UN प्रमुख ने दी चेतावनी, युद्ध अपराध के दायरे में आ सकते हैं गाजा में इजराइली हमले
संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार प्रमुख (UN human rights chief) ने गुरुवार को कहा कि हमास चरमपंथी समूह शासित गाजा पट्टी में 11 दिन तक चले युद्ध में, हो सकता है कि इजराइली सैन्य बलों ने युद्ध अपराधों को अंजाम दिया हो. इजराइल से सैन्य कार्रवाई के लिए एक स्वतंत्र जांच कराने की अनुमति भी देने को कहा गया है