टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 20 साल की उम्र 24 दिसंबर को शो के सेट पर फांसी लगा ली थी जिसके बाद से इस खबर ने पूरी टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। जहां इस सुसाइड मामले में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है तो वहीं फैंस तुनिषा की मौत के काफी सदमे में है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह गाना गाते हुए नजर आ रही हैं।तुनिषा शर्मा को उनके कई को- एक्टर्स ने बेहद हंसमुख…
Category: मौज-मस्ती
20 से ज्यादा बिग बजट फिल्में 2023 में होंगी रिलीज, OTT पर मिर्जापुर, महारानी, फैमिली मैन का सीजन-3
2023 बॉलीवुड के लिए उम्मीदों वाला साल है। 20 से ज्यादा बड़े बजट की फिल्में की थिएटर में रिलीज डेट फिक्स हो चुकी है। शुरुआत शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की पठान से होगी। साल की आखिरी रिलीज भी शाहरुख की फिल्म डंकी होगी। सलमान खान, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन की फिल्में भी रिलीज चार्ट में शामिल हैं। वहीं, 2023 OTT के लिए भी खास होगा। 4 बड़ी हिट वेब सीरीज के सीजन-3 आएंगे। इनमें मिर्जापुर, फैमिली मैन, महारानी और आर्या शामिल हैं। लंबे इंतजार के बाद…
अर्जुन- मलाइका नए साल का जश्न मनाने निकले, मुंबई एयरपोर्ट पर ये सेलेब्स आए नजर
बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स इन दिनों न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बाहर जा रहे हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों सेलिब्रेशन के लिए रवाना हुए हैं। वहीं भेड़िया एक्टर वरुण धवन भी वाइफ नताशा दलाल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आए। अपने एयरपोर्ट लुक के लिए वरुण धवन ने मस्टर्ड यलो कलर का ओवरकोट पहना था। इसे उन्होंने ब्लू डेनिम और व्हाइट टी शर्ट के साथ पेयर किया था और साथ…
एक ऐसा भी गाना जिसे सुनकर 200 लोगों ने की आत्महत्या, पढ़िए खबर
आज की अनसुनी दास्तान कुछ अलग है। ना किसी फिल्म स्टार पर है, ना ही किसी फिल्म पर। आज हम कहानी बता रहे हैं दुनिया के सबसे मनहूस गाने की। गाने के बनने की कहानी दिलचस्प है। इसमें एक प्रेम कहानी है। हंगरी (यूरोप) के एक स्ट्रगलिंग सॉन्ग राइटर और उसकी गर्लफ्रेंड में ब्रेकअप हुआ। इस ब्रेकअप से परेशान प्रेमी ने 30 मिनट के भीतर एक दुःख भरा गाना लिख डाला। अधूरी प्रेम कहानी से निकला ये गाना पूरी दुनिया के लिए जानलेवा साबित हुआ। इस गाने का टाइटल था…
4 फरवरी से शुरू होंगे सिद्धार्थ-कियारा के प्री-वेडिंग फंक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के फैंस उनकी शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो कपल फरवरी में शादी करने वाले हैं। वेडिंग वेन्यू से लेकर शादी की तारीख तक, हर रोज नए अपडेट सामने आ रहे हैं। माना जा रहे है कि कियारा और सिद्धार्थ फरवरी के शुरुआती हफ्ते में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सिद्धार्थ और कियारा 6 फरवरी को शादी करेंगे, वहीं प्री-वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को रखे जाएंगे। जहां पर उनके करीबी रिश्ते और परिवार के…
सेंसर बोर्ड ने अंतिम समय पर लिया फैसला, भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी फिल्म
पाकिस्तानी सिनेमाई इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट के भारत में रिलीज होने पर रोक लग गई है। 30 दिसंबर को फिल्म भारत में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार थी, लेकिन अब सेंसर बोर्ड ने फिल्म के रिलीज पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगा दी है। फवाद खान स्टारर इस फिल्म ने पूरी दुनियाभर में पाकिस्तानी कंरेसी से 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म के रिलीज को क्यों रोका गया है इसकी वजहों का पता नहीं…
भगवा रंग वाले हिस्से को हटाने के लिए मिनिस्ट्री का प्रेशर होगा : पहलाज निहलानी
सेंसर बोर्ड ने पठान के गाने बेशरम रंग में कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया है। अब इस पर सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा है कि सिर्फ किसी विशेष रंग को लेकर गाने में बदलाव करना सही नहीं है।पहलाज निहलानी ने कहा है कि अगर सॉन्ग या किसी सीन्स में वल्गैरिटी हो तो सेंसर बोर्ड बदलाव कर सकता है लेकिन सिर्फ कलर के नाम पर कैंची चलाना सही नहीं है, पहलाज का कहना है कि ये भी सकता है कि इस गाने…
कोई नहीं मानता था कि लिखती हूं, सब नाचनेवाली समझते थे : शगुफ्ता
शगुफ्ता रफीक। ये बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म और डायलॉग राइटर हैं। वो लम्हे, आवारापन और आशिकी-2 जैसी फिल्मों में अपनी कलम का जादू बिखेर चुकीं शगुफ्ता का बॉलीवुड और असल जिंदगी दोनों में संघर्ष काफी अलग रहा है। इन्हें एक परिवार ने गोद लिया था, असली माता-पिता के बारे में कभी पता नहीं चल सका। जिस घर में गोद ली गईं, वहां भी हालात कुछ ज्यादा अच्छे नहीं रहे। बड़ी बहन सईदा खान, जो एक एक्ट्रेस थीं, उनसे घर चलता था। सईदा की शादी हुई तो घर की माली हालत…
मलाइका अरोड़ा ब्लैक जिम किट में योगा क्लास के बाहर नजर आईं
48 साल की मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस को हालही में बांद्रा में योगा क्लास के बाहर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मलाइका ऑल ब्लैक लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज भी दिए। बता दें, मलाइका ने ओटीटी वर्ल्ड में अपनी शरुआत कर ली है, जिसे लेकर इन दिनों वह चर्चा में है। हाल ही में मलाइका का चैट शो ‘मूविंग…
तनीषा, राज कुमार संतोषी की फिल्म गांधी गोडसे में आएंगी नजर
राजकुमार संतोषी अपनी अपकमिंग फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध से बतौर डायरेक्टर पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इसी फिल्म के साथ उनकी बेटी तनीषा संतोष भी डेब्यू करने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद तनीशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दी है। बता दे कि मेकर्स ने कल गांधी गोडसे फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था, वहीं आज उन्होंने तनीषा का पहला लुक भी रिवील कर दिया है। सोशल मीडिया पर तनीषा के इन लुक की खूब चर्चा हो रही है।सोशल मीडिया…
इंडिया की टॉप फीमेल ऑथर रहीं ट्विंकल, 250 करोड़ की हैं मालकिन
बरसात, मेला, बादशाह, जब प्यार किसी से होता है जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकीं ट्विंकल खन्ना आज पूरे 48 सालों की हो चुकी हैं। एक्ट्रेस शादी के बाद फिल्मों से दूर होकर बिजनेस और अपनी किताबों से मोटी कमाई कर रही हैं। ट्विंकल ने साल 2001 में खिलाड़ी कुमार अक्षय से शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटा आरव और बेटी नितारा है। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनुसने किस्से-ट्विंकल बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजेश खन्ना और…
अंतिम संस्कार के दौरान फूट फूटकर रोईं बहन फलक, बोलीं- हमारी चुप्पी को हमारी कमजोरी न समझें
तुनिषा शर्मा ने बीते शनिवार यानी 24 दिसंबर को टीवी शो अली बाबा दास्तान-ए-काबुल की सेट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 27 दिसंबर को पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड और आरोपी शीजान की मां और दोनों बहनें फलक और शफक नाज भी अंतिम संस्कार में पहुंचीं। अब सोशल मीडिया पर शीजान की बहन फलक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बुरी तरह से रोते हुए दिखाई दे रहीं हैं।वीडियो में दिखाई देता है कि श्मशान घाट में…
अटॉप्सी स्टाफ ने दिवंगत एक्टर सुशांत के केस पर खुलासा किया, उद्धव सरकार पर भरोसा नहीं था इसलिए सामने नहीं आया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कूपर अस्पताल के अटॉप्सी स्टाफ ने एक और चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने बताया है कि जब सुशांत की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया तो उनकी आंख पर ऐसे निशान थे जिससे लगा उन्हें किसी ने कई मुक्के मारे हैं। वहीं, उन्होंने महाराष्ट्र की पिछली सरकार यानी उद्धव सरकार पर भी सवाल उठाए हैं।उन्होंने बताया कि मैं उस टीम का हिस्सा था जिसने सुशांत की बॉडी का पोस्टमॉर्टम किया था, और मैंने देखा था कि उन्हें बहुत चोटें आई…
बर्थडे पर भाईजान के फैंस को पुलिस ने डंडों से पीटा, जानिए बर्थडे पर सलमान के बारे में खास
सलमान खान ने 27 दिसंबर को 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के दबंग खान की एक झलक पाने के लिए फैंस उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इकट्ठा हुए। लेकिन जैसे ही सलमान खान फैंस से मिलने के लिए घर की बालकनी में आए तो फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया, जिसका एक वीडियो सामने आया है।दरअसल, सलमान से मिलने के लिए हर साल की तरह इस बार भी भारी तादाद में फैंस उनके घर में…
कन्नड़ की 5 फिल्मों ने कमाए 2056 करोड़ :2022 में बॉलीवुड के 2040 करोड़ डूबे
2022 के गुजरने में अब 4 ही दिन बचे हैं। बॉलीवुड के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा। 38 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को करीब 2040 करोड़ का नुकसान हुआ है। हां, दिलचस्प ये रहा कि भारत की सबसे छोटी फिल्म इंडस्ट्रीज में गिनी जाने वाली कन्नड़ सिनेमा की 5 फिल्मों ने ही 2056 करोड़ की कमाई कर डाली। 2023 में बॉलीवुड कैसे कमबैक करेगा, ये देखने लायक हो सकता है। नए साल में सबसे ज्यादा निगाहें शाहरुख खान पर रहेंगी, क्योंकि 4 साल बाद शाहरुख वापसी कर रहे हैं…
इतने दुबले थे कि डायरेक्टर ने पैंट के अंदर पहनाई थीं लड़कियों की 7 लेगिंग्स, सलमान खान के जन्मदिन पर जानिए उनके बारे में कुछ खास
आज सलमान खान का 57वां बर्थडे है। सलमान वो सुपरस्टार हैं जो अपने दुबलेपन के कारण कभी हीरो नहीं बनना चाहते थे। डायरेक्शन सीख रहे थे। किस्मत से फिल्म बीवी हो तो ऐसी मिली और वो बड़े पर्दे पर आ गए। मजेदार ये है कि खुद सलमान चाहते थे कि उनकी ये फिल्म फ्लॉप हो जाए क्योंकि उन्होंने इसमें काफी घटिया काम किया था और वो नहीं चाहते थे कि कोई उसे देखे। जब फिल्म मैंने प्यार किया साइन की तो इतने दुबले थे कि उन्हें कई सीन पैंट के…
आत्महत्या या मर्डर हुआ था सुशांत का, केस में बड़ा खुलासा सवालों के घेरे में
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ढाई साल हो गए हैं, लेकिन इसकी गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है। पुलिस ने उनकी मौत को आत्महत्या बताकर केस बंद कर दिया था, लेकिन उनके फैंस इस बात पर अड़े रहे कि उनका मर्डर हुआ है। अब इस मामले में एक नई बात सामने आ रही है। कूपर अस्पताल में सुशांत के पोस्टमॉर्टम के वक्त वहां मौजूद अटॉप्सी स्टाफ में शामिल रूपकुमार शाह ने दावा किया है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनका मर्डर हुआ था। उन्होंने कहा कि…
रणबीर और आलिया ने भी सेलिब्रेट किया क्रिसमस, मां नीतू कपूर भी आईं नजर
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को हाल ही में स्पॉट किया गया। दरअसल दोनों दिवंगत एक्टर शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर के घर पर क्रिसमस सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। इस दौरान रणबीर की मां नीतू कपूर भी उनके साथ नजर आईं। क्रिसमस सेलिब्रेशन में जाते समय रणबीर-आलिया ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा था। इस दौरान पैपराजी ने दोनों को कैमरे में कैद किया। वहीं कपल ने भी पैप्स को जमकर पोज दिए। पार्टी में जाते समय रणबीर को बढ़ी हुई दाढ़ी वाले लुक में…
सैफ ने करीना के लिए बजाया गिटार, करीना बोलीं- ये है क्रिसमस का सबसे खास तरीका
सैफ अली खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो गिटार बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्रिसमस नाइट का यह वीडियो करीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। दरअसल बेबो इन दिनों फैमिली के साथ लंदन में वेकेशन मना रही हैं, जहां उन्होंने बेहद स्पेशल अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया। सैफ और जेह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।वीडियो में सैफ डिफरेंट अवतार में दिखाई दे रहे हैं। वो खूबसूरत क्रिसमस ट्री के बगल में बैठ कर गिटार प्ले…
अक्षय कुमार हाथ में गिटार लिए थिरकते नजर आए, ट्विंकल बोलीं – अच्छा हुआ मैं उस टाइम रूम में थी
अक्षय कुमार ने एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वो गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। अक्षय इस दौरान हाथों में गिटार लिए ‘आई वाना विश यू ए मेरी क्रिसमस’ गाते हुए थिरक रहे हैं। अक्षय इस दौरान फुल मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं।अक्षय के वीडियो पर उनकी वाइफ ट्विंकल ने फनी कमेंट किया हैं। उन्होंने रिएक्ट करते हुए कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि मैं उस टाइम रूम में थी और इसे (अक्षय के डांस) नहीं देखा।’ इसके अलावा फैंस ने अक्षय को…
