राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करके फंसे सुब्रमण्यम स्वामी, CG कांग्रेस ने दर्ज कराई रिपोर्ट

नई दिल्ली। राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी पर कांग्रेसी नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा है. उन पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ गलत बयानबाजी करने का आरोप है. कांग्रेसियों का कहना है कि सुब्रमण्यम स्वामी को कोई अधिकार नहीं है कि वह राहुल गांधी का अपमान करें और उनके खिलाफ ऐसी बयानबाजी करें. राहुल गांधी पर बयानबाजी को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के महासचिव पीएल पुनिया ने स्वामी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है. पीएल पुनिया…

आंकड़ो के खेल में फंसी कांग्रेस-जेडीएस, बीजेपी ने किया खारिज

कर्नाटक में सत्ता का संकट गहराता जा रहा है। राज्य के सभी मंत्रियों ने सीएम कुमारस्वामी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस-जेडीएस कोटो से 32 मंत्रियों ने अपने इस्तीफा सौंपा है। इन 32 मंत्रियों का इस्तीफा निर्दलीय विधायक नागेश के इस्तीफे के बाद आया है, जिन्होंने सरकार से इस्तीफा देने के साथ ही अपना समर्थन वापस लेकर बीजेपी का हाथ थामने की घोषणा कर दी है। मंत्रियों के इस फैसले के बाद कुमारस्वामी की सरकार अल्पमत में आ गई है। इससे पहले कांग्रेस और जेडीएस…

दिल्ली उच्च न्यायालय में होगी बिजली बिल की दर से संबंधित याचिका पर सुनवाई

दिल्ली उच्च न्यायालय 17 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में बिजली के बिल की गणना से संबंधित नियमों में फेरबदल करने की याचिका पर सुनवाई करेगा। दिल्ली बिजली नियम समिति (सप्लाई कोड एंड परफॉर्मेस स्टेंडर्ड्स) अधिनियम 2017 में संशोधन की मांग करते हुए अधिवक्ताओं संजना गहलोत और हरज्ञान गहलोत द्वारा दायर याचिका पर अदालत सुनवाई करेगी। याचिकाकर्ताओं ने अधिनियम 17 (4) (प्रथम) और (तृतीय) में संशोधन करने की याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश सलाहकार समिति और डीईआरसी राष्ट्रीय राजधानी के उपभोक्ताओं और नागरिकों के…

50 हजार रुपये से ज्यादा कैश ट्रांजैक्शन का बदला नियम, फटाफट जानें

अगर आप 50 हजार रुपये ज्यादा कैश ट्रांजैक्शन करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल अब 50 हजार रुपये से ज्यादा कैश ट्रांजैक्शन के लिए पैन कार्ड (PAN Card) के बजाय आधार कार्ड (Aadhaar Card) का इस्तेमाल सकेगा. अब आधार का इस्तेमाल उन सभी उद्देश्यों के लिए हो सकेगा, जहां आम तौर पर PAN जरूरी है. रेवेन्यू सेक्रटरीअजय भूषण पांडे के मुताबिक अभी तक जिन जगहों पर पैन अनिवार्य था, वहां आधार की स्वीकार्यता के लिए बैंकों और दूसरे संस्थानों को अपने बैकएंड सिस्टम को अपग्रेड करना…

Doctor’s Day 2019 : जानिए क्या है 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाने की वजह और कब हुई शुरुआत

डॉक्टर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मरीजों का न सिर्फ इलाज करते हैं, बल्कि उन्हें एक नया जीवन भी देते हैं। इसलिए उन्हें धरती पर भगवान का दर्जा दिया जाता है, उन्हें जीवनदाता कहा जाता है। डॉक्टरों के समर्पण और ईमानदारी के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए हर साल 1 जुलाई को National Doctors’ Day मनाया जाता है। आइए जानते हैं आज यानी 1 जुलाई को भारत में यह मनाने के पीछे क्या वजह है। आज देश के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि और…

मोदी सरकार ने दिया देश को 5 सैनिक स्कूल का तोहफा

नई दिल्ली। देश की सेना को अच्छे और काबिल अफसर मिलें. देश के नौजवानों में बचपन से ही सेना में भी जाने का जज्बा पैदा हो. पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल में बच्चे सेना के बारे में जानें और उसे नजदीक से देखें. इसी को ज़मीनी रूप देने के लिए मोदी सरकार ने देश को पांच नए सैनिक स्कूल का तोहफा दिया है. ज़मीन और दूसरी जरूरतों के लिए इस मामले में राज्य सरकारों से भी लिखित में समझौता हो चुका है. अब जल्द सैनिक स्कूल की स्थापना का काम शुरु हो…

