भूपेश बघेल ढाई-ढाई साल के फार्मूले को लेकर हुए सवाल पर भड़के ,पदाधिकारी को पद छोड़ने को कहा

छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के फार्मूले को लेकर मचे विवाद के बीच गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हंगामेदार रही। मंत्री टीएस सिंहदेव समर्थकों द्वारा लगाई गई सवालों की झड़ी से भड़के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक पदाधिकारी को पद तक छोड़ देने को कह दिया। समर्थकों ने ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर सवाल किया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला हमारे और आपके स्तर का नहीं है। सिंहदेव समर्थकों के सवालों पर जिस समय मुख्यमंत्री नाराजगी जता रहे थे, उस समय पार्टी…

राजनाथ सिंह गांधी-सावरकर से जुड़ी टिप्पणी को लेकर विपक्षी नेताओं के निशाने पर

महात्मा गांधी और वीर सावरकर से जुड़ी टिप्पणी को लेकर रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह बुधवार को विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ गए। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनाथ सिंह ‘इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश कर रहे हैं।’ सिंह ने मंगलवार को कहा था कि महात्मा गांधी के कहने पर सावरकर ने अंग्रेजी शासन को दया याचिकाएं दी थीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महात्मा गांधी द्वारा 25 जून, 1920 को सावरकर के भाई को एक…

चीन,उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अरुणाचल दौरे से बौखलाया, भारत ने किया करारा पलटवार,

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अरुणाचल प्रदेश दौरे पर बेवजह बयान देने पर भारत ने चीन को करारा जवाब दिया है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बढ़ रहे दबाव के बीच भारत ने चीन को याद दिलाया है कि अरुणाचल प्रदेश उसका अभिन्न हिस्सा है और चीन को एलएसी विवाद सुलझाने पर ध्यान देना चाहिए। पिछले रविवार को एलएसी विवाद सुलझाने के लिए दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की बैठक में भी काफी तल्खी देखने को मिली थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अ¨रदम बागची ने बुधवार को कहा, ‘हमने चीन के…

भाजपा की आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर वार रूम मीटिंग हुई , अमित शाह ने किया गहन मंथन

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के आगामी चुनाव की घोषणा में अब संभवत: दो माह का वक्त बचा है। राजनीतिक दलों ने मुद्दों को धार देना शुरू कर दिया है। ऐसे में बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के वार रूम में कुछ लोगों के साथ चुनावी तैयारियों और प्रबंधन पर चर्चा की। बताया जाता है कि इस बैठक में केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा महासचिव अरुण सिंह समेत कुछ अन्य नेता मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार लगभग ढाई घंटे चली बैठक…

समाजवादी विजय यात्रा प्रारम्भ करने से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिया पिता का आशीर्वाद

लखीमपुर खीरी मामले में कई दिन बीत जाने के बाद भी सियासत थमती दिखाई नहीं दे रही है। राजनीतिक पार्टियां इस मुद्दे को हाथ से न तो जाने ही देना चाहती हैं और न ही इसको खत्‍म करना चाहती हैं। लखीमपुर की घटना पर एक तरफ किसानों का शहीद दिवस है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की विजय यात्रा है। वहीं एक तरफ कांग्रेस का इसी घटना पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। कुल मिलाकर हर जगह लखीमपुर के मामले को विपक्ष भुनाने पर लगा हुआ है। अपनी समाजवादी विजय…

भाजपा ने साधा कांग्रेस पर साधा निशाना ,कांग्रेस शासित राज्यों में दलितों पर अत्याचार पर क्यों चुप हैं राहुल और प्रियंका ?

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में दलितों पर हो रहे अत्याचार पर वे चुप क्यों हैं, वहां क्यों नहीं जा रहे हैं। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राजस्थान, महाराष्ट्र और झारखंड में अनुसूचित जाति (एससी) के सदस्यों के खिलाफ अत्याचार की कथित घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि जो लोग खुद को दलित अधिकारों के पैरोकार के रूप में पेश करते हैं, जबकि कांग्रेस शासित राज्यों…

