रायपुर :- सरपंच प्रतिनिधि सुजीत कोशले के निधन समाचार मिलते ही गांव सहित आस-पास क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

तिल्दा – नेवरा :- ग्राम पंचायत मूरा के सरपंच प्रतिनिधि सुजीत कोशले का सोमवार की सुबह रायपुर के निजि हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। सुजीत कोशले के निधन समाचार मिलते ही गांव सहित आस-पास क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। निधन समाचार सुनते ही कांग्रेस कई कई नेता तथा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अंतिम यात्रा में शामिल हो गए। जानकारी के अनुसार सुजीत कोशले अभी वर्तमान में ग्राम पंचायत मुरा के सरपंच प्रतिनिधि और सतनामी समाज सेवक रूप कार्य में बहुत सहयोग करते थे सुजीत कोशले कांग्रेस…

फर्रुखाबाद: आयुष रक्षा किट से कोरोना को देंगे मात ,फ्रंटलाइन वर्कर व चुनावकर्मियों को मुफ्त मिलेगी आयुष रक्षा किट: डॉ तेजपाल

फर्रुखाबाद : 31 जनवरी 2022 कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है पर इसका प्रभाव चुनाव की तैयारियों पर न पड़े इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है ताकि मतदान के दिन ड्यूटी करने वाले कर्मचारी पूरी तरह फिट रहें। मतदान कर्मियों व चुनाव में लगे अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड-19 के वायरस से बचाने के लिए उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का भी ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए उन्हें आयुष रक्षा किट दी जाएगी, जिसमें शामिल आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन कर फ्रंटलाइन वर्कर व मतदानकर्मी अपनी रोग…

पीलीभीत में 26 लाख रुपये खर्च कराकर भी ना दिया टिकट

पीलीभीत में बसपा टिकट को लेकर विवाद पैदा हो गया है। एक दावेदार रहे दुर्गाचरन गुप्ता उर्फ अन्ना ने बसपा के मंडल व जिले के पदाधिकारियों पर आरोप लगाया कि वह भाजपा को जिताने के लिए जतन कर रहे हैं। उनका दर्द यह भी है कि 26 लाख रुपये उनसे खर्च करा लिए गए लेकिन टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने पार्टी पर खर्च की गई धनराशि का ब्योरा भी पूरा दिया है।पिछले दिनों अन्ना के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ। उसमें उनके दो पुत्रों को भी नामजद किया…

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल से किया अपना नामांकन पत्र

उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव का चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए दस फरवरी से होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल में आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीट मानी जाती है और सैफई के बेहद नजदीक है।अखिलेश यादव इटावा के सैफई से विजय रथ पर सवार होकर दिन में करीब एक बजे मैनपुरी कलेकट्रेट पहुंचे।…

रायपुर :- कल ग्राम पंचायत मुरा में महात्मा गांधी पुण्यतिथि मनाया गया

तिल्दा – नेवरा :- कल पंचायत परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व पूजा-अर्चना किया गया । लकेश्वर कोशले युवा कांग्रेस नेता ,नन्दकिशोरपारोजगारसहायक ग्राम पंचायत मुरा ,दानीराम कोशले ,युवा नेता कांग्रेस ,कपिल वर्मा पूर्व उपसरपंच ,ग्राम पंचायत मुरा ,कुमारसिह कोशले ,पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष युवा कांग्रेस, सनत लहरे धनेद्र पाल पंच ।नागरिकों की उपस्थिति में पूजा अर्चना पश्चात मौन श्रद्धांजलि व रघुपति राघव राजा राम का पाठ किया गया ।आज गांधी जी की पुण्यतिथि है। गांधी जी को याद…

छत्तीसगढ़ : स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट : रायपुर पुलिस ने दबिश देकर की बड़ी कार्रवाई, 7 युवती समेत 9 गिरफ्तार

रायपुरः- शहर के चौबे कॉलोनी के एक स्पा में पुलिस ने दबिश दी। उक्त मामले में देह व्यापार में 9 को गिरफ्तार किया गया है। हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया। 7 युवती समेत 9 लोग को गिरफ्तार किया गया है। राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 7 युवतियों के साथ दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने शहर के चौबे कॉलोनी स्थित साइन आर्केड स्पा में दबिश दी। पुलिस को देह व्यापार की सूचना मिली थी।…