कांग्रेस आरटीआई सेल प्रमुख ने इस्तीफा दिया

कांग्रेस के कानून व आरटीआई सेल के चेयरमैन विवेक तन्खा ने इस्तीफा दे दिया। यह कहते हुए कि पार्टी बहुत लंबे समय तक गतिरोध नहीं सह सकती है, उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से आग्रह किया है कि वे कांग्रेस को ‘एक जुझारू ताकत’ के रूप में पुनर्जीवित करें। तन्खा ने शुक्रवार को कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा, ‘हम सभी को पार्टी के पदों से अपने-अपने इस्तीफे दे देने चाहिए और राहुल जी को उनकी टीम का चयन करने का अधिकार देना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी…

अलवर लिंचिंग: पहलू खान के खिलाफ चार्जशीट पर सियासत, CM गहलोत बोले-‘BJP के समय की घटना…’

देशभर में राजस्थान को शर्मसार कर देने वाली अलवर मॉब लिंचिंग में मारे गए पहलू खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद एक बार फिर से सियासत शुरू हो गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर मॉब लिंचिंग को भाजपा सरकार के समय हुई घटना बताते हुए जरूरत पड़ने पर दोबारा जांच करवाने की बात कही है। वहीं, भाजपा नेता व पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहुजा ने गोरक्षकों व हिन्दू परिषद के खिलाफ लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। बता दें कि हाल ही राजस्थान पुलिस…

क्या योगी सरकार ने अपराधियों के सामने समर्पण कर दिया है: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में अपराधी सरेआम मनमानी करते घूम रहे हैं लेकिन इससे सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है। कांग्रेस महासचिव ने यह पूछा कि क्या प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपराधियों का सामने समर्पण कर दिया है? पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक आपराधिक…

“हम टुकड़े टुकड़े गैंग के सदस्य नहीं है,” लोकसभा में बोले गृहमंत्री अमित शाह

बहस के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘अगर कश्मीरियों को ज्यादा देना पड़े तो देंगे, क्योंकि उन्होंने बहुत कुछ सहा है.” नई दिल्ली: गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा में जम्मू एवं कश्मीर आरक्षण अधिनियम, 2004 में संशोधन के लिए विधयेक पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर जम कर हमला बोला. उनके जवाब के बाद लोकसभा में ये बिल पास हो गया. बिल पर चर्चा के दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार के पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई. जम्मू कश्मीर…

बिहार की राजनीति से तेजस्वी ‘गायब’, संकट में राजद

पटना, 28 जून | चुनाव में पराजय के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ‘अज्ञातवास’ में चले गए हैं। राजद की हार की समीक्षा बैठक के बाद 29 मई से ही तेजस्वी ‘गायब’ हैं। तेजस्वी के ‘गायब’ होने के बाद न केवल उनके विरोधी उनपर निशाना साध रहे हैं, बल्कि राजद के नेता और उनके सहयोगी भी इसका जवाब देने में असमर्थ हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आमतौर पर लोकसभा चुनाव…

इंदौर के दबंग विधायक के समर्थन में लगे पोस्टर, नगर निगम ने उखाड़े

मध्य प्रदेश के इंदौर में विधायक आकाश विजयवर्गीय के समर्थकों और नगर निगम के बीच टकराव तेज हो चुका है. हाल ही में विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम अधिकारी की सरेराह क्रिकेट बल्ले से पिटाई कर दी थी. जिसके बाद विधायक की गिरफ्तारी हुई. लेकिन समर्थकों ने इंदौर के गली-चौराहों पर जेल में बंद विधायक के पोस्टर लगाने शुरू कर दिए. लेकिन अपने अधिकारी की पिटाई करने वाले विधायक के पोस्टर लगे देख नगर निगम भी हरकत में आया और तुरंत उन्हें हटाने का काम शुरू कर दिया. अधिकारी…

विधायक देवेन्द्र सहरावत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, विधानसभा अध्यक्ष की अयोग्यता संबंधी नोटिस मामले में दखल देने से इनकार

नई दिल्ली। दिल्ली के आम आदमी पार्टी के बागी विधायक देवेंद्र सहरावत को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने देवेंद्र सहरावत की विधानसभा अध्यक्ष की ओर से जारी अयोग्य करार देने वाले नोटिस के मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है। सुनवाई के दौरान सहरावत के वकील ने विश्वनाथन मामले पर फैसले का जिक्र किया जिस पर जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि आपके केस में याचिकाकर्ता को निष्कासित नहीं किया गया है बल्कि निलंबित किया गया है। कोर्ट ने कहा कि आप स्पीकर के सामने…

