मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 फरवरी 2026 गुरुवार को गौतमबुद्ध इंटर कॉलेज, आगरा रोड के निकट एक सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम में पीयूष पुत्र श्री नरेन्द्र सिंह शाक्य निवासी मैनपुरी तथा संध्या पुत्री श्री शिवजी वर्मा निवासी यूसुफपुर गंज, पोस्ट मोहम्मदाबाद, जिला गाजीपुर का दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। विवाह संस्कार बौद्ध परंपराओं के अनुरूप विधिवत सम्पन्न कराया गया, जिसमें नवदंपति को त्रिशरण एवं पंचशील का संकल्प दिलाया गया और सामाजिक समता, आपसी सम्मान तथा नैतिक जीवन के मूल्यों पर चलने का संदेश दिया…
Category: रुझान
प्रयागराज: माह जनवरी-2026 की IGRS पुलिस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज को प्रथम स्थान
प्रयागराज, माह जनवरी-2026 की IGRS पुलिस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज को प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता की समस्याओं को त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं समाधान हेतु एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। जिसमें पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देशन, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर (नोडल आईजीआरएस) एवं सहायक पुलिस आयुक्त/प्रभारी आईजीआरएस के कुशल पर्यवेक्षण में माह जनवरी 2026 में IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायत सम्बन्धी आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में पुलिस कमिश्नरेट…
फर्रुखाबाद:नवनिर्मित थाना कादरीगेट भवन निर्माण हेतु भूमि-पूजन सम्पन्न।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा नवनिर्मित थाना कादरीगेट के भवन निर्माण के लिए विधिवत भूमि-पूजन किया गया। भूमि-पूजन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नए थाना भवन के निर्माण से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्थाएं और बेहतर होंगी तथा आम जनता को पुलिस सेवाएं अधिक सुगमता और प्रभावशीलता के साथ उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण…
फर्रुखाबाद:22 फरवरी को ऑफिसर क्लब में लगेगा मेगा कैंप, 44 विभागों के अधिकारी करेंगे जनसमस्याओं का समाधान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 जनपद के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 22 फरवरी को प्रातः 10 बजे फतेहगढ़ स्थित ऑफिसर क्लब परिसर में बृहद मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस मेगा कैंप में जिला जज नीरज कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे और आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नोडल अधिकारी/अपर जिला जज संजय कुमार…
प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सुरक्षित इंटरनेट दिवस से सम्बन्धित कार्यशाला का किया गया आयोजन
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस से सम्बन्धित कार्यशाला सम्पन्न हुई। सर्व-प्रथम सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, द्वारा इस वर्ष की सुरक्षित इंटरनेट दिवस से सम्बन्धित थीम “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग” के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए ए0आई0 एवं इंटरनेट के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति आम जन-मानस, शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, जन सेवा केन्द्रों, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के कार्यालयों, महिलाओं एवं युवाओं, अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पी0पी0टी0 के माध्यम से…
प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कैम्प कार्यालय में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित उपजिलाधिकारियों एवं सहायक पुलिस आयुक्तों को चिन्हित किए गए भूमाफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने चिन्हित भूमाफियाओं के विरूद्ध गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट एवं अन्य धाराओं में कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने उपजिलाधिकारियों एवं सहायक पुलिस आयुक्तों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी सक्रिय भूमाफिया है, उनको भी चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई…
फर्रुखाबाद: “धरती माता बचाओ अभियान” को सफल बनाने के लिए जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में “धरती माता बचाओ अभियान” के अंतर्गत जनपद स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक, सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला आपूर्ति अधिकारी, पर्यावरणविद् गुंजा जैन, इफको के प्रतिनिधि तथा उर्वरक व्यवसायी उपस्थित रहे। बैठक में उप कृषि निदेशक ने अभियान की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि अभियान के तहत रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को कम करते हुए उनके स्थान पर नैनो…
फर्रुखाबाद:22 फरवरी को आयोजित होगा मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, 40 से अधिक विभाग देंगे योजनाओं की जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे फतेहगढ़ स्थित ऑफिसर क्लब परिसर में मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रियंका गांधी ने नोडल अधिकारी/अपर जिला जज संजय कुमार-VI के साथ विस्तृत चर्चा की। यह शिविर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार के मार्गदर्शन में…
प्रयागराज:थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सोरांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-46/26 धारा-105 भा0न्या0सं0 से सम्बंधित 02 वांछित अभियुक्त 1. राजू कुमार पुत्र बच्चा प्रसाद निवासी बलहा बरौली गोपालगंज बिहार हाल पता सेवईत थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज 2. गुड्डू लाल चौधरी पुत्र होरी लाल निवासी सेवईत थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज…
फर्रुखाबाद:फर्जी फॉर्म-7 से वोट काटने का आरोप, सपा नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के भड़ौसा इलाके में चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरकर कई जीवित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। सपा नेताओं ने कहा कि यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है और इससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया…
