब वह राष्ट्र विरोधी की तरह काम करने लगे हैं। इसलिए अब हमने उनके नाम को पप्पू से बदलकर ‘गधों का सरताज’ रख दिया है। उन्होंने यह बातें कांग्रेस पार्टी द्वारा एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने और ओसामा को सम्मान देने जैसे मुद्दे को लेकर भारतीय युवा मोर्चा के विरोध प्रदर्शन में कहीं। आकाश…

राहुल गाँधी ने की राफेल डील को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10 बड़ी बातें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल फाइटर जेट डील से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा . राहुल गांधी ने यह दावा किया कि यह मामला साफ तौर पर भ्रष्टाचार का है . और इसके लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच और कार्रवाई भी होनी चाहिए . कांग्रेस अध्यक्ष ने यह सवाल भी किया है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाक साफ हैं तो फिर वे जांच से भाग क्यों रहे हैं ? राहुल गांधी ने कहा कि अगर रक्षा…

ADR की रिपोर्ट : राहुल, सोनिया व मेनका गांधी के साथ मुलायम की खूब बढ़ी संपत्ति

लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ अपराधियों की घुसपैठ बढ़ी है वहीं माननीयों की आर्थिक स्थिति भी लगातार मजबूत होती गई। सांसद और विधायक चुने जाने के बाद इनकी संपत्ति लगातार बढ़ती गई। सांसदों में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी से लेकर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नाम है तो विधायकों में मुख्तार अंसारी और दुर्गा प्रसाद यादव जैसे लोग हैं। इसका अंदाज सिर्फ इसी से लगाया जा सकता है कि करोड़पति माननीयों की तीसरे चुनाव तक…

रफाल सौदे की बातचीत में इतनी रियायतें क्यों दी गईं?

रफाल करार में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) समानांतर बातचीत कर रहा था, सबसे बड़ा सवाल यह पैदा होता है कि आखिर खुले हाथ से फ्रांस सरकार को इतनी सारी रियायतें देने से भारत को क्या फायदा हुआ? फ्रेंच सरकार की ओर से भारत को संप्रभु गारंटी देने से इनकार करने के बाद ‘एस्क्रो अकाउंट’ का विकल्प देने वाले डिफेंस फाइनेंस के पूर्व सचिव सुधांशु मोहंती की दलील है कि केंद्र कीमतों को लेकर मोलभाव करने की एक फायदेमंद स्थिति में था क्योंकि यह एक तरह से रफाल फाइटर जेटों का इकलौता…