अमेरिका में आसमान से बरस रही आग, डेथ वैली में तापमान 56 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

अमेरिका और कनाडा के पश्चिम में तापमान इन दिनों हर रोज एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। गमी के सितम से लोग बेहाल हो रहे हैं। भीषण लू के थपेड़े अमेरिका में अब तक कई लोगों की जान ले चुके हैं। पश्चिमी अमेरिका का तापमान इस वजह से हर रोज बढ़ रहा है। यहां पर लगातार तीसरे दिन भी रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है। कैलीफॉर्निया की मशहूर डेथ वैली में तापमान 130 डिग्री फारेनहाइट या 56 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। इस वजह ये एक बार फिर से…

फाइजर, माडर्ना की वैक्सीन से दिल में सूजन के मिले मामले, जानें क्या हैं इसके लक्षण?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि फाइजर और माडर्ना की एमआरएनए आधारित कोरोना वैक्सीन (mRNA Covid-19 vaccines) लगवाने के बाद दिल में सूजन के बहुत ही दुर्लभ मामले पाए गए हैं, लेकिन इस टीके से होने वाले लाभ की तुलना में ये मामले न के बराबर हैं। मायोकार्डिटिस या पेरिकार्डिटिस के लक्षणों में लगातार सीने में दर्द और सांस की तकलीफ शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ की वैक्सीन सुरक्षा पर वैश्विक सलाहकार समिति (जीएसीवीएस) ने कहा कि मायोकार्डिटिस (myocarditis) और पेरिकार्डिटिस (pericarditis) के कुछ मामले अमेरिका और अन्य देशों में…

लगातार जून महीने रहे हीरे , 1 दिन बाद मिला उससे बड़ा हीरा, कैसे मिल रहे हैं इतने बड़े हीरे?

बोत्सवाना की कारोवे खदान से हाल ही में 1174 कैरेट का एक विशाल हीरा मिला है जो प्राकृतिक तौर पर अब तक मिले सबसे बड़े हीरों में से एक है। उल्लेखनीय बात यह है कि यह विशाल हीरा ऐसे ही कुछ अन्य हीरों के बगल में मिला जो 471, 218 और 159 कैरेट के थे। इससे यह संकेत मिलता है कि मूल रूप से यह हीरा जब बना होगा तब हो सकता है यह 2000 कैरेट से ज्यादा का हो। यह नवीनतम हीरा 1000 कैरेट से ज्यादा के एक और…

तालिबान के कब्जे से खुश पाकिस्तानी सेना बोली- डूब रहा है भारत का निवेश

पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसे हर मुसीबत में खुश होने की कोई न कोई वजह मिल जाती है। ताजा मामला अफगानिस्तान का है, जहां तालिबान के कब्जे से पूरी दुनिया के देश चिंतित हैं। लेकिन पाकिस्तान ने यहां भी अपनी खुशी ढूंढ ली है। उसे इस बात की खुशी है कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने से वहां भारत का निवेश डूब रहा है। पाकिस्तान स्थित इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल बाबर ​इफ्तिखार ने शनिवार को इस बारे में बयान दिया। भारत पर निशानापाकिस्तानी…

राष्ट्रपति जोवेनेल मौसे की हत्या दे बाद हैती में तैनात होंगे अमेरिकी सैनिक!, अंतरिम प्रधानमंत्री ने मांगी मदद

हैती की अंतरिम सरकार ने अमेरिका से कहा है कि वह प्रमुख बुनियादी ढांचे की रक्षा के लिए देश में अपने सैनिकों को तैनात करे। राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की हत्या के बाद देश को स्थिर करने और चुनाव के लिए रास्ता तैयार करने की कोशिश की जा रही है। अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाउड जोसेफ ने एक साक्षात्कार में एसोसिएटेड प्रेस को बताया, ‘हमें निश्चित रूप से सहायता की आवश्यकता है और हमने अपने अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से मदद मांगी है। हमें विश्वास है कि हमारे सहयोगी स्थिति को सुलझाने में राष्ट्रीय पुलिस…

