फर्रुखाबाद:रामताल मंदिर मेले में श्रद्धालुओं को किया गया जागरूक — क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने दिया संदेश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध रामताल मंदिर मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच बुधवार को क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्रीमान अजय वर्मा ने लोगों को मिशन शक्ति अभियान, साइबर क्राइम से बचाव और यातायात माह के तहत यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सीओ अजय वर्मा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि— “सड़क सुरक्षा सिर्फ पुलिस की नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का…

कन्नौज:थाना तिर्वा पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी के माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 जनपद पुलिस ने चोरी के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना तिर्वा पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने परीक्षा तिथि की घोषणा की

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, UP बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। राज्य भर के लाखों विद्यार्थी इन परीक्षाओं का इंतजार कर रहे थे। अब परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों में तैयारी को लेकर उत्साह के साथ-साथ गंभीरता भी बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, इस बार भी परीक्षाएं…

कन्नौज:जलेसर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान बिछड़ा मासूम पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिला

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज क्षेत्रान्तर्गत जलेसर घाट पर स्नान हेतु हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसी दौरान भीड़भाड़ में गौरव पुत्र अजय, उम्र लगभग 5 वर्ष, निवासी ग्राम भूड़पुरवा, थाना गुरसहायगंज, अपने परिजनों से बिछड़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर तैनात खोया–पाया केन्द्र पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बालक की तलाश शुरू की। थोड़े ही समय में पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित ढूंढ निकाला और उसके परिजनों को…

फर्रुखाबाद:अभिधम्म नगरी संकिसा में कौमुदी महोत्सव का भव्य आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 अभिधम्म नगरी संकिसा में चल रहे कौमुदी महोत्सव के अवसर पर आज शाक्य मुनि बुद्ध विहार में एक विशेष धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूज्य भिक्खु धम्मपाल महाथेरो के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने धर्म-श्रवण कर बौद्ध शिक्षाओं का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. जी.एस. शाक्य अपनी धर्मपत्नी सहित उपस्थित रहे। उनके साथ अनुज भाई एवं उनकी पत्नी, शिवकुमार शाक्य, अवधेश सिंह शाक्य, राधेश्याम शाक्य, विमलेश शाक्य, महावीर सिंह शाक्य, मास्टर मुकेश शाक्य, रामवीर शाक्य, गिरीश चंद्र शाक्य और संजय…

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई, समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई। इस दौरान उन्होंने थानों एवं कार्यालयों में आए हुए आवेदकों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उसकी समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि…

लखनऊ:8 से 11 नवम्बर तक नहीं होगी जमीन की रजिस्ट्री — सर्वर ट्रांसफर के चलते चार दिन ठप रहेगा ऑनलाइन कार्य

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री कराने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के सभी जिलों में आगामी 8 नवम्बर से 11 नवम्बर 2025 तक (चार दिन) रजिस्ट्री से जुड़ा ऑनलाइन कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा। इस संबंध में महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश की आईएएस नेहा शर्मा द्वारा सभी सहायक महानिरीक्षकों को पत्र जारी किया गया है। पत्र के अनुसार, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल को संचालित करने वाला एनआईसी (NIC) अब अपने मेघराज क्लाउड…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस लाइन सभागार में काउंसलरों की बैठक सम्पन्न

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में आज पुलिस लाइन सभागार फतेहगढ़ में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत काउंसलरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। एएसपी डॉ. संजय सिंह ने उपस्थित काउंसलरों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर महिलाओं और बालिकाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ सुनें तथा उनका समय पर…

फर्रूखाबाद में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का एडीएम व एएसपी ने लिया जायजा

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवंबर 2025 थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत पांचाल घाट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने आज स्थल का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने मेला क्षेत्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला परिसर में साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं पार्किंग स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मेले में आने…

प्रयागराज 05 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 04.11.2025 को बंजर, खलिहान, नवीन परती, चकमार्ग, तालाबी रकबा, सभी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक अभियान के क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में कार्यवाही करते हुए कुल 05 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। तहसील कोरांव के ग्राम तरांव व मडफा कला में चकमार्ग की भूमि, ग्राम करपिया में खाद गड्ढा की भूमि, ग्राम संसारपुर में होलिका दहन की भूमि तथा घोघी रत्योरा में बंजर की…

प्रयागराज : मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक कर पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समीक्षा की

शैक्षिक सत्र 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 09-12 एवं 11-12 के अतिरिक्त) योजनान्तर्गत मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने, छात्रों का डाटा नियमानुसार शत-प्रतिशत अग्रसारित/निरस्त एवं छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन से वितरण के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी अध्यक्षता में संगम सभागार में बैठक आहूत की गयी, जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज उपस्थित रहे। मुख्य विकास…

प्रयागराज: क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी सैदाबाद का फीता काटकर उद्घाटन किया गया

प्रयागराज दिनांक-04.11.2025 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री जोगेन्द्र कुमार द्वारा थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी सैदाबाद का फीता काटकर उद्घाटन किया गया, उक्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त गंगानगर, सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन्स/अतरसुइया व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे । द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

लखीमपुर खीरी : बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले नफर अभियुक्त को थाना हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में सोमवार को ग्राम काजरकोरी के अम्बेडकर पार्क में लगे पंचशील झण्डे को उतारकर जला देने, पार्क में लगे अम्बेडकर जी की मूर्ति को सरिया मारकर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास करने के सम्बन्ध में थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा थाना स्थानीय…

लखीमपुर खीरी : गैंगस्टर एक्ट में 2 नफर वांछित अभियुक्तों को रसूलपनाह चौराहा के पास से गोला पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को थाना गोला पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्तगण पंचम पासी पुत्र स्व0 दुजई उम्र करीब 58 वर्ष 2. रमेश कुमार पुत्र स्वामी दयाल उम्र करीब 55 वर्ष नि0गण ग्राम पिपरिया झाऊ थाना भीरा…

बदायूं: भिलौलिया बुद्ध महोत्सव में नारी शक्ति का सम्मान – समानता और करुणा का संदेश

बदायूं:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवम्बर 2025 भिलौलिया में आयोजित बुद्ध महोत्सव ने इस वर्ष एक विशेष संदेश दिया — “नारी ही सृजन की शक्ति है, और सम्मान ही सच्चा धर्म।” महोत्सव में उपस्थित सभी महिला शक्तियों का अभिनंदन और सम्मान किया गया। कार्यक्रम स्थल पर चारों ओर समानता, करुणा और मानवता की भावना से परिपूर्ण वातावरण देखने को मिला। महिला शक्ति का गरिमामय सम्मान भिलौलिया बुद्ध महोत्सव में मंच से लेकर पंडाल तक महिलाओं की भूमिका और योगदान को सराहा गया। आयोजकों ने कहा कि समाज के विकास और…

बस्ती में संविधान और न्याय की रक्षा के लिए “अपनी जनता पार्टी” का विशाल शांतिपूर्ण प्रदर्शन

बस्ती:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी के मार्गदर्शन में जनपद बस्ती के जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय परिसर पर एक विशाल एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (CJI) माननीय बी. आर. गवई पर हुए जूता फेंकने की निंदनीय घटना के विरोध में आयोजित किया गया, जिसे पार्टी ने “संविधान और लोकतंत्र की आत्मा पर हमला” बताया। प्रदर्शन में सभी प्रकोष्ठों की सक्रिय भागीदारी प्रदर्शन में पार्टी के जिला…

लखीमपुर खीरी : राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से संवेदीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित संवेदीकरण कार्यशाला में संवेदना और सजगता का संगम देखने को मिला। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल सहित सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, डॉ अखिलेश खरे, डॉ मनोज शर्मा, शहर के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ दिनेश दुआ के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल बीमारियों का इलाज नहीं बल्कि खुशहाल…

फर्रुखाबाद:एएसपी डॉ. संजय सिंह ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, पुलिसकर्मियों को अनुशासन व फिटनेस का दिया संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 नवम्बर 2025 जनपद के पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह द्वारा साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की कदमताल, वेश-भूषा, अनुशासन तथा परेड कौशल की बारीकी से समीक्षा की। डॉ. संजय सिंह ने कहा कि “शारीरिक व मानसिक रूप से फिट पुलिसकर्मी ही जनता की सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।” इसी उद्देश्य से उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम और दौड़ में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।…

लखीमपुर में अपनी जनता पार्टी का विशाल प्रदर्शन — संविधान, न्याय और सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए उठी बुलंद आवाज़

लखीमपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य के आह्वान पर आज दिनांक 3 नवम्बर 2025 (सोमवार) को जनपद लखीमपुर में एक विशाल एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन का उद्देश्य था — संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की रक्षा के लिए जनता की आवाज़ को बुलंद करना। पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए और वहां से जुलूस निकालकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाने और समाज…

एटा:चार बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, बोली—अब किसी हाल में पति के साथ नहीं रहना

एटा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अलीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली चार बच्चों की मां इंस्टाग्राम पर बने एक युवक से दोस्ती के बाद अपने प्रेमी संग फरार हो गई। घटना के बाद पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने महिला को बरामद कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेशी के दौरान जब महिला से उसकी इच्छा पूछी गई, तो उसने साफ शब्दों में कहा — “मैं अब किसी…