पति अभिनव शुक्ला के साथ पब्लिकली दिखीं रुबीना, पढ़िए खबर

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जल्द ही मां बनने वाली हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। अब हाल ही में उन्हें मुंबई में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद पहली बार पब्लिकली स्पॉट किया गया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें रुबीना अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आ रही हैं।रुबीना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने व्हाइट टॉप और ब्लैक प्रिंटेड पैंट पहना हुआ। पैपराजी से बातचीत करते…

शाम 5 बजे महेंद्र यादव नाम के इस शख्स को करंट लगा, ‘इमली’ के सेट पर था लाइनमैन

मंगलवार को टीवी शो ‘इमली’ के सेट पर करंट लगने से एक लाइटमैन की मौत हो गई। गोरेगांव फिल्मसिटी में चल रही इस सीरियल की शूटिंग के दौरान शाम 5 बजे महेंद्र यादव नाम के इस शख्स को करंट लगा।महज 23 वर्षीय महेंद्र को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी देते हुए AICWA (ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने एक वीडियो शेयर किया है।इसे शेयर करते हुए सुरेश ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से…

कपूर परिवार की सबसे सक्सेसफुल एक्टर्स में से एक करीना आज 43 साल की हो गई, जानिए उनके बर्थडे पर खास बात

बिंदास बेबो करीना कपूर आज 43 साल की हो गई हैं। कपूर परिवार की सबसे सक्सेसफुल एक्टर्स में से एक करीना इस समय भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। बचपन से ही बिंदास रहीं, जिंदगी के फैसले खुद लिए, जब भी कोई विवाद हुआ तो खुद सामने आकर बात की। सैफ अली खान से शादी करने की बात हो या फिर बच्चों के नाम तैमूर-जहांगीर रखने की, करीना अपने इरादों की पक्की और अपने फैसले खुद लेने वाली एक्ट्रेस रही हैं21 सितंबर 1980 को करीना कपूर का…

गुलशन ग्रोवर आज 68 साल के हो चुके, आइये जानते हैं उनके जिंदगी के कुछ खास पल

बॉलीवुड के बैडमैन गुलशन ग्रोवर आज 68 साल के हो चुके हैं। गुलशन 4 दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। पेरेंट्स चाहते थे कि वो बैंक में काम करें लेकिन एक्टिंग का रुझान उन्हें फिल्मों तक ले आया। बॉलीवुड से निकल कर उन्होंने हाॅलीवुड तक का सफर तय किया।करीब 400 फिल्मों का हिस्सा रहे गुलशन के लिए इस मुकाम तक पहुंचना मुश्किलों से भरा रहा। खुद की स्कूल फीस भरने के लिए उन्होंने कभी डिटर्जेंट पाउडर तो कभी फिनाइल की गोलियां बेचीं। कई दिन बिना खाए भी सोए।मुंबई में…

बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारों को धूम-धाम से मनाया गणेश चतुर्थी

आज दुनियाभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में आम जनता से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारों को धूम-धाम से गणेश चतुर्थी मनाते हुए देखा गया। सोनू सूद से लेकर सलमान की बहन अर्पिता खान तक सभी ने अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया है।अर्पिता खानसलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपने घर पर गणपति की स्थापना की है। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में अर्पिता के साथ उनकी बहन अलवीरा भी दिखाई दीं। भाईजान…

गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी के बंगले पर पहुंची कई हस्तियां, लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणेश चतुर्थी के मौके पर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बंगले पर सेलिब्रेशन आयोजित किया गया। जिसमें बप्पा का ग्रैंड वेलकम किया गया। इस मौके पर राजनीतिक हस्तियों समेत कई बॉलीवुड और क्रिकेट सेलेब्स नजर आए। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी एंटीलिया पहुंचकर बप्पा का आशीर्वाद लिया। बॉलीवुड हस्तियों में सलमान खान, वेटरन एक्ट्रेस रेखा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रितेश देशमुख, जेनेलिया, श्रद्धा कपूर, शाहिद कपूर और जवान…

47 फिल्में डायरेक्ट कर चुके महेश भट्ट अकेले ऐसे फिल्म मेकर हैं, जिन्होंने हर तरह की फिल्में बनाईं

मशहूर फिल्म डायरेक्ट महेश भट्ट आज 75 साल के हो गए हैं। कोई 47 फिल्में डायरेक्ट कर चुके महेश भट्ट अकेले ऐसे फिल्म मेकर हैं, जिन्होंने हर तरह की फिल्में बनाईं। फिल्मों के लिए जितना चर्चाओं में रहे, उतना ही विवादों के कारण सुर्खियों में छाए। ये एकमात्र डायरेक्टर हैं जिन्होंने अपनी ही जिंदगी से प्रेरित 5 फिल्में बनाईं। इनमें से 3 एक्ट्रेस परवीन बाबी के साथ उनके संबंधों पर थीं।‘पैसे लेकर आना, वर्ना घर मत आना’मां की कही ये बात सुनकर 19 साल के महेश भट्ट एक दिन घर…