फर्रुखाबाद: कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए एसपी आरती सिंह का फतेहगढ़ में निरीक्षण, पुलिस को दिए आवश्यक निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक मजबूत बनाए रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस बल के साथ कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में चल रही गश्त व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारीपूर्वक ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलने पर…
देश के कोने कोने में होनी चाहिए ये टेक्नोलॉजी, अपराधियों की आएगी ‘शामत
मणिपुर मामले में आरोपियों को पकड़ने में देरी की वजह से पुलिस पर सवाल खड़ने होने लगे हैं. बता दें कि एक ऐसी तकनीक भी है जिसका इस्तेमाल अगर किया जाए तो मणिपुर जैसी घटनाओं में शामिल अपराधियों की आसानी से पहचाना की जा सकती है. जानें इस तकनीक के बारे में सबकुछ. महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं देश दुनिया में हर तरफ से दिखाई सुनाई देती हैं. किसी भी तरह की हिंसा हो, आमतौर पर ये देखा जाता है कि उपद्रवी महिलाओं को अपना निशाना बनाते हैं. ऐसा ही…
लखीमपुर खीरी : शारदानगर एवं फूलबेहड़ थाना का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) 08 फरवरी 2026 दिन रविवार को पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा थाना शारदानगर एवं थाना फूलबेहड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदया द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर्स अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर उनका विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। थाने पर लंबित विवेचनाओं का…
फर्रुखाबाद:केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : सांसद मुकेश राजपूत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 फरवरी 2026 रविवार को केंद्रीय बजट 2026 के संदर्भ में आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने पत्रकारों से संवाद करते हुए बजट से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी और इसे 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनहित एवं…
फर्रुखाबाद: प्राथमिक विद्यालय दारापुर में शिक्षण लापरवाही उजागर, कई शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी गई।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 फरवरी 2026 जनपद में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से की गई विभागीय जांच में प्राथमिक विद्यालय दारापुर, ब्लॉक राजेपुर की शिक्षण व्यवस्था बेहद खराब पाई गई है। भारतीय किसान यूनियन के 18 नवंबर 2025 के ज्ञापन तथा प्रकाशित समाचार के आधार पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शमशाबाद और मोहम्मदाबाद को जांच के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में संयुक्त जांच आख्या प्रस्तुत की गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार 19 जनवरी को विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें छात्रों की उपस्थिति अत्यंत…
फर्रुखाबाद: साइबर क्राइम थाना की कार्रवाई: 5.65 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाला अपचारी किशोर पकड़ा गया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 फरवरी 2026 साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5,65,225 रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक अपचारी किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 01/2026 के तहत धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस तथा 66D आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे…
फर्रुखाबाद: वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026, मुतवल्लियों को समय से विवरण फीड करने के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 फरवरी 2026 सर्वे कमिश्नर वक्फ, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा उम्मीद (Central Portal) 2025 पर वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। यह निर्णय मा० उत्तर प्रदेश वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ के दिनांक 10 दिसंबर 2025 के आदेश के अनुपालन में लिया गया है, जिसके तहत पंजीकरण प्रक्रिया के लिए पुनः 6 माह का अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है। जारी सूचना के अनुसार वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण एवं अनुमोदन के लिए समय-सारिणी निर्धारित की गई है। इसके तहत मुतवल्ली (मेकर)…
फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ प्रिया-सोनू का विवाह, प्रमाण पत्र प्रदान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 फरवरी 2026 दिन शनिवार को प्रिया पुत्री श्री मोरध्वज शाक्य, निवासी ग्राम अठरुइया पोस्ट कनासी जनपद फर्रुखाबाद तथा सोनू पुत्र श्री अशोक कुमार शाक्य, निवासी ग्राम डोडापुर पोस्ट विधूना जनपद औरैया का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। विवाह संस्कार कार्यक्रम में बौद्ध परंपरा के अनुसार दाम्पत्य सूत्र बन्धन सम्पन्न कराया गया, जिसमें उपस्थित परिजनों, समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं शुभचिंतकों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। विवाह संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को वैवाहिक प्रमाण पत्र प्रदान किया…
फर्रुखाबाद: वांछित अभियुक्त को कम्पिल पुलिस ने किया गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 फरवरी 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कम्पिल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना कम्पिल में पंजीकृत मु0अ0सं0 18/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस में नामजद एवं वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरिश चन्दर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस ने अभियुक्त सलमान पुत्र चन्दा, निवासी रुदायन थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया।…
प्रयागराज : साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा पीड़िता के खाते में ऑनलाइन साइबर फ्रॉड का 1,22,600/- रुपए कराया गया वापस
श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज, श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर/नोडल साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में एवं श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा थाना साइबर क्राइम पर पंजीकृत मु0अ0सं0-33/2025 धारा-319(2)/318(4) BNS & 66C/66D IT ACT में पीड़िता/मुकदमा वादिनी का साइबर फ्रॉड में कटा 1,22,600/- रूपये पीड़िता के खाते में वापस कराया गया । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदिका द्वारा कार्यालय उपस्थित होकर पुलिस उच्चाधिकारी व साइबर अपराध थाना…