दक्षिणी जापान में भारी बारिश, एक लाख 20 हजार से अधिक लोगों को इलाका खाली करने का आदेश

जापान ने शनिवार को भारी बारिश के कारण दक्षिणी प्रान्तों में 120,000 से अधिक निवासियों को इलाके को खाली करने का निर्देश जारी किया है। एनएचके ने यह जानकारी दी है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने क्यूशू द्वीप पर तीन प्रान्तों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किए। इसके चलते यहां निवासियों को इलाके को खाली करने का आदेश देना पड़ा। बता दें कि एक हफ्ते पहले ही रिसॉर्ट शहर अटामी में भारी बारिश हुई थी, जिससे भूस्खलन हुआ था। इसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई…

अफगानिस्तान से US आर्मी की वापसी 31 अगस्त तक हो जाएगी पूरी: जो बाइडेन

अफगानिस्तान (Afghanistan) से अमेरिकी सैनिकों (US Forces) की वापसी जारी है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने पुष्टि कर दी है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी 31 अगस्त तक समाप्त हो जाएगी. बाइडन ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इसका ऐलान किया. बाइडन ने कहा कि सैनिकों की वापसी सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से हो रही है. इस अभियान में नीतियों का पालन किया जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘अप्रैल में जब सेना की वापसी को लेकर घोषणा की गई थी, तो…

इमरान खान ने Covid-19 की चौथी लहर को लेकर किया आगाह, पाकिस्तान में फूटेगा ‘कोरोना बम’,

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को चेताया कि अगर घातक बीमारी कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया तो पाकिस्तान में कोरोना वायरस की चौथी लहर आ सकती है। देश में इस महामारी से 22,000 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इस सप्ताह कोविड​​-19 के नए मामलों की संख्या में अधिक वृद्धि होने के मद्देनजर खान ने लोगों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड​​-19 का डेल्टा स्वरूप पाकिस्तान में अस्पताल में मरीजों के भर्ती…

कोविड-19 के कारण टोक्यो में आपातकाल, बगैर प्रशंसकों के होगा ओलंपिक का आयोजन

कोरोना महामारी के मद्देनजर राजधानी टोक्यो में आपातकाल लागू किया जाएगा।  यहां आयोजित होने वाले ओलंपिक को लेकर एहतियातन यह फैसला लिया गया है। गुरुवार को जापान (Japan) के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बड़े आयोजन की सुरक्षा को लेकर आयोजकों ने गेम्स के दर्शकों पर रोक लगाने का विचार किया है ताकि कोरोना संक्रमण न फैले। महामारी के कारण ओलंपिक पहले भी टाली गई थी और अब इस फैसले से भी प्रशंसकों में नाराजगी है।  जापानी चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा है कि दर्शकों पर प्रतिबंध लगाना…

अमेरिका दबाव के बावजूद अभी नहीं हटाएगा अंतरराष्ट्रीय यात्रा से प्रतिबंध: व्हाइट हाउस

कोरोना महामारी का खतरा अभी पूरे विश्‍व पर बना हुआ है। अमेरिका में डेल्‍टा वैरिएंट से संक्रमण के प्रसार में तेजी आई है। ऐसे में व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बुधवार को रायटर को बताया कि बाइडेन प्रशासन किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध को तुरंत नहीं हटाएगा। यहां तक कि अमेरिकी व्यापार समूहों और सांसदों के बढ़ते दबाव के आगे भी प्रशासन झुकने के मूड में नहीं है। जून में प्रशासन ने यूरोपीय संघ, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और मैक्सिको के साथ इंटरएजेंसी वर्किंग ग्रुप लॉन्च किए, ताकि यह देखा…

सिंध में बचा केवल 10 दिनों का पानी, तेजी से अकाल की तरफ बढ़ रहा है पाकिस्‍तान का ये प्रांत

