देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मंगलवार और बुधवार को देश के मुख्य मंत्रियों, उप राज्यपालों और शीर्ष अधिकारियों से बात करेंगे। यह बातचीत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। बातचीत के इस दौर में पहले दिन मंगलवार को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उप राज्यपालों और शीर्ष अधिकारियों से बात करेंगे। इन राज्यों में पंजाब, केरल, गोवा, उत्तराखंड, झारखंड, पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा कुछ केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे। दूसरे दिन यानी बुधवार को उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों…
Category: बोल-बच्चन
उत्तर प्रदेश सरकार ने 39 पीपीएस अधिकारियों के किए तबादले
कोरोना काल के बीच उत्तर प्रदेश में एक साथ कई पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया. दरअसल, योगी सरकार ने शनिवार देर रात प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 39 अधिकारियों का तबादला कर दिया. सभी के नामों की लिस्ट नीचे दी गई है. हालांकि, बीते महीने योगी सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक लगाई थी. इसमें आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, पीपीएस समेत सभी कर्मियों के ट्रांसफर पर रोक शामिल है. 2020-2021 में कोरोना महामारी के चलते अग्रिम आदेशों तक तबादले पर रोक लगाया गया था. आदेश में…
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ के आवास को बम से उड़ा देने की मिली धमकी ,प्रसाशन की उड़ी नींद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास और कई अन्य महत्वपूर्ण जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है. खबर के अनुसार किसी कॉल सेंटर से धमकी दी गई है. प्रशासन ने इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री आवास, 5 कालीदास मार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी है. बम निरोधी दस्ते व डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन की जा रही है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री आदित्य योगी को धमकी देने के आरोप में बिहार पुलिस के एक सिपाही और मुंबई…
गोवध निवारण संशोधन अध्यादेश 2020 को राज्यपाल से मिली, मंजूरी, यूपी में गोहत्या पर अब 10 साल की सजा
प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश को गुरुवार को मंजूरी दे दी। इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश में गोहत्या व गोवंश को शारीरिक नुकसान पहुंचाने पर कठोर सजा वाले प्रावधान लागू हो गए हैं। इस अध्यादेश के तहत यूपी में गाय की हत्या पर 10 साल तक की सज़ा और 3 से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगेगा। इसके अलावा गोवंश के अंग भंग करने पर 7 साल की जेल और 3 लाख तक जुर्माना देना पड़ेगा। यही नहीं इस अपराध…
योगी सरकार का गोवध पर देश का सबसे सख्त कानून, जानिए इस रिपोर्ट में
उत्तर प्रदेश में गोवध की घटना को अंजाम देने वालों की अब खैर नहीं है. योगी सरकार गोवध करने वालों के खिलाफ देश का सबसे कठोर कानून लेकर आई है. मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण संशोधन अध्यादेश 2020 के प्रारूप को मंजूरी दी गई है. • उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश, 2020 के तहत गोवध, गोकशी या तस्करी करने वालों को अब सात साल की जगह दस साल की जेल होगी और तीन लाख की जगह 5 लाख…
तृणमूल कांग्रेस ने कहा अमित शाह के भाषण में कुछ भी ठोस नहीं, संकट काल में भी वोटों की भूखी है भाजपा
पश्चिम बंगाल के लिये भाजपा की वर्चुअल रैली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण में कुछ भी ठोस नहीं होने की बात करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि ऐसे समय में जब राज्य कोविड-19 महामारी और चक्रवातीय तूफान अम्फान की दोहरी मार से जूझ रहा है, तब भी भाजपा ‘वोटों की भूखी’ है। शाह ने मंगलवार को वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ कथित रूप से उदासीनता बरतने को लेकर तृणमूल कांग्रेस नीत पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा…
COVID 19 बाधा नहीं बन सकती किसी की सर्जरी में : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोविड टेस्ट की वजह से कोई सर्जरी रुकनी नहीं चाहिए। हर सर्जरी के पहले टेस्ट जरूर करा लें। इसीलिए ट्रू नेट मशीन दी गई, ताकि जल्दी जांच हो सके।मुख्यमंत्री कुल 6 मिनट जिला अस्पताल में रहे। उन्होंने इमरजेंसी का निरीक्षण किया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार श्रीवास्तव व सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी को कोरोना के प्रति पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से पूछा कि आप…
