हाल ही में ये खबर आई थी कि कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार को हेरा फेरी 3 से रिप्लेस कर दिया है। अब इस मामले में फिल्म क्रिटिक केआरके ने अपना रिएक्शन दिया है। केआरके का कहना है भूल भुलैया और हेरा फेरी के बाद कार्तिक अब हाउसफुल सीरीज से भी अक्षय को रिप्लेस करने जा रहे हैं। अब अगर केआरके की ये बात सच साबित होती है तो अक्षय के फैंस के लिए ये बड़ा झटका होगा।भूल भुलैया 2 के हिट होते अक्षय का हुआ नुकसान केआरके ने अपने…
Category: मौज-मस्ती
आतंकवादियों ने किया कभी फिल्म देखकर बम ब्लास्ट तो कोई KGF देखकर बना हत्यारा
श्रद्धा वॉकर मर्डर केस इन दिनों सुर्खियों में हैं। श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने ही बढ़ते झगड़ों के चलते उसकी हत्या कर शव के 35 टुकड़े किए और जंगल में ठिकाने लगा दिए। पुलिस पूछताछ में आरोपी आफताब ने बताया है कि उसने इंग्लिश टीवी सीरीज डेक्स्टर देखकर ये जुर्म किया है। ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म को देखकर दिल दहला देने वाले अपराध को अंजाम दिया गया है। इससे पहले भी कभी किसी सिरफिरे आशिक ने शाहरुख खान की फिल्म डर देखकर एक…
सिद्धार्थ मल्होत्रा और अनुपम खेर समेत मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे कई सेलेब्स, फैमिली के साथ स्पॉट हुए गोविंदा और सुहाना खान
बुधवार यानी आज कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गोविंदा अपनी फैमिली के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी वाइफ सुनीता और बेटी टीना आहूजा के साथ पैपराजी को पोज दिए। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सुहाना कैज़ुअल लुक में दिखाई दीं। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनुपम खेर भी एयरपोर्ट पर नजर आए। इनके अलावा बोनी कपूर बेटी खुशी कपूर के साथ स्पॉट हुए। वहीं, अनुष्का…
‘दृश्यम 2’ की शूट गोवा में उसी लोकेशन पर हुई जहां 7 साल पहले फर्स्ट पार्ट की शूटिंग हुई थी
एक्ट्रेस इशिता दत्ता जो जल्द ही फिल्म ‘दृश्यम 2’ में नजर आने वाली हैं, ने हाल ही में दैनिक भास्कर से खास बातचीत की और फिल्म से जुड़े कुछ खास किस्से शेयर किए। उन्होंने बताया कि अजय देवगन सेट पर हमेशा प्रैंक करके काम के माहोल को कूल बनाते थे। फिल्म में इशिता ने अजय की ऑनस्क्रीन बेटी का रोल निभाया है।इस फिल्म के लिए मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। पूरे सात साल बाद ये फिल्म आ रही है। खुशी की बात ये है कि आम लोगों में भी फिल्म…
76 साल में राजश्री ने सिर्फ 60 फिल्में बनाईं, क्या खास वजह है आपको बताते हैं
सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म देश भर में महज 483 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। लिमिटेड स्क्रीन्स में रिलीज होने के बावजूद फिल्म जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। ये राजश्री प्रोडक्शन की स्ट्रेटजी रही है। एक-दो फिल्मों को छोड़ दें तो इस प्रोडक्शन हाउस ने अपनी कोई फिल्म 500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज नहीं की। पब्लिक डिमांड पर स्क्रीन्स बढ़ाई जाती हैं। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी विवाह, हम साथ-साथ हैं, हम…
जैकलीन ने बतौर टीवी रिपोर्टर की थी करियर की शुरुआत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत मिली
200 करोड़ के ठगी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को सोमवार को कोर्ट ने जमानत दे दी। पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन को 2 लाख रुपए के पर्सनल बॉन्ड और इतनी ही राशि की श्योरिटी बॉन्ड पर बेल का आदेश दिया। यानी उन्हें कुल 4 लाख रुपए के बॉन्ड पर बेल मिली है।जैकलीन कोर्ट के आदेश पर ही विदेश जा सकेंगी। कोर्ट ने 24 नवंबर की अगली तारीख तय की है, जब जैकलीन पर लगे आरोपों को पर बहस की जाएगी। श्रीलंका में जन्मी जैकलीन…
आज होगा तेलगू सुपरस्टार कृष्णा बाबू का अंतिम संस्कार
तेलुगु सिनेमा के पहले सुपरस्टार कृष्णा बाबू का 15 नंवबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। आज दोपहर में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। कृष्णा बाबू, तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के पिता थे। कृष्णा बाबू ने करीब 5 दशक के फिल्मी करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। इनके पास सबसे तेज 200 फिल्में करने का रिकॉर्ड है, साथ ही एक ही एक्ट्रेस के साथ 48 फिल्मों में काम करने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम है।…
‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद आमिर खान एक्टिंग से क्यों ले रहे ब्रेक, पढ़िए पूरी खबर
आमिर खान दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उनका लुक बिल्कुल बदला हुआ था। कार्यक्रम में आमिर ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि वह एक्टिंग से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं।आमिर खान अपनी पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा‘ को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे। फिल्म को बायकॉट का सामना करना पड़ा। बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप साबित हुई। आमिर सार्वजनिक रूप से कम ही नजर आते हैं। इस बार वह दिल्ली में एक कार्यक्रम में पहुंचे जहां वह बिल्कुल अलग ही लुक में दिखे।…
Shehnaaz Gill जैसी हो बेटी ही चाहते हैं राजकुमार राव , फैन्स बोले- ‘इमोशनल ही कर दिया’
राजकुमार राव की फिल्म ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग‘ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। राजकुमार इस वक्त फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वह शहनाज गिल के यूट्यूब चैनल के चैट शो के पहले मेहमान बने। राजकुमार राव के साथ शहनाज का यह इंटरव्यू मस्ती मजाक से भरा रहा। अभिनेता ने अपनी जिंदगी, करियर, फैमिली प्लानिंग पर बात की। शहनाज ने पूछा कि आलिया-रणबीर के बाद वो कब बेबी करेंगे। उन्होंने कहा कि यह तो पता नहीं लेकिन चाहते हैं शहनाज जैसी बेटी हो।राजकुमार और पत्रलेखा पिछले साल ही शादी…
दोनों शादियों से नहीं मिला विद्या सिन्हा को प्यार का सुख, जिसकी हमेशा थी तलाश
विद्या सिन्हा के तमाम फैंस आज भी उन्हें ‘रजनीगंधा’ नाम से ही जानते हैं। विद्या सिन्हा ने अपनी अदाकारी से इस किरदार में जान फूंक दी थी। विद्या की वो मासूम आंखें और उनका भोलापन करोड़ों दिलों को कायल कर गया। आज 15 नवंबर को विद्या सिन्हा की बर्थ एनिवर्सरी है। 15 नवंबर साल 1947 को जन्मीं विद्या सिन्हा ने कई दशकों तक हमारा मनोरंजन किया और सिनेमा जगत को एक अलग मुकाम तक पहुंचाने में मदद की।पर्दे पर बेहद मासूम सी दिखने वाली विद्या सिन्हा की निजी जिंदगी में…
क्या एक्टर वरुण धवन पापा बनने वाले हैं ? बिग बॉस में सलमान खान ने दिया हिंट!
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और बिपाशा बसु की डिलीवरी के बाद रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में कुछ ऐसा हुआ जिससे वरुण धवन के फैंस भी एक्साइटेड नजर आए। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी साल 2021 में हो गई थी, हालांकि जहां हाल ही में रणबीर कपूर और करण सिंह ग्रोवर के पापा बनने की खबरें आईं वहीं अभी तक वरुण-नताशा के घर में किलकारी नहीं गूंजी है।बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन हाल ही में जब रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में अपनी अपकमिंग फिल्म भेड़िया का प्रमोशन करने…
राजकुमार राव ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में प्ले करने वाले थे लीड रोल, लेकिन फिर क्यों बदली कहानी
अनुराग कश्यप की कल्ट हिट मूवी Gangs of Wasseypur में राजकुमार राव ने एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। फिल्म में उनका रोल शमशाद आलम का था जिसे लोगों ने काफी नोटिस किया। राजकुमार राव ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया उन्हें दरअसल में इस फिल्म के लिए लीड रोल ऑफर किया गया था।अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 2 पार्ट में रिलीज किया गया था। साल 2012 में पहला पार्ट रिलीज किए जाने के कुछ ही हफ्ते बाद दूसरा पार्ट रिलीज कर…
सगाई को बस 3 महीने बाद ही पाक एक्ट्रेस रिदा का इंटीमेट वीडिओ किया था लीक, जाने सच्चाई
पाकिस्तानी एक्ट्रेस रिदा इस्फहानी ने कॉमेडियन नादिर अली के पॉडकास्ट में एक बड़े राज से पर्दाफाश करते हुए बताया है कि उनके मंगेतर ने ही उनका प्राइवेट वीडियो लीक किया था। रिदा ने बताया कि कैसे उनके मंगेतर ने उनकी इज्जत नीलाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। मालूम हो कि एक्ट्रेस रिदा साल 2016 में अपने प्राइवेट वीडियो को लेकर काफी चर्चा में रही थीं।नवंबर 2016 में सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में पाकिस्तानी एक्ट्रेस के कई प्राइवेट मोमेंट कैप्चर किए गए थे और अब रिदा…
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में जया बच्चन का होगा अनदेखा अवतार
करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आने वाली है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। वहीं इनके अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम किरदार में हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। करण लंबे समय बाद बतौर डायरेक्टर वापसी कर रहे हैं। लास्ट करण ने फिल्म घोस्ट स्टोरीज का एक सीक्वेंस डायरेक्ट किया था। वहीं उससे पहले साल 2017 में लस्ट स्टोरीज। हालांकि एक पूरी फिल्म करण ने लास्ट…
हार्ट अटैक से हुई सिद्धांत वीर की मौत ,बेटी ने किया अंतिम संस्कार
टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhaanth Vir Surryavanshi) पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस प्रक्रिया को उनकी बेटी ने किया। सिद्धांत की पत्नी अलेशिया राउत और परिवार के दूसरे सदस्य इस दौरान मौजूद रहे। अभिनेता का अंतिम संस्कार सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के पास स्थित शमशान घाट पर किया गया। टीवी और बॉलीवुड के कलाकारों ने सिद्धांत को श्रद्धांजलि दी। इनमें मलाइका अरोड़ा, जय भानुशाली और विवेक मुशरान शामिल थेसिद्धांत के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सामने आई हैं। उनकी पत्नी अलेशिया ने खुद…
‘मुझे अपनी फीस 30-40 प्रतिशत तक कम करनी होगी’ : अक्षय कुमार
एचटी लीडरशिप समिट 2022 का पांचवा दिन काफी चर्चा में रहा। एक ओर जहां शुरुआती सेशन में अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने जॉर्ज क्लूनी के साथ समां बांध दिया तो दूसरी ओर शाम के सेशन में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने राम चरण (Ram Charan) के साथ इवेंट में शिरकत की। इस इवेंट में राम चरण और अक्षय ने खूब बातें कीं और कई सवालों के जवाब दिए। अक्षय ने अपने पासपोर्ट से लेकर हेरा फेरी 3 तक पर बात की। वहीं इस दौरान उन्होंने अपनी फीस को कम करने…
लोगों ने दी थी राधिका आप्टे को यंग दिखने के लिए सर्जरी की सलाह, जानें फिर एक्ट्रेस ने क्या किया
राधिका आप्टे उन सेलेब्स में से हैं जो बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। एक्ट्रेस ने खुलकर कहा है कि वह कई बार कुछ किरदार खो चुकी हैं क्योंकि उन्हें फिर यंग एक्ट्रेसेस को दे दिए जाते हैं। अपने इस स्टेटमेंट पर अब राधिका ने बात करते हुए कहा कि यह आज भी फैक्ट है। उम्र यहां बड़ा फैक्टर है और यहां बड़ी कमर्शियल फिल्मों के लिए उन्हें यंग एक्ट्रेसेस ही चाहिए। कई बार मुझे यह बात सीधे मेरे मुंह पर कही गई है। हालांकि एक्ट्रेस ने क्लीयर किया है…
गजराज की थाई मसाज या अमिताभ की ऊंचाई, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
बीते दिन यानी 11 नवंबर को एक ओर जहां गजराज राव (Gajraj Rao) और दिव्येंदु (Divyenndu) स्टारर फिल्म थाई मसाज (Thai Massage) रिलीज हुई तो दूसरी ओर फिल्म ऊंचाई (Uunchai) ने दस्तक दी। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), अनुपम खेर (Anupam Kher), बोमन ईरानी (Boman Irani), सारिका (Sarika) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) स्टारर फिल्म ऊंचाई (Uunchai) को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि पहले दिन दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।फिल्म थाई मसाज एक छोटे बजट की फिल्म है। वहीं फिल्म का…
ऑस्कर विजेता निर्देशक पॉल हैगिस रेप केस में दोषी करार, पीड़िता हलीघ ब्रीस्ट को देंगे इतने लाख डॉलर
निर्देशक पॉल हैगिस (Paul Haggis) बीते कुछ वक्त से रेप केस को लेकर चर्चा में बने हुए थे। ऑस्कर विजेता निर्देशक पॉल हैगिस रेप पर हलीघ ब्रीस्ट का बलात्कार करने का आरोप था, जिस पर अब कोर्ट का फैसला आ गया है। कोर्ट ने फिल्मकार पॉल हैगिस को दोषी करार देते हुए पीड़िता को एक मोटी रकम चुकाने का आदेश दिया है। बलात्कार के मुकदमे में फिल्मकार पॉल हैगिस 75 लाख डॉलर का हर्जाना भरेंगे।बलात्कार के मामले में आरोपी एकेडमी अवार्ड विजेता फिल्मकार पॉल हैगिस को बृहस्पतिवार को एक न्यायाधीश…
जानें पहले दिन कितनी होगी ‘ब्लैक पैंथर 2’ और ‘ऊंचाई’ की टक्कर,की कमाई
अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डेन्जोंगपा की फिल्म ऊंचाई इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म को सूरज बड़जात्या डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज है। फिल्म का खूब प्रमोशन किया गया है और शुक्रवार तो फिल्म की शानदार स्क्रीनिंग भी हुई जिसमें कई स्टार शामिल हुए थे। अब शुक्रवार को क्योंकि फिल्म रिलीज हो रही है तो फैंस जानना चाहते हैं कि पहले दिन फिल्म कितनी कमाई करती है। बता दें कि पिछले कुछ…
