Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
India

अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, बीते हफ्ते हर 33 सेकंड में गई एक की जान

अमेरिका में कोरोनावायरस का कहर बरकरार है। 20 दिसंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, बीते हफ्ते कोरोनावायरस ने हर 33 सेकंड में किसी न किसी की जान ली है। सिर्फ 7 दिनों के अंदर कोरोना की वजह से अमेरिका में 18 हजार से ज्यादा जानें गई हैं। रॉयटर्स के एक अध्ययन के मुताबिक, यह आंकड़े पिछले हफ्ते की तुलना में 6.7
Share:
Read in your preferred language.

अमेरिका में कोरोनावायरस का कहर बरकरार है। 20 दिसंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, बीते हफ्ते कोरोनावायरस ने हर 33 सेकंड में किसी न किसी की जान ली है। सिर्फ 7 दिनों के अंदर कोरोना की वजह से अमेरिका में 18 हजार से ज्यादा जानें गई हैं। रॉयटर्स के एक अध्ययन के मुताबिक, यह आंकड़े पिछले हफ्ते की तुलना में 6.7 प्रतिशत ज्यादा हैं। 

स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से साल के आखिर में छुट्टियों पर न जाने की अपील के बावजूद शुक्रवार, शनिवार और रविवार को अमेरिका के एयरपोर्टों पर 32 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की गई।

स्वास्थ्य अधिकारियों को यह डर सता रहा है कि छुट्टियों में यात्रा करने की वजह से बढ़ने वाले कोरोनावायरस के मामलों की वजह से अस्पतालों में मरीजों की बाढ़ आ सकती है। अमेरिका में कोरोनावायरस के दो टीकों का इस्तेमाल शुरू होने जा रहा रहा है। ऐसे में तेजी से बढ़ने वाले नए मामले एक और संकट खड़ा कर सकते हैं।

रॉयटर्स के अध्ययन के मुताबिक, 'बीते हफ्ते अमेरिका में कोरोना के नए मामले 1 प्रतिशत कम हुए हैं। कैलिफॉर्निया, रोड आइलैंड और टेनेसी में प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। प्रति व्यक्ति मौत के मामले में आयोवा, साउथ डकोटा और रोड आइलैंड सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।'

अमेरिका के 50 में 31 राज्य ऐसे हैं जहां संक्रमण दर 10 प्रतिशत या उससे ज्यादा है। आयोवा और आइडेहो जैसे इलाकों में यह 40 प्रतिशत से भी ज्यादा है। विश्व स्वास्थ्य संगठने के मुताबिक, 5 प्रतिशत से ज्यादा संक्रमण दर चिंता की बात है क्योंकि इसका मतलब है कि इन जगहों पर कोरोना के ऐसे कई मामले होंगे, जिनका पता नहीं लगा है।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