दिग्विजय सिंह बोले- जल्द सुलझाएं समस्या नहीं तो हाथ से निकल जाएगा कश्मीर

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद वहां किसी भी प्रकार की हिंसा की घटनाओं से निपटने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने और बड़े पैमाने पर सुरक्षाबलों की तैनाती का कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है। पार्टी के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘अंतर्राष्ट्रीय मीडिया का संदर्भ लें और देखें कि कश्मीर में क्या हो रहा है।…

कश्मीरी बच्चों और महिलाओं के लिए चिंतित हूं, इन्हें सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका: मलाला यूसुफजई

लंदन: नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित एवं पाकिस्तानी शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने बृहस्पतिवार को कश्मीर मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान निकाले जाने की अपील की. मलाला ने कहा कि हम सभी शांति के साथ रह सकते हैं और एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने की कोई आवश्यकता नहीं है. भारत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के कई प्रावधानों को निरस्त कर दिया है और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों- जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया है. इसके जवाब में, पाकिस्तान ने बुधवार को…

महबूबा मुफ्ती ने इजराइल से की मोदी सरकार की तुलना

4 अगस्त को जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की तुलना इजराइल से कर दी। कश्मीर के ताजा हालातों पर मीडिया से संवाद करते हुए महबूबा ने कहा कि जिस प्रकार इजराइल तौर तरीके अपनाता है। उसी प्रकार केन्द्र सरकार कश्मीर में कार्यवाही कर रही है। सीमा पर कलस्टर बम फोड़े जा रहे है तो आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आफत का कश्मीर की सभी जमातों को एक होकर मुकाबला करना चाहिए।…

कश्मीर में नेताओं की नजरबंदी पर बोले चिदंबरम-मैंने पहले ही आगाह किया था

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की वापसी और सुरक्षाबलों की तैनाती से तरह-तरह की अटकलें लग रही हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, कई राजनेताओं को नज़रबंद किया गया है। कश्मीर में बढ़ी हलचल के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर में नेताओं को नजरबंद किए जाने की आलोचना की। चिदंबरम ने कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र…

.. तो अमित शाह के साथ पूरा देश खड़ा रहेगा: शिवसेना

मुंबई :  आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए बेहद सख्त कदम उठाने के लिए यही तैयारी रही तो सरकार को इसके लिए बेसक आगे जाना चाहिए। कश्मीर का मुद्दा अब चर्चा या संवाद से खत्म होगा इस भ्रम से बाहर निकलना होगा। कश्मीर का मुद्दा अब सैनिक कार्रवाई से खत्म होगी और वह समय अब आ गया है । गृहमंत्री अमित शाह ऐसी कार्रवाई की तैयारी करती रही तो देश उनके साथ पूरी मुस्तैदी से खड़ी रहेगी। यह विश्वसा सामना के संपादकीय में शिवसेना ने जताया है। 15 अगस्त को…

संसद में भी सुनाई देगी कश्मीर मुद्दे की गूंज, काली पट्टी बांधकर पहुंचे पीडीपी सांसद

कश्मीर मसले को लेकर जारी अटकलों के बीच आज विपक्ष सरकार को इस मुद्दे पर घेरने के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि सरकार आज राज्यसभा में कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल पेश कर सकती है। वहीं संसद सत्र के खत्म होते ही गृह मंत्री की कश्मीर यात्रा का खाका खींचा जा रहा है। वहीं विपक्ष आज संसद के दोनों सदनों में हंगामा कर सकती है। इसी बीच भाजपा ने अपने सासंदों को आज संसद में हाजिर रहने के लिए व्हिप जारी किया है। कांगेस सांसदों गुलाम नबी आजाद,…

पारिवारिक विरासत से नहीं विचारधारा से यहां तक पहुंची है बीजेपी: मोदी

नई दिल्ली। भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के लिए शनिवार को दो दिवसीय सांसद कार्यशाला अभ्यास वर्ग के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी सांसदों से कहा कि भाजपा अपनी विचाराधारा और सोच के कारण यहां तक पहुंची है न कि एक परिवार की विरासत के कारण। सूत्रों ने बताया कि मोदी ने पार्टी सांसदों से कहा कि सभी सांसद कार्यकर्ताओं से अपना संपर्क बनाए रखें, उनसे रिश्ते बनाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसद सिर्फ चुनाव के समय ही नहीं बल्कि पूरे कार्यकाल के दौरान कार्यकर्ताओं की बात सुनें। वे…

देश के करोड़ों किसानों को 15 अगस्त को मिलेगा तोहफा!

