लीजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार ने अपने करियर में कई क्लासिक फ़िल्में दी हैं, जो भारतीय सिनेमा के लिए किसी धरोहर से कम नहीं हैं। कम ही लोग जानते होंगे कि दिलीप साहब ने एक फ़िल्म कलिंगा (Kalinga) का निर्देशन भी किया था, मगर यह फ़िल्म रिलीज़ नहीं हो सकी थी। अब उनके निधन के बाद इंडस्ट्री में इस फ़िल्म को रिलीज़ करने की चर्चाएं छिड़ गयी हैं। हालांकि, सही तस्वीर अभी सामने नहीं आ सकी है। कलिंगा दिलीप कुमार की पहली और आख़िरी फ़िल्म है, जिसका उन्होंने निर्देशन किया था।…
Category: मौज-मस्ती
Bhuj:The Pride Of India के अभिनेता अजय देवगन ने सासू मां तनुजा के लिए कही ये बात, हुईं भावुक
अजय देवगन जल्द फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाले हैंl इस फिल्म का सोमवार को ट्रेलर जारी किया जाएगाl अब अजय देवगन ने अपनी सासू मां तनुजा के लिए एक खास मैसेज शेयर किया हैl उन्होंने कहा है कि तनुजा ने अपनी दोनों बेटियों को बहुत अच्छे से पाल-पोसकर बड़ा किया हैl उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने सासू मां के साथ सासू मां और दामाद का ही रिश्ता नहीं रखतेl अजय देवगन ने तनुजा का आभार भी व्यक्त किया है कि उन्होंने काजोल और…
अनुष्का शर्मा ने पार्क में मनाया वामिका का 6th मन्थ बर्थडे, यहां देखें दिल को छू लेने वाली PHOTOS
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लाडली बेटी वामिका अब 6 महीने की हो गईं हैं। 11 जुलाई को अनुष्का और विराट ने मिलकर बेटी का मन्थ बर्थडे मनाया। इस मौके पर पार्क में दोनों पैरेंट्स ने वामिका के साथ खूब मस्ती की। बर्थडे की कुछ फोटोज अनुष्का ने शेयर ने की जिसमें उनका नन्ही परी की झलक नजर आ रही है। इन फोटोज में अनुष्का पिकनिक मैट पर लेटी हुई नजर आ रही हैं और वामिका उनके ऊपर आराम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने नीली जींस के साथ एक…
Birthday Anniversary: दिलीप कुमार की इस फिल्म से बिमल रॉय ने रचा था इतिहास, सिनेमा में दिखाते थे सामाजिक झलक
बिमल रॉय सिनेमा के एक ऐसे फिल्मकार जिन्हें अलग और खास तरह की फिल्में बनाने के लिए जाना जाता था। उन्होंने अपनी फिल्मों से न केवल बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी बल्कि कई कलाकारों को खास पहचान भी दिलाई। 12 जुलाई 1909 को बांग्लादेश के ढाका में पैदा हुआ बिमल रॉय हिंदी सिनेमा के उन फिल्मकारों में से एक रहे हैं जिन्होंने सिनेमा में अपना खास योगदान दिया है। बिमल रॉय ने दो बीघा जमीन, परिणीता, सुजाता और बंदिनी सहित कई फिल्मों के जरिए ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों को…
दोस्तों के साथ रात भर की सुहाना खान ने मस्ती, लीक तस्वीरें हुईं वायरल
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान कि दोस्त रैना सोमन ने इंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैl इसमें उन्हें रात को सुहाना खान के साथ घूमते हुए देखा जा सकता हैl रैना सोमन ने 2 तस्वीरें शेयर की हैl एक तस्वीर में वह सुहाना खान का हाथ पकड़कर चल रही हैl वहीं दूसरी फोटो में दोनों कैमरे से मुंह छुपाती नजर आ रही हैl शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की दोस्त रैना सोमन सुहाना खान को मिस कर रही हैl अब उन्होंने थ्रोबैक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर…
तस्वीरें शेयर कर बोले अनुपम खेर,- ‘मुझे ठीक करने की कोशिश न करें’
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में अनुपम खेर ने अपनी कुछ तस्वीरें और फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने बताया है कि वो अपने दुख और उदासी को कैसे दूर करते हैं। अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इन तस्वीरों को शेयर किया है। जिनमें से पहली तस्वीर में अनुपम खेर हाथ जोड़े हुए नजर…
इरफान खान के बेटे बाबिल खान के जवाब ने जीत लिया यूजर का दिल
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने की तैयारी कर रहे हैं। ना केवल करियर में बल्कि असल जिंदगी और उनके संस्कारों में भी उनके पिता की छवि झलकती है। हाल ही में बाबिल खान ने इसका एक उदाहरण भी दिया है। जब एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे उनके धर्म के बारे में पूछा। दरअसल बाबिल खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बाबिल खान अपने और अपने पिता के फैंस के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते…
