मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणाओं के क्रम में राज्य को गारमेंटिंग हब बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास क्षेत्र में 55 वस्त्रोद्योग इकाइयों को 77.15 एकड़ भूमि आवंटित कर दी गई है। ये इकाइयां 900 करोड़ रुपये निवेश करेंगी और करीब एक लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ेंगी। यह जानकारी प्रदेश के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दी है। उन्होंने बताया है कि प्रदेश में वस्त्रोद्योग की इकाइयों की स्थापना के लिए इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क लगाने के लिए एक्सप्रेशन…
Category: बोल-बच्चन
निलंबित सांसदों का धरना खत्म, बचे नसून सत्र का बहिष्कार करेगा विपक्ष
किसान बिलों को लेकर घमासान के बाद राज्यसभा से निलंबित हुए आठ सासंदों ने अपना धरना खत्म कर दिया है। साथ ही कृषि विधेयकों और सांसदों के निलंबन के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने संसद के बचे हुए पूरे मॉनसून सत्र का बहिष्कार करने का फैसला किया है। विपक्ष के आठ सांसदों के निलंबन को लेकर कांग्रेस ने राज्यसभा का वॉकआउट किया और गांधी की प्रतिमा के सामने आकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी, एनसीपी, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, राजद आदि समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने…
लालू के इस दांव से , सात दिन में चली गई थी नीतीश की सत्ता
20 साल पहले की बात है जब नीतीश कुमार पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने लेकिन महज 7 दिनों बाद ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. नीतीश कुमार मार्च 2000 में सीएम बने लेकिन बहुमत न होने के चलते इस्तीफा देना पड़ा. साल 2000 के बिहार विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं था. इस चुनाव में लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को सबसे अधिक 124 सीटें मिली थी. उस वक्त झारखंड बिहार से अलग नहीं था और 324 सदस्यों वाली विधानसभा…
अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा ने कृषि बिल नहीं, अपना ‘पतन-पत्र’ पारित कराया
अभूतपूर्व हंगामे और विपक्ष के भारी विरोध के बीच केंद्र सरकार ने रविवार को कृषि सुधारों से जुड़े दोनों विधेयकों को राज्यसभा से ध्वनिमत से पारित करा लिया। कृषि विधेयकों को किसान विरोधी करार देते हुए समाजवादी पार्टी (एसपी) ने राज्यसभा में विधेयक पारित कराए जाने की निंदा की है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक कपट कर भाजपा ने कृषि बिल नहीं, अपना ‘पतन-पत्र’ पारित कराया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कृषि बिल…
सांसदों को कैसे करते हैं सस्पेंड
आप संसद की कार्यवाही को टीवी पर देखते अक्सर स्पीकर और सदस्यों को यह कहते हुए सुनते हैं कि सदन नियमों से चलता है। यही सच भी है। संसद की कार्यवाही रूल बुक के हिसाब से चलती है। सांसदों के व्यवहार को नियंत्रित करने और कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए नियम 373 और 374 का इस्तेमाल किया जाता है। नियम 374 (1), (2) और (3) के मुताबिक, यदि लोकसभा अध्यक्ष की राय में किसी सदस्य ने अध्यक्ष के प्राधिकारों की उपेक्षा की है या वह जान बूझकर…
ऐसा क्यों बोले राज्यपाल,अवैध बम बनाने का अड्डा बन गया है पश्चिम बंगाल
अलकायदा के गिरफ्तार नौ आतंकियों में से छह पश्चिम बंगाल से हैं। इन गिरफ्तारियों के बाद राज्य में सियासत तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कई ट्वीट में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, राज्य अवैध रूप से बम बनाने का अड्डा बन गया है। कानून-व्यवस्था बदतर हो चुकी है। राज्य प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकता। वहीं, राज्य में विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार पर राज्य की खुफिया एजेंसियों की नाकामी का आरोप लगाया। तृणमूल ने…
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद का दिल्ली एम्स से सीएम नीतीश के नाम एक और चिट्ठी जारी
पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह भले दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन उनकी चिठ्ठियां बिहार के राजनीतिक हलकों में तहलका मचाये हुए है। शनिवार को उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम लिखी गई एक और चिठ्ठी जारी की गई। इस पत्र के माध्यम से भी उन्होंने सीएम से वैशाली को लेकर कई मांगें की हैं। श्री सिंह की तीन दिनों से लगातार जारी की जा रही चिठ्ठियों में खास बात यह है कि सभी पत्र एक ही दिन लिखे गये हैं जिन्हें बारी-बारी से सार्वजनिक किया जा रहा…