RAW ऑफिसर की किताब पर बेस्ड है फिल्म ख़ुफ़िया, देखिये

फिल्म खुफिया का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में तब्बू, अली फजल, आशीष विद्यार्थी और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। ये फिल्म पूर्व RAW के यूनिट चीफ अमर भूषण की लिखी किताब एस्केप टू नोवेयर पर बेस्ड है। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।फिल्म में बांग्लादेशी एक्ट्रेस अजमेरी हक बधों भी नजर आएंगी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। खुफिया 5 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज हैंनेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- यहां हथियार के…

हम एक साथ रहने के लिए नहीं बने, हमारा काम बहुत अलग है: मीका

सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने आकांक्षा पुरी से शादी क्यों नहीं की। दरअसल, मीका ने पिछले साल रियलिटी शो स्वयंवर: मीका दी वोटी में आकांक्षा पुरी को अपनी लाइफ पार्टनर के तौर पर चुना था। हालांकि, स्वयंवर के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।मीका ने हाल ही में अपने और आकांक्षा के इस फैसले के बारे में बात की। मीका ने आगे बताया कि वह सच में शादी करना चाहते थे। इतना ही नहीं उनके दोस्त भी लंबे समय से उनपर शादी…

फिल्म ‘जाने जान’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, पढ़िए खबर

करीना कपूर खान, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म ‘जाने जान’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में तीनों एक्टर्स इन दिनों अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान विजय ने बताया कि वह करीना के साथ रोमांटिक सीन के दौरान बेहद नर्वस हो रहे थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह उन सीन्स को कैसे करें।दरअसल, विजय हाल ही में शहनाज गिल के चैट शो में पहुंचे थे। इस दौरान उनसे करीना से साथ काम करने…

मैं बचपन में काफी हेल्दी थीं, ऐसे में मां को मेरे बढ़ते वजन की चिंता होती थी : विद्या बालन

एक्ट्रेस विद्या बालन अक्सर बॉडी पॉजिटिविटी के बारे में खुलकर बात करती हैं। हालांकि, अपनी बॉडी से प्यार करने और उसकी सुंदरता को एक्सेप्ट करने में उन्हें बहुत समय लगा। एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि वह बचपन में काफी हेल्दी थीं। ऐसे में एक्ट्रेस की मां को उनके बढ़ते वजन की चिंता होती थी और उन्होंने बचपन में विद्या का डाइट प्लान बना दिया था, जिसके बाद विद्या मां से नाराज हो गई थीं।उन्होंने कहा- ‘मेरी मां को यह डर था कि मैं एक मोटी लड़की हूं। इसलिए…

आज 73 साल की हो गई वर्सेटाइल एक्ट्रेस शबाना आजमी, जानिए उनके बारे में कुछ खास

वर्सेटाइल एक्ट्रेस शबाना आजमी आज 73 साल की हो गई हैं। 1974 में फिल्म अंकुर से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली शबाना ने अर्थ, थोड़ी सी बेवफाई, नमकीन, फायर, मकड़ी जैसी कई यादगार फिल्में की हैं। 160 फिल्मों का हिस्सा रहीं शबाना को 2012 में पद्मभूषण से नवाजा गया था।शबाना चंचल स्वभाव की रहीं। एक बार मां के डांटने पर सुसाइड करने रेलवे ट्रेक तक पहुंच गई थीं, ट्रेक पर एक चौकीदार ने उन्हें रोक लिया। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने परिवार की मदद के लिए पेट्रोल पंप पर…

रणबीर कपूर के पास कोई पीअर या मैनेजर नहीं है, वह जो भी हैं खुद के दम पर हैं : करण जौहर

फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में एक्टर रणबीर कपूर के स्वभाव और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की। डायरेक्टर ने हाल ही में बताया कि रणबीर के पास ना तो उनकी पीआर टीम है और ना ही कोई मैनेजर है। वह अपना सारा काम और शेड्यूल खुद ही संभालते हैं।मिड डे से बात करते हुए, करण जौहर ने कहा- ‘रणबीर एक समय में एक ही फिल्म करते हैं। वह अपनी डेट्स खुद ही संभालते हैं। उनके पास कोई पीआर नहीं है और न ही कोई मैनेजर है। उनके आसपास कोई नहीं…

सिंघम अगेन के सेट पर पूजा-अर्चना हुई, अजय देवगन, रणवीर सिंह भी मौजूद रहे

अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग स्टार्ट हो गई है। फिल्म के मुहूर्त के मौके पर डायरेक्टर रोहित शेट्टी, अजय देवगन और रणवीर सिंह मौजूद रहे। यह रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी2011 में इस यूनिवर्स की पहली फिल्म सिंघम रिलीज हुई थी। इसके बाद सिंघम रिटर्न्स, सिंबा और सूर्यवंशी जैसी फिल्में आईं। रोहित शेट्टी ने कहा कि 12 साल पहले उन्होंने सिंघम बनाई थी। उस वक्त सोचा नहीं था कि एक दिन यह कॉप यूनिवर्स का रूप ले लेगी।फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन ने…