Bigg Boss 15: हो गया कन्फ़र्म! टीवी से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होगा Bigg Boss OTT, पढ़ें डिटेल्स
सेलेब्रिटी रिएलिटी शो बिग बॉस के सीज़न 15 को लेकर यह ख़बर पहले आ चुकी है कि शो टीवी से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जाएगा। अब इस ख़बर की पुष्टि कर दी गयी है। छोटे पर्दे पर बेहद लोकप्रिय यह शो इस बार टीवी से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर छह हफ़्तों के लिए लॉन्च किया जाएगा। इसे बिग बॉस ओटीटी नाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो अगस्त में आएगा। एक स्टेटमेंट में वायाकॉम 18 की ओर से बताया गया कि वूट पर दर्शक…
Salman Khan पर लगा चीटिंग करने का आरोप, टीम ने मामले में अब दी ये सफाई
सलमान खान पर हाल ही में चीटिंग करने का आरोप लगा हैl इसपर सलमान खान की टीम ने एक आधिकारिक वक्तव्य जारी कर कहा है कि सलमान खान का इससे कुछ भी लेना-देना नहीं हैl दरअसल सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और छह अन्य लोगों के खिलाफ चीटिंग के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई हैl इस पर सलमान खान की टीम ने बयान जारी कर सफाई दी हैl शुक्रवार को एएनआई के माध्यम से खबर आई है कि चंडीगढ़ पुलिस ने सलमान खान, उनकी बहन अलविरा खान…
Priyanka Chopra की लेटेस्ट तस्वीरों ने लूटी महफ़िल, व्हाइट बोल्ड ड्रेस में पहुंची अपने रेस्टोरेंट, लुक पर फिदा हुए पति
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड का भी एक जाना माना नाम है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका लगातार सुर्खियों में हैं। वह अक्सर पति और परिवार संग अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं। वहीं इन दिनों प्रियंका अपने रेस्टोरेंट ‘सोना’ को लेकर काफी चर्चा में बनीं हुईं हैं। न्यूयॉर्क स्थित प्रियंका के इस रेस्टोरेंट में इंडियन फूड को प्राथमिकता दी गई है। बीते दिनों प्रियंका अपने इस…
सब कुछ होने के बावजूद क्यों ताउम्र बेचैन रहे गुरुदत्त
भारतीय सिनेमा में मिसाल बन चुके गुरुदत्त एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने अपने जीवन को सिनेमा का पर्दा समझा और उसमें ही अपना सब कुछ झोंक दिया। उनके अंदर एक अजीब सी बेचैनी थी। पर्दे पर कुछ अद्भुत और अद्वितीय रचने की बेचैनी। गुरुदत्त अपने आप में सिनेमा का महाविद्यालय थे। उनकी तीन क्लासिक फिल्में ‘साहिब बीवी और गुलाम’, ‘प्यासा’ और ‘कागज़ के फ़ूल’ को टेक्स्ट बुक का दर्जा प्राप्त है सिनेमा की गहरी समझ के साथ-साथ वह समय से काफी आगे की सोच रखने वाले फिल्मकार थे। कागज के…
बहन अलवीरा और सलमान खान को चंडीगढ़ पुलिस ने भेजा समन, धोखाधड़ी का लगा आरोप
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान को चंडीगढ़ पुलिस ने कथित फ्रॉड मामले में समन भेजा है। आरोप है कि शोरूम खोलने के बाद सलमान की कंपनी दिल्ली से सामान नहीं भेज रही है और कंपनी की वेबसाइट भी बंद है। पुलिस ने सलमान और अलवीरा के अलावा 7 लोगों को नोटिस भेजा गया है जिनसे पूछताछ की जाएगी। चंडीगढ़ के एसपी केतन बंसल ने कहा- उन्हें 13 जुलाई तक जवाब देने का वक्त दिया गया है। अगर इसमें कुछ भी आपराधिक होगा तो कार्रवाई की जाएगी।शिकायत…
‘सायरा ने जब कहा- धरम, देखो साहब ने पलक झपकायी है… मेरी जान ही निकल गयी’
दिलीप कुमार के जाने से वैसे तो सिनेमा से जुड़ा हर शख़्स ग़मज़दा है, मगर धर्मेंद्र के दुख का कोई पारावार नहीं है। दिलीप कुमार को अपने बड़े भाई जैसा मानने वाले धर्मेंद्र निधन की ख़बर पाते ही उनके घर पहुंच गये थे। अपने आदर्श को ज़मीन पर ख़ामोश लेटा देख धर्मेंद्र का दुख उस तस्वीर से पता चलता है, जो उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है। दिलीप कुमार के चेहरे को दोनों हाथों में थामे धर्मेंद्र का दर्द उनकी आंखों से छलक रहा है। धर्मेंद्र ने इस तस्वीर के…
Taapsee Pannu: शादी को लेकर पहली बार खुलकर बोलीं ‘हसीन दिलरूबा’, लव लाइफ पर भी किए बड़े खुलासे
