हांगकांग में कानून बदले जाने के बाद पहली बार कराया गया मतदान
चीन द्वारा कानून बदले जाने के बाद हांगकांग में पहली बार रविवार को मतदान कराया गया। बीजिंग ने सीधे चुने गए विधायकों की संख्या कम कर दी है और केवल चीन के वफादार लोगों का ही प्रत्याशी बनना सुनिश्चित किया है। इस अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र में 2014 और 2019 में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन हुए, लेकिन सुरक्षा बलों