सीतापुर : जिला मौर्य कल्याण समिति की बैठक का हुआ आयोजन

सीतापुर : जिला मौर्य कल्याण समिति सीतापुर की बैठक मौर्य आश्रम नैमिषारण्य में महेश मौर्य एडवोकेट तहसील अध्यक्ष मिश्रिखकी अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार मौर्य ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मौर्य समाज की अनदेखी करने वाले दलों की मौर्य समाज भी अनदेखी करेगा बैठक का संचालन समिति के महासचिव दिनेश मौर्य एडवोकेट ने कियाजिला मौर्य कल्याण समिति की मासिक बैठक का आयोजन नैमिषारण्य मौर्य आश्रम में संपन्न हुई जिसमें जनपद सीतापुर के सभी तहसील के प्रतिनिधियों ने भाग लिया बैठक में…

पीलीभीत: चुनाव के मद्देनजर पुलिस की एक और बडी कार्यवाही।

पीलीभीत: श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान क्षेत्राधिकारी पूरनपुर महोदय के कुशल निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की कसीदगी व बिक्री की रोकथाम तथा अवैध शस्त्र रोकथाम संबंधी अभियान के अंतर्गत चौकी प्रभारी रमनगरा उ0नि0 रोहित कुमार मय हमराह द्वारा ग्राम बगा मझारा के पास जंगल में सूतिया नाला के पास से अवैध शराब की कसीदगी करते नन्हेलाल पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम बगा मझारा थाना माधौटांडा जिला पीलीभीत को करीब 1000 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणो, 4000 लीटर लहन…

पीलीभीत: तमंचा सहित युवक गिरफ्तार।

पीलीभीत दि0-29.01.22 को उ0नि0 श्री जगदीप सिंह मलिक चौकी प्रभारी आसाम रोड व का0 156 रोशनलाल द्वारा दौराने गस्त मुखविर की सूचना पर मण्डी गेट से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकडा जिसने अपना नाम विनोद पुत्र फूलचन्द्र यादव निवासी ग्राम रुपपुर कमालू थाना सुनगढी पीलीभीत उम्र-20 वर्ष बताया गया। तलाशी से इसके कव्जे से एक अदद तमन्चा 12 वोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 वोर मय 230 रुपये व एक अदद मोवाइल जियो रंग काला कीपैड बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0-76/22 धारा-3/25 ए एक्ट पंजीकृत…

पीलीभीत:मरौरी और ललौरीखेड़ा के 29गांव कंटेनमेंट जोन घोषित

पीलीभीत :कोविड-19 के कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ललौरीखेड़ा और मरौरी के 29 बीबी गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इन गांवों के अंदर और बाहर जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर गांव के लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। संक्रमित लोगों के गांवों के अन्य लोगों के संपर्क में आने की संभावना को देखते हुए कोरोना संक्रमण के विस्तार को रोकने के लिए प्रशासन ने…

फर्रुखाबाद :स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान आज से- डॉ दलवीर

फर्रुखाबाद : जिले को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान मनाया जाएगा। यह अभियान महात्मा गांधी की पुण्यतिथि यानि 30 जनवरी के अवसर पर लोगों में कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने व समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने बताया कि कुष्ठ रोग अन्य रोगों की तरह ही एक बीमारी है। जो माइक्रोबैक्टीरियम लैप्री नामक जीवाणु से होता है। यह कोई…

फर्रुखाबाद- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी “नोटा” दबाने को बाध्य: जिलाध्यक्ष

फर्रुखाबाद पूरे उत्तर प्रदेश में कोविड-19 जैसी भयंकर महामारी के दौरान भी लोगों को अपनी सेवाएं देने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों इस बार चुनाव में “नोटा” प्रयोग करने हेतू बाध्य हैं। प्रदेश में एन एच एम के लगभग एक लाख कर्मचारियों जिसमे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, चिकित्सक, पैरामेडिकल व अन्य संवर्ग के द्वारा विगत 15 वर्षों से अपनी सेवाएं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में दी जा रही हैं किंतु उसके पश्चात भी किसी भी राजनीतिक दल द्वारा उनके समायोजन की बात ना करने से राष्ट्रीय स्वास्थ्य…

फर्रुखाबाद-समुदाय में जागरूकता लाएं,उपेक्षित बीमारियों पर काबू पाएं:नेगलेक्टेड ट्रापिकल डिजीज डे

फर्रुखाबाद: फाइलेरिया, कालाजार, चिकनगुनिया, कुष्ठ रोग जैसी उपेक्षित बीमारियों (नेगलेक्टेड ट्रापिकल डिजीज) को खत्म करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से दृढ़संकल्प है । समुदाय को भी इन बीमारियों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए ही हर साल 30 जनवरी को नेगलेक्टेड ट्रापिकल डिजीज डे मनाया जाता है । यह बीमारियां किसी इंसान को रोगी बनाने के साथ-साथ परिवार को आर्थिक रूप से कमजोर भी बना देती हैं ।ट्रापिकल बीमारियों के विशेषज्ञ डॉ. सौरभ पांडेय के मुताबिक यह बीमारियां वायरस, बैक्टीरिया, पैरासाइट, फंगस और टाक्सिन से होती हैं ।…