मैं और सुहाना आपकी स्टारडम जानते हैं, अबराम नहीं जानता : आर्यन खान

शाहरुख खान और उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘जवान’ की टीम ने हाल ही में मुंबई में सक्सेस मीट होस्ट की। इस मौके पर फिल्म की कास्ट और क्रू से जुड़े सभी मेंबर्स एक साथ नजर आए।इवेंट में शाहरुख ने बताया कि जब वो ब्रेक पर थे तब उन्हें वापस फिल्में करने के लिए किसने मोटिवेट किया। शाहरुख ने 2019 में फिल्म ‘जीरो’ के फ्लॉप होने के बाद 3 साल का ब्रेक लिया था।इवेंट में शाहरुख ने कहा, ‘मैं बहुत नर्वस था कि मैंने इतने साल काम नहीं किया है। मेरे…

17 सेलेब्स शादी में हुए थे शामिल, उन सभी से ED पूछताछ करेगी।

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) इन दिनों 5 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दुबई से ऑनलाइन बैटिंग ऐप चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और उनके बिजनेस पार्टनर रवि उप्पल के खिलाफ जांच कर रही है। अब इस मामले में टाइगर श्रॉफ, नुसरत भरूचा, सुखविंदर सिंह, नेहा कक्कड़ और सनी लियोनी समेत 17 सेलेब्स से भी पूछताछ की जा सकती है।ईडी ने अपनी जांच में पाया है कि सौरभ चंद्राकर ने इसी साल फरवरी में शादी की थी और इसमें 200 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। हवाला के जरिए यह पैसे…

अकेले हर फिल्म के लिए 15 करोड़ लेती हैं दीपिका, जानिये क्यों

उन्होंने कि जब भी वो और उनके पति रणवीर सिंह किसी फिल्म या एड कमर्शियल में साथ काम करते हैं तो दोनों एक प्रीमियम फीस चार्ज करते हैं। उन्होंने प्रीमियम फीस चार्ज करने की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि किसी और सेलेब्रिटी कपल के उलट उनके बीच इक्वल पॉवर डिवाइड होती है।दीपिका ने ये भी कहा कि हम दोनों अगर एक साथ परफॉर्म कर रहे हैं, इसका ये मतलब तो नहीं है कि हममें से किसी एक की पॉवर दूसरे से कम है।दरअसल, बातचीत के दौरान दीपिका से…

कौन थे मजहर खान? जिसकी सारी फिल्में फ्लॉप रहीं,

1980 में आई अमिताभ बच्चन-शशि कपूर की फिल्म शान तो आपको याद होगी ही। उसका एक गाना था ‘नाम अब्दुल है मेरा, सबकी खबर रखता हूं’। ये अब्दुल बने थे एक्टर मजहर खान। इन्हीं मजहर खान की आज 25वीं पुण्यतिथि है।मजहर वो एक्टर रहे हैं जिन्होंने कभी कोई हिट फिल्म नहीं दी। निजी जिंदगी भी नाकामियों से भरी रही। 3 शादी कीं, लेकिन एक भी नहीं चलीं। फिल्म एक्ट्रेस जीनत अमान से इन्होंने तीसरी शादी की थी। ये रिश्ता भी सिर्फ विवादों के कारण सुर्खियों में रहा। जीनत उस समय…

1999 में फिल्म ‘वास्तव’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाले हितेन आज भी ऑडिशन देते हैं, जानिये

एक्टर हितेन तेजवानी तकरीबन 25 सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। खास बात यह है कि 1999 में फिल्म ‘वास्तव’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाले हितेन आज भी ऑडिशन देते हैं। हितेन इन दिनों सीरीज ‘काला’ को लेकर चर्चा में हैं।हितेन ने कहा “मुझे इरफान खान साहब के साथ काम करने की ख्वाहिश थी। सौभाग्य से मुझे एक ऐड में उनके साथ काम करने का मौका मिला। हालांकि उनसे बात करने का ज्यादा मौका नहीं मिला क्योंकि उस वक्त वे अपना ट्रीटमेंट कराकर लौटे थे।ऐसा कहा जा…

बाहुबली की मां का किरदार निभाया था राम्या कृष्णन, पढ़िए रिपोर्ट

साउथ एक्ट्रेस राम्या कृष्णन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। राम्या ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें फिल्मों में तकरीबन 37 साल हो चुके हैं लेकिन ये साल काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे। राम्या ने 1986 से शुरू हुए अपने फिल्मी सफर में तकरीबन 200 से ज्यादा फिल्में कीं लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी 2015 में आई फिल्म बाहुबली से मिली।इस फिल्म में राम्या ने शिवगामी यानी बाहुबली की मां का किरदार निभाया था जो कि काफी पसंद किया गया था। अब राम्या…