‘लॉक अप’ में हुई प्रिंस नरूला की इंट्री , बने कंगना रनोट के कैदी

कंगना रनोट का रिएलटी शो ‘लॉक अप’ अपने ट्विस्ट के लिए दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। हाल ही में कंगना ने सभी को चौकांते हुए शो को और भी टफ बनाने की बात की थी और कहा था कि उनका हुकूम का इक्का आने वाला है। हालांकि, उन्होंने किसी के नाम का खुलासा नहीं किया था, लेकिन किसी नए कैदी के आने की और इशारा किया था। जिस पर से पर्दा उठा दिया गया है और प्रिंस नरूला के नाम की घोषणा कर दी गई है। रविवार को शो…

विक्की कौशल से शादी करने के बाद कटरीना कैफ अपना रहीं है कुकिंग टिप्स

कटरीना कैफ अब मिसेज कौशल हो गई हैं। उन्होंने दरअसल विकी कौशल से शादी कर ली है। अब कटरीना कैफ को कुकिंग स्किल के लिए रोस्ट किया गया है। हालांकि कटरीना कैफ ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हुए विनम्रता से जवाब दिया है।इंफ्लूएंसर फ्रेडी बर्डी ने कटरीना कैफ को सरल कुकिंग करने का आईडिया दिया है। इस तरह रोस्ट होने पर कटरीना कैफ ने इसपर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। फ्रेडी बर्डी ने कटरीना कैफ को आम का अचार, अंडे उबालने खाने के पहले उसे छीलने, चिल्ली चीज…

मशहूर शो हुनरबाज आकाश सिंह बने शो के विजेता, ऑडिशन में ही परिणीति चोपड़ा ने रोते हुए कही थी ये बात

बिहार के रहने वाले आकाश सिंह ने कलर्स चैनल के टैलेंट शो हुनरबाज देश की शान 2022 (Hunarbaaz Desh Ki Shaan 2022) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। आकाश सिंह (Akash Singh) ने अपने टैलेंट के दम पर ना सिर्फ अच्छे-अच्छे कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ दिया बल्कि कम समय में ही करोड़ों लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। हुनरबाज की ट्रॉफी के साथ ही साथ आकाश सिंह को 15 लाख का नकद इनाम भी दिया गया है। फिनाले के दौरान उन्होंने यो हाइनेस, संचिता, सुब्रतम और…

हनुमान जयंती के अवसर पर सुखविंदर सिंह ने लॉन्च किया ‘श्री हनुमान चालीसा’,

देशभर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रह है। हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ शोभा यात्राएं निकाली जा रही हैं। ऐसे में सिंगर सुखविंदर सिंह रामभक्तों लिए एक अनमोल भेंट लेकर आए हैं। उन्होंने हनुमान जन्मोत्सव के शुभ मौके पर श्री हनुमान चालीसा का वीडियो रिलीज किया है, जो एक एनिमेटेड म्यूजिक वीडियो है। इस म्यूजिक वीडियो में लाइव एक्शन और एनिमेशन का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है। साथ ही वीडियो में एनिमेशन के जरिए रामायण की कुछ खूबसूरत झलकियां भी दिखाई गई हैं।बॉलीवुड के जाने-माने…

नीतू कपूर को भारती सिंह ने उपहार में दिया कुकर, जानिये क्या कहा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को शादी कर ली है। अब नीतू कपूर एक टीवी रियलिटी शो के सेट पर पहुंची है, जहां भारती सिंह ने नीतू कपूर को उपहार में कुकर दिया है। इस पर नीतू कपूर ने बताया कि यह उनकी बहुरानी के किचन में काम आएगा।नीतू कपूर हुनरबाज: देश की शान रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रही है। वह शो के फिनाले में आलिया भट्ट के गाने ढोलीडा पर डांस करती नजर आएंगी। वह गाने का हुक स्टेप करते नजर आ रही…

आलिया के भाइयों ने दी रणबीर से शादी के वक्त सीख, आइये जानें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी करवाने वाले पंडितजी ने कार्यक्रम से जुड़ी कुछ खास बातें बताई हैं। उन्होंने बताया करीना कपूर और करिश्मा ने कौन सी रस्में निभाईं। साथ ही यह भी बताया की अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने रणबीर कपूर की भाभी वाली रस्म निभाई थी। इन सबके साथ पंडित राजेश शर्मा ने एक मजेदार खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि रणबीर की इच्छी थी कि पंडित जी उन्हें विधि समझाते जाएं और हर रिवाज का मतलब बताते चलें। उनके पिता ऋषि कपूर का नाम…