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने खुलासा किया है कि उनका परिवार चाहता है कि वह जल्द से जल्द शादी कर लें। तापसी पन्नू ने यह भी कहा है कि उनके माता-पिता इस बात को लेकर काफी चिंतित हैं कि कहीं उनकी कभी शादी ही न हो। तापसी पन्नू फिल्मों के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। वह लंबे समय से डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बोई को डेट कर रही हैं। तापसी पन्नू ने हाल ही में वेबसाइट कर्ली टेल्स से बातचीत की। इस…
Neetu Kapoor Birthday Photos : पूरे कपूर परिवार ने साथ मनाया नीतू का बर्थडे, आलिया-रणबीर और करीना ने ऐसे किया सेलिब्रेट
बॉलुवड का दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर आज 63 साल की हो गईं, उनके प्री बर्थडे बॉश पार्टी में उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यादगार शाम की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कपूर बहनें करीना और करिश्मा अपने खास दिन पर नीतू के साथ शामिल हुईं। इस मौके पर आलिया भट्ट और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर भी मौजूद थे। पार्टी में दिग्गज बॉलीवुड स्टार रणधीर कपूर भी नजर आए। कपूर परिवार और दोस्तों ने इकट्ठा होकर एक तस्वीर खिंचवाई।…
Happy birthday Kailash Kher: एक ऐसा गायक जिसकी आवाज के हैं हर उम्र के कायल, जानें कैलाश खेर का संघर्ष
कैलाश खेर उन सूफी गायकों में से एक हैं जिनकी आवाज के कायल हर उम्र के संगीत प्रेमी हैं। उन्होंने अपनी रूहानी आवाज से भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया है। सूफियाना खूबसूरत आवाज के राजा कैलाश खेर यूं ही नहीं बन गए। एक गायक के तौर पर उनका संघर्ष 13 साल की उम्र में ही शुरू हो गया था। उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे कैलाश खेर का जन्म 7 जुलाई 1973 को हुआ था। बचपन से संगीत का शौक रखने वाले कैलाश खेर ने…
साए की तरह ताउम्र साथ रहे दिलीप कुमार और सायरा बानो.. ऐसी थी लव स्टोरी
बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार आज इस दुनिया से रुख्सत हो गए। 98 साल की उम्र में दिलीप साहब ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में दो बार उन्हें मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल में एडमिट भी करवाया गया था जहां उन्होंने आखिरी बार सांस ली। दिलीप साहब के आखिरी वक्त में भी उनकी बेगम सायरा बानो साए की तरह उनके साथ रहीं और नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी। दिलीप साहब ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ और फिल्मों…
नहीं रहे हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का निधन हो गया हैं। 98 साल की उम्र में बुधवार को ट्रेजेडी किंग ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते काफी वक्त से दिलीप कुमार बीमार चल रहे थे। वहीं कुछ ही दिनों में उन्हें कई बार मुंबई के हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था। अब बुधवार को बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग ने अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड और देश में शोक की लहर है। इस खबर ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके फैंस को…
आनंद आहूजा के साथ शादी पर सोनम कपूर ने कहा – ‘भगवान का शुक्र है बॉलीवुड में कोई नहीं मिला’
अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी सोनम कपूर इंडस्ट्री में अपने फैशन के अलावा अपनी बेबाक़ बातों के लिए भी जानी जाती हैं। सोनम अक्सर मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं और अपनी बात रखती हैं। अब सोनम ने बिज़नेसमैन आनंद आहूजा के साथ अपनी शादी को लेकर बेहद अहम बात कही है। सोनम इसको अपनी ख़ुशक़िस्मती मानती हैं कि उनकी शादी बॉलीवुड में नहीं हुई और इसके पीछे उन्होंने ख़ास वजह भी बतायी है। सोनम ने यह बातें फैशन मैगज़ीन वोग को दिये इंटरव्यू में कहीं, जिसके जुलाई अंक…
फिर से निर्देशन में उतर रहे करण जौहर,पांच साल बाद करने जा रहे हैं बड़ा एलान
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता- निर्देशक करण जौहर काफी समय से निर्देशन से दूर थे। इन दिनों करण जौहर केवल फिल्मों को प्रोड्यूसर कर रहे थे। लेकिन अब करीब पांच साल बाद करण जौहर ने एक बार फिर से निर्देशन में आने का फैसला किया है। इसका एलान करण जौहर ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए किया है।करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करण जौहर के पहले तो पीछे की तरफ से चलते हुए दिखाया जा रहा है। इसके…