15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। संबोधन के दौरान मोदी कई बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक मोदी इस बार किसानों के लिए बड़े ऐलान कर सकते हैं। ये ऐलान किसानों की पेंशन को लेकर हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक मोदी किसानों के लिए हर माह 3 हजार रुपये पेंशन देने का ऐलान कर सकते हैं। दरअसल कृषि सचिव ने देश के सभी राज्यों को प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना को लागू करने के लिए मैकेनिज्म तैयार…

उन्‍नाव रेप केस: एक्‍सीडेंट मामले में आज CBI करेगी ट्रक मालिक से पूछताछ

लखनऊ : उन्‍नाव रेप पीडि़ता और उसके वकील के सड़क हादसे की जांच कर रही सीबीआई ने अपनी तहकीकात तेज कर दी है. सीबीआई ने उन्‍नाव रेप केस के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से शनिवार को सीतापुर जेल में पूछताछ की थी. साथ ही एक टीम माखी गांव भी जांच के लिए पहुंची थी. आज सीबीआई उन्‍नाव एक्‍सीडेंट मामले में ट्रक मालिक देवेंद्र किशोर से पूछताछ करेगी. शनिवार को लखनऊ स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने जांच एजेंसी को ट्रक चालक और क्‍लीनर की 3 दिन की रिमांड दे दी…

गृह मंत्री बनने के बाद से अमित शाह के एजेंडे पर है ‘मिशन कश्मीर’?

कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने के दो दिन बाद इस साल 1 जून को अमित शाह ने गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली. इसके ठीक तीन दिन बाद यानी 4 जून को अमित शाह ने गृह सचिव राजीव गौबा, एडिशनल सचिव (कश्मीर) ज्ञानेश कुमार समेत कई अफसरों के साथ मीटिंग की. इस मीटिंग के दौरान कश्मीर के हालात पर चर्चा की गई. इसके ठीक दो दिन बाद, यानी 6 जून को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और गृह सचिव राजीव गौबा…

‘अभ्‍यास वर्ग’ में BJP सांसदों की क्‍लास लगाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह

नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी सांसदों के ल‍िए आयोजित ‘अभ्‍यास वर्ग’ में हिस्‍सा ले रहे हैं. पीएम मोदी ने शनिवार सुबह संसद के लाइब्रेरी भवन में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन किया. उद्घाटन सत्र को मिलाकर दो दिन में कुल 9 सत्र होंगे. अभ्‍यास वर्ग के पहले सत्र में बीजेपी के कार्यकारी अध्‍यक्ष जे पी नड्डा का सम्बोधन होगा. शाम को बीजेपी अध्य्क्ष अमित शाह पार्टी सांसदों को संबोधित करेंगे. दो दिनों की सांसदों की कार्यशाला के समापन सत्र को पीएम मोदी संबोधित करेंगे. अलग-अलग सत्रों के दौरान…

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे गोविंदाचार्य, अयोध्या विवाद पर की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग

नई दिल्ली: भाजपा के पूर्व नेता व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक के. एन. गोविंदाचार्य ने अयोध्या विवाद मामले की आगामी कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग कराने की मांग करते हुए शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने घोषणा की थी कि अयोध्या विवाद को सुलझाने की मध्यस्थता की प्रक्रिया असफल रही और कोई सौहार्दपूर्ण समाधान नहीं मिल पाया है। इसके परिणामस्वरूप सुप्रीम कोर्ट 6 अगस्त से प्रतिदिन सुनवाई शुरू करेगी।

उत्तर प्रदेश में जंगलराज, सरकार पूरी तरह नाकाम : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्नाव बलात्कार कांड से जुड़े सभी पांच मुकदमों की सुनवाई दिल्ली स्थानांतरित किए जाने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को दावा किया कि शीर्ष अदालत का निर्णय उत्तर प्रदेश में फैले ”जंगल राज” और योगी सरकार की विफलता पर मुहर है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ”उच्चतम न्यायालय का फैसला उत्तर प्रदेश में फैले जंगलराज और सरकार की नाकामी पर एक मुहर है।” उन्होंने दावा किया, “अब जाकर भाजपा ने माना कि उन्होंने एक अपराधी को संरक्षण दे रखा था…

जयाप्रदा का अखिलेश पर निशाना, बोली – उन्हें हद में रहना जरूरी

मुरादाबाद। रामपुर की पूर्व सांसद अभिनेत्री जयाप्रदा ने सपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के रामपुर में प्रदर्शन को लेकर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा अखिलेश ने सभी कार्यकर्ताओं को रामपुर में धरने के लिए उकसा कर दंगा भड़काने का प्रयास किया है। वह शांति सौहार्द भंग करना चाहते हैं। आपको बता दें जयाप्रदा मुरादाबाद पंचायत भवन में महाराजा अग्रसेन संगठन महिला प्रकोष्ठ के तीजोत्सव में हिस्सा लेने आई थीं। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कानून अपना कार्य कर रहा है। इसमें किसी को हस्तक्षेप नहीं…