सोनी राजदान ने रणबीर कपूर को गिफ्ट की 2.5 करोड़ की घड़ी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तस्वीरें और वीडियो लगातार इंटरनेट पर सामने आ रही हैं। लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंध चुके रणबीर-आलिया से जुड़ी हर खबर हम लगातार आप तक पहुंचा रहे हैं। फेरे लेने के साथ ही कपल ने उसी रोज अंगूठियां भी बदलीं। जहां तक तोहफों की बात है तो आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपने दामाद रणबीर कपूर को एक बहुत ही महंगी घड़ी गिफ्ट की है जो कि आसानी से मिलती भी नहीं…

आलिया और रणबीर की शादी के बाद रणबीर की मां ने कहा- घर में सिर्फ बहू की चलेगी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। वेडिंग सेरिमनी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं और खुद नीतू कपूर ने भी शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। नीतू कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में रणबीर-आलिया को अपनी ‘कायनात’ बताया, हालांकि जब बात घर संभालने की आती है तो नीतू कपूर इस मामले में अपनी बहू आलिया भट्ट का ही पक्ष लेती दिखाई पड़ीं।नीतू कपूर का एक वीडियो इंस्टाग्राम…

शिवम शर्मा ने की पायल रोहतगी से लड़ाई के बाद हरकत, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

कंगना रनोट का विवादित शो ‘लॉकअप’ हर दिन के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है। उनकी अत्याचारी जेल में जहां कई कंटेस्टेंट अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलासा करके दर्शकों को हैरान कर रहे हैं, तो वही जेल में बंद सेलिब्रिटी कैदी भी एक-दूसरे के प्रति कई अपशब्दों का प्रयोग करते हुए नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे पर जमकर इल्जाम लगा रहे हैं। हाल ही में लॉकअप में बंद पायल रोहतगी और शिवम शर्मा के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद शिवम ने ऐसी हरकत की…

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के लिए विदेश से मंगवाया है ये खास तोहफा, शादी के दिन देंगे सरप्राइज

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding) की चर्चा जोरो-शोरों पर है। शादी की डेट को लेकर लगातार कन्फ्यूजन बना हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि आज से कपल के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत होने वाली है। एक ओर कपूर और भट्ट परिवार इस शादी पर अपनी चुप्पी बरकरार रखे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर रोजाना इससे जुड़ी कोई ना कोई अपडेट सामने जरूर आ रही है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर शादी के दिन आलिया भट्ट को एक खास…

नेटफ्लिक्स ने जारी किया ट्रेल, जानें किस तारीख को आएगा स्ट्रेंजर थिंग्स का चौथा सीजन,

नेटफ्लिक्स की बेहद चर्चित सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स के चौथे सीजन (Stranger Things Season 4) के लिए फैंस का इंतजार बस खत्म हो गया है। चौथा सीजन दो भागों में रिलीज किया जा रहा है। मंगलवार को लम्बे इंतजार के बाद नेटफ्लिक्स ने आखिरी सीजन के पहले वॉल्यूम का ट्रेलर रिलीज कर दिया। साथ ही रिलीज डेट का भी खुलासा किया। चौथे सीजन के ट्रेलर में दिखाया गया है कि स्टोरी विभिन्न लोकेशंस पर सेट की गयी है। जॉयस और बायर्स कैलिफोर्निया चले गये हैं, जहां कहानी का बड़ा हिस्सा दिखाया…

अजय देवगन बेटी नीसा के बॉलीवुड डेब्यू प्लान पर क्या बोले

अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन पॉपुलर स्टारकिड में से हैं। इस वक्त नीसा विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। वह जब भी देश आती हैं पपराजी की नजरें उन पर रहती हैं। अजय और काजोल वैसे तो अपने दोनों बच्चों को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश करते हैं। वह नहीं चाहते उन पर अभी से कोई प्रेशर हो। दूसरे स्टारकिड की तरह कयास लगाए जाते रहे है कि क्या नीसा भी फिल्मों में कदम रखेंगी। अब अजय देवगन ने इस सवाल का जवाब दिया है।अजय…

अक्षय कुमार की बच्चन पांडे सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार, जानें- कब और कहां देखें

अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी है। अगर अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडेय को सिनेमाघरों में देखने से चूक गये हों तो अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है। बच्चन पांडेय होली के मौके पर सिनेमाघरों में 18 मार्च को रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और लगभग 50 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन ही कर सकी। अब यह फिल्म इसी हफ्ते ओटीटी पर आ रही है। बच्चन पांडेय 15 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर…

