लखीमपुर खीरी :छोटीकाशी गोला गोकर्णनाथ मैं पवित्र श्रावण मास की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

छोटी काशी श्री गोला गोकर्णनाथ में पवित्र श्रावण मास की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

पवित्र श्रावण माह में बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक हेतु आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज माननीय विधायक अमन गिरि जी ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई। माननीय विधायक जी ने निम्न प्रमुख बिंदुओं पर विशेष रूप से निर्देश दिए—

  • श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  • यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखते हुए वैकल्पिक रूट एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए।
  • मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएँ तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहे।
  • सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम एवं सतत निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए।
  • पेयजल, स्वच्छ शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  • चिकित्सा शिविर, एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएँ 24×7 उपलब्ध रहें।
  • श्रद्धालुओं के विश्राम, छाया एवं बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
  • महिला, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध किए जाएँ।
  • मंदिर परिसर एवं मार्गों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न रहे तथा भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए।
  • अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की टीमें पूर्ण रूप से सक्रिय रहें।
  • सूचना एवं सहायता केंद्र स्थापित कर श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
  • सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सहज वातावरण में बाबा के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त हो सके।

माननीय विधायक जी ने कहा कि “छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु हमारा अतिथि है। उसकी सुरक्षा, सुविधा और सम्मान हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। शासन एवं प्रशासन समर्पित भाव से कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि सभी श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुखद वातावरण में कर सकें।”

इस अवसर पर जिलाधिकारी खीरी, पुलिस अधीक्षक खीरी, पालिकाध्यक्ष गोला, मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री जनार्दन गिरी जी सहित प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment