Tuesday, 15 September 2026 | 4:53 AM
मनोरंजन

अनन्या पांडे पहुंची अपने कज़िन अलाना पांडेय की शादी में , पढ़िए रिपोर्ट

एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाल ही में अपनी कजिन अलाना पांडे की शादी में पहुंची, जिससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पिंक लहंगे में नजर आईं। इस दौरान वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में अनन्या के साथ उनके पिता चंकी पांडे और मां भावना पांडे भी दिखाई दीं। चंकी ने पैपर
Share:
अनन्या पांडे पहुंची अपने कज़िन अलाना पांडेय की शादी में , पढ़िए रिपोर्ट
Read in your preferred language.

एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाल ही में अपनी कजिन अलाना पांडे की शादी में पहुंची, जिससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पिंक लहंगे में नजर आईं। इस दौरान वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में अनन्या के साथ उनके पिता चंकी पांडे और मां भावना पांडे भी दिखाई दीं। चंकी ने पैपराजी के सामने अपनी बेटी पर प्यार भी लुटाया। वह अनन्या के माथे पर किस करते हुए दिखाई दिए। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस अनन्या के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि अनन्या पांडे इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के साथ लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आई थीं। जिसके बाद उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। फैंस को उनका ग्लैमरस अवतार काफी पसंद आया था। इसी के साथ लोगों ने उनकी केमिस्ट्री की भी खूब तारीफ की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्य जल्द ही ड्रीमगर्ल 2 में नजर आएंगी।