पाकिस्‍तान में पानी की कमी एक बड़ी समस्‍या बनती जा रही है। इसकी वजह से उसका सिंध प्रांत अकाल की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इसको देखते हुए प्रांतीय मंत्री सोहेल अनवर खान सियाल ने आगाह किया है। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्‍होंने कहा कि सिंध के पास केवल दस दिनों का ही पानी बचा है। पाकिस्‍तान का मौसम विभाग पहले ही सिंध के दस जिलों में सूखे पड़ने की आशंका जता चुका है। सिंचाई मंत्री का कहना है कि यहां पर बारिश नहीं हुई है। कृषि के…

अमेरिका ने अपने नागरिकों को दी भूटान और श्रीलंका की यात्रा टालने की सलाह

अमेरिका अपने नागरिकों को भूटान और श्रीलंका की यात्रा टालने की सलाह दे रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए अमेरिका अपने नागरिकों को भूटान की यात्रा को टालने की सलाह दे रहा है, वहीं श्रीलंका में आतंकवाद के कारण नागरिकों से यात्रा पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया जा रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि कोरोना के कारण भूटान की यात्रा न करें। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने भूटान के लिए यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी नहीं किया है, जो भूटान में कोविड-19…

भारत, यूके और पुर्तगाल के यात्रियों पर जर्मनी ने प्रतिबंध हटाया

जर्मनी की हेल्थ एजेंसी ने सोमवार को यूके, पुर्तगाल और भारत के यात्रियों पर से प्रतिबंध हटा लिया है। कोरोना के नए वैरिएंट से प्रभावित तीनों ही देशों के यात्रियों पर लगे प्रतबिंध को जर्मनी ने खत्म कर दिया है। जर्मनी की इस घोषणा के बाद तीनों ही देश के यात्री अब जर्मनी की यात्रा कर सकते हैं। दरअसल भारत और यूके में कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टा काफी खतरनाक है, जिसने बड़ी संख्या में लोगों की जान ले ली। ब्रिटेन की बात करें तो यहां लगातार इस वैरिएंट के…

भारत से लगी सीमा पर नजर रखने वाले कमांडर को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिया प्रमोशन

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत से लगी सीमा की देखरेख करने वाले पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के पश्चिमी थिएटर कमान के कमांडर शु क्यूलिंग को जनरल रैंक में पदोन्नत किया है।पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध जारी रहने के बीच चीन ने यह कदम उठाया है। शी, चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने 58 वर्षीय शु को जनरल रैंक में पदोन्नत किया है, जो चीन की सैन्य सेवा में अधिकारियों के लिए सर्वोच्च रैंक है।

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस से पहले सशस्त्र मिलीशिया के 11 लोग गिरफ्तार, भारी हथियारों से थे लैस

अमेरिका में स्वाधीनता दिवस (चार जुलाई) से पहले बोस्टन के नजदीक देश के बड़े इंटरस्टेट पर पुलिस ने रातभर चले गतिरोध के बाद शनिवार सुबह स्वयंभू मिलीशिया के भारी हथियारों से लैस 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। डब्ल्यूबीजेड बोस्टन समेत कई मीडिया समूहों ने इस मिलीशिया की पहचान ‘राइज आफ द मूर्स’ के सदस्यों के रूप में की है। यह समूह अमेरिकी कानूनों को मान्यता नहीं देता, लेकिन शांतिपूर्ण होने का दावा करता है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि आत्मसमर्पण के लिए समूह के नेताओं से वार्ता…

चीनी विदेश मंत्री ने अमेरिका व उसके कुछ सहयोगियों की ‘पुरानी शीत युद्ध मानसिकता’ के लिए आलोचना की