क्या है आलिया भट्ट और रणवीर कपूर की वेडिंग ड्रेस से लेकर गेस्ट लिस्ट, जानें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, तैयारियां भी तेज होती जा रही हैं। दोनों की शादी का सेलिब्रेशन इसी हफ्ते से शुरू हो जाएगा और 14 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चलेगा। इस बीच खबर आ रही है कि दुल्हा और दुल्हन के कपड़े भी उनके घर पहुंच चुके हैं। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुईं है। इसके साथ ही वेडिंग को लेकर कई तरह की अपडेट्स सामने आ रही हैं। जिसकी पूरी डिटेल्स आपको यहां पर पढ़ने को मिलेगी।आलिया…

शादी की खबरों पर आलिया भट्ट ने दिया अपना पहला रिएक्शन, जगमगा उठा RK स्टूडियो

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरों के बीच आरके स्टूडियो का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस बीच आलिया भट्ट ने शादी की खबरों पर अपना पहला रिएक्शन दे दिया है।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी (Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding) की चर्चा इस समय जोरो शोरों पर है। शादी की खबरों पर दोनों ही कलाकारों ने लंबे समय तक चुप्पी साधे रखी लेकिन अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने शादी की खबर पर पहली बार अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल जाने-माने यूट्यूबर निकुंज लोटिया…

‘द कश्मीर फाइल्स’ देखकर सोनू निगम ने कहा- ‘इसके पीछे दो वजह है…’

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिलीज को एक महीने हो चुके हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया। अब इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार है जिससे फिल्म को वे भी देख सकेंगे जो अभी तक सिनेमाघरों में नहीं देख पाए। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने फिल्म की तारीफ की। इनमें करण जौहर, वरुण धवन, अभिषेक बच्चन, आमिर खान सहित दूसरे बड़े सेलिब्रिटीज हैं। अब सोनू निगम ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर बात की है। सोनू निगम ने खुलासा किया कि उन्होंने अभी तक फिल्म…

गोवा में बिता रही रुबीना दिलैक ने शेयर कीं फैमिली वेकेशन की तस्वीरें

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों फैमिली वेकेशन पर हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) विनर रुबीना दिलैक लगातार अपने वेकेशन की तस्वीरों को शेयर कर रही हैं। बता दें कि इस वक्त रुबीना गोवा में हैं और परिवार के साथ-साथ पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ जमकर क्वालिटी टाइम भी बिता रही हैं। एक्ट्रेस की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रुबीना दिलैक के साथ परिवार की सुपर क्यूट बॉन्डिंग देखते ही बन…

विदेश में भी हिट हुआ ‘कोमुराम भीमुडो’, RRR के गानों को भी मिल रहा ढेर सारा प्यार

अभिनेता राम चरण (Ram Charan), जूनियर एनटीआर (Jr NTR), आलिया भट्ट और अजय देवगन स्टारर फिल्म आरआरआर (RRR) को देश में ही नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर प्यार मिल रहा है। एसएस राजामौली (SS Rajamouli) निर्देशित फिल्म एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की ग्लोबल कमाई कर चुकी है। फिल्म के एक्शन से कहानी और वीएफएक्स तक को दर्शक पसंद कर रहे हैं। फिल्म के गानों को भी दर्शकों का बेइंतहा प्यार मिल रहा है, जिस में ‘कोमुराम भीमुडो’भी शामिल है।राजामौली की फिल्मों की ताकत उनके कहानी बताने के तरीके…

रणवीर आलिया की शादी की तैयारियां जोरों पर, वेडिंग के लिए कटरीना-दीपिका की राह चली रणबीर कपूर की दुल्हनिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इन दिनों अपनी शादी को लेकर मीडिया में खूब छाए हुए हैं। अप्रैल में दोनों की शादी को लेकर लगातार अटकलें लग रही हैं। इसके साथ उनके वेडिंग लोकेशन, मेन्यू और गेस्ट लिस्ट तक हर चीज सुर्खियों में है। वहीं अब आलिया के वेडिंग लहंगे को लेकर भी खबरें आ रही हैं और इसी के साथ बॉलीवुड के सबसे फेमस डिजाइनर का नाम सामने आ रहा है।आलिया अपने खास दिन के लिए सब्यसाची मुखर्जी का लहंगा पहनेगीं। इसके साथ ही वह शादी के बाकी…

जानिये किस सुपरस्टार के साथ अगली फिल्म करेंगे एसएस राजामौली

RRR के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद अब एसएस राजामौली अगला प्रोजेक्ट किसके साथ करेंगे इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। जहां एक तरफ RRR2 बनाए जाने की बात तकरीबन कंफर्म हो गई है वहीं दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है कि जरूरी नहीं राजामौली तुरंत RRR2 के काम में लग जाएं। इन सारी गफलतों के बीच राजामौली ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि वह अपनी अगली फिल्म किस सुपरस्टार के साथ करने जा रहे हैं और उनकी आगे की रणनीति क्या…