जम्मू-कश्मीर:डीडीसी चुनाव नतीजों से भाजपा में खुशी की लहर , शाह ने जताया आवाम का आभार, जानें किस सियासी हस्ती ने क्या कहा
जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद के पहले चुनाव में भाजपा ने 75 सीटें अपने नाम की हैं। वहीं फारुक अब्दुल्ला नीत सात दलों के गुपकर गठबंधन ने 110 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को 26, निर्दलियों को 50 और अपनी पार्टी को 12 सीटें मिली हैं। बड़ी संख्या में सीटें जीतने पर भाजपा के खेमे में उत्साह है