कांग्रेस का धरना मंत्री कार्यालय के बाहर
कलक्ट्रेट न्यायालय द्वारा 20 गांवों की भूमि खरीद-फरोख्त पर लगाई गई रोक मामले को लेकर कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के शिविर कार्यालय के बाहर जवाब दो, किसानों को इंसाफ दो.. नारे के साथ धरना दिया। इस दौरान प्रभावित किसानों के पक्ष में वक्ता शासन-प्रशासन पर जमकर बरसे व एक स्वर में कहा कि जब तक डीएम का आदेश वापस नहीं होता आंदोलन जारी रखा जाएगा। शनिवार को पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार कांग्रेस से जुड़े लोग भोना रोड पर कैबिनेट मंत्री के कैंप कार्यालय पर पहुंचे। इसके बाद गेट के…
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ करारा हमला बोला
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ करारा हमला बोला है। आदित्यनाथ का कहना है कि राहुल गांधी की अगर बातें मानी जाएं तो वह भारत को इटली बना देंगे। एक हिंदी दैनिक से बातचीत के दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस (Congress) और गांधी परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ना तो इनके पास देश के लिए कोई एजेंडा है और ना इतनी दूरदर्शिता कि वे देश और जनता के भले के बारे में सोच सकें। जब सीएम योगी से जब यह पूछा…
बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखकर दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला
दिल्ली के बाहर से आने वाले घरेलू यात्रियों के लिए सरकार के नए आदेश के अनुसार 7 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा ।अभी के हाल को देख कर सरकार ने अपना फैसला बदल दिया है और नए नियम लागू कर दिए हैं। सरकार ने कहा है कि अब राजधानी में आने वाले किसी भी घरेलू यात्री को कोरोना के लक्षण नहीं होने पर भी 7 दिनों के लिए घर में क्वारंटाइन रहना होगा। सरकार ने कहा है कि इस नियम का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके लिए…
पीएम मोदी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मॉरिसन के साथ आज वर्चुअल मीटिंग करेंगे , जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा
कोरोना संकट और चीन से सरहद पर तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मॉरिसन के साथ वर्चुअल मीटिंग करने जा रहे हैं। यह पहली बार होगा जब भारत के प्रधानमंत्री एक विदेशी नेता के साथ ‘द्विपक्षीय’ ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह बैठक काफी अहम है, क्योंकि दुनिया के कई देशों में चीन के प्रति नाराजगी है। इस वर्चुअल मुलाकात का फोकस दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार को बढ़ावा देने की संभावनाओं का पता लगाने पर होगा। ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन को जनवरी और…
राहुल चले मोदी की राह ,अब करेंगे मन की बात
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर महीने के आखिरी में प्रसारित होने वाली ‘मन की बात’ से टक्कर ले सकते हैं। दरअसल, राहुल गांधी आने वाले समय में पॉडकास्ट सर्विस पर भी हाथ आजमा सकते हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले कांग्रेस दफ्तर से जुड़े एक शख्स ने बताया कि अभी हम योजना बनाने वाली स्टेज पर ही हैं। ‘इसे कैसे आगे किया जाए, इसको लेकर एक्सपर्ट्स से बात कर रहे हैं।’ उन्होंने दावा किया एक बार अंतिम रूप दिए जाने के…
केंद्र सरकार के 6 साल पूरे होने पर बोले योगी आदित्यनाथ जो सिर्फ नारा था वो हक़ीक़त बना
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में देश की आन बान और शान की रक्षा के साथ राजनीति की धुरी को बदलने का काम किया है. जो मुद्दे पहले नारों तक सीमित थे, उन्हें हकीकत में बदलने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया है. रविवार को वेबिनार के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने शासन के पहले 5 वर्ष…
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री जोगी का 74 वर्ष की आयु में हुआ निधन , राजकीय सम्मान के साथ हुआ पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार
छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री जोगी का शुक्रवार को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शनिवार को उनका पार्थिव देह बिलासपुर के मरवाही सदन पहुंचा। यहां आमजन के दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से जोगी के पैतृक गांव जोगीसार ले जाया गया। इस दौरान उनके पुत्र व मरवाही के पूर्व विधायक अमित जोगी के साथ परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही खाद्य मंत्री अमरजीत भगत,आबकारी मंत्री कवासी लखमा,नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिव डहरिया,लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व…
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में विजय पथ पर अग्रसर हैं और इसमें जीत सुनिश्चित, PM मोदी
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे चरण के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर जनता को लिखे खुले पत्र में 130 करोड़ की जनसँख्या को भरोसा देते हुए कहा की भारतीय को वर्तमान और भविषा की कोई आपदा विच्चलित नहीं कर सकती , सरकार ने पिछले एक साल के काम काज का लेखा जोखा करते हुए कहा कि सरकार ने पूरी सजगता और संवेदनशीलता के साथ काम किया है ,प्रधानमंत्री के अनुसार लॉकडाउन में हो रही काफी मुश्किलों के बावजूद लोगो की सामूहिक शक्तियों ने भारत में कोरोना…
प्रवासी श्रमिकों और कामगारों की हालत में सुधार लाने को वकीलों ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र , सुप्रीम कोर्ट करेगी आज सुनवाई
लॉकडाउन के कारण प्रवासी कामगारों की दुर्दशा पर सुप्रीम कोर्ट के स्वत: ही संज्ञान लिए जाने से एक दिन पहले देश के 20 प्रमुख वकीलों ने प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे और अन्य न्यायाधीशों को तल्ख पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि इस मानवीय संकट के प्रति शीर्ष अदालत के कथित उदासीन रवैये को अगर तुरंत ठीक नहीं किया गया तो इसका मतलब उसका अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से मुंह मोड़ना होगा। इस सारे मामले पर न्यायालय गुरुवार को सुनवाई करेगाजस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ…
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव किसानो के हित के लिए जताई चिंता
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना संकट और लॉकडाउन की सर्वाधिक मार किसानों पर पड़ी है। टीम-11 और भाजपा मंत्रिमंडल की बैठकों में किसानों को वास्तविक राहत देने के उपायों पर विचार करने की जगह हवाई रोजगार पैदा करने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री किसानों की समस्याओं पर गौर नहीं करना चाहते हैं। कारण स्पष्ट है कि भाजपा का किसानों के हितों से कभी कोई लेना-देना नहीं रहा है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि…
यूपी के मजदूरों को हमसे इजाजत लेनी होगी, राज ठाकरे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को नहीं रुचा, जिसमें योगी ने कहा है कि अन्य राज्य अब यूपी सरकार की अनुमति के बाद ही वहां के श्रमिकों को वापस बुला सकेंगे। राज ठाकरे ने इसका जवाब देते हुए ट्वीट किया है कि यदि ऐसा है तो उत्तर प्रदेश से यहां आनेवाले श्रमिकों को भी हमसे, महाराष्ट्र सरकार से और यहां की पुलिस से अनुमति लेनी पड़ेगी।योगी और राज ठाकरे के विवाद में कूदते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन…
मुख्यमंत्री न तो कानून व्यवस्था संभाल पा रहे हैं और न ही अपने अधिकारियों पर अंकुश लगा पा रहे,सपा प्रमुख अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की असफलता इसी से जाहिर है कि प्रदेश में संक्रमण के मामले थम नहीं रहे हैं। सरकार के अव्यवहारिक निर्णयों से इसमें और वृद्धि की आशंका है। मुख्यमंत्री न तो कानून व्यवस्था संभाल पा रहे हैं और न ही अपने अधिकारियों पर अंकुश लगा पा रहे हैं। जनता से किए वादे भी नहीं निभा पा रहे हैं। अपनी नाकामियों को स्वीकार करते हुए वह इस्तीफा क्यों नहीं दे देते हैं? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को जारी बयान…
पी एम मोदी ने अम्फान में तूफान से प्रभावित बंगाल को राहत पैकेज का एलान किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात प्रभावित बंगाल के लिए 1000 करोड़ और ओडिशा के लिए पांच सौ करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। उन्होंने एम्फन तूफान में मरने वालों के परिवार वालों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का एलान किया। शुक्रवार को पीएम ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के साथ उत्तर और दक्षिण 24 परगना के चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। इसके बाद बसीरहाट कॉलेज मैदान में सीएम के साथ समीक्षा बैठक की, जहां उन्होंने तूफान…