पी. चिदंबरम ने कहा 100 कारणों से जाएगी एनडीए सरकार, महंगाई सबसे बड़ी वजह

पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 100 कारणों से चले जाना चाहिए, बल्कि सिर्फ महंगाई के लिए केंद्र सरकार को बेदखल कर दिया जाना चाहिए।उत्तरी गोवा के मंड्रेम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की बैठक में चिदंबरम ने यह भी कहा कि एक बच्चा भी ईंधन की कीमतों में वृद्धि आवश्यक वस्तुओं रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में तेज वृद्धि के बीच संबंध को समझाने में सक्षम होगा। चिदंबरम ने कहा, यदि आप सिर्फ ईंधन के लिए 1,000 रुपये…

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ने किया चुनावी प्रचार का शंखनाद, बीजेपी पर बोला हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है। काशी से चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।वाराणसी में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने किसानों गरीबों के साथ अन्याय के मुद्दे पर केंद्र राज्य सरकारों पर हमला बोला।उन्होंने कहा, दो साल पहले, सोनभद्र में भूमि विवाद में 13 आदिवासी मारे गए थे। इस मामले में सत्तारूढ़ भाजपा के कुछ नेता शामिल थे लोगों ने कहा कि उन्हें न्याय की कोई…

OFB के कॉरपोरेटाइजेशन के बाद दशहरे के दिन शुरू होंगी सात अलग-अलग कंपनियां, रक्षामंत्री करेंगे उद्घाटन

देश के लिए गोला-बारूद से लेकर टैंक और तोप बनाने वाली ओर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी) के कॉरपोरेटाइजेशन के बाद अब 15 अक्टूबर यानि दशहरा के दिन ओएफबी की सात अलग-अलग कंपनियां का शुभारंभ किया जाएगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरा पर शस्त्र-पूजा के साथ ही इन ‌सातों कंपनियों को लॉन्च करेंगे. ओएफबी की कुल 41 फैक्ट्रियां और 70 हजार कर्मचारी हैं, जो अब एक बोर्ड की बजाए सात कंपनियों यानि डिफेंस-पीएसयू (पब्लिक सेक्टर यूनिट) से जुड़े होंगे. सभी 41 फैक्ट्रियों को जो सात कंपनियों में बांटा गया है, वे हैं…

लखीमपुर खीरी मामला : अजय मिश्रा टेनी पर हत्या के पुराने केस को लेकर कांग्रेस ने इलाहाबाद हाईकोर्ट पर उठाए सवाल 

लखीमपुर खीरी मामले में सुप्रीम कोर्ट की यूपी सरकार, पुलिस पर की गई टिप्पणियों पर कांग्रेस ने शीर्ष अदालत को धन्यवाद दिया है। वहीं मामले में आरोपी ठहराए गए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी पर हत्या के पुराने मामले में साढ़े तीन साल से कोई फैसला न आने और 17 साल तक मामला सूचीबद्ध न किए जाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट संदेह के घेरे में है।उन्होंने माना कि कोर्ट पर उनकी टिप्पणी अवमानना की क्षेणी में आती…

बोले अमित शाह: 2024 में फिर चुने जाएंगे नरेंद्र मोदी

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर चुने जाएंगे। दुनिया का कोई भी अन्य नेता लगातार 20 साल के लिए नहीं चुना गया है। शाह ने कहा, ‘कल (गुरुवार) नरेंद्र भाई ने सार्वजनिक कार्यालय में 20 साल पूरे किए। पूरी दुनिया में एक भी नेता को यह उपलब्धि नहीं मिली है कि वह लगातार 20 साल तक चुना जाए और बिना रुके जनता की सेवा करता रहे।’ गृह मंत्री ने कहा, ‘लोकतांत्रिक देशों में, जहां पर लोग अपने चयनित प्रतिनिधियों को बदल…

सुप्रीम कोर्ट : सपा सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह की याचिका फिर से बहाल की, अब मेरिट के आधार पर सुनवाई होगी

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सपा सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम खान को राहत देते हुए विधायकी खत्म करने के आदेश को चुनौती देने वाली उसकी याचिका को फिर बहाल कर दिया है। शीर्ष अदालत अब मेरिट के आधार पर याचिका पर सुनवाई करेगी। पिछले महीने वकील के गैरहाजिर रहने पर सुप्रीम ने याचिका खारिज कर दी थी बीते 16 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के दौरान अब्दुल्लाह की पैरवी करने के लिए किसी वकील के मौजूद न होने के कारण याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद…