चीन और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। इस बीच चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका और उसके कुछ सहयोगियों की ‘पुरानी शीत युद्ध मानसिकता’ के लिए आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि शीत युद्ध के नेतृत्व का पुराना सपना एक आशाजनक भविष्य बनाने में मदद नहीं करेगा। बेहतर दुनिया के निर्माण की तो बात ही मत कीजिए।चीनी विदेश मंत्री ने शनिवार को बीजिंग में 9वें विश्व शांति मंच (9th World Peace Forum in Beijing) के उद्घाटन समारोह में यह बात कही। ताइवान के सवाल पर भी वांग ने अमेरिका की…

अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी पर राष्ट्रपति जो बाइडन बोले- कुछ दिनों में पूरी नहीं हो पाएगी प्रक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन साफ कर दिया है कि अफगानिस्तान सैनिकों की वापसी कुछ दिनों में संभव नहीं है। हालांकि, अभी सैनकी की वापसी का कार्य ट्रैक पर है। पूरी तरह से सैनिकों को बाहर आने में थोड़ा समय लगेगा। व्हाइट हाउस में पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका अगले कुछ दिनों में वापसी को पूरा करेगा। इसका जवाब देते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “नहीं, हम ठीक उसी रास्ते पर हैं जहां हम इसकी उम्मीद करते हैं और सितंबर तक सैनिकों की वापसी नहीं हो पाएगी’। बता…

पूर्वी कैरिबियन देशों में एल्‍सा तूफान का कहर, स्कूल, व्यवसाय और हवाई अड्डे किए गए बंद

तूफान एल्सा अटलांटिक सीजन का पहला तूफान है। तूफान ने पूर्वी कैरिबियन देशों में छतों को उड़ा दिया और पेड़ उखाड़ दिए। इसके बाद अधिकारियों ने स्कूल, व्यवसाय और हवाई अड्डे बंद कर दिया है। तूफान फ्लोरिडा की तरफ आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पहले दर्जे के तूफान ने पहली बार पिछले 60 सालों में बारबाडोस में दस्‍तक दी है। जो भारी बारिश और हवाओं के साथ दूसरे द्वीप सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइन्स की ओर बढ़ रहा है। ये देश पहले ही ज्वालामुखी विस्फोटों से उबरने के लिए…

वर्जिन ग्रुप के संस्‍थापक रिचर्ड ब्रान्‍सन ने मारी बाजी, बेजोस से पहले करेंगे अंतरिक्ष की सैर, कहा- सपना होगा पूरा

अंतरिक्ष की सैर करने के लिए दुनिया के अमीर लोगों में होड़ लगी हुई है। इस लिस्‍ट में चीन के बिजनेस टाइकून के अलावा कई और नाम लगातार जुड़ते जा रहे हैं। कुछ समय पहले ही अमेजन के संस्थापक और अरबपति जेफ बेजोस जुलाई में ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड की पहली अंतरिक्ष उड़ान में शामिल होने का एलान किया था। अब इसी लिस्‍ट में वर्जिन ग्रुप के संस्‍थापक रिचर्ड ब्रान्‍सन का नाम भी शामिल हो गया है। उनकी कंपनी ने गुरुवार को घोषणा की है कि 11 जुलाई को…

डेल्टा समेत अन्य कोरोना वैरिएंट्स के खिलाफ काफी कारगर है जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन, कंपनी का दावा

जॉनसन एंड जॉनसन ने गुरुवार को बताया कि उसकी सिंगल-शॉट कोरोना वैक्सीन ने डेल्टा समेत अन्य वैरिएंट के खिलाफ मजबूत प्रतिक्रिया दिखाई है और संक्रमण के खिलाफ अधिक व्यापक रूप से टिकाऊ सुरक्षा प्रदान करती है। हेल्थकेयर कंपनी ने कहा कि डेटा से पता चला है कि यह टीका लगवाने वाले लोगों में इम्युनीटि कम से कम आठ महीने तक रही। यह टीका 85% प्रभावी है और अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु को रोकने में भी मददगार है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, आने वाले समय में कोरोना का…