यूपी सरकार को शर्मसार करने वाली है स्वास्थ्य सेवाओं पर नीति आयोग की रिपोर्ट: मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं पर जारी की गई नीति आयोग की रिपोर्ट को सरकार के लिए शर्मसार करने वाली बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जनस्वास्थ्य के मामले में यूपी देश का सबसे पिछड़ा प्रदेश है। ऐसे में केंद्र व राज्य में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार होने का क्या मतलब है? उन्होंने आगे कहा कि ऐसा विकास किस काम का जिससे कि आम जनता का जीवन नरक बना हुआ है। आपको बता दें कि नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने मंगलवार को ‘हेल्दी…

PNB घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी पर कसा शिकंजा, स्विट्जरलैंड में सीज किए गए 4 बैंक खाते

पीएनबी बैंक घोटाले के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसकी बहन पूर्वी मोदी के खातों को सीज किया गया है। नीरव मोदी के स्विट्जरलैंड में चार खाते सीज किए गए है। बताया जा रहा है कि नीरव मोदी के करीब छह मिलियन डॉलर सीज किए गए है। प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी के बैंक खातों को सीज करने के लिए स्विट्जरलैंड प्रशासन से निवेदन किया था। वहीं गुरुवार को वीडियो लिंक के जरिये नीरव मोदी को जेल से लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में नियमित हिरासत पर सुनवाई के…

पीएम मोदी बोले- मॉब लिंचिंग गलत लेकिन पूरे झारखंड को दोषी ठहराना सही नहीं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा जारी है। बुधवार को राज्यसभा में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर सदन में अपनी बात रखी। जबकि हाल ही में झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटना पर भी पीएम मोदी ने बयान दिया जिसमें तबरेज अंसारी नामक युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पीएम मोदी युवक की हत्या का दुख, लेकिन पूरे राज्य को बदनाम करने का हक नहीं- पीएम पीएम मोदी…

राज्यसभा में बोले मोदी, चमकी बुखार से मौतें हमारे लिए शर्म की बात

बुधवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में चमकी बुखार से मौतों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मोदी ने कहा, यह आजादी के सात दशकों में सरकारों की सबसे बड़ी विफलताओं में से एक है। दुख की बात है कि आधुनिक युग में ऐसा हो रहा है। हमें इस पर शर्मिंदगी है। इस दुखद स्थिति में हम राज्य के साथ मिलकर मदद पहुंचा रहे हैं। मैं बिहार सरकार से लगातार संपर्क में हूं और उम्मीद है कि इस हालात से हम जल्दी ही बाहर…

भीम आर्मी प्रमुख ने पहली बार मायावती पर बोला हमला

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती पर उनके मार्गदर्शक और पार्टी के संस्थापक कांशीराम द्वारा शुरू किए गए सामाजिक न्याय आंदोलन को कमजोर करने के प्रयास का आरोप लगाया है। मायावती चंद्रशेखर की हमेशा आलोचना करती रही हैं। उन्होंने चंद्रशेखर को भाजपा की बी टीम तक कहा लेकिन, ऐसा पहली बार है जब भीम आर्मी प्रमुख ने बसपा अध्यक्ष पर हमला बोला है। चंद्रशेखर ने यहां पत्रकारों से कहा कि मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन तोड़कर बहुजन आंदोलन को…

दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो, आज पीएम मोदी और एस जयशंकर से करेंगे मुलाकात

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो अपनी भारत यात्रा के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। पोम्पियो बुधवार को विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पोम्पियो अमेरिका के साथ व्यापारिक तनाव के बीच सहयोग, साझेदारी और सद्भावना का संदेश लेकर भारत पहुंचे हैं। पोम्पियो बुधवार को मुलाकात के दौरान ईरान से तेल निर्यात, भारत रूस के बीच एस-400 समझौते, व्यापार, पाकिस्तान से आतंकवाद को बढ़ावा और एशिया प्रशांत क्षेत्र में ट्रंप की महत्वाकांक्षी योजना सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पोम्पियो इस दौरान भारत अमेरिका…

भारत-UK संबंधों को मजबूत करने वाली 100 महिलाओं की सूची में सीतारमण

भारत और ब्रिटेन के संबंधों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाने वाली 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जगह दी गई है. इस सूची में उनके अलावा ब्रिटेन की सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री पेनी मॉरडॉउंट भी शामिल हैं. 100 मोस्ट इंफ्लूएंशियल इन यूके-इंडिया रिलेशन्स: सेलिब्रेटिंग वूमेन’ लिस्ट को सोमवार को ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने भारत दिवस के मौके पर संसद में जारी किया. इसमें पूर्व रक्षा मंत्री और मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ‘सबसे ताकतवर महिला’ के रूप में द्विपक्षीय…