माँ के अंतिम संस्कार के बाद माधुरी ने रखी प्रार्थना सभा, पढ़िए खबर
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 12 मार्च रविवार को निधन हो गया था। शुक्रवार यानी 17 मार्च को मुंबई में उनके लिए प्रार्थना सभा रखी गई, जहां पर बॉलीवुड के कई सितारे एक्ट्रेस की मां स्नेहलता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। प्रेयर मीट से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है।