Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
भारत

जौनपुर: ट्रक की चपेट में आने से सिपाही की दर्दनाक मौत

शाहगंज(जौनपुर):स्थानीय कोतवाली में तैनात सिपाही रवीश चक्रवर्ती (25) की बुधवार की सुबह अयोध्या जनपद के महाराजगंज कस्बे के समीप बाइक से घर जाते समय ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों समेत पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। मृतक आरक्षी रवीश चक्रवर्ती (बाराबंकी जन
Share:
Read in your preferred language.
शाहगंज(जौनपुर):स्थानीय कोतवाली में तैनात सिपाही रवीश चक्रवर्ती (25) की बुधवार की सुबह अयोध्या जनपद के महाराजगंज कस्बे के समीप बाइक से घर जाते समय ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों समेत पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। मृतक आरक्षी रवीश चक्रवर्ती (बाराबंकी जनपद के टिकैतनगर (जमीना) निवासी रवीश चक्रवर्ती जो शाहगंज कोतवाली में सिपाही तैनात थे। बुधवार की सुबह वह तीन दिन की छुट्टी लेकर अपनी बाइक से घर जा रहे थे। अयोध्या जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें रवीश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी शाहगंज पुलिस को हुई तो उसके सहकर्मी हतप्रद रह गए। फिलहाल महाराजगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। घटना की सूचना पर स्थानीय कोतवाली के उप निरीक्षक मंशाराम को दो जवानों के साथ मौके पर भेजा गया।