प्रयागराज- माघ मेला शिविर में महाधिवक्ता कैम्प का हुआ उद्घाटन

प्रयागराज – दि0, 28/01/2022 दिन शुक्रवार समय 4:30 बजे माघ मेला मे स्थित महाधिवक्ता शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह द्वारा किया गया जिसमे मुख्य रूप से राज्य विधि अधिवक्ताओं में अपर महाधिवक्ता विनोद कांत, अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता अजीत गोयल, मुख्य स्थाई अधिवक्ता के0आर0 सिंह, अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, जे0एन0 मौर्या, रामानंद पांडे, राजीव सिंह, दुर्गा सिंह, शशि प्रकाश सिंह, अर्चना सिंह, विभव आनंद सिंह, जे0बी0सिंह, पूर्व महा सचिव तथा राज्य विधि अधिकारियों सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कारागार में स्थित अस्पताल, कैदियों के बैरक, पाकशाला का जायजा लिया गया। पुलिस कर्मियों के द्वारा अपनी उपस्थित में बैरकों की सघन जांच कराई गई। जिलाधिकारी द्वारा बैरक के निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल निरीक्षण के दौरान बीमार कैदियों से बातचीत करते हुये उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई और…

पीलीभीत: निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलांइस का सभी राजनैतिक दल जारी दिशा निर्देशों का करें पूर्ण अनुपालन।

पीलीभीत: जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के नामांकन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक राजनैतिक दलों के साथ गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने समस्त राजनैतिक पार्टियों से मा0 निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन कक्ष में एक उम्मीदवार के साथ दो प्रस्तावक मान्य हैं, अन्य किसी का प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान काफिला लाने पर पूर्ण प्रतिबन्ध है, उन्होंने कहा कि नियमों…

पीलीभीत: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट में नामाकंन कक्षों व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।

पीलीभीत: जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत आज से नाम नामांकन प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कलैक्टेट परिसर में नामाकंन कक्षों एवं सुरक्षा व्यवस्था का भ्रमण कर जायजा लिया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पार्टियों के नामांकन हेतु स्थापित किये गये कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।नामांकन हेतु विधानसभा 127-पीलीभीत हेतु न्यायालय कक्ष अपर जिला मजिस्ट्रेट(न्यायिक) कलेक्ट्रेट, 128-बरखेडा हेतु न्यायालय कक्ष उप जिला मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट पीलीभीत, 129 पूरनपुर हेतु न्यायालय कक्ष…

फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद हिंदू राष्ट्र शक्तिध्वजारोहण फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद: आज दिनांक 26/01/2022 दिन बुधवार को हिंदू राष्ट्र शक्ति जनपद फर्रुखाबाद द्वारा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया उपस्थित लोगों ने ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान कर मिष्ठान वितरण किया गया तथा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वीर सावरकर जी नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को याद किया गया तथा उनके विचारों को साकार करके करने का संकल्प लिया गया इस सभा में उपस्थित जिला अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र कटियार कोषाध्यक्ष मुकेश राजपूत विधिक सलाहकार महेंद्र प्रकाश नीरज तिवारी सोनू सक्सेना अमन कुमार जितेंद्र…

रायबरेली: धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

रायबरेली: धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस डलमऊ क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों तहसील ब्लाक एवं थाने सहित व्यापारियों ने गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण कर आजादी का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया तहसील परिसर में उप जिला अधिकारी में झंडारोहण किया थाना परिसर में थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने झंडारोहण कर शहीदों को याद किया वही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुराई बाग कस्बा के इलाहाबाद रोड पर व्यापार मंडल…

रायबरेली: बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग मे 5 बकरी और एक भैंस की जलकर मौत हो गई वहीं 2 गाय गंभीर रूप से झुलस गई,,

रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के महुवाहार मजरे डलमऊ गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में 5 बकरी और एक भैंस की जलकर मौत हो गई वही दो गाय गंभीर रूप से झुलस गई है लोगों की चीख पुकार सुनकर मौके पर एकत्रित ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक द्वारा घटना की जानकारी करते हुए सूचना राजस्व विभाग को सौंप दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के महुवाहार मजरे डलमऊ ग्राम निवासी पृथ्वी पाल पुत्र बैजू के घर…