अमित शाह को हो रही हैं सांस लेने में तकलीफ, AIIMS में हुए भर्ती
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सांस में तकलीफ होने के बाद बीती रात एक बार फिर दिल्ली ऐम्स में भर्ती करवाया गया है। उन्हें कार्डियो न्यूरो टॉवर में रखा जा रहा है, जहां वीवीआईपी हस्तियों का इलाज किया जाता है। ऐम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में Amit Shah का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत अब स्थिर बताई जाती है। बता दें, बीते एक महीने से Amit Shah का स्वास्थ्य गड़बड़ चल रहा है।2 अगस्त को उन्हें COVID -19 पॉजिटिव पाया गया था। तब गुरुग्राम…
कंगना विवाद से शिवसेना का नजर आया फायदा
कंगना रनौत और शिवसेना के संजय राउत 3 सितंबर से एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं. दोनों में से कोई भी अपने कदम पीछे नहीं खींचना चाहता है. ऐसे में इस विवाद के राजनीतिक मायने खोजे जाने लगे हैं. कंगना ने शिवसेना सांसद संजय राउत की आलोचना करते हुए मुंबई को ‘पीओके’ (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) बता दिया. कंगना के इस बयान ने पिछले एक हफ्ते से चले आ रहे इस विवाद में आग में घी की तरह से काम किया. कंगना और शिवसेना लगातार एक-दूसरे की आलोचना कर रहे हैं.…
गोकशी के मामलों में सबसे ज़्यादा लोगों पर एनएसए
उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून का इस्तेमाल सबसे ज़्यादा गोकशी के मामलों में हो रहा है. उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून यानी एनएसए के तहत इस साल अब तक 139 लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है जिनमें आधे से ज़्यादा मामले गोहत्या से संबंधित हैं. एनएसए की कार्रवाई और गोहत्या के सबसे ज़्यादा मामले बरेली परिक्षेत्र में आए हैं. राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी के मुताबिक़, इस साल अगस्त तक यूपी पुलिस ने राज्य में 139 लोगों के ख़िलाफ़ एनएसए लगाया है, जिनमें…
ग़ुलाम नबी आज़ाद का छिना महासचिव पद, सोनिया गांधी ने कांग्रेस में किए बड़े बदलाव,
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में अहम बदलाव किए हैं. ग़ुलाम नबी आज़ाद और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत चार वरिष्ठ नेताओं को महासचिव की ज़िम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है. पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का भी पुनर्गठन किया गया है. अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिवों और प्रभारियों की नई लिस्ट जारी की गई है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक़ ग़ुलाम नबी आज़ाद, मोतीलाल वोरा, अंबिका सोनी और मल्लिकार्जुन खड़गे को महासचिव पद से मुक्त…
दलाई लामा ने अमीरी और गरीबी की खाई को पाटने का किया आह्वान
नोबेल पुरस्कार विजेता एवं तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने बुधवार को अमीरी और गरीबी की खाई को पाटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, यह महसूस करना जरूरी है कि दुनिया का ख्याल रखना वास्तव में अपनी देखभाल करना है। लॉरेट्स एंड लीडर्स फॉर चिल्ड्रन के तीसरे शिखर सम्मेलन दी फेयर शेयर फॉर चिल्ड्रन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, बच्चे भविष्य हैं। लॉरेट्स एंड लीडर्स फॉर चिल्ड्रन बाल अधिकारों को सुनिश्चित करने वाला एक संगठन है। इसका नेतृत्व नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी करते हैं। इस शिखर सम्मेलन में दलाई लामा…
देश में नेताओं के खिलाफ 4442 आपराधिक मामले
देशभर में राजनेताओं के खिलाफ 4,442 आपराधिक मामलों में सुनवाई चल रही है। इनमें से 2556 मामले मौजूदा सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित हैं। सुप्रीम कोर्ट को सभी हाईकोर्ट द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। शीर्ष अदालत संसद और विधानसभाओं में चुने जन प्रतिनिधियों के खिलाफ आपराधिक मामलों का तेजी से निपटारा करने के मुद्दे पर विचार करने को दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 4,442 मामले लंबित हैं, जिनमें से 2556 मामलों में मौजूदा सांसद व…