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर किए जाने पर सांसद वरुण गांधी ने दी प्रतिक्रिया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (एनइसी) से बाहर किए जाने पर सांसद वरुण गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले पांच वर्षों से एक भी एनइसी में भाग नहीं लिया है। इसलिए उनका मानना है कि उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को 80 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सूची की घोषणा की। कई केंद्रीय मंत्री समेत लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज नेता सूची में हैं। इसमें वरुण के अलावा उनकी मां मेनका गांधी को भी…

दो बहनें साथ पढ़ रहीं तो एक की फीस माफ करें निजी स्कूल : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बेटियों को शिक्षा का अनूठा उपहार दिया। निजी स्कूलों में पढ़ने वाली एक परिवार की दो बेटियों में से एक की फीस माफ करने को कहा है। अगर निजी स्कूल ऐसा नहीं करते तो सम्बंधित विभाग एक छात्रा की फीस की व्यवस्था करे।गांधी जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में तो उनका लगभग नि:शुल्क पठन-पाठन का काम हो रहा है। अब हम एक कदम…

मुख्यमंत्री पद से भूपेश बघेल की हो सकती है छुट्टी? छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कई अहम बदलाव, 30 विधायक पहुंचे दिल्ली

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विदाई को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों के बीच कांग्रेस ने कई अहम बदलाव किए हैं. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ यूनिट में चार उपाध्यक्षों और तीन महासचिवों को बदल दिया है. इसके साथ ही अतिरिक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है. राज्य में पिछले कई महीनों से भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के बीच टकराव चल रहा है. दोनों नेताओं की दिल्ली में पार्टी आलाकमान से भी मुलाकात हो चुकी है, जिसके बाद सीएम बघेल के बदले जाने…

धान खरीद को लेकर पंजाब-हरियाणा में आज से आंदोलन, टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले राकेश टिकैत अब धान की खरीद को लेकर शनिवार से दो राज्यों पंजाब और हरियाणा में आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं. टिकैत का कहना है कि यह आंदोलन धान खरीद होने तक जारी रहेगा. किसान नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को हरियाणा और पंजाब के किसानों की धान खरीद आगे बढ़ाने पर कहा कि अगेती धान मंडी में पहुंच चुकी है. अनाज मंडियों में पड़े हैं. किसानों को जानबूझकर परेशान करने के उद्देश्य से धान खरीद…

राजस्थान में भाजपा की निगाहें उन सीटों पर, जहां कभी जीत नहीं मिली

भाजपा की राजस्थान इकाई उन सीटों पर अपने संगठन को मजबूत कर रही है, जिन पर भगवा पार्टी अब तक कभी नहीं जीत पाई है।ऐसी करीब 19 सीटें हैं हाल ही में राज्य इकाई के अपने दो दिवसीय चिंतन बैठक में भाजपा ने इन सीटों पर विशेष ध्यान देने का फैसला किया है।पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि राज्य में कई बार सत्ता में रही भाजपा ने कभी इन सीटों पर जीत हासिल नहीं की इसलिए यह फैसला किया है कि राज्य में 2023 के उत्तरार्ध में होने…

राहुल गांधी बोले- रिकॉर्ड तोड़ पेट्रोल दामों के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम सातवें आसमान पर है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. महंगाई को लेकर एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है. वायनाड सांसद राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के लिए पेट्रोल के दाम ज़िम्मेदार हैं. रिकॉर्ड तोड़ पेट्रोल दामों के लिए केंद्र सरकार ज़िम्मेदार है. सारे गलत रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक व्यक्ति जिम्मेदार है. आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी…

पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जोर आजमाइश का खेल शुरू, विधायक पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली: कांग्रेस के लिए पंजाब में परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं कि अब छत्तीसगढ़ में जोर आजमाइश का खेल शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई विधायक पार्टी प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात करने दिल्ली पहुंच गए हैं और उन्‍होंने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है।राहुल गांधी के राज्य के दौरे से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ एकजुटता दिखाने के लिए करीब एक दर्जन विधायक बुधवार को दिल्ली पहुंचे। विधायक का कहना है कि वे राहुल गांधी…

एक सप्ताह में शिवराज सिंह चौहान की दूसरी दिल्ली यात्रा, अटकलें हुईं तेज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक हफ्ते में दूसरी बार दिल्ली का दौरा करने वाले है। जिसके बाद सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है। मुख्यमंत्री के बार बार दिल्ली जाने से विपक्षी दलों से लेकर आम जनता तक तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री देवराण्य योजना और राज्य में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति…