सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज ने बताया है कि जनपद में ग्राम न्यायालय मेजा, फूलपुर तथा हंडिया का गठन किया जा चुका है, जिसमें लघुवाद से संबंधित व सिविल वाद से संबंधित वादों का निस्तारण किया जा सकता है। समस्त आमजनमानस ग्राम न्यायालय मेजा, फूलपुर तथा हंडिया में लंबित वादों के निस्तारण हेतु अपने ग्राम न्यायालय में स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से संपर्क कर अपने वादों का निस्तारण कर सकते हैं। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
Category: रुझान
प्रयागराज-सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश मत्स्य मंत्री के निर्देश पर दो मत्स्य अधिकारियों का हुआ निलंबन ?
प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद के निर्देश पर विभागीय कार्यों में लापरवाही के आरोप में दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अधिकारियों में कानपुर देहात के ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह यादव और फतेहपुर के सहायक निदेशक मत्स्य गिरीश चन्द्र यादव शामिल हैं। मत्स्य मंत्री ने कहा कि भविष्य में विभागीय योजनाओं और लक्ष्यों में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरती है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।कानपुर देहात में विभागीय कार्यों…
प्रयागराज-सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश मनरेगा योजना से ग्रामीण परिवारों के आजीविका संसाधनों में हो रही वृद्धि ?
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन ग्रामीण परिवेश में रह रहे परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए एवं उनकी आजीविका संसाधनों में वृद्धि के लिए विभाग के माध्यम से हर वो प्रयास किये जा रहे हैं जिससे ग्रामीण गरीब परिवारों का आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक उन्नयन जा सके। मनरेगा एक महत्वाकांक्षी योजना है इसके अंतर्गत व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्यों का लाभ लेकर ग्रामीण परिवार अपनी आर्थिक स्थिति भी बेहतर कर रहे हैं।जाब कार्ड धारकों को अपने आजीविका संवर्धन सम्बन्धी गतिविधियां करने…
फर्रुखाबाद: जिला कारागार में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला/पुरुष बंदियों की काउंसलिंग करवाई गई।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 18 अक्टूबर 2024 जिला जेल में डॉ वीके सिंह जिलाधिकारी एवं डॉ. अवनींद्र कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी से व्यक्तिगत संपर्क कर जेल मानसिक रूप से परेशान बंदियों की काउंसिलिंग करवाई गई । विशेष उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल फर्रुखाबाद में कोई मानो चिकित्सक तैनात नहीं है । इसलिए प्राइवेट मनोचिकित्सक डॉ मंजीत गंगवार को बोर्ड में सम्मिलित किया गया है । मानसिक रूप से परेशान और मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला व पुरुष बंदियों की काउंसलिंग करवाई गई । चिकित्सक की राय अनुसार इलाज उपलब्ध…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने उर्वरक प्रतिष्ठान पर छापा, 4 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस निलम्बित, जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 18 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ० वी०के० सिंह द्वारा कमालगंज उर्वरक विक्रय समिति पर औचक छापामारी कर उर्वरकों की स्थिति की जानकारी ली गयी मौके पर डीएपी 200 बैग एनपीके 138 बैग यूरिया 763 बैग नैनो डीएपी 102 बोलल उपलब्ध थी जिला कृषि अधिकारी एवं एआर कॉपरेटिव साथ रहे। जिलाधिकारी द्वारा सचिव को कृषकों की आवश्यकतानुसार जोतबही का परीक्षण कर आधार के माध्यम से उर्वरक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, मौके पर कृषक विजय सिंह से आलू की फसल में उर्वरक प्रयोग की जानकारी भी…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने अन्तर्जनपदीय पुलिस पुरुष/महिला कबड्डी कलस्टर प्रतियोगिता वर्ष-2024 का किया शुभारम्भ ?
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 18 अक्टूबर 2024 अन्तर्जनपदीय कानपुर जोन कानपुर की पुलिस पुरुष/महिला कबड्डी कलस्टर (कबड्डी, खो-खो, फेसिंग एवं जिमनास्टिक) प्रतियोगिता वर्ष-2024 का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा० वी० के० सिंह, जिलाधिकारी द्वारा किया गया। उपरोक्त प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर आलोक प्रियदर्शी, पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहगढ़, धीरेन्द्र नाथ सिंह, जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड जनपद फतेहगढ़, रवीन्द्र नाथ राय, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर/लाइन्स जनपद फतेहगढ़, अविचल पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन फतेहगढ़, उ०नि० छोटेलाल, प्रभारी आरटीसी पुलिस लाइन फतेहगढ़ एवं उ०नि० नरेन्शचन्द्र आदि पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता में…
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण ?
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 18 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा क्षेत्रीय सहकारी समिति लि0 कमालगंज का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समिति के सचिव से किसानों को किस अनुपात में खाद दी जा रही है इसकी जानकारी प्राप्त की व निर्देशित किया कि सभी किसानों को नियमानुसार खाद उपलब्ध कराये, सभी किसानों की नवीन खतौनी व आधारकार्ड की फोटोकॉपी लेने के निर्देश दिये, जिलाधिकारी द्वारा समिति के भवन की मरम्मत के लिये भी सचिव को निर्देशित किया, किसानों द्वारा दुकानों पर ओवररेटिंग होने की शिकायत की…
आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु इटावा पुलिस द्वारा किया गया बलवा ड्रिल ?
आगामी त्यौहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए, इटावा पुलिस द्वारा पुलिस लाइन व शास्त्री चौराहे पर किया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में जनपदीय पुलिस की कार्यकुशलता को और निपुण व सशक्त बनाने को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन परेट ग्रांउड व शास्त्री चौराहे पर बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया । बलवा ड्रिल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में सभी…
फर्रुखाबाद : संकिसा बुद्ध महोत्सव 2024 में सामाजिक संस्था ने पौधे वितरित किये
संकिसा बुद्ध महोत्सव 2024 में जनपद ओरैया की संस्था बुद्धा लाइट इन्वायरनमेंट सेविंग सोसायटी ऑफ इंडिया धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा बुद्ध महोत्सव में पौधे वितरण किये गये। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार शाक्य ने बताया कि संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मुहिम चला रही है। इस मुहिम का नाम “उत्सवों की याद में पौधे रोपण “है। कोई भी शुभ उत्सव होता है संस्था द्वारा पौधें दान व रोपित किये जातें है । और साथ ही पौधों की सुरक्षा व संरक्षा पेड़ बनने तक की शपथ दिलाई जाती है…
प्रयागराज- महाकुम्भ मेला-2024-25 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत त्रिवेणी सभागार, रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिस आयुक्त द्वारा सिविल डिफेन्स व डिजिटल वालंटियर के साथ गोष्ठी की गयी।
1-मेला क्षेत्र में तीर्थयात्रियों, श्रद्धालुओं एवं आगन्तुकों के सुगम आवागमन हेतु भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में सिविल डिफेन्स के पदाधिकारियों से विस्तृत परिचर्चा की गयी। 2-सिविल डिफेन्स के वालंटियर को पुलिस बल के साथ प्रमुख स्थानों पर नियोजित किये जाने व श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में योगदान किये जाने की कार्ययोजना तैयार करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये। 3-श्रद्धालुओं के आने एवं वापस जाने के लिए अलग-अलग मार्ग तथा भीड़ बढ़ने की स्थिति में पूर्व निर्धारित होल्डिंग एरिया में ले जाने के सम्बन्ध में सिविल डिफेन्स…
मैनपुरी : डॉ सुनील कुमार निमेष बनाये गए नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव के प्राचार्य
जनपद मैनपुरी के कस्बा भोगांव के सबसे प्राचीन स्नातकोत्तर महाविद्यालय नेशनल डिग्री कॉलेज में अभी तक डॉ ए. के.पाल प्रधानाचार्य का पद संभाले हुए थे, लेकिन कुछ आपत्तियां और शिकायत होने के कारण समिति के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार डोडा ने सचिव नकुल कुमार सक्सेना की उपस्थिति में डॉक्टर सुनील कुमार निमेष को महाविद्यालय का प्राचार्य नियुक्त किया गया . इस मौके पर कई लोगों ने डॉक्टर सुनील कुमार निवेश को उनके पदभार ग्रहण पर बधाई और शुभकामनाएं दी. सवांददाता : अर्पित शर्मा मैनपुरी
कन्नौज: रामलीला मैदान में लक्ष्मण शक्ति कुंभकरण वध ?
हसेरन। कस्बा में चल रही रामलीला मैदान में रामलीला कार्यक्रम में गुरुवार को लक्ष्मण शक्ति कुंभकरण वध की लीला का कार्यक्रम दिखाया गया। लंकापति रावण ने अपने पुत्र मेघनाथ को युद्ध के लिए भेज दिया। मेघनाथ और लक्ष्मण का विशाल घमासान युद्ध हुआ। युद्ध में ब्रह्मा अस्त्र के द्वारा लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। प्रभु राम के द्वारा लक्ष्मण को मूर्छित देख विलाप करने लगे। वीर बजरंगबली हनुमान द्रोणागिरी पर्वत पर जाकर संजीवनी लाए। संजीवनी से लक्ष्मण जीवित हो गए। रणभूमि में लक्ष्मण कुछ जीवित होने का समाचार पाते ही…
बहराइच हिंसा: रामगोपाल मिश्रा को गोली मारने वाले आरोपी का एनकाउंटर ?
बहराइच में महसी के महराजगंज क्षेत्र में स्थिति अब सामान्य हो गई है. लेकिन गुरुवार को रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपियों का पुलिस और एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया है. बताया जाता है कि दोनों ही आरोपियों ने नेपाल के ओर भागने की कोशिश की थी. इसके बाद पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ हुई है. रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी सरफराज के साथ पुलिस की मुठभेड़ गुरुवार को हुई है. मुख्य आरोपी रिंकू उर्फ सरफराज और तालिब को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है. मुख्य…
मैनपुरी में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से टकराई !
कार के उड़े परखच्चे, कार सवार दो भाइयों की मौत। इटावा से घर वापस जा रहे थे दोनों मृतक भाई।तेज धमाके की आवाज सुन ग्रामीणों की भीड़ हुई इक्कठा।सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस। एंबुलेंस की सहायता से सैफई ट्रामा सेंटर भेजा गया। घायलों को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया।करहल थाना क्षेत्र के रतिभानपुर गांव के पास की घटना। रिपोटर – अर्पित यादव
शरद पूर्णिमा पर खिल उठी बौद्ध तीर्थ स्थली संकिसा ?
शरद पूर्णिमा पर बौद्ध तीर्थ स्थली संकिसा खिल उठी। हर तरफ धार्मिक छटा बिखर गयी। विधायक सुशील शाक्य ने बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन किया।मोमबत्ती और अगरबत्ती जलाकर पूजा अर्चना की। भिक्षु डॉक्टर धम्मपाल ने बुद्ध वंदना करायी तथा पाली भाषा में परित्राण पाठ बौद्ध भिक्षुओं ने किया। इस मौके पर भगवान बुद्ध के संदेश घर घर तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। बौद्धतीर्थ स्थली संकिसा में पंचशील सिद्धांत गूंजते रहे। बुद्ध महोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी ही दूर दूर से बौद्ध अनुयायी यहां पहुंच गये हैं। संकिसा,…
फर्रुखाबाद: सड़क सुरक्षा पखवाड़ें का समापन गुड सेमेरिटन को किया गया सम्मानित ?
(द दस्तक 24 न्यूज़) जिलाधिकारी डॉ वी के सिंह के निर्देशन में 02 से 16 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किये गये सड़क सुरक्षा पखवाड़े का समापन आज 16 अक्टूबर 2024 को पी0डी0महिला पी0जी0 कालेज, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी फर्रूखाबाद डा0 वी0के सिंह की अध्यक्षता में किया गया। समापन समारोह का आरम्भ करते हुये एआरटीओ (प्रशासन) वी0एन0 चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सभी व्यक्ति दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने तथा पीछे बैठा हुआ व्यक्ति भी हेलमेट पहनें। चार पहिया वाहन चालक व सवारी हमेशा…
फर्रुखाबाद: नेत्रहीनो के तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाकर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध हो-जिलाधिकारी
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 16 अक्टूबर 2024 नेत्रहीन विमल कुमार निवासी तुर्कललई ब्लॉक नवाबगंज तहसील कायमगंज द्वारा जिलाधिकारी को जनता दर्शन कार्यक्रम में दिए गए प्रार्थनापत्र में अपने पुत्र के दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवेदन दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही कर डीआईयू द्वारा जांच करने पर प्रार्थी अंत्योदय कार्ड धारक होने के कारण आयुष्मान भारत की लाभार्थी सूची में नाम पाया गया, तत्काल लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाकर जिलाधिकारी…
फर्रुखाबाद: मंडलायुक्त संकिसा पहुँचकर, बौद्ध महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ?
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 16 अक्टूबर 2024,मंडलायुक्त कानपुर मंडल अमित गुप्ता व आई0जी0 जोन कानपुर जोगेंद्र कुमार द्वारा संकिसा पहुँचकर, चल रहे बौद्ध महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया व बौद्ध स्तूप की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने व हो रहे कार्यक्रमों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये, इसके पश्चात मंडलायुक्त महोदय द्वारा निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया गया, मंडलायुक्त द्वारा फर्श के टाइल को हटाकर नीचे की क्रस्ट नापने के लिये निर्देशित किया गया,खिड़कियों व दरवाज़ों की फिनिशिंग सही करने के लिये…
प्रयागराज- माटीकला बोर्ड के 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण के लिए करे आवेदन
उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, डालीगंज, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रशिक्षार्थियों को मिट्टी से बने उत्पादों जैसे दैनिक उपयोग की वस्तुएं, सजावटी वस्तुएं, खिलौने और मूर्तियों पर कटिंग, चित्रकारी, नक़्क़ाशी आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूरी तरह से आवासीय होगा, जिसमें प्रशिक्षार्थियों के लिए निःशुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कारीगरों को 250 रुपये प्रतिदिन का मानदेय भी प्रदान…
बहराइच हिंसा मामले में योगी सरकार का एक्शन, CO सस्पेंड
बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी और हिंसा में योगी सरकार ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लेते हुए सीओ को सस्पेंड कर दिया. 3 पुलिसवालों पर भी कार्रवाई की गई है. रविवार को एक धार्मिक यात्रा के दौरान गोली लगने से राम गोपाल मिश्रा (22) की मौत के बाद बहराइच जिले की महसी तहसील में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी. तकरीबन 7 से 8 लोग घायल हुए थे. घायलों का इलाज बहराइच मेडिकल कॉलेज और लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. महसी के सिपहिया प्यूली के…