रोजगार के लिए युवाओं का साथ देने की जरूरत: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि रोजगार की लड़ाई लड़ रहे युवाओं का सभी को साथ देना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, इस देश का युवा अपनी आवाज सुनाना चाहता है। अपनी रुकी हुई भर्तियों, परीक्षाओं की तिथियों, नियुक्तियों एवं नई नौकरियों को लेकर युवा अपनी आवाज उठा रहा है। रोजगार और भर्तियों में देरी के मुद्दे पर युवाओं का समर्थन करते हुए प्रियंका ने कहा, आज हम सबको युवाओं की रोजगार की लड़ाई में उनका साथ देने की जरूरत है।
कश्मीर पंडितों की वापसी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मनोज सिन्हा
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद के दौर में घर-बार छोड़कर विस्थापित हुए कश्मीरी पंडितों को घाटी में सम्मानजनक वापसी का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों की कश्मीर में सम्मानजनक वापसी और प्रदेश के हर वर्ग के अधिकारों का संरक्षण प्रदेश प्रशासन की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खोखले नारों का समय बीत चुका है। अब नारों को हकीकत में बदलने का समय है। मैं खोखले नारों में यकीन नहीं रखता हूं। मैं सिर्फ लोगों की समस्याओं और उनके मुद्दों को व्यवहारिकता के आधार पर हल…
कांग्रेस संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक, संसद के मानसून सत्र की तैयारी पर चर्चा
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में संसदीय रणनीति समूह (Parliamentary Strategy Group) की वर्चुअल मीटिंग हुई। आगामी संसद के मानसून सत्र में मोदी सरकार के खिलाफ किन मुद्दों पर मोर्चा खोला जाएगा इसे लेकर ही बैठक में चर्चा की गई। कांग्रेस ने कोरोना, इकोनॉमी और चीन के साथ झड़प के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लेने का फैसला किया है। इसके अलावा आज की बैठक में यह भी फैसला किया गया कि उप सभापति पद के चुनाव के लिए विपक्ष का उम्मीदवार खड़ा करने के साथ संप्रग के…
तेहरान पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ईरानी समकक्ष ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी के साथ होगी वार्ता
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) अपना रूस दौरा खत्म करके तेहरान पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि वहां वह अपने ईरानी समकक्ष ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी (Brigadier General Amir Hatami) के साथ बातचीत करेंगे। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मास्को में उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान और ताजिकिस्तान के अपने समकक्षों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मध्य एशिया के इन प्रमुख देशों के साथ द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और अधिक मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की…
भाजपा ने कहा- विपक्षी पार्टी का चीन के साथ चल रहा इश्क
भाजपा ने शनिवार को चीनी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के बहाने कांग्रेस पर करारा हमला बोला। भाजपा ने आरोप लगाया कि दुश्मन देश भारत को निशाना बनाने के लिए कांग्रेस के कंधे का इस्तेमाल कर रहा है। भाजपा प्रवक्त संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह से इश्क और मुश्क (तेज सुगंध) छिपाने से भी नहीं छिपते… ठीक वैसे ही कांग्रेस और चीन के बीच चल रहे प्रेम के बारे में सभी को पता है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हुए कथित…
राहुल ने तुकबंदी के जरिए केंद्र पर साधा निशाना, गरीबी और बेरोजगारी आंकड़ों पर जताई चिंता
देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ने के ताजा आंकड़ों पर चिंता जाहिर करते हुए कांग्रेस ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ग्रामीण इलाकों में रोजगार में आई कमी के चलते नौकरियों की संख्या में गिरावट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने इससे जुड़ी रिपोर्ट का हवाला देते हुए अपने ट्वीट में एक तुकबंदी की है। राहुल ने कहा है कि 12 करोड़ रोजगार गायब, पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था गायब, आम नागरिक की आमदनी गायब, देश की खुशहाली और…
पीएम मोदी ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश प्रसाद निशंक समेत अन्य प्रमुख नेताओं ने शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर देश को शुभकामनाएं दी।प्रधानमंत्री ने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए देशवासियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘हम कठिन परिश्रम करने वाले शिक्षकों के योगदान के प्रति सदैव आभारी रहेंगे। शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के अतुलनीय योगदान और प्रयासों के प्रति हम आभार व्यक्त…
