फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 जिले की ग्राम पंचायतों में आगामी प्रधान पद के चुनाव को लेकर परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार डीएम के अनुमोदन के बाद अब जिले में कुल 580 ग्राम पंचायतों में ही प्रधान पद के लिए चुनाव होंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2021 में कुल 593 ग्राम प्रधान चुने गए थे, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा संकिसा और नवाबगंज को नगर पंचायत के रूप में गठित किए जाने के बाद 13 ग्राम पंचायतें इन नगर पंचायतों में सम्मिलित…
Category: रुझान
फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना मेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 146/2025, धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की पहचान विष्णु पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम चन्दुईया, थाना मेरापुर, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार किया। घटना…
कन्नौज से बड़ी खबर — आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा सम्मेलन में शामिल हुए विधायक सुशील शाक्य
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अक्टूबर 2025 आज जिला कार्यालय में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान – युवा सम्मेलन” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमृतपुर विधायक माननीय श्री सुशील शाक्य ने शिरकत की और युवाओं को प्रेरणादायक संबोधन दिया। अपने संबोधन में विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि — “युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक युवा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज का युवा यदि दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच के साथ…
प्रयागराज: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
जिला स्वास्थ्य समिति ( शासी निकाय) की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत जनपद में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने बहादुरपुर ब्लॉक में मात्र 34% एवं जसरा ब्लॉक में 45% ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर शिविर आयोजित किए जाने को दृष्टिगत रखते हुए दोनों ब्लॉकों के ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर की सैलरी शत प्रतिशत शिविर आयोजित होने तक रोकने का निर्देश दिया। सीडीओ ने टेलीकंसल्टेशन में रुचि नहीं लेने वाले 41 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स को भी नोटिस जारी करने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी…
आजमगढ़ :छठ पूजा के दिन दर्दनाक हादसा,पोखरी में डूबने से युवक की मौत
आजमगढ़। छठ पूजा के पावन अवसर पर अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक बहुत हीं दिल झकझोर देने वाला दर्दनाक हादसा हो गया। पवित्र स्थान पौहारी की सरैया स्थित एक पोखरी में नहाते समय 18 वर्षीय युवक शुभम सिंह की डूबकर मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी शुभम सिंह (18) अपने परिजनों के साथ बाबा पौहारी जी के स्थल पर मान्यता के अनुसार कड़ाही चढ़ाने गया था। सुबह लगभग 10 बजे जब परिवार के सदस्य पूजा-पाठ आदि कार्यक्रम में व्यस्त थे, तभी शुभम 18 वर्षीय स्नान करने के लिए…
फर्रुखाबाद में कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई — नकली कीटनाशक दवाओं का बड़ा खुलासा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 किसानों को ठगने और फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली नकली दवाओं का बड़ा मामला जनपद में सामने आया है। रविवार को कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कुंदन गणेशपुर स्थित मां भवानी बीज भंडार पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली कीटनाशक दवाएं बरामद कीं। जानकारी के अनुसार, कृषि रक्षा अधिकारी और एक निजी कंपनी के अधिकारी मिलकर इस छापेमारी में शामिल थे। जांच के दौरान दुकान से 46 पैकेट संदिग्ध दवा बरामद की गई, जो टूरो बॉडी कॉन्सुलेशन प्राइवेट लिमिटेड…
प्रयागराज: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ आगामी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को संगम सभागार में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ आगामी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तैयारियों के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने वर्तमान में चल रहे वर्ष 2025 के मतदाताओं और 2003 की निर्वाचक नामावली के मतदाताओं की मैपिंग के सम्बन्ध में चल रहे कार्य में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 254-फाफामऊ एवं 265-कोरांव की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने के दृष्टिगत संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण…
गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी का हुआ भव्य उद्घाटन — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी रहे मौजूद
गाजियाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश आज गाजियाबाद शहर के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ जब भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने अपने कर-कमलों से यशोदा मेडिसिटी का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, तथा केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति महोदया ने यशोदा मेडिसिटी की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल गाजियाबाद बल्कि…
आजमगढ़:गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने के.सी.एम. जूनियर हाई स्कूल कंधरापुर में की संगोष्ठी
आजमगढ़ ::-आजमगढ़ के कंधरापुर थाना के पास भारत की स्वतंत्रता में अहम योगदान निभाने वाले व अपनी लेखनी के द्वारा पत्रकार जगत को नई दिशा देने वाले गणेश शंकर विद्यार्थी के जयंती पर के.सी.एम. जूनियर हाई स्कूल कंधरापुर में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशन पर आजमगढ़ जिला कार्यकारिणी ने संगोष्ठी का आयोजन किया । गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन संघर्ष भरा रहा और वह आजादी की लड़ाई में भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद के साथ काम करते हुए अपनी लेखनी के द्वारा क्रांति की अलख को लगातार…
प्रयागराज: जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने स्वरूपरानी चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान ट्रामासेंटर, ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डो का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने यूपीसिडकों के द्वारा कराये जा रहे छात्रावास के निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने मोर्चरी के पास सीवर लाइन निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने अस्पताल के अंदर जो सड़के खराब हो गयी है, उनको जल्द से जल्द सही कराने के निर्देश…
प्रयागराज: जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है।
प्रयागराज,जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 25.10.2025 को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा राजस्व एवं पुलिस बल को संयुक्त कार्ययोजना बनाकर बंजर, खलिहान, नवीन परती, चकमार्ग, तालाबी रकबा, सभी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया, इसके क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में जबरदस्त कार्यवाही करते हुए जिले की समस्त तहसीलों में कुल 55 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। तहसील सोरांव के ग्राम रामनगर…
लखीमपुर खीरी : मुख्यमंत्री के आने से पहले आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा, संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार को लखनऊ मंडल के आयुक्त विश्वास पंत ने कबीरधाम आश्रम मुस्तफाबाद का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा संग हेलीपैड से लेकर मंच तक सारी व्यवस्थाओं की विंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, और मंच व्यवस्था सहित सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे हों,…
श्रावस्ती में डॉ. प्रियंका मौर्या ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किया रूट मार्च
श्रावस्ती:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने आज श्रावस्ती प्रवास के दौरान महिलाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए भिनगा नगर क्षेत्र में रूट मार्च किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री सतीश चन्द्र शर्मा के साथ मिलकर स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं से संवाद किया और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, असामाजिक तत्वों में भय उत्पन्न करना और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और…
फर्रुखाबाद:बच्चों के लिए कार्टून सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सीखने की पहली भाषा हैं- CheeluTV
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अक्टूबर 2025 बच्चों के लिए कार्टून हमेशा से खास रहे हैं। यह केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि बच्चों की कल्पना और सीखने की शुरुआती भाषा भी हैं। CheeluTV के विशेषज्ञ बताते हैं कि जब बच्चा इस दुनिया में आता है, तो वह शब्दों से पहले रंग, आवाज़ और भावनाओं को पहचानना सीखता है। CheeluTV जैसे चैनलों के प्यारे कार्टून पात्र बच्चों के लिए दोस्त, साथी और शिक्षक का काम करते हैं। उनकी मुस्कान बच्चों को सुरक्षा का अहसास देती है, और उनकी गलतियाँ…
कमिश्नरेट प्रयागराज में निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के हुए स्थानांतरण
जन हित एवं प्रशासनिक हित में दिनांक 23/10/2025 को निम्नलिखित निरीक्षक एवं उप निरीक्षक गणों का स्थानांतरण किया गया, 1, pno 980640097 निरीक्षक राजेश उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज से प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज बनाया गया, 2, pno 072050141 निरीक्षक संजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कीटगंज से प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज बनाया गया, 3, pno, 982530090 निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक मांडा से प्रभारी निरीक्षक खुल्दाबाद बनाया गया, 4, pno 072010235 निरीक्षक अनिल कुमार प्रभारी थाना साइबर अपराध से प्रभारी निरीक्षक मांडा बनाया गया, 5, pno 072390043 निरीक्षक बीरेंद्र कुमार को प्रभारी…
लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ में ट्रेन से कटकर गोवंश की मौत, बजरंग दल ने उठाई कार्रवाई की मांग
गोला गोकर्णनाथ: (द दस्तक 24 न्यूज़) गोला शुगर फैक्ट्री निकट रेलवे क्रॉसिंग के पास एक गोवंश की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता अपने साथियों संग मौके पर पहुंचे उन्होंने तत्काल ग्राम विकास अधिकारी ललित वर्मा को घटना की सूचना दी और मृत गोवंश का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराने की बात कही। जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण के लिए हर माह करोड़ों रुपये खर्च कर रही है इसके बावजूद…
प्रयागराज: पेट्रोल पंप पर हुयी घटना में थाना प्रभारी धूमनगंज निलम्बित
दिनांक 23.10.2025 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा थाना धूमनगंज में घटित घटना के सम्बन्ध में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित सभी टीमों एवं सम्बन्धित अधिकारीगण के साथ मीटिंग की गयी। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा घटना में नामजद सभी 07 आरोपियों पर 25,000-25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा पुलिस उपायुक्त नगर को निर्देशित किया गया कि उक्त घटना में बरती गयी लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी धूमनगंज को निलम्बित करें। पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा थाना प्रभारी धूमनगंज को…
प्रयागराज: जिलाधिकारी के नेतृत्व में युद्ध स्तर पर अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान जारी, कुल 24 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिलाधिकारी के नेतृत्व में दिनांक 24.10.2025 को दीपावली के अवकाश के बाद पुनः एक बार युद्ध स्तर पर अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान छेड दिया गया। बंजर, खलिहान, नवीन परती, चकमार्ग, तालाबी रकबा, सभी का व्यापक सर्वे जनपद के सभी तहसीलों में किया जा रहा है एवं अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 24.10.2025 को जिले की समस्त तहसीलों में कुल 24 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। तहसील सोरांव के ग्राम भावापुर में चकमार्ग व…
कासगंज : न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अमांपुर : परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। ब्लॉक अमांपुर की प्रतियोगिताएं सर्व हितकारी इंटर कॉलेज जसूपुरा के खेल मैदान में आयोजित की गई। शुभारंभ ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। 50 मीटर की प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान प्रशांत, द्वितीय स्थान अक्षय और तृतीय स्थान उदित चौहान ने एवं बालिका वर्ग में क्रमशः पूजा, टीना एवं मोनिका ने प्राप्त किया। 100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में पहला…
राजस्थान: विवादों में घिरे SDM छोटू लाल शर्मा निलंबित — CNG पंप विवाद के बाद सरकार की सख्त कार्रवाई
जयपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अक्टूबर 2025 राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी और प्रतापगढ़ के SDM छोटू लाल शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय शासन सचिवालय, जयपुर रहेगा। आदेश पर संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरेन्द्र कुमार सिंह के हस्ताक्षर हैं। यह कार्रवाई उस घटना के बाद हुई है जिसने सोशल मीडिया और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी थी। बताया गया कि बीते दिनों भीलवाड़ा जिले…