‘हमारे पास है युवा अध्यक्ष, फिर देरी क्यों?’- शत्रुघ्न सिन्हा

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रियंका गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की पैरवी की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि हमारे पास हमारा युवा अध्यक्ष है। फिर क्यों देरी हो रही है, जल्दी फैसला करें। उन्होंने ट्वीट करके प्रियंका गांधी की जमकर तारीफ भी की है। आपको बता दें उन्होंने कहा ”युवा अध्यक्ष, हमारे पास अपनी प्रियंका गांधी हैं। गतिशील, आकर्षक, मजबूत महिला. देरी क्यों? आइए जल्द ही फैसला करें। देरी से जल्दी बेहतर है. मैं दूसरों की तरह ही विचारों को प्रतिध्वनित करता…

कैबिनेट बैठक /सरकार ने बढ़ाई उर्वरक सब्सिडी, सीधे किसानों को मिलेगा फायदा

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक के दी गई है जिसमें वित्त मंत्री ने साल 2019 से साल 2020 के लिए गैर यूरिया आधारित और व को फास्फेटिक और पोटैशिक की सब्सिडी को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. बताया जा रहा है कि इसके तहत सरकार की तरफ से करीब 22870 करोड रुपए के खर्च की भी इजाजत दे दी गई है वहीं इसके अलावा उर्वरक सब्सिडी का सीधा फायदा किसानों को मिलेगा हालांकि प्रति किलो सब्सिडी दर है वही रहेगी जैसी वर्ष…

मुस्लिम महिलाओं से एक साथ तीन तलाक को अपराध करार देने वाला बिल अब कानून बना

नई दिल्‍ली। मुस्लिम महिलाओं से एक साथ तीन तलाक को अपराध करार देने वाले ऐतिहासिक विधेयक को बुधवार देर रात राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी मंजूरी दे दी। राष्‍ट्रपति के इस विधेयक पर हस्‍ताक्षर करने के साथ ही मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक अब कानून बन गया है। इस कानून को 19 सितंबर 2018 से लागू माना जाएगा। इससे पहले मंगलवार को राज्यसभा ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक को अपनी स्‍वीकृति दी थी। संसद के उच्च सदन राज्‍यसभा में मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक के पक्ष में 99…

ट्रिपल तलाक बिल पास होने के बाद महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला आपस में भिड़े

नई दिल्ली: संसद ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक देने की प्रथा पर रोक लगाने के प्रावधान वाले एक ऐतिहासिक विधेयक को मंगलवार को मंजूरी दे दी। विधेयक में तीन तलाक का अपराध सिद्ध होने पर संबंधित पति को तीन साल तक की जेल का प्रावधान किया गया है। मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक को राज्यसभा ने 84 के मुकाबले 99 मतों से पारित कर दिया। विपक्ष के कुल 31 सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। बीएसपी, सपा, एनसीपी और पीडीपी ने बॉयकट किया। बिल के पास होने के…

तीन तलाक बिल पर वोटिंग के दौरान गायब थे विपक्ष के 20 सांसद

तीन तलाक विधेयक पर राज्यसभा में वोटिंग के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पांच-पांच सांसदों सहित विपक्ष के करीब 20 सांसद अनुपस्थित रहे। यह जानकारी सूत्रों ने दी। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्यों को अब पार्टी को कारण बताना पड़ेगा क्योंकि विधेयक पर वोटिंग के दौरान सभी सांसदों की सदन में मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने व्हिप जारी किया था। सत्तारूढ़ दल ने ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2019 को राज्यसभा में 84 के मुकाबले 99 मतों से पारित करा लिया। सूत्रों ने बताया कि विपक्ष के…

पहली बार हाईकोर्ट के सिटिंग जज पर सीबीआई करेगी एफआईआर, सीजेआई ने दी मंजूरी

च्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने मंगलवार को एक अप्रत्याशित फैसला दिया। उन्होंने सीबीआई को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एन शुक्ला के खिलाफ एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए कथित तौर पर प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों का पक्ष लेने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत मामला दर्ज करने की मंजूरी दे दी है। इससे तीस साल पहले शीर्ष अदालत ने 25 जुलाई, 1991 को किसी भी जांच एजेंसी को उच्चतम या उच्च न्यायालय के किसी भी न्यायमूर्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से रोक दिया था…